अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? प्रेमी या धोकेबाज जानें सच्चाई

अगर आप किसी अभिषेक नाम के लड़के से प्रेम करती हैं और जानना चाहती हैं की आखिर अ यानी अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? क्या वो सच्चा प्रेम करना जानते हैं या वो एक धोकेबाज इंसान होते हैं।

तो अभिषेक नाम के व्यक्ति के बारे में जानने के लिए और अपने प्रेम को परखने के लिए की आपका प्रेमी सच्चा है या नहीं? यह जानने के लिए आपको इस लेख को पूरा जरुर पढना चाहिए। ताकि आप यह जान सके अभिषेक नाम का बॉयफ्रेंड या दोस्त मुझसे सच्ची मोहब्बत करता है या नहीं?

अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं?

अभिषेक नाम का वैचारिक अर्थ शुद्धि और सफाई से है, अभिषेक नाम शुभ और प्रिय लगता है इसलिए हिन्दू धर्म में कई माता पिता अपने बच्चो का नाम अभिषेक रखते हैं। प्यार में अभिषेक नाम का इंसान कैसा है यह जानने के लिए आपको समझना होगा की अभिषेक से आपका प्रेम का रिश्ता कैसा है और वह प्रेम के नाम पर आपको क्या देना चाहता है!

अगर आप उससे इस समय प्रेम करती हैं और आप उसे अपनी जिन्दगी में एक हमसफर बनाना चाहती हैं। तो इससे पहले की उसके नाम के आधार पर आप उससे रिश्ता बनाएं आपको यह देखना होगा की प्रेम के बदले में अभिषेक आपको क्या देना चाहता है?

अभिषेक नाम के लड़के सच्चे प्रेमी होते हैं या नहीं ऐसे पता करें!

देखिये कोई भी इंसान एक सच्चा प्रेमी है या नहीं यह पता करना बहुत मुश्किल नहीं है, नीचे कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे यह पता लगाया जा सकता है एक इन्सान सच में आपको सच्चा प्रेम करता है या नहीं।

#1. प्रेम के बदले में उसकी इच्छा

अधिकतर लोग अपनी किसी इच्छा को पूरा करने के लिए प्रेम करने का दिखावा करते हैं, और वो इच्छा पूरी होते ही वो फिर उस इंसान से दूर हो जाते हैं! तो देखिये कौन सी चीज़ है।

 जिसके लिए वो आपकी तरफ आ रहा है कहीं वो चीज़ शारीरिक सुख (सेक्सुअल इच्छा), पैसा या कोई और चीज़ तो नहीं जिस इच्छा से वो आपको प्रेम करता है! अगर उसके प्रेम करने की कोई वजह नहीं है तो फिर समझ लेना वो सच्चा प्रेम करता है!

#2. आपको अपने से आगे रखना!

जी हाँ, सच्चे प्रेम की ये खासियत होती है की वो कुछ मांगता नहीं है बल्कि प्रेम में उसके पास जो कुछ होता है वो सब देने को तैयार रहता है। भले दूसरे की भलाई में उसे कोई नुकसान क्यों न हो जाये सच्चा प्रेमी बिना मुश्किल के वो मुसीबत भी झेलने के लिए तैयार रहता है!

 तो देखिये अभिषेक नाम का वह शख्स क्या वाकई आपसे इतना प्रेम करता है की वो आपको खुद से भी आगे रखता है। साथ ही आप भी ये सोचें क्या आप उससे इतना प्रेम करती हैं की उसकी भलाई को सबसे ऊँचा समझे!

#3. आपको गलत चीजों से दूर रखना

अगर आपका प्रेमी आपको जीवन में गलत जगह जाने, गलत लोगों की संगती से दूर रखने के लिए प्रेरित करता है साथ ही अच्छे लोग, अच्छी किताबों की संगती के लिए प्रेरित करता है।

तो वह संभव है आपका सच्चा प्रेमी हो, क्योंकि प्रेमी जानता है की अच्छे- बुरे लोगों की संगत से जीवन में क्या असर पड़ता है!

#4. आपको बेहतर देखना चाहना

एक इंसान जो किसी से सच्चा प्रेम करता है वो हमेशा चाहेगा की मेरा प्रेमी बेहतर से बेहतर इंसान हो, अगर उसे लगता है मेरे प्रेमी के अन्दर कुछ कमियां है जैसे उसमें डर, लालच, निर्भरता के गुण है।

तो प्रेमी आपको निडर, आत्मनिर्भर बन्ने में सहायता करेगा। ताकि तुम अपने पैरों में खड़े होकर जीवन में आजादी का आनदं ले सको।

पर आमतौर पर तथाकथित प्रेमी लोगों को इस बात से मतलब नहीं होता वे बस एक दुसरे से सुख भोगते हैं उन्हें इसी में आनन्द आता है!

तो यह कुछ विशेष बातें हैं आपको अभिषेक के अन्दर देखनी चाहिए और खुद में भी ये चीज़ लानी चाहिए तभी आप कह पाएंगी की वाकई दोनों एक दूसरे को सच्चा प्रेम करते हैं।

अभिषेक नाम का लड़का धोकेबाज है या नहीं ऐसे पता करें?

अब तक हमने समझा की अपने प्रेमी के प्यार को कैसे समझ सकते हैं, अब हम इस लेख में आगे समझेंगे की कौन सी वो हरकतें हैं। जो प्रेम के नाम पर लोगों द्वारा की जाती हैं लेकिन उन हरकतों से सावधान होकर आप यह सीख ले सकते हैं की ये प्रेम सच्चा नहीं है।

अगर आपका प्रेमी हर समय आपके शरीर की या चेहरे की तारीफ़ करता है तो समझ जाइए उसे आपके शरीर से बड़ा आकर्षण है! अतः प्रेम भी तभी तक रहेगा जब तक आप ख़ूबसूरत है।

अगर आपके रिश्ते में एक दूसरे से कुछ उम्मीदें हैं तो भी प्रेम नहीं होगा, चूँकि प्रेम कभी इस बात की आशा नहीं रखता की आज भलाई करके भविष्य में क्या मिलेगा!

अगर प्रेमी आपकी कमियाँ बतलाकर उन्हें ठीक करने के लिए आपको प्रेरित नहीं करता तो समझ लेना ये भी सच्चा प्यार नहीं है!

अगर प्रेमी को लगता है प्रेम करने का अर्थ शारीरिक सुख भोगना होता है तो ये भी प्रेम नहीं है!

अंतिम शब्द

तो यह कुछ ख़ास बातें हैं जिनसे आप समझ सकती हैं की अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? और वो आपसे वाकई सच्चा प्रेम करता है या नहीं। अब संभव है प्यार के बारे में इस आर्टिकल में इतना कुछ पढ़ने के बाद आप जानना चाहते होंगे आखिर सच्चा प्रेम क्या होता है? तो यह आप यहाँ क्लिक करके पिछली पोस्ट को समझ सकते हैं की आखिर प्रेम क्या है? और क्या बिलकुल नहीं?

Leave a Comment