सपने में चना देखना शुभ या अशुभ| जानें इस सपने का मतलब

हम अक्सर अपने सपनों में काले चने या पके हुए चनों को देखते हैं। अगर आपके भी सपनों में बार-बार चने आते हैं और आप इस रहस्य को समझना चाहते हैं की इन सपनों के पीछे क्या संकेत छुपा है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

सपने में चने देखना

आखिर हमारे शास्त्र इस बारे में क्या कहते हैं? क्या इसमें कोई सच्चाई है या फिर यह सिर्फ मन की कोई साजिश है? इस पूरे लेख में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सपनों में चने दिखने का क्या अर्थ होता है।

 इसलिए हर एक पंक्ति को ध्यान से पढ़िएगा, ताकि कोई भी बात अधूरी न रह जाए और आपको अपने सपनों में आने वाले इस संकेत का एक सही और संतुलित उत्तर मिल सके।

तो आइए जानते हैं—

सपने में चना देखना शुभ होता है या अशुभ?

भारतवर्ष में चना एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ माना जाता है, जिसे हम ऊर्जा प्राप्त करने के लिए खाते हैं। कहा जाता है कि इससे शरीर में ताकत आती है। हम चने को अक्सर सब्जी, दाल या भुने हुए रूप में उपयोग करते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि अगर यही चना हमें गहरी नींद में, यानी सपने में दिखाई दे—तो क्या यह हमारे जीवन में किसी तरह की तरक्की का संकेत है या किसी संभावित हानि का?

अगर हम सामाजिक मान्यताओं को देखें, तो वहां से कुछ संकेत मिलते हैं कि सपने में चने देखना कुछ विशेष अर्थ रखता है।

लेकिन अगर हम सनातन धर्म के श्रेष्ठतम ग्रंथों जैसे कि श्रीमद्भगवदगीता, और उपनिषदों की बात करें, तो आपको जानकर आश्चर्य होगा वेदांत दर्शन में कहीं भी इस प्रकार के सपनों का कोई उल्लेख नहीं मिलता।

इससे यह बात स्पष्ट होती है की धर्म इस तरह की बातों को कोई ठोस मान्यता नहीं देता। हालांकि आजकल कई किताबें और लेख धर्म के नाम पर छप रहे हैं जो इन बातों को बढ़ावा देते हैं!

परंतु अगर आप वास्तव में हिंदू धर्म को गहराई से समझना चाहते हैं, तो पाएंगे कि यह धर्म व्यक्ति की आंतरिक समझ और आत्मबोध पर आधारित है, किसी अंधविश्वास पर नहीं।

इसलिए सपने में चने देखना शुभ है या अशुभ—यह जानने से पहले यह ज़रूरी है कि हम तर्क, विवेक और धर्म की सही समझ के साथ आगे बढ़ें।

सपने में चना दिखाई देने पर क्या करें?

अगर अगली बार आपको अपने सपने में चना दिखाई दे, तो इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिस तरह से सपनों में अक्सर तरह-तरह की दालें, सब्ज़ियां और फल दिखाई देते हैं, उसी प्रकार सपने में चना देखना भी एक सामान्य बात है।

यदि आप इस छोटी सी बात को लेकर बार-बार सोचते रहेंगे, तो यह बात अनावश्यक रूप से आपके मन में बड़ी होती जाएगी—बिलकुल वैसे ही जैसे कोई मामूली बात ‘चने  का झाड़’ बन जाती है।

अगर आप सोचते हैं कि चना देखने से आपकी तरक्की हो जाएगी, तो ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। सपनों से ज़्यादा ज़रूरी है—जागते हुए किए गए कर्म।

अगर आप ऐसे सपनों को लेकर अंधविश्वास पाल लेंगे या यह सोचने लगेंगे की इससे कुछ बुरा हो जाएगा, तो आप खुद को भ्रम में रखेंगे। और भ्रम में रहना किसी भी इंसान के लिए लाभकारी नहीं होता।

यही नहीं, अगर कोई यह माने की चना देखकर सरकारी नौकरी लग जाएगी—तो ऐसा नहीं है। नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और कठिन परिश्रम जरूरी है। सपना तब ही साकार हो सकता है जब उसके पीछे मेहनत और लगन हो।

सपने में चना दिखाई दे तो सुबह करें ये उपाय

सबसे पहला और अहम उपाय यह है कि सुबह उठते ही उस सपने को भूल जाइए। अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ कीजिए।

जो भी काम आपको आज करना है, उसे पूरी ईमानदारी और मन लगाकर करें। सपने को केवल एक सकारात्मक संकेत मानिए, लेकिन उसे अपनी ज़िंदगी की दिशा न बनाइए।

ध्यान रखें—ऐसे सपनों में न कोई जादू है, न ही कोई चमत्कार। असली चमत्कार तभी होगा जब आप सच्ची नीयत और मेहनत से अपने कार्यों में जुट जाएंगे।

समबंधित लेख पढ़ें:-

« सपने में खुद को दुखी देखना शुभ है या नहीं जानें सच्चाई!

« सपने में सिक्के उठाते देखना| जानें सच्चाई!

निष्कर्ष (Conclusion):

इस लेख में आपने जाना कि सपने में चना देखना शुभ है या सिर्फ एक भ्रम।

यदि आपके मन में इस विषय से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। सपना से जुड़ी और कहीं अनसुलझी बातें अगर आपके मन में हैं, कोई सुझाव है तो आप प्रश्नों की मेल कर सकते हैं, या whatsapp कर सकते हैं।

लेख पसंद आया हो और जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment