पराई स्त्री क्यों अच्छी लगती है? जानें इसके पीछे का रहस्य

अगर आप शादी सुधा व्यक्ति हैं या आप एक जिज्ञासु व्यक्ति हैं जो जानना चाहता है आखिर हमें पराई स्त्री क्यों अच्छी लगती है? तो आप बिलकुल सही पेज पर हैं जवाब आपको यहाँ मिलने वाला है।

पराई स्त्री क्यों अच्छी लगती है

पराई स्त्री के प्रति आकर्षण होने के पीछे खास वजह होती है, अन्यथा कोई भी इंसान क्यों अपनी पत्नी के अलवा दूसरी को देखना भी पसंद करेगा।

परन्तु देखा होगा कई मर्दों को न सिर्फ दूसरों की पत्नियाँ पसंद आती है बल्कि वे उन्हें पटाने की भी कोशिश करते हैं! हालाँकि समाज की दृष्टि से ऐसा कृत्य बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता!

बहरहाल आज हम आपको मर्दों के ऐसा करने के पीछे की ख़ास वजह बतायेंगे तो आइये जानते हैं!

पराई स्त्री क्यों अच्छी लगती है| स्त्री के प्रति आकर्षण की 6 मुख्य वजह

अगर आप अपने पड़ोस में या ऑफिस में या किसी भी स्थान पर किसी शादी सुधा महिला को पसंद करने लगे हैं, तो ऐसा होना स्वाभाविक हो सकता है।

क्योंकि एक पुरुष का दूसरी महिला की तरफ आकर्षित होना लाजमी है, पर इससे पहले की आप उनसे अपनी बात चीत आगे बढ़ाएं आपको समझना चाहिए आखिर मुझे वह स्त्री क्यों पसंद आ रही है आइये कारण जानते हैं!

#1. स्त्री का खूबसूरत होना!

अधिकांश पुरुष दूसरी महिलाओं की तरफ सिर्फ इसलिए आकर्षित होते हैं क्योंकि उन्हें उस महिला की शारीरिक बनावट, रूप- रंग पसंद आ जाता है, यदि वह महिला शरीर से बेहद आकर्षित है तो फिर नौजवान भी उसकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं।

 तो देखिये अगर आप भी कहीं स्त्री के शरीर को देखकर उसकी तरफ तो नहीं खिचे चले आ रहे, याद रखना शरीर के आकर्षण की वजह से आपके वैवाहिक सम्बन्ध और परिवार के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

आप किसी के रूप रंग को देखकर किसी इंसान को नहीं परख सकते! अगर वाकई उनसे प्रेम है तो जानिये वो महिला कैसी है!

#2. स्त्री का समझदार प्रतीत होना!

ज्यादातर परूष अपने गृहस्थ जीवन से उखड़े उखड़े से रहते हैं, यही वजह है की घरों में पति पत्नी के बीच खूब तकरार देखने को मिलती है, कई बार तो पति पत्नी के समझदार न होने की बात कह देते हैं!

ऐसे में अपने आस पड़ोस या समाज में कोई महिला उन्हें दिखती है जिसके सम्बन्ध अपने परिवार के साथ अच्छे हो, जिसे चीजों को निपटाना आता हो तो पुरुष महिला की इसी खूबी की वजह से करीब आने लगता है और उससे बातचीत बढाने का प्रयास करता है!

#3. स्त्री का कामकाजी होना

अगर किसी पुरुष की मानसिकता है की पति पत्नी दोनों को आत्मनिर्भर होना चाहिए, रोजगार होना चाहिए ताकि जीवन के खर्चे बिना परेशानी के चलते रहे। पर उसकी खुद की पत्नी ऐसा करने में असमर्थ है।

पर किसी की पत्नी आत्मनिर्भर है, और एक  नौकरीपेशा महिला है जो अपने जीवन में व्यस्त रहती है तो एक पुरुष उसकी तरफ आकर्षित होने लगता है।

 वो उस महिला के साथ करीबियां बढाने लगता है और उसके साथ अपना सुख दुःख बांटने की कोशिश करता है!

#4. स्त्री का आपको पसंद करना!

