प्यार में धोखा खाने के 9 फायदे? जानकार चौंक जायेंगे

अगर मैं आपको कहूँ प्यार में धोखा खाने वाला हर शख्स खुशकिस्मत है? और बेहतर है, उस इन्सान से जिसने कभी प्यार ही नहीं किया तो क्या आप यकीं मानेंगे? जी हां प्यार में धोखा खाने के फायदे जानकार आप यह समझ पाएंगे।

प्यार में धोखा खाने के फायदे

देखिये जवानी तक आते आते हर इंसान किसी से आकर्षित जरुर होता है, क्योंकि हमारी ये उम्र होती ही ऐसी ही है, पर अफ़सोस एक समय बाद अपने प्यार से हमने जो भी उम्मीदें लगाई होती हैं वो धराशाई हो जाती हैं।

और जब उम्मीदें टूटती हैं तो दिल में बड़ा दर्द होता है, लेकिन आप विश्वास नहीं करेंगे ज्यादातर लोगों को इस दर्द से बड़ी तकलीफ होती है वहीँ कई लोगों के लिए यही दर्द बाद में मीठी दवाई बन जाता है।

तो चलिए जानते हैं

प्यार में धोखा खाने के बाद क्या होता है?

जो लोग ब्रेकअप से गुजर चुके हैं जरा याद कीजिये रिलेशनशिप में आपको न चाहते हुए भी कई चीजें करनी पड़ती थी, आप जरूरी काम को भी इसलिए नहीं कर पाते थे।

 क्योंकि आपका प्यार बीच में आड़े आता था, आपने प्यार के चक्कर में न अपने परिवार को न पढ़ाई को टाइम न देकर बड़ी गलती की।

पर अफ़सोस ब्रेकअप होते ही हमें अपनी प्रेमिका या प्रेमी के साथ बिताई गई हसीं यादें तो दिमाग में रहती हैं लेकिन उन बातों को भूल जाते हैं जिनसे समय की बर्बादी, एक दूसरे के बीच झगडा होता था और न चाहते हुए भी कई हरकतें करनी पडती थी।

तो अगर आप ईमानदार हैं, तो आपके दिमाग में अपने रिश्ते की सभी अच्छी और बुरी बातें याद होंगी, और आप जान जायेंगे कुछ तो ठीक नहीं था उस रिश्ते में तभी तो रिश्ता टूटा, अब जो भी है आगे बढ़ना है आइये जानते हैं।

प्यार में धोखा खाने के फायदे | जानकार चौंक जायेंगे

#1. प्यार को लेकर ख़ुशी और भ्रम का टूटना 

हम में से अधिकतर सिंगल लोगों को लगता है जिनके पास गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड है उन्हें मानो जन्नत मिल गई है, मजे ही मजे उसके साथ घूमो, बातें करो, साथ में सोओं इत्यादि…

प्यार को लेकर ख़ुशी और भ्रम का टूटना 

कई लोग तो जो अपनी जवानी में रिलेशनशिप में नहीं आ पाते वे लोग सोचते हैं एक बार शादी हो जाये तो फिर किस्मत ही खुल जाए।

पर अगर प्यार में आपका दिल टूटा होगा तो आप ईमानदारी से बताइए क्या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के जीवन में तकलीफ जैसी, मजबूरी जैसी कोई चीज़ होती है या नहीं?

होती है, इसलिए प्यार में धोखा खाने का बड़ा फायदा यह है की आप हकीकत जान जाते हैं, आप देख लेते हैं की सिंगल लोग जो उम्मीदें अपने पार्टनर से लगाये बैठते हैं वैसा नही होता।

जिन्दगी दिखती बाहर से कुछ और है, होता असल में कुछ और ही है। इसलिए ये सबक जो आपको जिन्दगी ने दिया है ये अनमोल है।

#2. शादी को लेकर माइंड क्लियर होना।

जो व्यक्ति ब्रेअकप से गुजर जाता है, अब वो जान लेता है इन्सान की सिर्फ खूबसूरती, शरीर या पैसे देखकर उसके करीब आने की गलती नहीं करनी है।

एक बार के लिए सिंगल लड़का अपने लिए सही लाइफ पार्टनर ढूँढने में गलती कर सकता है क्योंकि उसके पास कोई अनुभव नहीं है।

