प्यार से पीछा कैसे छुड़ाएं? आजमायें ये तरीके

अगर आप किसी युवक या युवती से प्यार करते थे पर अब आपको उसकी हकीकत पता चल चुकी है। और आपको उसकी संगत अच्छी नहीं लगती और अब आप उससे दूरी बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट में हम आपको प्यार से पीछा कैसे छुडाएं? कुछ आसान और सरल तरीके बताएँगे।

प्यार से पीछा कैसे छुडाएं

अगर कोई इंसान प्रेम के नाम पर तुम्हारी जिन्दगी पर चढ़ बैठा है और आपको परेशान करता है तो आपको ये पूरा अधिकार है साथ ही कर्तव्य है की उस इंसान से दूरी बनाई जाए! पर कई बार किसी से पीछा छुडाना या उसे हमेशा के लिए अलविदा कहना आसान नहीं रहता! चलिए समझते हैं।

प्यार से पीछा कैसे छुड़ाएं? 6 तरीके

चाहे आप एक दोस्त हैं, लिव इन रिलेशनशिप में हैं, या पति पत्नी है। अगर आप एक दूसरे के साथ समय बिताना और उनके साथ जिन्दगी में आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

#1. समय देना कम कर दीजिये!

जी हाँ अपने प्रेमी से या किसी भी इंसान से पीछा छुड़ाने का सबसे कारगर उपाय है उस इंसान से बातचीत या मेल मिलाप कम कर देना। कहते हैं इंसान का समय बड़ा कीमती होता है और एक व्यक्ति अपना समय उन्हीं लोगों पर खर्च करता है जो उसके लिए सबसे जरूरी होते हैं!

 तो अगर आप उस शक्स से जिसे आप बेहद प्रेम करते थे उससे दूसरी बनाना चाहते हैं तो आप उन्हें समय कम देना शुरू करें! उदाहरण के लिए आप रोजाना या हफ्ते में उसे 6 घंटे का समय देते थे तो अब उस शक्स को बहाना बनाकर उससे दूर होने के मौके तलाशिये!

#2. उसकी कमियां उजागर कीजिए!

आप अगर किसी इन्सान से नफरत करते हैं तो उसकी कोई वजह जरुर होती है हमें उस इंसान में कोई खोट या कमी नजर आती है। तो आप इसी तरीके का इस्तेमाल अपने प्यार से पीछा छुड़ाने के लिए कर सकते हैं। आपके प्रेमी में नशा करना, बुरे लोगों के साथ रहना, नौकरी रोजगार न करना! इत्यादि देखिये कौन सी कमी है।

और फिर आप उन कमियों को उन्हें जब सुधारने के लिए कहेंगे तो फिर उस व्यक्ति को दर्द होगा क्योंकि फिर इंसान को अपना जीवन बदलना पड़ता है! और इस तरह आपको एक बहाना भी मिल जायेगा उस इंसान से हमेशा के लिए दूरी बनाने का!

#3. खुद को सही कार्य में व्यस्त रखिये!

देखिये सिर्फ प्रेमी को झूठा बहाना देकर व्यस्त रहने का कारण बताना ही पर्याप्त नहीं है, आपको वास्तव में व्यस्त रहना होगा क्योंकि फ्री रहेंगे तो फिर आपका मन उसकी तरफ या किसी दूसरी लड़की या लड़के की तरफ भागेगा।

जिन्दगी में एक सही काम पकड़ना बेहद जरूरी है, और उस काम में खुद को डुबो नही देते। तब तक आप जिन्दगी में कभी किसी के पीछे भागोगे तो कभी किसी के, अतः एक सही काम में जब आप पूरी जान से जुट जाते हैं तो आप पाएंगे आपके लिए प्रेमी क्या किसी भी इंसान के लिए समय निकालना मुश्किल हो जायेगा!

#4. प्रेम का सही अर्थ समझिए!

देखिये अक्सर एक प्रेमी जोड़े समझते हैं प्यार का मतलब एक दूसरे के साथ रहना, शारीरिक समबन्ध बनाना, घूमना इत्यादि होता है। पर सच्चा प्रेम क्या होता है? ये हम जानते ही नहीं, अतः पहले आप खुद यह जानें सच्चे प्रेम की पहचान क्या है?

और फिर आप अपने प्रेमी को बताएं की प्यार होने का मतलब नहीं की तुम किसी की जिन्दगी में चढ़ बैठो, प्रेम तो आजादी देता है और एक दुसरे की भलाई चाहता है! जब आप अपने प्रेमी को प्रेम का वास्तविक अर्थ बतलायेंगे तो सम्भव है उसकी सोच बदले और वो सुधर जाये पर अगर वह नहीं भी सुधरता तो कोई नहीं आपने अपना काम कर दिया।

#5. मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं!

अगर कोई शक्श है जिसे आप बेहद प्रेम करते थे तो जाहिर है whatsapp, instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आप उनसे बातचीत करते होंगे उनकी तस्वीरें और जिन्दगी में चल रहे updates भी लेते रहते होंगे!

