प्यार में S नाम के लड़के कैसे होते हैं? जानें सच्चाई

सूरज, सोमेश, सुरेश जैसे नाम एस से शुरू होते हैं यदि आप भी किसी S नाम के लड़के से दोस्ती या प्यार करते हैं तो इस पोस्ट में आप जानेंगे S नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं।

प्यार में S नाम के लड़के कैसे होते हैं

कोई लड़का प्यार में है या नहीं यह जानना ज्यादा मुश्किल नहीं होता! पर हमने प्यार को कुछ ऐसा बना दिया है की प्यार होना तो दूर किसी का प्यार पाना भी बड़ा मुश्किल हो चुका है।

अब चाहे इस हालत की जिम्मेदार, मीडिया हो फिल्में या कोई और हो पता नहीं, लेकिन प्यार क्या है और कोई इंसान आपको प्यार करता है या नहीं इसे समझना मुश्किल नहीं, अगर आप समझने की नियत रखते हैं तो!

प्यार अंधा होता है यह फिल्मों की बातें हैं अगर आप में थोड़ी भी समझ है तो आप आसानी से जान सकते हैं कि कोई लड़का आपको प्यार करता है या फिर सिर्फ यह एक नाटक और  झूठा खेल है।

 आज हम आपको एक ऐसा कारगर तरीका बताएंगे जिससे आप S नाम के किसी भी लड़के के प्यार की हकीकत को उसके सामने ला सकते हैं और प्यार में मिलने वाले धोखे से खुद को बचा सकते हैं।

प्यार में S नाम के लड़के कैसे होते हैं? बेहतरीन तरीका जानने का

यह बात तो सही है की सभी लड़के एक जैसे नहीं होते, जहाँ लड़के सिर्फ लड़कियों से टाइमपास के लिए तो कुछ उनके शरीर से खेलने के लिए बातचीत करते हैं।

जवानी की उम्र तक आते-आते हमें इस बात का भ्रम हो जाता है कि प्यार ऑटोमेटिक होने लगा है। लड़कियां किसी लड़के की तरफ आकर्षित होती है तो उन्हें लगता है कि मुझे प्यार हो गया है और इसी तरह लड़के भी किसी लड़की की खूबसूरती देखकर उन पर फिदा हो जाते हैं।

 परिणाम यह होता है कि हमें लगता है यह आकर्षण ही प्यार है और इसी के चलते कई लोग शादी कर लेते हैं और फिर सर पर हाथ रखकर रोते हैं वास्तव में प्यार क्या होता है और S नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं यह जानने के लिए आपको यह उपाय आजमाने होंगे।

और यदि आपने एक एक उपाय ध्यान से समझ लिया तो आप अंदर ही अंदर समझ जाएंगे की लड़का मुझे सच्चा प्यार करता है या फिर ज्यादातर लड़कों की तरह नाटक करता है।

#1. लगाव और प्यार दोनों अलग अलग हैं!

सुना होगा! यार उसे देखकर मुझे पहली नजर में ही प्यार हो गया, या फिर उससे बातें किये बगैर मुझे नींद नहीं आती, अगर मैं कहूँ प्यार ऐसा नही होता तो क्या आप यकीं करेंगे?

प्यार और आकर्षण में अंतर

जी हाँ, जब किसी की खूबसूरती, रहन सहन, अमीरी, व्यवहार देखकर हमें कोई अच्छा लगता है तो वह आकर्षण होता हैं!

कोई चीज़ जो हम मन ही मन दूसरे शक्श में ढूंढ रहे थे वो अगर हमें उसमें दिख जाए तो हमारा लगाव उस इंसान की तरफ बढ़ जाता है! जैसे हमें कोई खूबसूरत लड़की पसंद आ गई और हमें किसी ऐसी की ही तलाश थी तो हम झट से कह देंगे मुझे उससे प्यार हो गया!

नहीं इसे आप आकर्षण, खिंचाव या लगाव कह लीजिये! प्यार नहीं | याद रखें जब भी आप किसी को किसी वजह से प्यार करते हैं तो यह आकर्षण है!

तो सवाल है प्यार किसे कहते हैं? बिना किसी वजह के किसी को चाहना ये प्यार है! जी हाँ, जब आपको फर्क न पड़े वो इंसान दिखने में कैसा है, उसकी जाति क्या है वो पुरुष है या महिला लेकिन तब भी आपके मन में उसकी भलाई का भाव रहे ये प्रेम है!

 पर क्या हम इस तरह प्रेम कर पाते हैं? नहीं क्योंकि हमें बताया गया है आकर्षण को ही प्रेम कहते हैं! नहीं प्रेम करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए होती है क्योंकि प्यार बदले में कुछ मांगता नहीं है!

2. S नाम के लड़के की लाइफ कैसी है?

अगर कोई व्यक्ति धोखेबाज है, झूठा है? तो क्या वो आपको सच्चाई के रास्ते पर ले जाएगा? दूसरी तरफ कोई इंसान अच्छा है तो यह नहीं हो सकता की वह आपको बुराई की तरफ धकेले, इसलिए सही संगति बेहद जरूरी मानी गई है।

जानें S नाम के लड़के की लाइफ कैसी है

अब आप देखिए जिस S नाम के लड़के से आप प्यार करते हैं, वह कैसा है? उसकी आदत, उसका व्यवहार और वह लाइफ कैसे जी रहा है? क्या वह अपनी जिंदगी में कुछ बेहतर कर रहा है या अपना समय फालतू के कामों में बिताकर मौज मस्ती कर रहा है!

क्योंकि कहते हैं जो आप करते हैं वही आप होते हैं, तो देखिए जिससे आपको लगाव है क्या उसकी लाइफ वाकई ऐसी है जैसी आप जीना पसंद करते हैं यदि नहीं तो आप गलत इंसान के साथ संगती करने जा रही हैं।

3.  क्या वो बिना सेक्स के आपके साथ समय बिताना पसंद करता है।

जवानी में जितने भी रिश्ते अधिकांश बनते हैं उनका आधार सेक्स होता है यदि हम ऐसा कहें तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी!

सेक्स के बिना व्यवहार

क्योंकि कामवासना इस उम्र में काफी प्रबल होती है अब इस बात को समझते हुए अगर आपको प्यार में S नाम वाले लड़के की हकीकत देखनी है की क्या वह आपको सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए आप से प्रेम की बातें कर रहा है?

 या फिर उसका मन वाकई आपकी भलाई चाहता है इस बात को टेस्ट करने के लिए आप कोई एक एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और जान सकते हैं अगर वह इंसान महीनों तक बिना सेक्स किए भी उसी तरह बात करता है!

 आपको अच्छे काम के लिए सपोर्ट करता है तो आपको एक बहुत अच्छा लड़का मिल चुका है नहीं तो यह भी एक टाइम पास ही है जो अक्सर कई लोगों के रिश्ते में होता है।

4.  S नाम के लड़के को आपसे क्या उम्मीदें हैं

हमारे समाज में प्रेम के जितने भी रिश्ते बनते हैं उनमें प्रेमी को प्रेमिका से और प्रेमिकाओं को प्रेमी से कोई उम्मीद जरूर होती है! जहां महिलाएं चाहती हैं पुरुष उनकी इच्छाएं पूरी करें, वही पुरुषों को भी महिलाओं से कुछ चीजों की आवश्यकता जरूर रहती है!

लड़के की आपके बारे में इच्छाएं

पर जैसा की हमने जाना प्रेम में कोई उम्मीद नहीं होती, प्रेम आप को आजाद बना कर सारे कर्तव्यों से आपको मुक्त कर देता है अब आप देखिए S नाम के जिस लड़के से आपको प्रेम है वह आपसे क्या क्या उम्मीद रखता है और क्या आप भविष्य में भी उनकी उम्मीदों को पूरा कर पाएंगे।

5.  आपके प्यार करने की असली वजह क्या है?

अब अपने प्रेम की हकीकत को समझने की इस प्रक्रिया में आपको खुद से पूछना है की आप एस नाम के उस लड़के को क्यों इतना चाह रही हैं? क्या वह दिखने में स्मार्ट है इसलिए या फिर वह अच्छी जॉब या बिजनेस करता है?

अपने प्यार की वजह जानें

अगर प्यार की कोई वजह है तो यह प्यार तो नहीं है? यह फिर एक सौदा हो गया की मुझे किसी से कुछ फायदा मिलेगा और बदले में उसको भी कुछ लाभ मैं दूँगी!

इसको आप आकर्षण कह सकते हैं पर यह बिल्कुल भी प्यार नहीं है और ध्यान रखें कोई भी फ्री में आपको कुछ नहीं देता आपको उसकी पूरी कीमत चुकानी होगी, यही वजह है शादी के बाद इंसान अपना उदास चेहरा हर जगह लटकाए घूमता है!

6.  क्या दोनों दूर रहकर भी इतना प्रेम करोगे?

किसी को भी अपना लाइफ पार्टनर या हमसफर बना लेने से पहले एक दूसरे की हकीकत से वाकिफ होना बहुत जरूरी है! अन्यथा शादी के बाद नयी जिन्दगी जीने के लगभग सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं!

क्या यही प्रेम दूर होकर भी रहेगा प्यार में S नाम के लड़के कैसे होते हैं

 अगर आप शुरुआती स्टेज में हैं या कुछ समय हो चुका है तो देखिए आपके प्यार की सच्चाई क्या है? आप उस शक्स से 6 महीने, 1 साल किसी काम की वजह से दूर रहने का प्रयास कीजिए!

 यदि उसका व्यवहार, उसके मन में आपके प्रति अच्छाई का भाव तब भी है तो समझ लीजिएगा आपका प्यार मजबूत है अन्यथा जो दूर रहकर खत्म हो जाये वो प्यार नहीं सिर्फ एक आकर्षण है।

7.  क्या तुम प्यार करने के काबिल बन चुके हो?

