काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? 100% कारगर तरीका

हर इंसान चाहता है उसे काली शक्तियां प्राप्त हो जिनका उपयोग कर वह अपने जीवन में धन, सम्पत्ति और तमाम तरह के सुख पा सके। यदि आप भी काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? रहस्यमई विधि जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।

काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें?

यह माना जाता है की काली शक्तियाँ पाने के लिए इन्सान को कड़ी साधना करनी पड़ती है। पर जब बड़े ध्यान और तप के बाद इंसान को यह रहस्यमई शक्तियाँ मिल जाती हैं तो उसका जीवन ही बदल जाता है।

उसके जीवन से वह तमाम तरह के दुःख गायब हो जाते हैं जो की एक आम सांसारिक व्यक्ति के जीवन में होते हैं। ऐसे इन्सान को समाज में खूब इज्जत मिलने लगती है, लोग उसकी बातों को सिर झुकाकर मानने लगते हैं।

पर चूँकि काली शक्तियाँ पाने की राह आसान नहीं होती, हर कोई इतनी साधना और श्रम नहीं कर पाता। अतः बहुत से लोग इस रास्ते को छोड़कर आम जिन्दगी बिताना अधिक पसंद करते हैं।

पर अगर आपके अन्दर वो जूनून और इच्छाशक्ति है जिससे आप काली शक्तियों को पाने के लिए हर कोशिश कर सके तो आपको इस पोस्ट में बताई गई बातों को और हर विधि को ध्यानपूर्वक पढना चाहिए।

काली शक्ति क्या होती है?

काली शक्तियां वह रहस्यमई शक्तियां होती हैं, जिनका उपयोग अच्छे और बुरे दोनों कार्यों के लिए किया जा सकता है। यह अदृश्य शक्तियाँ बड़े बड़े चमत्कारों के लिए उत्तरदाई होती हैं।

अतः हर इंसान इन शक्तियों को पाने की ख्वाहिश रखता है, हालाँकि किस इन्सान को यह प्राप्त होगी इस बात का शत प्रतिशत दावा नही किया जा सकता।

कई सारे लोग अपने गुरु के सानिध्य में इन शक्तियों को पाने के लिए जंगलों में, मंदिरों में या फिर पहाड़ों पर वर्षों से तप करते हैं। मान्यता है जिसने सच्चे मन से इन शक्तियों को पाने का प्रयास किया होता है उन्हें अंततः इसका फल जरुर मिलता है।

एक बार जिस इंसान को काली शक्तियों का ज्ञान हो जाता है उसके जीवन की परेशानियों का निवारण हो जाता है, और साथ ही किसी और व्यक्ति को वह पीड़ा में देखता है तो उसकी भी चिंताओं का समाधान करने का प्रयास करता है।

यूँ तो काली शक्तियाँ इंसान को इतना बल देती हैं की वह संसार के सभी तरह के सुख भोग सके, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश तांत्रिक, बाबा जिन्हें काली शक्तियाँ मालूम होती हैं वे अक्सर शांत स्थान पर साधना करते पाए जाते हैं।

वे अक्सर समाज से दूर किसी गुप्त स्थान पर या फिर समाज में रहते हुए ही इस कदर जीते हैं जैसे कोई आम इंसान जी रहा हो। क्योंकी इनके मन में इज्जत पाने की, लोगों से तारीफ़ पाने की कोई मंशा शेष नहीं रह जाती। अब ऐसे में यहाँ प्रश्न आता है की

काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? 100% उपयोगी तरीका

काली शक्तियों के विषय में जानने के बाद अब यहाँ सवाल आता है की क्या कोई ऐसी विधि या तरीका है जिससे आप काली शक्तियों को प्राप्त कर सके। बिलकुल है, और जो विधि हम बताने जा रहे हैं उससे यदि आप काली शक्तियों को पाते हैं तो निम्नलिखित फायदे आपको मिलेंगे।

#1. किसी के भी धन, ताकत के आगे आपको झुकना नहीं पड़ेगा।

#2. आपके जीवन में एक गहरी शांति और प्रेम होगा।

#3. आप बेफिक्र होकर पूरी निडरता के साथ जीवन जिओगे।

#4. आपको कोई डरा नहीं पायेगा।

#5. आपको सुख दुख की परवाह नहीं करनी पड़ेगी।

तो इस प्रकार इन फायदों को जानकर अब आप भी चाह रहे होंगे की किस तरह वो जादुई शक्ति पाई जाए जिससे अपने जीवन के सारे दुखों का नाश हो और हम आनन्द में जीवन जी सके। तो आइये काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? इस पर नजर डालते हैं।

#1. खुद को जानें और आत्मज्ञानी बनें।

काली शक्तियाँ/ चमत्कारिक या दिव्य शक्तियाँ पाने की चाहत जिनके भीतर है उन्हें पहले भगवान का ध्यान करने या कोई भी साधना या तपस्या करने से पहले खुद को देखना बहुत जरूरी है। क्योंकी जब तक आप अपने आंतरिक जगत को अपने भीतर की हालत को नहीं जानेंगे तब तक बाहर कुछ भी करना व्यर्थ है।

ठीक वैसे जैसे आपके पेट में बड़ा दर्द हो लेकिन आप कहें नहीं मुझे तो खेलना है या पैसा कमाना है। तो क्या ये सम्भव हो सकता है? नहीं न इसी तरह अगर आपको जादुई शक्तियाँ पानी हैं तो पहले आपको खुद को समझना होगा। और खुद को देखने का अर्थ है अपने मन को समझना।

एक बार ये जान गए ये मन क्यों परेशान होता है? ये मन इतना भटकता क्यों है?  मन की सच्चाई क्या है? जब आप इन सवालों का जवाब जान लेते हैं तो सच जानकर आपकी आँखें खुल जाती है। जी हाँ और मन थोड़ी देर के लिए ठहर जाता है। अगर आत्मज्ञानी बनना है तो ये कुछ बातें आपको जरुर मालूम होनी चाहिए।

जानिए मन क्या है?

इंसान दुखी क्यों होता है।

#2. इस दुनिया को समझें

देखिये अपने मन को यानि खुद को जानना जरूरी तो है, क्योंकि अच्छे बुरे सभी तरह के काम हम मन के कहने पर ही करते हैं।

पर क्योंकी हमें रहना तो इस संसार में ही है और अगर हमें अपना ज्ञान होगा लेकिन दुनियादारी की समझ नहीं होगी तो फिर काली शक्तियाँ पाना तो दूर हमारे लिए आम इंसान की तरह जीना भी मुश्किल हो जायेगा।

वे लोग जो चाहते हैं उन्हें कोई बुद्धू न बना सके, कोई झूठी बात बताकर उनका शोषण न कर सके। ऐसे लोगों को संसार को समझना होगा। उन्हें रूपये पैसे से लेकर देश और दुनिया की अर्थव्यस्था की सभी जानकारियां रखनी होगी।

क्योंकि अंततः काली शक्तियाँ पाकर भी जीना तो इसी संसार में है, अतः वे लोग जो चमत्कारिक शक्तियां हासिल करना चाहते हैं उन्हें इतना तो शिक्षित होना पड़ेगा जिससे वे दुनियादारी को समझ सके।

#3. विज्ञान और आत्मज्ञान दोनों का बोध।

जितना महत्वपूर्ण है स्वयं को समझना उतना ही आवश्यक है विज्ञान को जानना। कई सारे लोग काली शक्तियाँ पाने का भरसक प्रयास करते हैं, वे विज्ञान की समझ को दरकिनार कर देते हैं। आपको प्रायः ऐसे लोग मिल जायेंगे जो कहेंगे की भूत प्रेत, जादू टोने के आगे साइंस बहुत छोटी चीज़ है।

और ऐसे लोगों का दुर्भाग्य यह होता है की ऐसे लोग घोर अन्धविश्वासी, डरपोक, शक्की मिजाज के होते हैं। लेकिन दूसरी तरफ जो लोग कहते हैं मन का ज्ञान होने के साथ मैं विज्ञान को भी समझूंगा ऐसे लोगों के साथ बड़ा चमत्कार यह होता है की ये दुनिया में धोखा नहीं खाते।

कोई इन्हें कुछ कह दे तो ये यूँ ही मान नहीं लेते क्योंकी वो जानते हैं की सच क्या है। तो जैसा हमने कहा अगर किसी से डराए आप डरना नहीं चाहते एक बेफिक्र और बेख़ौफ़ जिन्दगी जीना चाहते हैं तो आपको विज्ञान पर भरोसा और उसकी मूलभूत समझ रखनी ही होगी।