 पर अगर आप वाकई अपने प्यार को अलविदा कहना चाहते हैं तो आपको उसकी यादों से बाहर आना होगा हर वो चीज़ जो उस इंसान से आपको जोडती है उससे आपको दूरी बनानी होगी! आप अगर उस इंसान से बहुत करीब से जुड़े हैं तो संभव हो तो आप कुछ समय के लये अपने शहर से दूर किसी पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं।

#6. करीबी मित्र का सहारा लें।

आप जिस इंसान को छोड़ना चाहते हैं अगर वो आपको फिर भी रिश्ता रखने के लिए विवश/मजबूर कर रहा है और आपको धमकी तक दे देता है। तो ऐसे में डरें नहीं पूरे आत्मविश्वाश के साथ उससे बातचीत करें की आप भी उसे छोड़ेंगे नहीं! अब अगर मामला बेहद गम्भीर है तो आप पुलिस की या फिर अपने करीबी दोस्त की सलाह ले सकते हैं!

लाइफ में सही जीवनसाथी या प्रेमी कैसे चुनें?

देखिये एक जीवनसाथी वह शख्स होता है जिससे न सिर्फ हम हमारे मन का हाल सांझा करते हैं बल्कि शारीरिक रूप से उसके साथ उठना बैठना और सभी चीजें होती हैं!

 अतः किसी भी इन्सान को अपनी जिन्दगी बनाने से पहले आपको कुछ चीजों पर विचार अवश्य कर लेना चाहिए ताकि उसके साथ आगे का जीवन सुखमय रहे और आपको उसके साथ जीवन बिताने में तकलीफ न हो।

  • किसी को भी साथी या मित्र बनाने से पूर्व सिर्फ उसका चेहरा या जुल्फें मत देखिये, समझिये उसकी पसंद और नापसंद क्या है?
  • आपकी और उसकी सोच में क्या अंतर है?  देखिये कौन सी चीज़ है जिसके बिना आप जीवन एक दुसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर सकते! अगर सोच में जमीन आसमान का फर्क होगा तो जाहिर है शादी के बाद लड़ाइयाँ तो होंगी ही।
  • अपने प्रेमी या प्रेमिका की आदतें देखिये, क्या उसे साफ़ सफाई पसंद है ,या फिर वह कौन सी बातों को गंभीरता से लेता है। जब आप इस बात को ध्यान से समझ लेंगे तो आपको निर्णय लेने में आसानी होगी की इस इंसान के साथ जीवन जिया जा सकता है या नहीं!
  • भविष्य को लेकर उसकी क्या सोच या प्लानिंग हैं और आपको क्या लगता है फ्यूचर कैसा होना चाहिए? समझिएगा कहीं वो भविष्य में कार, घर इत्यादि के सपने रखता हो और आपके लिए पैसे का सुख अधिक महत्व न रखता हो और आपके लिए वर्तमान में जीवन जीना ही सबकुछ हो।

देखिये शादी तो हर कोई कर लेता है लेकिन शादी की सफलता इस बात पर तय होती है की आपका प्रेमी या प्रेमिका आपके लिए कैसा है? एक गलत जीवनसाथी को चुनकर आप जीवन में अपने लिए बड़ी मुसीबत मोल लेते हैं! खासकर अगर शादी के बाद बच्चे हो जाये तो फिर आप उस जीवन से वापस मुड़ने की भी इच्छा नहीं रखते।

तो साथियों संक्षेप में कहें तो किसी से भी आजीवन रिश्ता रखने से पहले या किसी को मित्र चुनने से पहले अगर उस इन्सान को हम समझ लें और वो हमारी इच्छाओ और choices को समझ लें तो एक प्रेमी के साथ जीना आसान हो जायेगा।

क्या प्रेम में शादी करना जरूरी होता है?

बिलकुल नहीं, देखिये शादी एक बंधन है जिसमे दो लोग एक दूसरे की इच्छाओं और जीवन के खातिर जीवन जीते हैं। लेकिन प्रेम कभी भी किसी को बंधन में नहीं डालना चाहता, वो तो बड़ी मुक्त पंछी है जो दूसरे को आजाद रखना पसंद करता है।

लेकिन आमतौर पर समाज में कोई जोड़ा आपस में एक दूसरे से आकर्षित होकर उसके साथ रहने के लिए शादी कर लेता है तो फिर हम उसे प्रेम कह देते हैं।

शादी करने की वजह होती है! शादी करके किसी की सेवा प्राप्त करनी हो या शारीरिक सुख पाना हो या किसी से सुरक्षा पानी हो। लेकिन प्रेम करने की वजह नहीं होती इसलिए आपके पास कोई इच्छा नहीं होती दूसरे से कुछ पाने की, तो आपको फर्क नहीं पड़ता शादी हो या न हो आप सिर्फ अपने प्रेमी की भलाई चाहते हैं!

शादी करने के पीछे एक डर भी छुपा रहता है जो बार बार कहता है अगर इस इंसान से शादी नहीं की तो यह किसी और के साथ भाग जायेगा, या किसी और को पसंद करने लगेगा। लेकिन प्रेम को फर्क नहीं पड़ता क्योंकी प्रेम शरीर से नहीं चेतना से होता है।

प्रेम में शादी करना अनिवार्य बिलकुल नहीं होता! हाँ अगर आप किसी इन्सान से रिश्ते में है और आपको लगता है आजीवन उसके साथ रह सकते हैं तो आप शादी कर सकते हैं! लेकिन यह जरूरी नहीं की प्रेम में शादी करना अनिवार्य हो!

पूरा पढ़ें:- प्रेम और विवाह | Chapter 8 Full Summary in Hindi

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद आपको पता चल गया होगा प्यार से पीछा कैसे छुडाएं? आशा है यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा और आप इसे अधिक से अधिक शेयर भी जरुर करेंगे!

Leave a Comment