शादी करने की सही उम्र क्या है? ऐसे लें फैसला

शादी के लिए हाँ कहना, जिन्दगी के सबसे बड़े फैसलों में से एक है। क्योंकि अब एक साथ, एक कमरे में आपको 40-50 साल तक अपने पार्टनर के साथ लाइफ बितानी होती है, इसलिए सवाल आता है शादी करने की सही उम्र क्या है?

शादी करने की सही उम्र क्या है

जहाँ कुछ लोगों का मानना है की पहले खुल के अपने शौक पूरे कर लो, घूम लो फिर शादी करो तो दूसरी तरफ लोग ये भी मानते हैं की जल्दी शादी करके जवानी में ही शादी शुदा जीवन का असली आनंद लिया जा सकता है।

बहरहाल लोगों का कुछ भी मानना हो, आपके लिए शादी करने का सही समय क्या है? ये आप ही तय कर सकते हैं, नीचे हमने आपकी साहयता के लिए कुछ पॉइंट्स शेयर किये हैं जिससे आपको यह फैसला लेने में आसानी होगी।

शादी करने की सही उम्र क्या है?

किसी के लिए 30 तो किसी के लिए 35 या फिर किसी के लिए 25, शादी करने की सही उम्र सीमा मानी जाती है, पर जरूरी नहीं कोई व्यक्ति इसी उम्र सीमा के बीच शादी करे।

कई लोग पारिवारिक दबाव के चलते या लव मैरिज के मामलों में और देरी से या जल्दी से से शादी कर लेते हैं, इसलिए शादी का निर्णय लेने से पूर्व इन कुछ खास चीजों का ध्यान देना जरूरी है।

#1. जब आपका सच्चा प्यार हो!

बात थोड़ा अजीब लगेगी पर यह सच है की अधिकतर लोग शादी इसलिए नहीं करते क्योंकि उनमें प्रेम होता है, बल्कि शादी उनकी इच्छाओं और कामवासना की पूर्ती का साधन होती है।

जब आपका प्यार सच्चा हो

सच्चा प्रेम केवल तब है जब आपके मन में किसी व्यक्ति से धन, सुरक्षा आदि कुछ भी पाने का इरादा न हो, लेकिन इसके बाद भी आपको उस इंसान के साथ रहना पसंद हो।

ऐसे में आप खुद से पूछें जिससे आप शादी करना चाह रहे हैं क्या उससे प्रेम है? या फिर अपनी इच्छा या जरूरतों को पूरा करने के लिए आप रिश्ता बनाना चाहते हैं।

क्योंकी जब भी आपके मन में अपने पार्टनर से कुछ पाने की चाहत होती है तो जाहिर सी बात है सामने वाला भी आपसे कुछ चाहेगा और उसी चाहत को पूरा करने में शादी के बाद लोग बहुत तंग हो जाते हैं।

#2.  पहले काबिल बनें, तभी काबिल पार्टनर मिलेगा।

यदि आपकी 24-25 की उम्र है और जीवन में कुछ ख़ास ऐसा किया नहीं है जिससे आपको अपनी जवानी के दिनों में गर्व हो, आप में कभी बहुत सारी कमजोरियां हैं।

जब आप काबिल हों- प्यार करने की सही उम्र क्या है

 जैसे आप आत्मनिर्भर नहीं हैं, आपको अकेले रहने, अकेले घूमने, कुछ भी नया करने में प्रॉब्लम आती है तो जाहिर सी बात है अभी आप काबिल इंसान नहीं है और आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

अब यदि आप इसी हालत में शादी कर लेते हैं तो जाहिर सी बात है आपको ऐसा ही इंसान मिलेगा जो आपकी तरह ही होगा या फिर हो सकता है आपसे भी गया गुजरा हो। लेकिन वहीँ आप जल्दी शादी करने के बजाय जिन्दगी में पहले कुछ बेहतर करें, तो बाद में आपको एक काबिल पार्टनर भी मिलेगा।

ऐसा पार्टनर जो आपकी भलाई को ही अपनी जिन्दगी समझें, अब ऐसे प्रेमी से आप ख़ुशी ख़ुशी शादी भी करे लेंगे तो आपका जीवन अच्छा ही गुजरेगा।

3. भविष्य को लेकर आप दोनों की इच्छाएं

जिस भी लड़की या लड़के से आप शादी करने जा रहे हैं, शादी से पहले उन्हें अपने फ्यूचर गोल्स के बारे में जरूर बता दें कि आप लाइफ में आने वाले समय में क्या-क्या चीजें करना चाहते हैं? क्या आपको उस काम को करने की पूरी आजादी रहेगी, कितना सपोर्ट अपने पार्टनर की तरफ से मिल सकता है?

शादी को लेकर इच्छाएं

 मान लीजिए आपकी 25 की उम्र है और भविष्य में आपको काम के नजरिये से बाहर अकेले रहना पड़ सकता है, तो क्या पत्नी आपका सहयोग करेगी?

 यदि आपने बिना एक दूसरे की राय और भविष्य को लेकर विचार जाने बिना शादी कर ली तो हो सकता है बाद में आपको कई तरह के झगड़े और कलेश का सामना करना पड़े। इसलिए शादी की सही उम्र वही है जब आप एक दूसरे को समझ पायें।

4. फिल्मी अंदाज में शादी जरूरी नहीं

कई लोगों को लगता है शादी करने के लिए बहुत पैसा होना चाहिए, खासकर शहरों में तो शादी के लिए पैसा अंधाधुंध पैसा खर्च होता है। खासकर अपने पसंदीदा फिल्म स्टार्स या अमीर लोगों की शादी को देखकर मन में ये भावना तो आ ही जाती है की शादी करूंगा तभी जब खूब पैसे हों।

फ़िल्मी अंदाज में शादी जरूरी नहीं

पर इससे पहले की आप शादी की उम्र, पैसे को देखकर तय करें आपसे कहना चाहेंगे की यह बिलकुल जरूरी नहीं है की आप दूसरों की देखा देखी कर शादी के लिए पैसे जोड़ें, याद रखें ज्यादा पैसा खर्च करके क्या आप दोनों के जीवन में प्रेम बढ़ता है, सच्चाई आती है, डर कम होता है यदि जीवन में कोई आंतरिक तरक्की नहीं होती तो फिर इतना पैसा क्यों खर्च करना?

5.  कामवासना से हटकर सोचो

 शादी की सही उम्र क्या है? यह सर्च करने वाले अधिकांश लोगों की उम्र 25 से 30 होती है और यह एक ऐसी उम्र होती है जब कामवासना बहुत प्रबल होती है। ऐसे में इंसान सोचता है किसी भी तरह इस लड़की से शादी हो जाए तो लाइफ सेट हो जाएगी।

 पर वास्तव में वे शादीशुदा जोड़े जिनकी 35 की उम्र हो चुकी है, और 10 साल शादी को पूरे हो चुके हैं, उनसे पूछ सकते हैं की क्या आप अपनी लाइफ से खुश हैं?

शायद नहीं, इसलिए कामवासना को थोड़ा सा शांत कीजिए और पूछें क्या मैं कुछ देर के शारीरिक सुख के लिए क्या किसी भी लड़की से जल्दबाज़ी में शादी करके अपना जीवन ऐसे ही बर्बाद कर सकता हूं।

6. मजबूरी नहीं आपकी इच्छा

शादी की सही उम्र तब है जब आप पर कोई सामाजिक, पारिवारिक दबाव ना हो कोई आपको ये ना कहे की जल्दी शादी कर लो अन्यथा फिर लड़की या लड़का नही मिलेगा।

शादी करना मजबूरी नहीं आपकी इच्छा पर निर्भर

शादी की सही उम्र चाहे 35 हो 40 हो या फिर 25 हो, जब आपको लगता है कि मुझे सही जीवन साथी मिल गया है जिसकी सोच मुझसे मेल खाती है तो आप उस शक्स से शादी कर सकते हैं पर अमूमन ऐसा होता नहीं की आपकी उम्र कम हो और आपको प्रेम के बारे में लाइफ के बारे में और सही करियर के बारे में सब पता हो।

7. जानें शादी के फायदे और नुकसान

 जिंदगी में हम जब भी कोई फैसला लेते हैं तो उस पर विचार जरूर करते हैं, जैसे वे लोग जिनकी शादी होने वाली है वे सोचते हैं की शादी के बाद बड़ा फायदा मुझे मिलेगा की मुझे  खाना बना बना मिल जाएगा, हम कपल बन जाएंगे कहीं घूमेंगे साथ में, और एक दूसरे के साथ अच्छी लाइफ बिताएंगे।

शादी के फायदे और नुकसान देखिये

 लेकिन ऐसे इंसान कभी शादी के नुकसान की बात नहीं करते, आपको शादी करने के फायदे और नुकसान दोनों एक पेपर में जरूर लिखने चाहिए। आपकी सहायता के लिए हमने शादी के फायदे और नुकसान दोनों पर ब्लॉग पोस्ट लिखे हैं, एक बार उन्हें जरूर पढ़ लीजिएगा।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

✔  शादी न करने के फायदे| 20 बड़े फायदे सिंगल लाइफ जीने के

लड़की से प्यार कैसे करें? जानिए प्यार के इजहार का सही तरीका

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? ये तरीका जरुर आजमायें

प्यार होने के बाद क्या होता है? ये संकेत हैं असली प्रेमी के

FAQ

लड़की की शादी कितनी उम्र में करना चाहिए।

जिस उम्र में लड़का काबिल इंसान हो जाए उसे प्यार और आकर्षण में अंतर मालूम हो वही उसके लिए शादी की सही उम्र मानी जाती है।

कम उम्र में शादी करने से क्या होता है?

आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास का मौका मिलता है आपको कोई प्रेम करने वाला पार्टनर कम उम्र में मिल गया तो बहुत अच्छा है। लेकिन यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिल गया जिसे आपके कैरियर आपकी पढ़ाई और आपके भविष्य को लेकर कोई मतलब नहीं है तो ऐसे इंसान से कम उम्र में शादी के बाद आगे का जीवन बहुत दुख में बिताएंगे।

अंतिम शब्द

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद शादी करने की सही उम्र क्या है? इस सवाल का जवाब मिल चुका होगा। हमें उम्मीद है सोच समझकर आप अपने लिए सही जीवनसाथी चुन पाएंगे। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया है तो कृपया इसको शेयर करना बिल्कुल मत भूलियेगा।

Leave a Comment