लेकिन जो व्यक्ति रिलेशनशिप में रह चुका हो, धोखा खा चुका हो वो फिर एक एक कदम फूँक फूँक कर चलता है क्योंकि वो जानता है गलत लड़की या लड़के से शादी हो गई तो फिर दिन रात झेलना पड़ेगा।

इसलिए वो अपने अनुभवों के आधार पर और अपने पास्ट से सीख लेकर एक सही लाइफ पार्टनर खोजता है, अगर उसे मिल गई सही लड़की/ सही लड़का तो ठीक है नहीं तो वो यूँ ही किसी को अपना जीवनसाथी नहीं बनाता या बनाती। 

#3. बेहतर चीजों को लेकर समय होना

जिस इन्सान का ब्रेकअप हो चुका है वो थोडा सा अपने अतीत के बारे में सोचेगा, तो पायगा यार। मेरी लाइफ पहले कैसी थी? पार्टनर को खुश करने के लिए मैं किन बेकार की चीजों में फंसा रहता था, कितना समय बर्बाद कर दिया मैंने?

बेहतर चीजों के लिए समय

जैसे मानो अचानक उसे होश आ गया हो फिर ऐसा इंसान जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहेगा। वो कुछ नया सीखेगा, अपनी कमजोरियों से लड़ेगा, आत्मनिर्भर बनेगा, पैसे कमाएगा, अपने परिवार को समय देगा और एक बेहतर जिन्दगी जीने के लिए कदम आगे बढ़ाएगा।

#4. एक सम्माननीय जीवन जीना

जो इंसान आत्मनिर्भर बनता है, और जीवन में कुछ बेहतर करने के लिए प्रयास करता है वो समाज की नजरो में और परिवार के लिए बाद में सम्माननीय होता है, पहले वो अपनी नजर में ऊँचा हो जाता है।

वो देखता है पहले मैं क्या फालतू की चीजों में अपना टाइम वेस्ट कर रहा था अब मैं लगातार खुद को बेहतर बनाने में समय गुजरूँगा। जैसे आपकी हेल्थ कमजोर है तो खुद को फिट रखने की दिशा में कार्य करूँगा, पैसे कमाने नहीं आते तो सीखूंगा हर वो चीज़ जिससे मेरी लाइफ बेहतर होती है वो मैं करूँगा।

#5. अकेले खुश रहना सीखना

उपर वाला पॉइंट इस पॉइंट से काफी सम्बंधित है, जो इंसान खुद की तरक्की की राह में चलने लगता है, और खुद को इम्प्रूव करने की कोशिशों में जुट जाता है उसकी लाइफ में दूसरों के लिए ज्यादा टाइम नहीं निकल पाता।

अकेले खुश होना सीखें

इसलिए धीरे धीरे वो खुश रहना भी सीख जाता है, उसे खुश रहने के लिए चार दोस्तों की जरूरत नहीं पड़ती या गर्लफ्रेंड की जरूरत नही होती क्योंकि उसके पास टाइम ही नहीं बचता इन चीजों के लिए।

 तो अगर आप भी एकांत यानि दूसरे पर निर्भर हुए बिना खुश रहना सीखना चाहते हैं तो जीवन में थोडा चैलेन्ज लेकर आइये, जीवन में खेल, संगीत जैसा कुछ नया आर्ट सीखिए।

जब आपका टाइम कुछ अच्छी चीजों से भर जायेगा तो फिर दूसरों के लिए समय ही नहीं बचेगा।

#6. प्यार और आकर्षण के बीच अंतर को जानना

ब्रेकअप होने का सबसे बड़ा फायदा और हम इसे गलत फहमी भी कह सकते हैं की हमें लगता है प्यार और आकर्षण दोनों एक ही तो हैं, किसी पर हम फ़िदा हो गए उसके करीब जाना ही तो प्यार है।

जी नहीं, प्यार होने का मतलब है की जिस पर फिदा हो गए हो आप उससे कुछ चाहते नहीं हैं, न उसका शरीर, न उसके साथ टाइम पास, बस उसकी तरक्की उसकी भलाई चाहना। और बदले में उससे कुछ लाभ होने की आशा न रखना।

