काली शक्ति से बचने के 10 अचूक उपाय | 100% समाधान

यदि आप खुद को और अपने परिवार को काली जादुई शक्तियों के प्रभाव से मुक्त करना चाहते हैं तो इस लेख में आपको काली शक्ति से बचने के अचूक उपाय बताने जा रहे हैं।

काली शक्ति से बचने के उपाय

हाल ही में किये गए एक शोध में ये बात सामने आई है की आज भी हमारे देश में रोजाना हजारों लोगों को काले जादू, टोने टोटके का शिकार होना पड़ता है।

उपरी साए के कारण लोग शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। वे अपनी समस्या का इलाज ढूँढने के लिए भटकते फिरते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें समस्या का समाधान मिल जाता है तो कभी ऐसे भी मामले सामने आते हैं जहाँ जीवन भर लोग इस समस्या से तंग रहते हैं।

लोगों के मन में झाड-फूँक, जादू टोने का खौफ छाया रहता है, एक बार इन्सान को जब इस तरह का भ्रम हो जाता है तो इसके प्रभाव से बचने के लिए इंसान जिन्दगी में बेहद संभलकर जीवन जीता है।

तो अगर आप भी किसी तरह की जादुई और काली शक्ति से खुद को मुक्त करना चाहते हैं तो यहाँ आपको काली शक्ति से बचने के अचूक उपाय देखने को मिलेंगे।

काली शक्ति क्या है? क्यों लोग इससे डरते हैं।

काली शक्ति जिसे काला जादू भी कहते हैं एक ऐसी जादुई क्रिया है जिसका उपयोग किसी तांत्रिक, ज्योतिष या पंडित द्वारा किसी के शरीर में नकरात्मक शक्तियाँ प्रवेश कर उसका नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है।

हालाँकि काली शक्तियों का प्रयोग हर कोई नहीं कर सकता, प्रायः माना जाता है कड़ी साधना और ध्यान करके इस तरह की शक्तियों को पाया जाता है।

कहा जाता है जिस इंसान को जादुई शक्तियाँ आती है वह किसी को भी अपने वश में कर सकता है, उसको बीमार कर सकता है यहाँ तक की उसके मन पर कब्ज़ा कर सकता है।

तो यह थी समाज में प्रचलित धारणा जो काली शक्ति के विषय में लोगों द्वारा कही जाती है, हालांकि समाज में कई सारे ऐसे भी वर्ग हैं या लोग हैं जो इस तरह की शक्तियों पर बिलकुल भी यकीन नहीं करते। वे इसे अन्धविश्वास कहते हैं।

वहीँ दूसरी तरफ वे लोग जो काली शक्ति के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं वे अक्सर उन क्रियाओं को करने से डरते हैं जिसे करने से काली शक्ति का प्रभाव उन पर पड़ सकता है।

बहरहाल आप काली शक्तियों को मानें या न मानें आपके लिए यह समझना जरूरी हो जाता है की

काली शक्ति से बचने के अचूक उपाय

अब हम यहाँ कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप सदा के लिए काली शक्तियों से छुटकारा पा सकते हैं और साथ ही आप अपने आस पास किसी को टोने-टोटके के प्रभाव से परेशान और विचलित होता देखें तो आप उस इन्सान की भी मदद कर सकें।

#1. विज्ञान पढ़ें।

जी हाँ बाबा तांत्रिक, झाड-फूँक, उपरी साए से अगर सदा के लिए मुक्ति पानी है तो संसार का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अन्यथा ठीक वैसे जैसे पुराने जमाने में जब इन्सान के पास ज्ञान की कमी थी तो आकाश में बिजली कडकने पर उसे लगता था ऊपर कोई देवता हैं जिनकी शक्ति से उर्जा उत्पन्न हो रही है।

इसी तरह आज भी कई सारे लोग जिनपर काली शक्तियों का जादू छाया रहता है, आप पाएंगे ऐसे लोगों को संसार के विषयों का कुछ ख़ास ज्ञान नही होता। ऐसे लोगों को बेवकूफ बनाना भी आसान रहता है। उदाहरण के लिए आप नहीं जानते चुम्बक और लोहे के बीच में आकर्षण क्यों होता है?

