लड़के के दिल की बात कैसे जानें? ये है आसान और सरल उपाय

कोई लड़का है जिससे आप दोस्ती करना चाहती हैं या उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहती हैं पर क्या लड़के के दिल में भी आपके लिए वो मोहब्बत है? ये आप तभी पता कर पायेंगे जब आप जानेंगे लड़के के दिल की बात कैसे जानें?

लड़के के दिल की बात कैसे जानें

देखिये अगर आप किसी लड़के को मन ही मन खूब चाहती हैं, और उससे बात करना चाहती हैं तो आपको पहले उस इंसान के इरादे, सोच और नियत को समझ लेना चाहिए! वरना प्यार अँधा होता है यह मानकर आप किसी के भी करीब आओगे तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है!

लड़के के दिल की बात कैसे जानें? इन 6 बातों पर ध्यान दें!

लड़के के दिल में आपको लेकर भी क्या वही प्यार है या फिर उस लड़के को आपसे कुछ ख़ास मतलब नहीं है ये जानने के लिए और अपने प्यार की हकीकत को समझने के लिए आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स ध्यान से समझने होंगे!

#1. लड़के का आपको देखकर मुस्कुराना

लड़के को आप पसंद हैं इस बात का इशारा यह है की आपको देखकर उसके चेहरे के हाव भाव बदल जाएँ, जैसे अगर वो मुस्कुराता है या आपको देखकर शांत हो जाता है।

तो समझ जाइए आप में उसे कुछ ऐसा दिखा है जिससे वो आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है! इस बात का सिग्नल मिलते ही अब आप लड़के के दिल की बात को समझने के लिए अगला कदम उठा सकते हैं!

#2. आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाना

दूसरा, सिर्फ मुस्कुराना ही काफी नहीं है अगर दिल से कोई लड़का आपको पसंद करता है तो वो आपकी भलाई भी जरुर चाहेगा! क्योंकि प्यार का दूसरा नाम भलाई है तो इस बात को परखने के लिए की लड़का आपकी मदद करने का इच्छुक है या नहीं?

 आप किसी छोटी मोटी परेशानी में होने का नाटक कीजिये या फिर कभी आपको मदद की वास्तव में मदद की जरूरत पड़ती है। और वो लड़का आपकी मदद करता है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है की लड़का आपको चाहने लगा है।

#3.  एक दूसरे से बातचीत करना

अब धीरे धीरे आप एक दूसरे के करीब आने लगे, तो अब आप खुलकर एक दूसरे से बातचीत कीजिये। आजकल सोशल मीडिया के इस दौर में मोबाइल हो या आपस में फेस टू फेस मिलना हो जैसे चाहे आप उनसे बातचीत करें ताकि आप एक दूसरे के बारे में समझ सको!

ध्यान दें अपने प्यार के इस रिश्ते में आगे कोई भी कदम या वादा करने से पहले आपको एक दूसरे से बातचीत कर लेनी है अच्छे से ताकि आप कोई गलत निर्णय न ले सके।

बातचीत को समय दें अक्सर देखा गया है आजकल प्रेमी एक दुसरे से बातचीत कर दूसरे को अच्छे से समझने से पहले ही एक दूसरे को अपना मित्र या प्रेमी मान लेते हैं। जिससे बाद में उसकी हकीकत पता चलने के बाद वो गलत रिश्ता बनाने को लेकर पछताते हैं!

#4.  लड़के की पसंद देखें!

जैसे ही बातचीत आगे बढ़ने लगेगी इस दौरान आपके बीच एक दूसरे की पसंद नापसंद को लेकर भी बात होगी। तो देखिये कौन कौन सी आदतें हैं जो उस लड़के में हैं, कौन सी वो चीजें हैं जो उसे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती।

जैसे क्या उसे घूमना पसंद है, पढना पसंद है, खेलना पसंद है हर छोटी बड़ी पसंद नापसंद को देखने का प्रयास कीजिये।

ताकि आपको ये पता चला जाये मैं इस इंसान के साथ समय बिता सकती हूँ की नहीं, उदाहरण के लिए उसे नशा करना बहुत पसंद है जो बिलकुल आपको स्वीकार नहीं है तो आगे चलकर आपका यह रिश्ता झगड़े में खत्म होगा बेहतर है पहले ही समझ लें एक दुसरे की पसंद या नापसंद को

#5.  क्या सिर्फ उसे आपका शरीर पसंद है?