किसी को प्यार करने के लिए पहले काबिल बना जाता है जो इंसान खुद ही बेहद कमजोर है जिसको सहारे की जरूरत है वह क्या किसी को सहारा दे सकता है?

आप खुद प्यार के काबिल हैं

इसी तरह हमने प्यार को बड़ी हल्की चीज माना है हम खुद से प्यार नहीं करते हम अंदर से बहुत डरे हुए होते हैं हम किसी से बिना कुछ पाए हुए किसी की मदद तक नहीं करते और हम सोचते हैं कि हमें प्यार हो गया?

प्यार सिर्फ तब है न जब आपका मन इतना स्वच्छ हो जाये की किसी से कुछ चाहे बिना भी आप किसी के भले की कामना करें! तो पहले खुद जिंदगी में एक काबिल इंसान बनें, अपने मन से डर लालच इत्यादि को हटाए फिर आप जिस भी इंसान के साथ प्यार करोगे वह प्यार बेहद मजबूत होगा!

8.  लेने और देने का नाम प्यार नहीं होता

यार मेरा बॉयफ्रेंड तो मेरी सारी इच्छाओं को पूरा करता है, वह मुझे घुमाने ले जाता है, शॉपिंग करवाता है और हम खूब मौज मस्ती करते हैं! ऐसे लोगों से पूछें यदि की आप बदले में उसे क्या देती हैं तो कहेंगे कुछ नहीं बस कभी कभी उसकी सेक्स की इच्छा पूरी कर देती हूँ।

लेने दौर देने का नाम प्यार नहीं होता

जी हां प्यार के अधिकांश मामलों में प्रेमियों को एक दूसरे से कुछ लेने की इच्छा जरूर होती है और जैसा कि हम अब तक जान चुके हैं कि लेना-देना व्यापार में चलता है. प्यार गिनता नहीं है!

उदाहरण के लिए आप आत्मनिर्भर हैं और आपने किसी गरीब या कमजोर लड़की को लाइफ में आगे बढ़ने में मदद की, और एक दिन वह एक सफल इन्सान बन गई! एक दिन ऐसा हो वो आपको मिले और कोई बड़ी चीज गिफ्ट कर दें!

 अब आपको इस चीज की उम्मीद थोड़ी थी कि मुझे उससे आगे चलकर कुछ मिलेगा सच्चा प्यार ऐसा होता है जब आप खुद का फायदा नहीं देखते पर फिर भी किसी की मदद कर देते हैं!

9.  क्या उसे आपकी भलाई से प्रेम है?

S नाम के लड़के के प्यार की सच्चाई को अब तक आप करीब से समझ चुके होंगे, लेकिन इसी में एक बिंदु यह है की अगर वह लड़का आपको पढ़ाई में, करियर में, खेल में, जिंदगी के किसी भी क्षेत्र में कुछ बेहतर करने में सपोर्ट कर रहा है तो आपको बहुत अच्छा प्रेमी मिला है!

उसे आपकी भलाई से प्यार है

 लेकिन अगर वह आपको इन चीजों से दूर हटा कर फालतू की चीजों में व्यस्त रखता है तो समझ लीजिए उस प्यार में भलाई नहीं है और आपको वहां से तुरंत भाग लेना चाहिए!

10. प्यार आजादी है, विवाह नहीं

 हमें लगता है अच्छी प्रेम कहानी शादी पर खत्म होनी चाहिए! जैसा की फिल्मों में दिखाई जाता है पर ऐसा नहीं होता, प्रेम में अगर कोई कहे कि तुम मुझसे शादी करो तभी मैं तुम्हारे साथ निभाऊंगा!

प्यार आजादी है विवाह नहीं

तो समझ लीजिए वह इंसान आपको अपने फायदे के लिए इस्तेमाल तैयार कर रहा है, पर मिले कोई ऐसा जिसे आपसे और आपको उससे बहुत प्रेम है पर वह कहे तुम्हारी मर्जी है तुम जैसे खुश रहना चाहते हो जैसे जिंदगी को बेहतर जी सकते वैसे जिओ!

तो समझ लीजिएगा वही सच्चा प्रेमी है, फिर चाहे तो इस रिश्ते में आप शादी भी कर सकते हैं लेकिन मजबूर करके या फिर शादी के नाम पर कोई लालच दे वह प्रेम नहीं होता!

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? ऐसे पहचानें

राहुल नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? जानें सच्चाई

लड़के के दिल की बात कैसे जानें? ये है आसान और सरल उपाय

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? ये तरीका जरुर आजमायें

लड़का धोखा दे तो क्या करना चाहिए? बदला लेने का सही तरीका

अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? प्रेमी या धोकेबाज जानें

झूठे प्यार की तीन निशानी |जानिए धोखा खाने से कैसे बचें?

अंतिम शब्द

तो साथियों इस तरह हमेशा की तरह हमने प्यार के विषय पर सच्ची और सही जानकारी आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की हमें उम्मीद है प्यार में S नाम के लड़के कैसे होते हैं? अब आप अच्छी तरह जान चुके होंगे, जानकारी पसंद आए तो कृपया शेयर करना मत भूलियेगा।

Leave a Comment