जल्दी याद करने का मन्त्र| 100% सच्चाई!

अगर आप स्कूल में हैं या कम्पटीटिव exams की तयारी कर रहे हैं और किसी भी विषय के सिद्धांत, थ्योरी, फ़ॉर्मूले इत्यादि को जल्दी से याद कर दिमाग में बिठाना चाहते हैं तो जानिए जल्दी याद करने का मन्त्र?

जल्दी याद करने का मन्त्र

देखिये किसी भी उत्तर को याद रखने के लिए सर्वप्रथम आपको उसे समझना जरूरी है, उसके बाद आपके लिए उस कहानी या विषय को याद करने की विधि दिमाग खुद ब खुद तैयार कर देता है।

हालाँकि यदि आप हमारे धर्म ग्रन्थों में मौजूद किसी श्लोक या मन्त्र को खोज रहे हैं जिससे आपकी बुद्धि तेज हो और आपको जल्दी याद हो, तो इस बात की सच्चाई भी हम आपके साथ सांझा करेंगे।

अतः अगर आप परीक्षाओं में याद की हुई चीजों को भूल जाते हैं और इसकी वजह से आप हमेशा कम अंक प्राप्त करते हैं तो आज का यह लेख आपको नयी सोच और आपके जीवन को नयी दिशा दे सकता है।

जल्दी याद करने का मन्त्र| जानें पढ़ाई में मन्त्रों का जाप कैसे है लाभकारी

हमें लगता है मन्त्रों में कोई जादुई शक्ति होती है, जिन्हें दोहराने भर से हमें लाभ होगा! परन्तु ऐसा कतई सच नहीं है।

एक बच्चा जो गणित के किसी फ़ॉर्मूले को लगातार रट रहा है, लेकिन उसे मालूम नहीं फ़ॉर्मूले में a और B का इस्तेमाल कब और कहाँ किया जाना चाहिए तो क्या उस फ़ॉर्मूले को याद करके वह प्रश्न हल कर पायेगा?

नहीं न, ठीक इसी तरह हम जब हम मन्त्रों का बिना अर्थ जाने जाप करते हैं तो फिर वह मन्त्र हमारे कोई काम नहीं आते! और अधिकांश लोग यही करते हैं।

 वो अपनी मस्तिष्क क्षमता को विकसित करने के लिए गायत्री मन्त्र का जाप, माँ सरस्वती सिद्धि मन्त्र इत्यादि का नियमित रूप से जाप करते हैं परन्तु इन मन्त्रों से उनकी याददाश्त में इजाफा हो रहा है इस बात का प्रमाण नहीं मिलता।

रात में कितने बजे तक पढना चाहिए? क्या है BEST Time

मंत्रो का जाप करने से पहले जरूरी बात

मन्त्रों को रटने भर से लाभ बिलकुल नहीं होता, यहाँ तक की अगर आपको शाब्दिक अर्थ भी मन्त्र का मालूम है और तब भी आप सिर्फ उसका जाप करते हैं तो उसका लाभ नहीं मिलेगा।

मन्त्र या श्लोक में कोई बात या गहरा संदेश होता है, अगर हम उस बात को समझकर जीवन में पालन करते हैं तो ही हमें उस मन्त्र का लाभ असल जिन्दगी में होता है अन्यथा नहीं।

कई बार हम जिन मन्त्रों का जाप करते हैं, उन मन्त्रों का हिंदी अर्थ क्या है? हमें मालूम नहीं होता! और ये मन्त्र किस प्रयोजन से बनाये गये थे, रचे गये थे हमें ये भी नहीं मालूम होता।

निश्चित तौर पर जल्दी याद करने का मन्त्र लाभदाई हो सकते हैं यदि हम जानें हम किस कारणवश इन मन्त्रों का जाप कर रहे हैं! मन्त्रों का जाप करने से पहले यह जानना जरूरी है की हमारा उद्देश्य क्या है?

 अब यदि किसी को बढ़िया सैलरी की जॉब पाकर सुख सुविधाओं का लाभ पाना है इसके लिए वह पढ़ाई कर रहा है तो क्या अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए इन मन्त्रों का जाप करना उचित है? नहीं न, धर्म ग्रन्थों में लिखे मन्त्रों का एकमात्र उद्देश्य होता है हमें सही राह दिखाना।

और जब यह स्पष्ट है की किसी कार्य को करने के पीछे इरादा ही नेक नहीं है तो फिर मंत्रो का महत्व क्या रह जाता है?

