लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? कोई नहीं बतायेगा

ये बात तो हम सभी जानते हैं की लड़कों की अपेक्षा लडकियों की चॉइस बहुत अलग होती है, पर अगर मैं आपसे कहूँ की लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? तो आप कहेंगे बहुत सारा पैसा, आकर्षक पुरुष या फिर अपनी इज्जत लेकिन मैं आपसे कहूँ की लड़की को एक ऐसी चीज़ चाहिए होती है!

लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है

जिसके बारे में वो कभी बात नहीं करती, या करती भी हैं तो आपको सच नहीं बता पाती। लेकिन अन्दर ही अन्दर उस चीज़ की उनमें बहुत ख्वाहिश रहती है। अब आप भला पूछेंगे ऐसी कौन सी चीज़ है? तो जवाब पाने के लिए और इस लॉजिक को समझने के लिए आपको इस आर्टिकल को बड़े ध्यान से अंत तक पढना होगा तो आइये हम और आप दोनों मिलकर पढ़ते हैं।

लड़की से प्यार कैसे करें? जानिए प्यार के इजहार का सही तरीका

लड़की से दोस्ती कैसे करें? ये सीक्रेट तरीका

लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? आप भी जानें सीक्रेट

देखिये पुरुष हो या महिला इंसानों को एक चीज़ बहुत ही ज्यादा पसंद है वो है शांति, और उसी शांति की तलाश में हर एक लड़की या महिला रहती है! पर कुछ भी ऐसी चीज़ नहीं होती जो उन्हें पूरी तरह शांत कर सके।

इसीलिए लड़कियां फिर उसी शांति को पाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं, कई बार उन्हें लगता है ज्यादा पैसा मिलने पर सोना, गाडी, बंगला खरीदने पर वो ख़ुशी वो शांति उन्हें मिल जाएगी। और कई बार उन्हें लगता है कोई आकर्षक (हैण्डसम) पुरुष उनकी जिन्दगी में आ जाए तो उनसे आपसी संबंध बनाकर मिल जाएगी।

इसलिए हो सकता है एक महिला और दूसरी महिला के पाने का विषय कुछ भी हो लेकिन अंततः सभी लड़कियों/महिलाओं को शांति बहुत प्रिय होती है! लेकिन इस संसार में कुछ भी वह प्राप्त करती हैं उससे उन्हें शांति तो मिलती है पर थोड़ी देर के लिए!

जैसे किसी लड़की को ज्वेलरी बहुत पसंद होती है और वो ज्वेलरी उसे मिल भी जाये तो वो खुशी और मन को चैन बस कुछ दिनों के लिए ही मिलता है।

 या फिर किसी को शारीरिक सुख चाहिए होता है तो अपने पति या बॉयफ्रेंड से उन्हें जो सुख मिलता है उसकी भी अवधि समयसीमा बहुत कम रहती है!

इसलिए महिलायें अक्सर पुरुषों की तरह ही अधिकांश समय बेचैन ही रहती है, और जो व्यक्ति उन्हें पल भर के लिए शांति दे दे या खुशी दे दे ऐसे इंसान को वो बहुत पसंद करती हैं।

#1. किसी लड़की को खुश करना है तो ये कीजिये 

तो अब तक हमने समझा की शांति और चैन की तलाश में हर एक लड़की घूम रही है, लेकिन कोई यह समझ ही नहीं पाता या एक लड़की खुद यह समझ नहीं पाती की मैं जो रिश्ता बना रही हूँ या काम कर रही हूं ताकि मुझे शांति मिले!

इसलिए अगर आप एक पुरुष हैं और चाहते हैं कोई लड़की आपको बेपनाह पसंद करे तो आप उसके दिल को शांति देने का कार्य कर सकते हैं, अगर आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो पूरी जिन्दगी वो लड़की आपकी शुक्र गुजार रहेगी।

और आप उसके दिल में ऐसी जगह बना लेंगे, जहाँ से वो लड़की कभी भी आपको नहीं भूल पायेगी! अब देखिये कोई भी लड़की बेवजह तो परेशान होती नहीं है अगर वो बेचैन है तो उसे शान्ति और चैन देने के लिए आपको उसको समझना होगा।

#2. लड़की की कमजोरी समझें और दूर करने में साथ दें।

तो सबसे पहले आप जिस लड़की को पसंद करते हैं उसे समझने में कुछ समय दें, आप देखें लड़की की कमजोरियां क्या है? क्या उसे लोगों से बात करने में डर लगता है? क्या उसे बाहर कोई काम करने में झिझक होती है? या फिर कोई और समस्या है जिसकी वजह से वो अक्सर परेशान रहती है!

