देर से शादी करने के नुकसान | जानकार सावधान हो जायेंगे!

एक रिसर्च के मुताबिक पिछले कुछ सालों में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी देरी से शादी करना पसंद कर रही हैं तो अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको देर से शादी करने के नुकसान कौन से हैं?  जरुर पता होने चाहिए।

देर से शादी करने के नुकसान

अगर आप एक व्यस्क इन्सान हैं जो फ्यूचर में शादी करने का प्लान बना रहे हैं या फिर आपकी शादी की उम्र हो चुकी है लेकिन आप अभी पूरी तैयार नहीं है।

तो ये पोस्ट आपके बेहद काम आने वाला हैं, यहाँ हमने लोगों के पर्सनल अनुभवों के आधार पर कुछ बातें ध्यान में रखी हैं जो देरी से शादी करने वालों के लिए जानना बेहद जरूरी है।

हर इन्सान का डिसीजन शादी के लिए अलग होता है, लेकिन अगर हम सोच समझकर और थोडा सा चीजों को जानकार फैसला लें तो भविष्य में यह हमारे बेहद काम आ सकता है।

इन्सान देर से शादी क्यों करता है?

पुरुष हो या महिला दोनों के देरी से शादी करने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, उनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं।

1. वर्तमान समय में युवा और युवतियां दोनों ही लाइफ में पढ़ाई और अच्छे करियर की भूमिका समझते हैं इसलिए शादी से पहले सैटल होने की सोच देरी से शादी करने का प्रमुख कारण है।

2. इंसान की आर्थिक स्तिथि भी देरी से शादी के लिए जिम्मेदारी मानी जाती हैं, कई लोअर या मिडल क्लास परिवारों में लोग मानते हैं शादी तभी जरूरी है पहले आप आर्थिक रूप से मजबूत हो।

3. कई बार इन्सान की परिस्तिथियाँ ठीक होने के बावजूद वह जल्दी शादी नहीं कर पाता क्योंकि उसे अपने लिए एक परफेक्ट पार्टनर नहीं मिल पाता।

4. आज की युवा पीड़ी शादी और रिलेशनशिप को लेकर खुले विचार रखती हैं, शहरों में कुछ लोग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। हालाँकि कई जगह ये मान्यता स्वीकृत नहीं है।

5. विदेशी संस्कृति, फ़िल्में, सोशल मीडिया भी आज इस मामले में व्यक्ति की सोच को प्रभावित कर रहा है, लोगों के पसंदीदा स्टार्स बड़ी उम्र में शादी करना अधिक पसंद करते है।

देर से शादी करने का मतलब क्या है?

इससे तात्पर्य शादी की औसतन उम्र से अधिक आयु में शादी करना है, भारत में पिछले एक दशक में महिलाओं की शादी की औसत उम्र बढ़ी है जहाँ लड़कियां पहले 20 से 25 की उम्र में शादी करती थी अब यही फासला लगभग 5 से 7 वर्ष आगे बढ़ चुका है।

पुरुष भी महिलाओं की भाँती आज देर से शादी करना पसंद कर रहे हैं, इस फैसले का प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी सीधे तौर पर पड़ता है । आज अधिकतर लड़कियां आत्मनिर्भर बनने की सोच का समर्थन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। क्योंकि अधिकांश कामकाजी महिलाओं को शादी के बाद घरेलु कार्यों में लिप्त होना पड़ता है

देर से शादी करने के नुकसान | जानना है बेहद जरूरी

#1. एडजस्ट होने में समस्या होना

हालाँकि ये तो सामान्य सी बात है की शादी के बाद हर शक्स को पुरानी आदतें,रूटीन और कई छोटी छोटी चीजों को एडजस्ट करना पड़ता है। पार्टनर के साथ क्योंकि अब आपके साथ कमरे में एक और शक्स आ चुका है। और इस सब में नवविवाहित जोड़े को एक दूसरे की पसंद नापसंद को समझने और उनके अनुरूप खुद को ढालने में थोडा समस्या आती है।

देर से शादी करने के नुकसान एडजस्ट होने में समय लगना

लेकिन इस समस्या का प्रभाव उन पर ज्यादा पड़ता है जो देर से शादी करते हैं। क्योंकि कम उम्र में शादी करने वाले लोगों के पास एक दूसरे को समझने का ज्यादा समय होता है वहीं जो देर से शादी करते हैं उनके पास उतने विल्कप नहीं होते जिसमें ज्यादा गलतियों की गुंजाइश हो।

#2.  शिशु का इन्तेजार होना।

कई परिवारों में शादी के बाद तुरंत बच्चे की फरमाइश शुरू हो जाती है और अगर शादी लेट की है तो फिर तो ज्यादा समय रुकने या फिर सोचने का समय नहीं होता। कई बार बच्चे पैदा करने का दबाव परिवार, रिश्तेदार या फिर पति या पत्नी की तरफ से भी आता है।

