लड़की से प्यार कैसे करें? जानिए प्यार के इजहार का सही तरीका

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और प्यार में उसके लिए कुछ करना चाहते हैं पर नहीं मालूम प्यार जताने का बढ़िया तरीका क्या है? या फिर लड़की से प्यार कैसे करें? तो इस पोस्ट को ध्यान से पढियेगा!

लड़की से प्यार कैसे करें?

देखिये प्यार होना बहुत बहुत खास बात है, प्यार जो हमें सुकून शांति देता है वो दुनिया की कोई चीज़ नहीं दे सकती। लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो कहते तो हमारे बीच प्यार तो खूब हैं पर आपस में उनके लड़ाई, झगड़े होते रहते हैं, वो वास्तव में न तो प्यार का अर्थ जानते हैं और न ही प्यार के इजहार का सही तरीका तो चलिए आइये सबसे पहले जानते हैं!

प्यार क्या होता है?

दूसरे की भलाई के लिए अपना सर्वस्व त्याग देना ही प्यार है, यानि अपने प्रेमी की आंतरिक तरक्की को ही अपना लक्ष्य बना लेना प्रेम कहलाता है! सच्चा प्यार आपको निडरता, एकग्रता और सत्यनिष्ठा देता है।

 जो आपको सिखाता है की अपने प्रेमी की बेहतरी के लिए आपको भले कोई हानि हो जाये आप बर्दाश्त कर लेंगे परन्तु आप उसके लिए जो भी करेंगे उसकी भलाई हेतु ही करेंगे।

प्यार कोई सुखद अहसास नहीं है जिसमें आप अपने प्रेमी की इच्छाओं को पूरा करे, उसे प्रसन्न करे और फिर आप उससे जो चाहते हैं वो पूरा करें।

 ये फिर एक तरह का व्यापारी प्रेम हो गया, जिसमें आप किसी से कुछ लेते हैं और उसे कुछ दे देते हैं! पर अधिकतर लोगों को लगता है यही प्यार है, पर किसी से खुशियाँ बांटने का नाम प्रेम नही है।

वहीं कुछ लोग उम्र बढ़ने के साथ किसी लड़की के शरीर से आकर्षित होने लगते हैं और उन्हें लगता है ये प्रेम है पर ऐसा बिलकुल नहीं होता! ये आपके शरीर के हारमोंस हैं!

नहीं किसी से सुख पाना प्रेम बिलकुल नहीं हो सकता! सच्चा प्रेम अकारण होता है अतः आप यह बतला नहीं सकते की आपको किसी से प्रेम क्यों हुआ है?

एक सच्चा प्यार किसी की खूबसूरती से नहीं होता, उसके गुणों से नहीं होता, उसके शरीर से नहीं होता, उसकी तेज बुद्धि से भी नहीं होता, सच्चा प्रेम तो बस हो जाता है।

इसलिए संक्षेप में कहें तो दूसरे का हित यानि भला चाहना ही प्रेम है!

लड़की से प्यार कैसे करें? ये 6 टिप्स अपनाएं

अब तक हमने जाना की प्यार क्या होता है अब आगे प्रश्न आता है एक लड़की से प्यार का इजहार करने का सही तरीका क्या है? क्या मुंह से आई लव यूँ बोलकर प्यार जताएं या फिर प्यार करने का कोई दूसरा तरीका भी होता है?

1. शब्दों से नहीं कार्यों से प्यार जताइए| प्यार के इजहार का सही तरीका

वह लड़की जिसे आप दिल से चाहते हैं उससे प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है उसके लिए वो कीजिये जिससे उसकी तरक्की हो, उदाहरण के लिए लड़की को किसी चीज़ की कमी है जिससे उस अपनी हेल्थ या पढ़ाई में मदद मिले उसे वो चीज़ लाकर दीजिये।

 लेकिन आमतौर पर उल्टा होता है एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को मनपसन्द चीज़ जैसे कोई अंगूठी, फोन इत्यादि गिफ्ट करता है पर आप अपनी प्रेमिका को ये फालतू की चीजें नहीं बल्कि वो चीज़ दीजिये जिसे उसकी जरूरत है!

 यही वास्तव में उसकी केयर करना कहलायेगा! और वास्तव में जरूरी नहीं आप रोज लड़की से प्यार जताने के लिए आई लव यु कहे ये फिर एक फेक लव स्टोरी हो जाएगी अतः प्यार है तो आपके कार्यों में वो प्यार खुद झलक जायेगा आपको कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी!

2. उसकी कमियों के बारे में जानिए!

देखिये हर इन्सान में कई कमियां होती हैं, लेकिन वो आपको अपने प्रेमी में ढूंढनी है इसलिए नहीं ताकि उन कमियों से आप उसे चिढ़ा सके,उसकी कमजोरियों से घृणा करे।

 बल्कि कमजोरियों को जानें ताकि उन कमजोरियों से वो लड़की लड सके, देखिये कौन सी आदते हैं जिससे उसके हेल्थ, माइंड या जिन्दगी पर गलत प्रभाव पड़ सकता है जब आप यह जान लेंगे तो आपको उसकी भलाई के खातिर क्या करना है यह पता चला जायेगा!