एक पुरुष का दूसरी महिला के प्रति आकर्षण और अधिक बढ़ जाता है जब दूसरी तरफ से भी आपको प्यार के सिग्नल मिलने लग जाए, अर्थात अगर आप किसी स्त्री को पसंद करते हैं और उसे ये बात पता चल जाये।

और वो भी आपको इस बात की पुष्टि करने के लिए इशारे करे तो आप फिर दोगुनी रफ्तार से उसकी तरफ बढ़ने लगते हैं! दूसरी तरफ अगर कोई महिला आपको भाव न दे तो आप उसे पटाने का प्रयत्न छोड़ देंगे!

#5. स्त्री का सम्माननीय होना!

कई बार परिस्थितियाँ ऐसी भी होती हैं जहाँ एक पुरुष दूसरी महिला के प्रति इसलिए आकर्षित होता है क्योंकि समाज में उस महिला को खूब मान सम्मान दिया जाता है।

अतः पुरुष ऐसी सम्मानीय स्त्री की तरफ आकर्षित होता है ताकि उसे भी पद प्रतिष्टा मिले! पर भारतीय समाज में ऐसा कम ही देखने को मिलता है!

#6. अपनी गृहस्थी से दुखी होना

अपने विवाहिक जीवन से संतुष्ट न होने की वजह से कई लोग बेचैन, निराश रहना शुरू कर देते हैं और ऐसे में कुछ लोग नशापान करने लगते हैं तो दूसरी तरफ कई लोग अपनी इस बेचैनी का समाधान शारीरिक सुख में खोजते हैं।

वो अपनी पत्नी को छोड़कर दुसरे की स्त्री की तरफ झाँकने लगते हैं, अतः अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो सावधान हो जाइए दूसरी स्त्री के प्रति आकर्षण का आपके परिवार बच्चो और पत्नी के साथ सम्बन्ध खराब कर सकता है!

पराई स्त्री अच्छी लगती है तो क्या करें?

मित्र उपरोक्त में से किसी भी वजह से अगर आप किसी शादी सुधा महिला को पसंद करने लगे हैं, या कहें प्रेम करने लगे हैं तो आपको इस रिश्ते में सच्चा प्रेम लाना चाहिए।

 पर ज्यादातर मर्द दूसरी महिला की खूबसूरती को देखकर आकर्षित होते हैं वो सोचते हैं किसी तरह उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाऊं ताकि मेरे दिल को जो बेचैनी है वो शांत हो सके।

उसे पाकर मैं तृप्त हो सकूं, पर आप ये गलती मत कीजियेगा! शारीरक सुख आपको कुछ समय के लिए मिलेगा उसके बाद फिर से वो बेचैनी आपकी जारी रहेगी! फिर इस तरह इंसान एक नहीं दो नहीं और महिलाओं की तरफ आकर्षित होता है ताकि उसके अन्दर जो बेचैनी है वो शांत हो सके।

अतः इस रिश्ते में यौन सुख लेने के बजाय आपको  उस इन्सान से उसकी भलाई करने के लिए प्रेम करना चाहिए। सच्चे प्रेम में एक इंसान दुसरे की भलाई चाहता है, और दुसरे की तरक्की से जो ख़ुशी मिलती है उसकी बात ही विशेष होती है, आप देखिये जिस स्त्री को आप प्रेम करते हैं उसको क्या तकलीफ है?

और देखिये किस तरह आप उसकी वह परेशानी दूर कर सकते हैं, कैसे आप उसकी तरक्की कर सकते हैं! और इस तरह जब आप बिना उससे कुछ पाने की इच्छा के प्रेम करोगे तो आपकी पत्नी और समाज भी आपको प्रेम करने से नहीं रोकेगा!

लेकिन दूसरी तरफ आप उससे शारीरक समबन्ध बनाने के लिए उसके करीब आओगे तो तुम्हें डर डर कर यह काम करना होगा और इससे जो आपका वैवाहिक जीवन है वो भी खराब हो सकता है! कृपया समझिये दूसरी स्त्री से आपको प्रेम है तो प्रेम का अर्थ समझिएगा प्रेम दुसरे की भलाई चाहता है उसका शरीर नहीं!

« प्यार में बेचैनी क्यों होती है? जानिए असली कारण या उपाय

« रजोगुण क्या होता है? रजोगुणी व्यक्ति का जीवन कैसा होता है?

« झूठा प्यार क्या होता है? 7 निशानियां झूठे प्रेम की

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद पराई स्त्री क्यों अच्छी लगती है? आप भली भाँती समझ ही गए होंगे, आशा है यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी, और आप इसे अधिक से अधिक शेयर भी करेंगे।

Leave a Comment