इसके विपरीत यदि आपका उद्देश्य सार्थक है तो फिर संभव है आप मन्त्रों का अर्थ समझेंगे और जानेंगे इन्हें क्यों और किस विधि से जपना चाहिए! तो फिर आपके लिए मन्त्र उपयोगी साबित हो सकते हैं।

जल्दी याद करने का तरीका | कारगर उपाय

 पढ़ाई के दौरान अपनी याद करने की क्षमता बढ़ाने के लिए यानी याददाश्त पावर को बूस्ट करने के लिए हम आपके साथ कुछ उपयोगी टिप्स साझा कर रहे हैं। अगर आप ध्यान से फॉलो करते हैं तो जरूर आपको फायदा मिल सकता है क्योंकि इनमें से कुछ बातों को रिसर्च में भी माना गया है अतः यह बातें आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं।

#1. शरीर को पूरा आराम दें।

हमें जब रात को अच्छी नींद आती है तो अगले दिन हम अधिक उर्जा और उत्साह के साथ काम पर फोकस कर पाते हैं, अतः अगर आपको पढ़ाई के दौरान चीजों को याद रखना है! तो आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए। क्योंकि आपकी नींद जितनी अच्छी होगी, इस बात का सकारात्मक प्रभाव आपकी पढ़ाई में पड़ेगा क्योंकि अगली सुबह जब आप फ्रेश माइंड के साथ किताबों को लेकर बैठेंगे तो तेजी से याद कर पाएंगे।

शरीर को पूरा आराम दें

#2. सेल्फ टेस्ट याददाश्त को बढाता है!

आपने कितनी तैयारी की कितना पढ़ाई को समय दिया और फिर जाकर आपको कितना याद हुआ इस बात का परीक्षण आप खुद का टेस्ट लेकर कर सकते हैं संभव है आपने पहले कभी ऐसा किया भी होगा।

सेल्फ टेस्ट फायदेमंद है

आप जिस भी विषय को पढ़ रहे हैं उसे आपने कितना समझा यह जानने का सबसे बढ़िया तरीका है की आप परिवार में किसी बड़े के साथ या फिर स्कूल में किसी साथी के साथ उस विषय पर खुद का टेस्ट ले सकते हैं।

 और उनसे उस टॉपिक पर आपसे प्रश्न पूछने के लिए कह सकते हैं! जितना बेहतर आप दूसरे को समझा पाएंगे, उतना आसान उस मुद्दे को परीक्षा में समझाना आपके लिए आसान रहेगा।

#3. नोट्स फायदेमंद होते हैं।

10 पेजों के अध्याय की short summary बनाने के लिए और चीजों को दोहराने के लिए नोट्स बेहद मददगार साबित होते हैं! इसलिए जब भी आप पढ़ाई करें तो नोट्स अवश्य तैयार कर लें।

नोट्स बनाना है जरूरी

 अगर आप किसी भी विषय को पढ़ने के दौरान विषय से संबंधित खास बिंदुओं को हाइलाइट करते हैं तो इससे भविष्य में जब कभी भी आप उसे पढ़ेंगे तो आपके लिए उस कंसेप्ट को डिटेल में याद रखना आसान होगा।

#4. छोटे-छोटे ब्रेक लेने में कोई समस्या नहीं है!

इस बात को खुद एक्सपर्ट मानते हैं की जब आप किसी सवाल या समस्या को हल करने में कठिनाई महसूस करते हैं, तो समस्या को सुलझाने के दौरान यदि आप कुछ मिनटों का ब्रेक ले लेते हैं तो इससे आपको उस समस्या को निपटने में मदद मिल जाती है।

छोटे छोटे ब्रेक लें

दरअसल, जब आप कुछ पलों के लिए ब्रेक लेते हैं तो इससे उसी चीज को सॉल्व करने का आपको एक नया आईडिया मिल जाता है! ये ट्रिक पढ़ाई ही नहीं, पैसे, रिलेशनशिप इत्यादि कई मुद्दों को सुलझाने में सहायक साबित होती है।

#5. पानी पीते रहें!

दिमाग की याददाश्त बढाने का यह कोई धार्मिक तरीका नहीं है, लेकिन हां माइंड रीड करने वाले विशेषज्ञों ने यह बात जरूर कही है की अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं तो इसका प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ता है! इसलिए छोटी-छोटी चीजें जैसे एक्सरसाइज करना, गाने सुनना इत्यादि खाली समय में माइंड की पावर को बूस्ट करने का काम कर सकते हैं।

भरपूर पानी पियें

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

विधार्थी को किस दिशा में सोना चाहिए? पढ़ाई में तेज होना है?

अंधविश्वास क्या है | क्यों पढ़े लिखे लोग भी अन्धविश्वासी होते हैं?

मन में अच्छे विचार कैसे लायें? 100% ये तरीका काम आएगा!

भगवद गीता में क्या लिखा है? सही जिन्दगी जीने के 22 सूत्र

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद जल्दी याद करने का मन्त्र, और मन्त्रों का सिद्धांत आपको भली भाँती मालूम हो चुका होगा, लेख के सम्बन्ध में आपकी कोई राय है या प्रश्न है तो नीचे कमेन्ट बॉक्स में बताएं, साथ ही जानकारी को शेयर भी कर दें।

Leave a Comment