पढ़ाई की लत कैसे लगाएं? जानिए 101% अचूक उपाय

यार। किताब सामने आते ही नींद आने लगती है, मन मचलने लगता है बिलकुल भी पढने का मन नहीं करता। पर क्या करूं पढ़ाई तो जरूरी है न, कोई मुझे बस बता दें पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?

पढाई की लत कैसे लगाएं

जी हाँ, अगर आपको भी किताबों के नजदीक आना है और मन लगाकर पढ़ाई करनी है तो आज का यह लेख आपकी आँखें खोल देगा, क्योंकि इसे पढने के बाद पढ़ाई के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाएगा।

हम सभी जानते हैं शिक्षा कितनी जरूरी है पर यार दोस्तों की बातें, मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया हमें अपनी तरफ इतना आकर्षित करता है की हम चाह कर भी किताबों से दोस्ती नहीं कर पाते।

पर अगर आपने ठान लिया है की पढ़ाई करनी है और इसके लिए आपको हो सके तो आपको पुरानी आदतें छोडनी क्यों न पड़े तो फिर इस लेख को ध्यान से अंत तक पढियेगा। आपको सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे।

पढ़ाई की लत कैसे लगाएं? 9 उपयोगी टिप्स 

#1. पढ़ाई की जरूरत पता होना।

हमारी शिक्षा व्यवस्था बच्चों को पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करती है, माता-पिता बच्चों को पढ़ने के लिए तमाम तरह की सुविधाएं देते हैं, पैसा खर्च करते हैं और सभी विधियां अपनाते हैं लेकिन इसके बावजूद बच्चे पढ़ते नहीं हैं।

पढ़ाई की जरूरत महसूस होना

क्योंकि न तो माता-पिता इस बात पर ध्यान देते हैं और ना ही शिक्षक की बच्चों को पढ़ाई की सलाह देने और उनपर पढने को लेकर जोर देने से पूर्व यह बात ध्यान दिलानी कितनी आवश्यक है की उनके लिए पढ़ाई क्यों जरूरी है?

क्योंकि उन्हें पढ़ाई की जरूरत नहीं मालूम इसीलिए फिर वह स्कूल में या कॉलेजेस में पढ़ाई नहीं बस टाइम पास करते हैं। इसलिए बतौर छात्र अगर आप पढ़ाई में मन लगाना चाहते हैं तो आपको आखिर पढ़ना क्यों है? यह क्लियर होना बहुत जरूरी है।

जब आपको पढ़ाई की उपयोगिता साफ-साफ पता लग जाएगी तो आप फिर पढ़ने में जुट जाएंगे।

#2. बार बार दोहराएँ क्यों पढना है?

जितना समय आप पढ़ाई में लगाते हैं उसका आधा समय आपको सिर्फ यह दोहराने में लगाना चाहिए की आपको आखिर पढ़ना क्यों है? क्योंकि देखा है हम अक्सर किसी वीडियो को देखकर या फिर किसी की बातें सुनकर पढ़ने का तो इरादा कर लेते हैं।

बार बार दोहरायें क्या पढना है

लेकिन 1 दिन, 2 दिन तक पढ़ने के बाद तीसरे दिन हम फिर उसी राह में चलने लगते हैं क्योंकि हम भूल जाते हैं कि हमें पढ़ना क्यों है?

इसलिए अगर आप दिन के रोजाना 2 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं तो शुरुवात में आपको एक घंटा मात्र यह समझने में लगाना चाहिए की आखिर क्यों आप पढ़ाई कर रहे हैं ताकि आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मन लगाकर पढ़ाई करें।

#3. चैलेन्ज स्वीकार करें।

आप पढ़ाई करने बैठेंगे तो यह बात तो जाहिर है की गणित के कठिन सवालों से या फिर इंग्लिश ग्रामर से आपका जरुर सामना होगा, ऐसे में जिस भी विषय को आप पढ़ रहे हैं आपको जो भी चुनौती आती है उससे घबराना नहीं। बल्कि उसी को युद्ध मान कर उसी को अपना कर्तव्य समझकर उस चैलेंज करने में पूरा करना है।

चैलेन्ज स्वीकार करें

मान लीजिये आपको गणित के किसी प्रश्न को हल करने में समस्या आती है तो आपको सोचना है किस तरह मैं आसान तरीके से इस समस्या को हल कर सकता हूँ। इस तरह आप एक से बढ़कर एक प्रश्न और चीजों को याद कर पाएंगे और आपका मन पढ़ाई की और और अधिक डूबता रहेगा।

#4. पुरानी गलतियों को स्वीकार करें।

अगर आप अभी अपनी किशोरावस्था में हैं या फिर आपकी उम्र इससे भी अधिक है तो आप भली-भांति समझते होंगे की बचपन से आजतक पढ़ाई न करने का आपको नतीजा क्या मिला है? और आप पढ़ाई में कितने कमजोर हो चुके हैं।

गलतियों से सीखें

अगर आप नहीं चाहते की आपकी स्थिति यही बनी रहे और आप इस कीमती समय को गवा कर बाद में पछ्ताएं तो जब भी आप पढ़ाई करने बैंठे तो ये विचार मन में जरूर होना चाहिए की मुझे पुरानी गलतियों को दोबारा से नहीं दोहराना है।

मुझे पढ़ाई के समय में कुछ भी ऐसा नहीं करना है जिससे की मैं पढ़ाई से दूर रहूं, इस तरह आप मन लगाकर पढ़ाई की लत लगा सकते हैं।

#5. किसी एक विषय में डूब जाएँ।

आमतौर पर हर छात्र का एक पसंदीदा विषय होता है किसी को साइंस अच्छी लगती है तो किसी को मैथ के सवालों में बड़ा इंटरेस्ट होता है।

किसी एक विषय में डूबें~ पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?