अप किसी तरह उसकी परेशानी का पता लगाइए! अब उसकी परेशानी जानकार उसे उस प्रोब्लम से बाहर आने में मदद करें, उदाहरण के लिए अगर उसे किसी काम की तलाश है तो आप उसे कोई जॉब ढूँढने में सहायता करें।

जब आप उसकी मदद करने का प्रयास करके उसकी समस्या को सुलझाने में मदद करेंगे। तो उस लड़की की परेशानी खत्म हो जाएगी और वह खुश हो जाएगी।

तो दोस्तों यह एक उदाहरण है, और हो सकता है कोई लड़की या महिला जिसको आप पसंद करते हैं प्रेम करते हैं उसके पास जीवन में वह सब कुछ हो जो आम लोग पाने की इच्छा करते हैं लेकिन फिर भी वह निराश बेचैन दिखाई दे।

#3. लड़की से बातचीत करें

ऐसी स्थिति में आपको थोड़ा सा महिला की तरफ बातचीत को बढ़ाना होगा उसके मन को समझना होगा आखिर वह किस वजह से परेशान है।

अगर उसकी जिंदगी में सभी रिश्ते और सभी चीजें ठीक हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह परेशान सी है तो इसका अर्थ है उसमें अज्ञानता की कमी है।

 इंसान के पास आत्मज्ञान न होने के कारण अनेक तरह की समस्याएं जन्म लेती हैं। जब उसे न उसे अपने बारे में पता होता है न संसार का मालूम होता है अतः वह कुछ ऐसी चीजों को पकड़ कर बैठ जाता है जो कुछ काम की ही नहीं है।

तो पहले देखिए क्या उनकी समस्या बाहरी है या आंतरिक, बेवजह बेचैनी का मूल कारण अज्ञानता होती है। अतः ऐसे में आप उन्हें उस ज्ञान के मार्ग ले जाए जिससे कि उनके मन में जो उलझन है वह सभी खत्म हो जाए।

#4. दूसरे की परेशानी खत्म करने से आपको क्या मिलेगा?

अब इतनी बातचीत को पढ़ने के बाद आपके मन में यह आया होगा कि ठीक है लड़कियों की पसंद और अंतिम इच्छा जान ली और हमने दूसरे की मदद भी कर दी पर उसके बाद हमें क्या मिलेगा?

 अगर वाकई आप किसी लड़की से प्रेम करते हैं तो उसकी भलाई के बदले आप कुछ चाह नहीं सकते। क्योंकि प्रेम करने का अर्थ है कि आप किसी से कुछ मांग नहीं सकते।

अब लेकिन अगर आप किसी लड़की को इस वजह से पसंद करते हैं ताकि उसकी वजह से शारीरिक सुख मिल जाए तो फिर आपको यह समझना होगा कि शारीरिक सुख से जो सुख मिलता है वह बहुत छोटा होता है।

#5. अगर आप खुद ही बेचैन हैं तो?

दोस्तों जैसा की हमने कहा शांति की तलाश में महिलाएं ही नहीं पुरुष भी होते हैं। तो अगर आप खुद शांति की तलाश में हैं और महिला से किसी तरह का सुख पाना चाहते हैं तो वह शारीरिक सुख आपको अधिक खुशी नहीं दे सकता।

अगर वो सुख मिल भी गया तो आप बेचैन ही रहेंगे तो जब तक आपको आत्मज्ञान नहीं हो जाता तब तक बेचैनी बरकरार रहेगी। अगर आप जीवन में शांति लाना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजें जरूर समझनी चाहिए। 

इंटरनेट के इस दौर में आचार्य प्रशांत आज हमारे जीवन से अज्ञान मिटाकर रोशनी दे रहे हैं। उन्होंने हमारी बेचैनी से संबंधित कई सारी बोधयुक्त सामग्री का निर्माण किया है जिसे आप Youtube के माध्यम से देख सकते है।

👉 शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न | ये 10 सवाल जरुर पूछें

👉 प्यार सच्चा है या झूठा कैसे पता करें? ये है आसान तरीका

👉 क्या प्यार करना गलत है? या फिर जरूरी जानें सच

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस तरह हमने लड़कियों को सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इस विषय पर विस्तार से जाना, उम्मीद है इंटरनेट पर आपने इस तरह का आर्टिकल पहली बार पढ़ा होगा। अगर इस लेख को पढ़ना वाकई आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ है तो कृपया इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा।

Leave a Comment