पढ़ाई से पहले क्या करना चाहिए? Perfect Study Tips

हम जानते हैं पढ़ाई में खुद को मशगूल करना, किसी के प्रति विद्रोह करने जैसा है। पर आज से अपने मन को एकाग्र करके घंटों पढ़ाई करना आपके लिए आसान हो इसलिए हम आपको पढ़ाई से पहले क्या करना चाहिए? बतायेंगे।

पढ़ाई से पहले क्या करना चाहिए

देखिये। कई बार हुआ होगा की आप स्टडी टेबल पर यह सोचकर बैठे होंगे की आज तो 3 घंटे लगातार पढ़ाई करनी है लेकिन 1 घंटा पूरा होने से पहले ही आपका दिमाग आपको पढ़ाई से दूर होने के लिए विवश करने लगता है।

फिर आपके मन और आपके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है जिसमें आखिरकार मन को ही जीतना पड़ता है, पर आपने सोचा आखिर ऐसा क्यों होता है? क्यों हम पढ़ाई के प्रति जैसा सोचते हैं वैसा नहीं होता?

देखिये पढाई के लिए बैठने से पूर्व कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हम अक्सर नजरंदाज कर देते हैं और फिर यही चीजें हमें जल्दी से किताबे बंदकर गेम्स खेलने, instagram चलाने जैसी चीजों की तरफ धकेलती हैं।

पढ़ाई से पहले क्या करना चाहिए?  देर तक पढाई ऐसे करें!

अगर विद्यार्थी को पढ़ाई में अच्छे अंक हासिल करने हैं, और किसी भी सब्जेक्ट में अपने ज्ञान और समझ को बढ़ाना है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना अनिवार्य है। नीचे आपको कुछ ऐसे बिंदु बताये गए हैं जो बेहद साहयकमंद साबित होंगे।

#1. समझें क्यों आप पढ़ाई करना चाहते हैं?

कई सारे छात्रों के पढ़ाई में मन न लगने की बड़ी वजह यह है की उन्हें पता ही नहीं है की वह क्यों किस लिए पढ़ाई कर रहे हैं? बस उनका मात्र सपना है की वह किसी तरह परीक्षा में पास हो जाए। और किसी नौकरी को पाने या घर चलाने के लिए आप देर तक पढ़ना चाहते हैं तो संभव है।

शांत माहौल जरूरी है पढ़ाई के लिए

आपका दिमाग आपको बार-बार यही बतायेगा की जितना पर्याप्त था मैंने पढ़ लिया है। लेकिन अगर वाकई आपका कोई ऊँचा लक्ष्य है, और उस लक्ष्य को पाने में पढ़ाई बेहद मददगार साबित होगी। तो फिर आपको देर रात तक जगकर उस परीक्षा को पास करने के लिए जगना होगा।

यह आवश्यक नहीं की सरकारी पद की सुविधाओं को पाने के लिए ही लोग पढ़ते हैं बल्कि कई लोगों की पढ़ाई उन्हें एक श्रेष्ट जीवन जीने में भी मदद करती है।

#2. सभी जरूरी चीजों को साथ रखें।

एक बार आप पढ़ाई करने बैठ जाएं और अगले तीन से 4 घंटे तक आपको कोई डिस्टर्ब ना कर सके, इसके लिए सभी आवश्यक उपकरण जैसे कॉपी किताब, पेन इत्यादि आपके साथ होने चाहिए। अगर आप पढाई के लिए रात का शांत माहौल चुन रहे हैं तो आप अपने साथ में चाय, कॉफी इत्यादि पेय पदार्थ नींद से बचने के लिए रख सकते हैं। ताकि आपको बार-बार किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

#3. पढ़ाई में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें।

हम जानते हैं पढ़ाई करने में सबसे बड़ी चीज आती है, डिस्ट्रेकशन मोबाइल इत्यादि कई ऐसे गैजेट्स होते हैं जो इंसान को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, तो चाहे आपने पढ़ाई का समय दिन का चुना हो या फिर रात का।

 पढ़ाई से पूर्व आपको इन सभी गैजेट्स में DND मोड़ एक्टिवेट कर लेना चाहिए ताकि फोन में आने वाली नोटिफिकेशन की वजह से आप किसी जरूरी क्वेश्चन से ध्यान हटाकर उसमें ना लग जाए। इसलिए उनको थोड़ी देर के लिए अलविदा करें और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएं।