आप इस लेख को पढ़ रहे हैं, गाडी में बैठ रहे हैं, देखा जाए तो यह सब विज्ञान की ही देन है। तो दो ऑंखें होनी चाहिए जो बाहर दुनिया को देखें विज्ञान को समझें और एक तीसरी आँख होनी चाहिए जो मन में क्या चल रहा है इस बात पर नजर रखें।

#4. सत्य की तलाश जारी रखें।

अब आप कह सकते हैं की काली शक्तियों का सत्य या झूठ से क्या लेना देना है? तो बता दें कोई भी दिव्य ज्ञान या शक्ति बिना सच्चाई के हासिल नहीं की जा सकती। ठीक वैसे जैसे गाडी की हकीकत जाने बिना आप गाडी नहीं चला सकते।

उसी प्रकार जब तक आपका मन सच्चाई जानने का उत्सुक न हो और सच्चाई से जीना उसको पसंद नहीं होता तब तक वह किसी तरह की शक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता। लेकिन वह इंसान जिसे सच से प्रेम हो, जो साफ़ साफ दुनिया का सच जान गया है।

अब उसको छोटी छोटी बातों में परेशान नहीं होना पड़ता, उसको सुख दुःख ज्यादा प्रभावित नही करते।

क्योंकि उसे दिख गया है की मौत कभी भी आ सकती है तो इस सच को स्वीकार करके जो जीना लगता है उसे भगवान का गिफ्ट या बड़ी शक्ति ये मिलती है की वो निर्भय हो जाता है, दुनिया में बहुत कुछ पाने की उसकी दौड़ रुक जाती है, उसके मन से लालच,डर कम होने लगता है।

तो चाहिए अगर आपको भी दुःख से समाधान तो जाइए सत्य की शरण में। क्योंकी हमारा मन जो हरदम बेचैन रहता है अंततः ये भी पाना तो सच को ही चाहता है पर वो बात अलग है हम उसे उस सच से दूर कर देते हैं।

सत्य क्या है?

सही काम कैसे चुनें?

#5. अभ्यास करते रहें। 

सच मालूम होने के बाद फिर उस सच को स्वीकार करने और जीने में मन को बड़ी तकलीफ होती है, ये बात आपको पता ही होगी। उदाहरण के लिए आपको आपके किसी दोस्त ने ये बात कही की तू बड़ा लालची है, और थोड़ी देर सोचने के बाद आपने जब अपने मन की जांच पडताल की तो पाया की लालची तो हूँ मैं।

तो अब इस सच को जानने के बाद अब आपका कर्तव्य यही होना चाहिए न की आगे जब मेरे सामने कोई ऐसा मौका आये जहाँ मेरा लालच मुझे झुकने पर मजबूर करे तो मैं उसके सामने हिम्मत बाँध के खड़ा हो सकूं। इसी तरह जिन्दगी में लोग तमाम परेशानियां झेलते हैं और मजबूरी में जीवन बिताते हैं।

पर बजाय अपनी परिस्तिथियों को ठीक करने के वो उल्टा मुसीबत देखकर भाग खड़े हो जाते हैं। यकीन मानिए सच्चाई के साथ जीने का अभ्यास कर लिया तो फिर ये दुनिया भी आपको झुका नही पाएगी। पर चूँकि हम झूठा जीवन जीते हैं इसलिए हम दुनिया को बाप समझ लेते हैं।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

जादू टोना सच है क्या? जानें या सिर्फ एक झूठा भ्रम

24 घंटे में जादू टोना खत्म करने की दुआ | 101% समाधान

कलयुग कब खत्म होगा? जानें समय और वर्ष

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद आपको काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? अब आप समझ गए होंगे। देखिये हम चाहते तो काली शक्तियों के नाम पर हम आपको कुछ ऐसा बता सकते थे जिससे आप और ज्यादा अन्धविश्वासी बन जाते। पर हम ऐसा नहीं चाहते थे।

क्योंकि दुनिया में ऐसी कोई जादुई या दैवीय शक्ति नहीं होती, सच्चाई में जीना ही जादू जैसा है जो उसके सहारे जीता है उसे किसी तरह की जादुई शक्ति की जरूरत नही पडती। इस लेख में हमने आप तक सच पहुंचाने का पूरा प्रयास किया। लेख को पढ़कर स्पष्टता हासिल हुई है तो इसे शेयर भी करें।

Leave a Comment