तो आपको कोई भी कुछ भी कारण बता कर चला जायेगा और आप मान लेंगे इसी तरह अगर आपको संसार के पदार्थों की मूलभूत समझ नहीं होगी तो कुछ भी सामान्य जिन्दगी में हो रहा होगा आपको लगेगा किसी जादुई शक्ति की वजह से ये हो रहा है।

तो विज्ञान पढ़ें, समझें चीजों को इसलिए नहीं ताकि बुद्धिमान बन सको इसलिए ताकि कोई बुद्धू न बना सके।

#2. काली शक्तियों से बचना है तो आत्मज्ञानी बनें।

अन्धविश्वास से मुक्ति पाने में निश्चित रूप से विज्ञान की पढ़ाई मददगार साबित होती है, और यह शिक्षा हमें बचपन से ही विद्यालयों के माध्यम से मिल जाती है। पर आप जानकर चौंक जायेंगे ऐसे अनेक लोग होते हैं जिन्होंने पढ़ाई खूब की होती है लेकिन वो काली शक्तियों पर खूब भरोसा करते हैं।

जानते हैं क्यों? क्योंकी उन्हें दुनिया के बारे में सब पता है, लेकिन अपने मन का हाल वो नहीं जानते। जब इंसान ये नहीं जानता ये मन क्या है? ये क्यों डरता है? इस मन का शरीर के साथ क्या समबन्ध है तो ऐसी स्तिथि में उसके लिए नासमझ इन्सान बनना आसान हो जाता है।

देखिये जितना जरूरी है विज्ञान को जानना, उतना ही जरूरी है खुद को जानना (आत्मज्ञानी होना) क्योंकी काली शक्तियों का डर और प्रभाव किसपर पड़ता है? मन पर, इसलिए अपने मन को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।

#3. काली शक्तियों को मानें नहीं जानें।

ठीक वैसे जैसे लोगों को लगता है भूत तो होते ही हैं, उसी प्रकार वे लोग जो अक्सर काली शक्तियों से खुद का बचाव करने का उपाय ढूंढते हैं उन्हें लगता है काली शक्तियाँ तो होती ही हैं।

पर सच्चाई यह है की जिस तरह भूत प्रेत नही होते लेकिन लोगों के बीच उसकी मान्यता है, उसी तरह इस संसार में कोई ऐसी छुपी हुई शक्ति नहीं है जो इंसान के भीतर जाकर उसकी हालत को खराब कर दे।

कोई ऐसी काली, पीली शक्ति नहीं है। अगर होती तो जिन भी महापुरुषों पर आज हम गर्व करते हैं फिर चाहे वो स्वामी विवेकानंद हो, महात्मा गांधी हो, भगवान राम हो या श्री कृष्ण हो, उन्होंने कभी तो इस विषय पर बात की होती।

आप किसी बात को यूँ ही समाज के कहने पर सच या झूठ साबित नहीं कर सकते न।

#4. तन्त्र मन्त्र से पहले धर्मग्रन्थों का अध्ययन करें।

बहुत से लोग इतना पढने के बावजूद कहेंगे की देखो भगवान होते हैं न, ठीक इसी तरह अदृश्य शक्तियाँ भी होती हैं जिनको देखा नहीं जा सकता पर उनको महसूस किया जा सकता है।

पर हमारा आपसे कहना है यदि आप एक हिन्दू है, और आप अपने शीर्षतम धर्मग्रन्थ चाहे उपनिषद या भगवदगीता को पढेंगे तो आप पाएंगे न तो कभी ऋषियों ने उपनिषदों में जादू टोने और काली शक्ति को स्वीकार किया।

और न ही कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता के माध्यम से पूरे जीवन का सार बताने के दौरान 18 अध्यायों में कहीं भी जादू टोने, काली शक्ति की बात नहीं कहीं।

अगर ये बात सच्ची होती और उपयोगी होती तो श्री कृष्ण इस बात को भी खुले तौर पर अर्जुन से कहते।

#5. जो जैसा मानेगा वैसा जियेगा।

अब आप कहेंगे की यदि यह सच नही है तो लोग क्यों इन चीजों पर विश्वास करते हैं, क्यों इन्हें पूजते हैं? देखिये, बात इतनी सी है की जो जिस नजर से दुनिया को देखेगा, उसे दुनिया वैसी ही दिखाई देगी।

यदि मनुष्य को लगता है की भूत प्रेत होते हैं तो जाहिर सी बात है उसे अँधेरे में, और सुनसान इलाके में जाने से डर लगेगा। लेकिन जिसने विज्ञान पढ़ा है और जो आत्मज्ञानी है अतः चूँकि उसे सच पता है तो वह कभी नहीं डरेगा।

संक्षेप में कहें तो यदि आप भूत प्रेम, काली शक्ति, जादू टोने पर यकीन करोगे तो तुम्हारे मन में इन चीजो का खौफ रहेगा, दूसरी तरफ आप नहीं मानोगे इन चीजों को तो आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भलाई इसी में है की सच्चाई जानकार इन चीजों को मानना छोड़ दें।

#6. काली शक्तियों का प्रमाण कहाँ है?