3. उसे चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार कीजिये!

अपनी प्रेमिका की कमियों को पता करने के बाद अब उसे कमजोर से मजबूत इंसान में तब्दील करने के लिए उसे अपनी कमियां सुधारने के लिए तैयार करना होगा, उदाहरण के लिए आपकी प्रेमिका का वजन बहुत बढ़ गया है उसे कम करवाना है।

तो आप सुबह सुबह उसके साथ कसरत करेंगे, दौड़ेंगे, जिम जायेंगे इसके अलावा अगर प्रेमिका किसी परीक्षा की तयारी कर रही है तो आप उसे उसमें सफल होने में मदद करेंगे यही सच्चा प्यार होता है।

 जिसमें आप किसी इंसान को बेहतर इन्सान बना दे प्यार वो नहीं होता की हालत तेरी बद्दतर ही रहे तू जैसी है वैसी ही रहे भले तुझमें सौ कमियां क्यों न हो? बस तू दिखने में सुन्दर हो!

4.  उस पर पैसा, संसाधन खर्च कीजिये!

अब चूँकि आप समझ गये हैं प्यार के लिए आपको क्या करना है? तो अब आप जितनी हेल्प हो सकती है अपनी प्रेमिका की कीजिये ताकि उसकी बेहतरी हो, उदहारण के लिए अगर आप नौकरी/ व्यवसाय करते हैं तो एक सच्चे प्रेमी का फर्ज होगा की इस व्यक्ति को बेहतर बनाने के लिए अगर किसी चीज़ को खरीदने में या कोई शिक्षा जो उस तक पहुँचानी जरूरी है उसे देने के लिए पैसे लगे तो कोई बात नहीं।

आप पैसा ही नहीं अपना समय उस पर खर्च करके भी उसको बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं! वाकई दोस्तों इस तरह अपनी प्रेमिका की भलाई से जो ख़ुशी मिलेगी वो किसी और चीज़ को पाने से नहीं।

5.  देखिये आपका प्यार आपसे क्या चाहता है?

अब जब आपकी प्रेमिका एक बेहतर इंसान बन जाए तो अब आप इस रिश्ते को आगे बढाने के लिए अपनी प्रेमिका से बातचीत कीजिये और समझिये भविष्य को लेकर आपकी प्रेमिका को आपसे क्या उम्मीदें हैं?

आपके और उनकी फ्यूचर प्लानिंग में क्या क्या समानताएं हैं? जब आप यह जान जायेंगे तो आपके लिए समझना सरल हो जायेगा की इस इन्सान के साथ मैं आगे लाइफ बिता सकता हूं की नहीं।

6.  आगे जीवनसाथी बनने पर विचार कीजिये!

और अंत में जब आपको लगे की अब हम एक दूसरे के संग जिन्दगी बिता सकते हैं तो आप फिर शादी का विचार कर सकते हैं, देखिये दोस्तों ये जरूरी बिलकुल नहीं की सच्चे प्यार का अर्थ शादी करना होता है।

क्योंकि देखा होगा कई लोग शादी से पहले जो एक दुसरे से प्यार करते थे वो बाद में शादी के पश्चात झगड़ने लगते हैं हालाँकि अगर आपका प्रेम सच्चा है तो ये दिक्कत नहीं आएगी।

 लेकिन याद रखें शादी एक बंधन है अतः जरूरी नहीं की किसी से प्यार हो तो आप उसे शादी करने के लिए विवश करे बस आप इस बारे में उनकी राय जान सकते हैं।

लड़के लड़कियों से प्यार क्यों करते हैं?

आमतौर पर अधिकांश लड़के लड़कियों से प्यार इसलिए करते हैं ताकि ख़ुशी मिल सके, यानी एक दुसरे से सुख पाने के खातिर ही प्रेमी प्रेमिकाएं आपस में प्रेम करते हैं।

अगर जवान होने के साथ लड़का यह कहता है मुझे लड़की से प्यार होने लगा है तो इसका अर्थ है उसे किसी से आकर्षण हो गया है और आकर्षण में इंसान दूसरे के शरीर से सम्बन्ध बनाता है ताकि उसे पल भर के लिए खुशी का मजे का अहसास हो सके।

लेकिन इसको आप प्यार नहीं कह पाएंगे, ये एक हवस है या यूँ कहें की शरीर की मांग है अतः लड़के का लड़की की तरफ आकर्षित होना प्राकृतिक बात है। पर इस आकर्षण को प्यार कहना बिलकुल उचित नहीं, वास्तव में प्यार तो सीखने की चीज़ है! रातों रात ये आपके शरीर में आ जायेगा ये कोई जादू नहीं है।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के पश्चात आपको पता चल ही गया होगा किसी लड़की से प्यार कैसे करें? उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आप इसे अन्य दोस्तों के साथ शेयर भी जरुर करेंगे!

Leave a Comment