तो आप देखिए कौन सा सब्जेक्ट है जिसे पढ़ते वक्त आपको टाइम का याद नहीं रहता अगर कोई ऐसा ही सब्जेक्ट है आपकी जिंदगी में, तो आप उसे इंटरेस्ट के साथ पढ़िए।

यकीन मानिए इससे एक तरफ तो उसे पढ़ने में इंटरेस्ट आएगा और उस विषय में आपके अच्छे अंक आएंगे, साथ ही उस विषय पर आपका ज्ञान इतना बढ़ जाएगा की आप आगे चलकर उसी विषय में कुछ और बेहतर कर सकते हैं।

#6. सही लोगों की और माहौल की संगती करें। 

पढ़ाई की लत कैसे लगायें? इतना आसान काम नहीं यदि आप सोचते हैं मैं अपने उन्हीं पुराने यार दोस्तों के साथ रहकर वही पुरानी चीजों को करके भी पढ़ाई कर लूंगा तो ऐसा संभव नहीं है क्योंकि अगर आपने अब अपना कीमती समय पढ़ाई में ही बिताने का ठान लिया है।

सही माहौल को जिन्दगी बनाएं

तो आपको ऐसे लोगों की संगति करनी होगी जिनके साथ रहकर आप पढ़ाई में और अधिक डूब सकें, अगर आपको आसपास ऐसे दोस्त यार नहीं मिलते जो आपको पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।

और जो अपना समय फालतू की चीजों में बिताते हैं तो बेहतर है की आप ऐसी किताबों को पढ़ें और महान लोगों के बारे में जानें जिन्होंने जिंदगी में कुछ करके दिखाया है इससे आपको जीवन में आगे बढ़ने में साहयता मिलेगी।

#7. तनाव और जिम्मेदारी के बोझ को आगे न आने दें।

कई बार एक छात्र का मन पढ़ाई में इसलिए नहीं लग पाता है क्योंकि माता-पिता की जिम्मेदारियां और आशाएं उसको लेकर इतनी होती है कि वह फिर जब भी पढ़ाई करने बैठता है, तो उसे वही बातें याद आने लगती है।

तनाव को आगे न आने दें ~ पढ़ाई की लत कैसे लगाएं?

अतः बतौर अभिभावक आपका यह कर्तव्य होना चाहिए छात्रों को कुछ बनने को लेकर, पढ़ाई करने के लिए मजबूर ना करें उन्हें फ्री होकर पढने दें इससे आप गहराई से डूब पाएंगे और किसी भी सब्जेक्ट को अच्छी तरह पढ़ पाएंगे।

#8. पढ़ाई मात्र पैसों के लिए नहीं।

भारतीय समाज में छात्रों को मन लगाकर पढ़ने के लिए इसीलिए प्रेरित किया जाता है ताकि पढ़ लिखकर वह एक किसी पद पर आसीन हो सके और फिर अच्छी सुख सुविधाओं को भोग सके।

पढ़ाई पैसे के लिए न करें

लेकिन आप आएंगे जीवन में जितने भी महापुरुषों ने खूब पढ़ाई की है उन्होंने मजे और भोग विलास की जिन्दगी जीने की बजाय अपनी बुद्धि और ज्ञान को किसी ऊँचे और श्रेष्ट कार्य में समर्पित कर दिया।

इसलिए पढ़ाई का उद्देश्य मजे मारना बिल्कुल नहीं हो सकता आप उसे पढ़ने दें, ताकि वह पढ़ लिखकर कुछ ऐसा कर सके जिस पर आप सभी को गर्व हो यही जिंदगी का सार्थक उद्देश्य है।

#9. रोजाना अभ्यास करें और आदत बनायें।

पढ़ाई में मन लगाना कोई आसान कार्य नहीं इसके लिए आपको नियमित रूप से अभ्यास करना पड़ता है यह एक कड़ी प्रक्रिया एक ट्रेनिंग की भांति होती है जिससे गुजरना पड़ता है।

रोजाना अभ्यास करें!

शुरुआत में मन आपका आपको पुरानी जिंदगी जीने और किताबों से दूर रहने के 100 कारण उपलब्ध कराता है लेकिन इसी चीज को अगर आप अपना अभ्यास बना लें तो धीरे-धीरे यह चीज़ आदत में शामिल हो जाती है और आप फिर जिंदगी में कुछ बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ पाते हैं।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें ☟

रात में कितने बजे तक पढना चाहिए? क्या है BEST Time

विधार्थी को किस दिशा में सोना चाहिए? पढ़ाई में तेज होना है?

जल्दी याद करने का मन्त्र| 100% सच्चाई!

आचार्य प्रशांत की Top 10 किताबें | Best Life Books

अंतिम शब्द

 तो साथियों इस लेख को पढने के बाद पढ़ाई की लत कैसे लगाएं? अब आप भली भाँती समझ गये होंगे, लेख के सम्बन्ध में आपके कुछ प्रश्न हैं या विचार हैं तो कमेन्ट में बताइयेगा और इस लेख को शेयर भी कर दें।

1 thought on “पढ़ाई की लत कैसे लगाएं? जानिए 101% अचूक उपाय”

Leave a Comment