#4. पढ़ाई करने के उपरान्त स्वयं को दें इनाम।

 यह विधि आज भी बहुत कारगर साबित होती है क्योंकि जब आपको यह मालूम होता है की पढ़ना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद भी आप नहीं पढ़ते हैं तब एक ही तरीका होता है पढ़ने का, वह खुद को इनाम देने का जैसे बचपन में किसी टास्क को पूरा करने पर हमें चॉकलेट मिलती थी।

पढ़ाई के बाद खुद को दे इनाम

इसी तरह पढ़ाई करने के बाद आप खुद को खुश करने के लिए कोई उपाय निर्धारित कर सकते हैं, बेहतर है पढ़ाई के बाद आप जिम जाएँ, गेम्स खेलें यह सबसे बेस्ट इनाम हो सकता है। इससे आपकी बॉडी फिजिकली रूप से फिट रहेगी।

#5. पढ़ाई से पूर्व शरीर को पर्याप्त आराम दें।

हम सभी के पास एक लिमिटेड एनेर्जी होती है, अब यदि हम दिनभर के जरूरी और फ़ालतू के कामों को निपटाने के बाद अंत में पढ़ाई करने बैठें तो बॉडी तो रेस्ट मांगेगी ही और शरीर भी आलसी रहेगा।

तो पढ़ाई से ठीक पहले इतना जरूर सोयें, जिससे आपको दोबारा से नींद ना आए विशेषकर यदि आप रात के समय पढ़ाई करते हैं तो पढ़ाई के बाद भरपूर नींद लें। अन्यथा सिर भारी भारी लगेगा और आप काम पर सही से ध्यान नहीं दे पाएंगे।

#6. पढ़ाई का शेड्यूल पहले ही तैयार कर लें।

आप जिन भी विषयों को अपनी पढ़ाई में प्राथमिकता देना चाहते हैं, अर्थात जिन भी विषयों में आप कमजोर हैं और खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं उसके लिए आप पहले से ही शेड्यूल बना लें,

 आप अपनी पढ़ाई का शेड्यूल रात में बना लें ताकि आप जो भी समय पढ़ाई के लिए चुनें, आपको अधिक सोचना न पड़े की मुझे आज क्या पढना है? कौन से सवालों को हल करना है। यदि आपका माइंड पहले से ही क्लियर होगा तो आप बिना समय गवाए सीधा उस काम को करने के लिए जुट जाएंगे।

#7. नोट्स भी बनाते रहें।

पढ़ाई के लिए नोट्स बनाने बहुत जरूरी हैं खासकर आजकल ऑनलाइन आप किसी वेबसाइट या फिर यूट्यूब चैनल के माध्यम से किसी सब्जेक्ट को पढ़ रहे हैं तो फिर चीजों को याद रखने के लिए नोट्स बनाते चलिए। ताकि आपके दिमाग में पढ़ी हुई चीज़ें रिपीट होंगी और भविष्य में भी यह आपके काम आएँगी।

#8. शांत माहौल होना बेहद जरूरी।

इसके अलावा पढ़ाई से पहले एक चीज करना बहुत जरूरी है वह है अपने आसपास के माहौल को शांत और सौम्य बनाना, अब दिन के समय में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

शांत माहौल जरूरी है पढ़ाई के लिए

 इसलिए टॉपर्स और कई टीचर्स आपको सलाह देते हैं कि आप पढ़ाई के लिए रात्रि का समय निश्चित करें अगर आपका लक्ष्य ऊंचा है और पढ़ाई करना आपके लिए बहुत जरूरी है तो जरूर आपको एक बार रात के माहौल में पढ़ाई करने का प्रयास करना चाहिए।

यह पोस्ट भी पढ़ें:-

मन में अच्छे विचार कैसे लायें? 100% ये तरीका काम आएगा!

मन को काबू में कैसे करें? 100% कारगर उपाय जरूर आजमायें! – biosinhindi.in

मन में गंदा विचार क्यों आता है? छुटकारा पाने के उपाय 

मन क्या है? मन को काबू/ शांत कैसे रखें

अंतिम शब्द

तो साथियों यह कुछ चीजें थी जो आपको पढ़ाई से पहले करनी चाहिए उम्मीद है अब आपको पढ़ाई से पहले क्या करना चाहिए? इस बात की स्पष्ट जानकारी मिल गई होगी, यदि लेख के प्रति मन में कोई प्रश्न है तो कमेन्ट में पूछियेगा साथ ही इस जानकारी को शेयर भी कर दें।

Leave a Comment