अब जैसे जैसे आप लड़के की इच्छाओं को समझने लग जायेंगे आपको ये पता करना है कौन सी ख़ास वजह है जिसके कारण वो लड़का आपको इतना प्यार करता है या आपसे दोस्ती करना चाहता है, क्या वो आपके शरीर, आपके चेहरे या बालों की खूबसूरती के कारण आपको पसंद करता है।

या उसे आपके मेहनती होने, होशियार होने या आपके अन्य गुणों की वजह से आप पर दिल आया है, देखिये अगर लड़का आपके शरीर, खूबसूरती को देखकर आपके करीब आता है। तो समझ लीजिये उसके इरादे भी आपके जिस्म तक ही होंगे वो किसी तरह आपका शोषण करेगा और इस्तेमाल करके छोड़ भी सकता है।

#6. अब जानें लड़का सच्चा प्रेम करता है या नहीं!

अब अंत में बारी आती है ये जानने की लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है या फिर ये फैसला आप तभी कर पाएंगे जब आपको खुद ये मालूम होगा सच्चे प्यार की पहचान क्या है?

 जब आप ये समझ जायेंगे तो आपको पता चलेगा वाकई जिन्दगी में आपसे कौन प्रेम करता है? कैसे आजकल लोग प्यार के नाम पर हवस का काम करते हैं और क्यों मोह और ममता का अर्थ प्रेम करना नहीं होता!

जी हाँ जब आप जानेंगे वास्तव में प्यार एक दूसरे से आकर्षण नहीं होता! तो अपने रिश्ते में आगे बढ़कर किसी को भी अपना दोस्त या हमसफर बनाने से पहले थोडा जागरूक हो जाइए और इन आर्टिकल्स को जरुर पढ़िए!

प्यार सच्चा है या झूठा कैसे पता करें? ये है आसान तरीका

लड़कों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

लडको को सर्वाधिक प्रिय है शांति और इसी शांति की चाह में वे किसी लड़की से मित्रता करते हैं ताकि उनके मन में जो बेचैनी, सूनापन है वो किसी लडकी के जीवन में आने से खत्म हो जाये, यही वजह है की इसी शांति, सुकून को पाने के लिए लड़के घंटों फोन पर लड़कियों से बातचीत करते हैं।

यहाँ तक की उनसे शारीरक सम्बन्ध बनाते हैं ताकि शरीर में जो चुलबुलाहट है वो थोड़ी देर के लिए शांत हो सके, हालाँकि शारीरक सुख थोड़ी देर के लिए होता है और फिर बेचैनी बढ़ जाती है।

तो वास्तव में एक लड़के को वही लड़की सच्चा प्रेम कर सकती है जो उसके जीवन में उसकी कमियों को सुधारने, उसे एक बेहतर इंसान बन्ने में मदद करे! ताकि उसके मन से डर कम हो सके और शांति प्राप्त हो सके!

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें?

वो लड़का जो आपके शरीर से नहीं बल्कि आपको दिल से प्रेम करे जिसके मन में आपसे कुछ पाने की चाह न हो फिर भी वो लड़का आपकी भलाई के बारे में सोचे वही एक अच्छा लड़का है।

एक अच्छा लड़का मिलना बहुत बहुत मुश्किल होता है दुनिया में कुछ ही लोग होते हैं जो आपसे बिना मतलब के प्रेम करते हैं वरना बाकी लोग प्रेम के नाम पर अपनी इच्छा, इरादों को पूरा करने के लिए आपके करीब आते हैं। जिस दिन आपको ये बात समझ आ जाएगी आपकी एक अच्छे लड़के की तलाश खत्म हो जाएगी और आप खुद अच्छा इंसान बनने की राह में चल पड़ेंगे।

अध्याय 3 ~ कौन है प्रेम के काबिल ? Prem Books Summary in Hindi

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद लड़के के दिल की बात कैसे जानें? आप भली भाँती यह समझ गए होंगे, अगर पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हुई है तो लेख को शेयर करना तो बनता है!

Leave a Comment