लेकिन आकर्षण होने का अर्थ है किसी कारणवश इन्सान की तरफ खींचना, जैसे मान लो आपको पैसे का लोभ है और किसी के पास खूब पैसा है तो जाहिर है न चाहे वो इन्सान कैसा ही हो? उसकी तरफ जायेंगे।

देखा है लोग ऐसे में शादी तक कर लेते हैं, क्योंकि मन में उनकी कुछ इच्छा होती है जो दूसरे से पूरी होती है, समझिएगा ये आकर्षण है ये प्रेम नहीं है।

इसी तरह जवान पुरुष महिलाओं से और महिलायें पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं शारीरिक सुख या किसी और सुख को पाने की इच्छा के साथ। 

#7. सही रिश्ते बनाना

जो इंसान ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुका है वो अब जान जाएगा की दोस्त कैसे बनाने चाहिए? लाइफ में सही पार्टनर कैसा होना चाहिए? किस हद तक रिश्ते में एक दूसरे पर निर्भरता होनी चाहिए?

सही समबन्ध बनाएं~ प्यार में धोखा खाने के फायदे

इसलिए फिर ऐसा इन्सान जिसके साथ भी रिश्ता बनाएगा, वो रिश्ता वैसा नही होगा बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड और पति पत्नी जैसा, जैसा की हम आमतौर पर देखते हैं। जहाँ आपस में गाली गलौज, फालतू की बातें होती हैं।

उस रिश्ते में प्यार होगा, समझ होगी और मजबूत रिश्ता होगा पर मजबूरी, जिम्मेदारी, निर्भरता जैसी कोई चीज नहीं होगी।

#8.  इंसान की अंतिम इच्छा को जानना।

आप मानें या न मानें पैदा होने से ही हम सभी सुख पाने के बड़े इच्छुक रहते हैं, बचपन में जहाँ हमे वही सुख खिलौनों से मिल जाता है वहीँ बड़े होकर हम यह सुख यानी चैन पुरुष या महिला में खोजने लगते हैं।

अफ़सोस वो चैन पुरुष या महिला किसी से भी मिलता नहीं, मिलता भी है तो थोड़ी देर के लिए, इसलिए जिन लोगों का ब्रेकअप हो चुका है वो जान लेते हैं की खुश रहने की लिए इंसान एक रिश्ता बनाता है।

हालाँकि रिलेशनशिप में आने के बाद ख़ुशी की बजाए दुःख ज्यादा मिलता है, लेकिन एक बात क्लियर हो जाती है की हम इंसान सुख के लिए हमेशा तडपते हैं और जब यह सुख बाहर किसी चीज़ से नहीं मिलता तो हम नशा, सेक्स इत्यादि चीजों में उसे ढूंढते हैं।

मन को खुश कैसे रखें?

#9. दूसरे को सच तक ले जाना 

अंतिम और उपयोगी बात यह है की ब्रेकअप से गुजरने के बाद क्या हालत होती है एक इन्सान की यह आप भली भाँती जान चुके होते हैं।

सच के करीब लाना

 तो फिर अगर आपके अन्दर दूसरों के लिए प्रेम है, करुणा है तो आप नहीं चाहेंगे की ऐसी तकलीफ कोई झेले, और पहले ही सच्चाई को जान लें ताकि सही रिश्ता बना सके। तो फिर ऐसे में आप अपने दोस्तों को अपने से छोटों को हकीकत रूबरू करवाने में उनकी मदद कर सकते हैं, ताकि वो गलत उम्मीदें, गलत रिश्ते बनाने से बच सके।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें

सच्चा प्यार क्या होता है? Meaning of True Love in Hindi

क्या प्यार करना गलत है? या फिर जरूरी जानें सच

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? ऐसे पहचानें

लड़की से प्यार कैसे करें? जानिए प्यार के इजहार का सही तरीका

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद प्यार में धोखा खाने के फायदे? आप भली भाँती समझ चुके होंगे, पोस्ट के सम्बन्ध में अपनी राय आप हमें कमेन्ट में बताइयेगा, और साथ ही लेख को सांझा अवश्य कर दें।

Leave a Comment