तो इस डर से कि एक निश्चित उम्र के बाद प्रजनन शक्ति कमी आ सकती है पति और पत्नी दोनों ही मजबूरी से बच्चों का प्लान कर लेते हैं।

#3. उत्साह और उर्जा में कमी

 25 और 30 की उम्र में इंसान न सिर्फ शरीरिक तौर पर फिट रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी वह मजबूत रहता है क्योंकि मस्तिस्क उसका मेच्योर हो जाता है इसलिए पूरी एनेर्जी के साथ वह घरेलू और बाहरी हर किसी कार्य को मन लगाकर कर सकता है।

जो लोग इस उम्र में शादी करते हैं, उनके जीवन में उत्साह, उमंग होती है,कुछ नया करने और सीखने की ललक होती है, पर चूंकि अधिकांश लोग अब 30 से 35 की उम्र में शादी करना पसंद कर रहे हैं।

तो यही इच्छाशक्ति धीरे-धीरे कम होने लगती है, खासकर बच्चे पैदा होने के बाद जब वह किशोरावस्था में आ जाते हैं तो माता पिता के चेहरे पर थकान साफ़ दिखाई देना शुरू हो जाती है।

#4. फ्यूचर प्लानिंग में समस्याएं

जो लोग देर से शादी करते हैं उनके पास लाइफ में कुछ नया प्रयोग करने, सीखने का समय कम होता है, ऐसे में पैसा, कैरियर इत्यादि अलग अलग नजरिये से दोनों पार्टनर के Goals में अंतर हो सकता है। एक के लिए सेविंग्स मायने हो सकती है तो दूसरा हो सकता है इन्वेस्ट करना बेहतर समझें।

इस तरह कई बार फ्यूचर को लेकर पति ही राय कुछ और होती है, और पत्नी की कुछ और इस प्रकार दोनों के बीच विवाद देखने को मिलता है।

#5. स्वास्थ्य संबधी समस्याएँ

हम सभी जानते हैं कि शहरों में जिस तरह का खान-पान, रहन सहन और एयर क्वालिटी है वह स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी नहीं मानी जा सकती। इसलिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का होना बढ़ती उम्र के साथ लगभग तय हो जाता है।

देर से शादी करने पर स्वास्थ्य से जुडी समस्या

 ऐसे में देर से शादी करने वाले लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ खुद के लिए तो बुरी हैं ही साथ ही इससे प्रेगनेंसी के दौरान या फिर बाद में बच्चे के पालन पोषण में भी समस्याएं आ सकती हैं हालांकि अगर जोड़ा मेंटली और फिजिकली फिट है तो फिर कोई बात नहीं।

#6. एक्सपेरिमेंट करने के लिए समय की कमी

आप जवान हैं और 25 की उम्र में आपने शादी की है तो आपके पास जीवन में इतना समय जरुर होता है की आप  सही चीज पर हाथ आजमा सके, आप कुछ नया सीख सकते हैं। शादी से पहले यदि आपने किसी स्टार्टअप, बजनेस या फिर आर्ट को सीखने का मन बनाया था तो जाहिर है सही उम्र में शादी करने की वजह से आप अपने खाली समय को कुछ नया करने में लगा सकते हैं।?

उस एक्सपेरिमेंट में आप सफल हो गए तो दोनों के लिए बढ़िया है वहीँ फेल भी हो गये तो क्या गम? कुछ सीख लेंगे

जी हाँ, यह बात महिला और पुरुष दोनों पर लागू होती है, क्योंकि इस उम्र में आपके पास जिम्मेदारियां कम होती है, लेकिन लेट शादी करने वाले लोगों को आमतौर पर ऐसे मौके कम ही मिलते हैं।

#7. सर पर जिम्मेदारियों का बोझ होना

देरी से शादी करने वाले लोगों के सिर पर असल मायनों में जिम्मेदारियों  का पहाड़ सर पर होता है, आपने 33 की उम्र में शादी की है अब एक तरफ आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाये रखना है, वहीँ परिवार और साथ में बच्चों की जिम्मेदारी भी पति और पत्नी के कंधे पर आ जाती है।

देर से शादी करने के नुकसान जिम्मेदारी का बोझ

और ऊपर से अगर आप कामकाजी महिला हैं तो शादी के बाद तुरंत इस तरह की जिम्मेदारियां उठाने में सक्षम न होने कारण अक्सर व्यक्ति मानसिक रूप से टेंशन में भी आ जाता है।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें

क्या प्यार करना गलत है? या फिर जरूरी जानें सच

लड़की से प्यार कैसे करें? जानिए प्यार के इजहार का सही तरीका

 सच्चा प्यार क्या होता है? Meaning of True Love in Hindi

प्यार सच्चा है या झूठा कैसे पता करें? ये है आसान तरीका

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? ऐसे पहचानें

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद देर से शादी करने के नुकसान आप भली भाँती समझ गये होंगे, पोस्ट के विषय में अपनी राय हमें कमेन्ट सेक्शन में अवश्य बताइयेगा। साथ ही जानकारी शेयर भी कर दें!

Leave a Comment