आज भी हमारे देश में अनेक लोग राह चलते सिक्के या नोट गिरे हुए देखते हैं। कुछ लोग बिना सोचे समझे उन्हें उठा लेते हैं, जबकि कुछ लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि पैसे उठाना ठीक है या नहीं खास कर रविवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ!
इस सवाल पर भी तरह-तरह की धारणाएं और शंकाएं लोगों के मन में होती हैं। पर दुर्भाग्यवश लोगों को अपने इस शक या भ्रम का कोई जवाब नहीं मिलता। तो आइए सबसे पहले जानते हैं
क्या रविवार के दिन पैसा मिलना शुभ है या अशुभ?
हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों — जैसे गीता या उपनिषद — में कहीं भी यह उल्लेख नहीं मिलता कि रविवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ होता है।
धर्म हमें यह सिखाता है कि जो कुछ भी हमें मिलता है, वह हमारे कर्मों का परिणाम होता है, न कि किसी विशेष दिन से जुड़ी अंधविश्वास वाली सोच का। अतः संक्षेप में कहें तो रविवार के दिन मिलने वाले पैसों से जुड़ी इस बात का धार्मिक पक्ष नहीं है।
यानी कि धर्म इस मामले में कोई भी राय नहीं देता हालांकि कई ऐसी पुस्तकें जरूर हैं जो धर्म के नाम पर लोगों को इस तरह की बातों को धार्मिक मानने की सलाह देती हैं।
लेकिन हिन्दू धर्म के केंद्रीय ग्रन्थ उपनिषद हैं, और उनमें कहीं पर भी यह बात अंकित नहीं है जिससे यह स्पष्ट हो जाता है की यह एक धार्मिक विषय नहीं है।
समाज में प्रचलित मान्यताएं
कुछ लोग मानते हैं कि रविवार को कोई भी लेन-देन या नया काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सप्ताह का आखिरी दिन होता है और इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है।
ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि इस दिन पैसा उठाना या किसी और का छोड़ा हुआ धन लेना अशुभ फल दे सकता है।
लेकिन ये बातें धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक मान्यताएं हैं जो स्थान, परंपरा और व्यक्ति की सोच के अनुसार बदलती रहती हैं।
यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि लोग क्या मानते हैं इससे कहीं अधिक जरूरी है की सच्चाई क्या है और आपको मान्यताओं पर नहीं आपको तथ्य पर सच्चाई पर विश्वास करना चाहिए।
क्या पैसा वास्तव में अशुभ हो सकता है?
देखिए धन तो ऊर्जा है, उपयोग उस ऊर्जा की दिशा तय करता है पैसा एक साधन है, जिससे हम अपने जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। वह शुभ या अशुभ नहीं होता — उसे कैसे और कहां इस्तेमाल किया जाता है, वही उसे अर्थ देता है।
अगर आप उस पैसे का उपयोग किसी सार्थक उद्देश्य के लिए करते हैं, खुद को और समाज को बेहतर बनाने के लिए करते हैं। अपनी शिक्षा के लिए, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए करते हैं तो निश्चित रूप से वह पैसा शुभ है।
रविवार को पैसा मिलना कब हो सकता है अशुभ?
यदि रविवार को मिला पैसा आप किसी गलत उद्देश्य, जैसे नशे, जुए या किसी को नुकसान पहुंचाने में लगाते हैं, तो स्वाभाविक रूप से वह धन आपके लिए अशुभ परिणाम ला सकता है।
ध्यान रहे: किसी भी दिन मिला पैसा, अगर गलत दिशा में उपयोग हो, तो वह हमेशा हानिकारक सिद्ध होता है — चाहे वह रविवार हो या कोई और दिन।
अगर आपको हफ्ते की किसी भी दिन किसी भी समय पैसे का दुरुपयोग करते हैं तो निश्चित ही वह आपके आपके परिवार और आपके प्रिय लोगों के लिए नुकसानदेह होगा ही होगा।
यह भी पढ़ें:- मंगलवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ | जानें सच्चाई!
यदि आपको रविवार को रास्ते में पैसा मिलता है, तो उसे सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। उसे एक संकेत मानें कि किसी ज़रूरत के समय ईश्वर ने आपकी सहायता की है।
यदि वह रकम छोटी हो, तो आप उसे अपने ज्ञान में वृद्धि करने के लिए, किताबें खरीदने के लिए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं रात चलती है अगर आपको कोई दिखाई दे तो आप उसे खाना भी खिला सकते हैं।
यदि वह रकम बड़ी हो, तो उससे आप बड़े पैमाने पर समाज में उन वर्गों के लिए खर्च कर सकते हैं जिन बेजुबानों की कोई आवाज नहीं है।
आप जानवरों को बचाने के लिए इस धरती के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इस पैसे का उपयोग कर सकते हैं।
निष्कर्ष-
रविवार को पैसा मिलना शुभ है या अशुभ — यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस पैसे का उपयोग कैसे करते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से यह कोई वर्जित कार्य नहीं है।
समाज में फैली धारणाओं को आंख मूंदकर मानना जरूरी नहीं, बल्कि तर्क और विवेक से काम लेना ज़रूरी है।
अगर आपको कहीं से धन प्राप्त होता है, तो यह आपकी समझ पर निर्भर करता है कि आप कुछ पैसे का उच्चतम उपयोग कहां पर कर सकते हैं। धर्म का अर्थ है जानना और सच्चाई जानने के बाद आप इस पेज को संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।