यदि आप कहते हैं की काली शक्ति होती है? तो क्या आपके पास अपने कथन के पक्ष में कोई वाजिब कारण होगा? नहीं न, आप साबित ही नहीं कर पाएंगे ऐसा होता है।

पर इसी तरह जैसे किसी इंसान ने कभी अपने जीवन में भले भूत न देखें हो, पर उसे तब भी भूतों पर यकीन रहता है, ठीक इसी तरह काली शक्तियों का आपने अनुभव न किया हो आप तब भी उन पर यकीन करते हैं तो ये बात महज अन्धविश्वास की है।

#7. तांत्रिकों, पंडितों के जीवन का सच देखें।

बहुत से ऐसे बाबा, तांत्रिक और ज्योतिष घूम रहे हैं की आओ। हमारे पास हम तुम्हें काली शक्तियों से मुक्त करके तुम्हारे जीवन के सब दुःख मिटा देंगे। बस इसके बदले में तुम्हारी ये दान दक्षिणा देनी होगी या हमारी ये सेवा करनी होगी।

पर अगर आपके भीतर जरा भी ईमानदारी रहेगी तो तांत्रिकों और पंडितों के जीवन की हकीकत को देखने पर आप कहेंगे अरे ये तो हमसे भी ज्यादा दुखी है। देखिये आपके जीवन के दुःख और आनन्द पर किसी का अधिकार नहीं है।

आप अगर अज्ञानी हैं, भ्रमित हैं तो जाहिर है आप दुखी होंगे। लेकिन आप ज्ञानी हैं, आपको सच्चाई मालूम है आपके भीतर प्रेम है तो जाहिर है आप आनन्दित रहेंगे।

#8. दूसरों को भी सच्चाई तक ले जाएँ।

एक बार काली शक्तियों का राज जान गए और इनका रहस्य आपके सामने खुल गया तो अब आप मुक्त हो जाओगे इन तांत्रिकों के चंगुल से, आप मुक्त हो जाओगे उन सब बकवास बातों से जिससे एक आदमी को काली शक्तियों के नाम पर डराया जाता है।

क्यों क्योंकि आप सच जान चुके हैं। तो जिस तरह आप ज्ञान पाकर अपने ही दुःख और अज्ञान से आजाद हो गये इसी तरह अब आपका कर्तव्य बनता है दूसरों को भी हकीकत तक पहुंचाकर उन्हें भी सच्चाई तक ले जाकर उनके जीवन को सुन्दर बनाना।

#9. समस्याओं का कारण खोजें।

कई बार इन्सान के शरीर में अचानक ऐसा दर्द उठता है जिसका कारण वह नहीं जानता या फिर उसके मन पर किसी बात का ऐसा प्रभाव पड़ता है की उसको बेचैनी या सिरदर्द होने लगता है।

अब चूँकि उसे समस्या की असली वजह मालूम नहीं है तो उसे लगता किसी ने उसपर उपरी जादू किया है। अतः जब भी इस तरह की परेशानी से किसी को गुजरते देखें तो जल्दी से निष्कर्ष निकालने की बजाय आपका कर्तव्य होना चाहिए समस्या की असली वजह जानने का।

#10. तुम्हें डराने से दूसरे का फायदा होगा।

याद रखें तुम्हें झाड फूंक, काले जादू की सच्चाई बताकर तुम्हें गुमराह करके बहुत से लोगों का फायदा होगा। किसी को तुमसे पैसे मिल जायेंगे, तो किसी को तुम्हारी इज्जत प्राप्त होगी। क्योंकी किसी से अगर मनचाहा काम करवाना है तो उसे डरा दो।

बस इसी बात को समझिएगा की बहुत से लोग काले जादू की बात कहके आपको अन्धविश्वासी होने पर मजबूर करेंगे लेकिन तुम सच्चाई से पीछे मत हटना। जो जान गये हो उसे जीना शुरू करना।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

जादू टोना करने वाले का नाम कैसे पता करें? 100% समाधान

24 घंटे में जादू टोना खत्म करने की दुआ | 101% समाधान

कलयुग कब खत्म होगा? जानें समय और वर्ष

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद काली शक्ति से बचने के अचूक उपाय अब आप भली भाँती जान गए होंगे, इस लेख को पढ़कर जीवन में सच्चाई और स्पष्टता हासिल हुई है। तो इस लेख को शेयर करें बाकी लोगों के साथ भी ताकि वे लोग भी काली शक्तियों के प्रभाव से खुद को मुक्त कर सके।

2 thoughts on “काली शक्ति से बचने के 10 अचूक उपाय | 100% समाधान”

Leave a Comment