शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न | ये 10 सवाल जरुर पूछें हमसफर से

शादी करने का समय जैसे ही करीब आता है उतनी ही बड़ी चुनौती बन जाती है एक सही जीवनसाथी को चुनने की, तो अगर आप भी एक इच्छित लड़के या लडकी से विवाह करना चाहते हैं तो शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न कौन से हैं? आपको पता होना चाहिए!

शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न

देखिये एक सही वर/वधु का मिलना जीवन में बहुत बड़ी बात होती है, कोई आपको मिल जाये जिसके लिए आपकी तरक्की, आपकी भलाई ही सब कुछ हो ऐसा इन्सान पर आसानी से मिल पता नहीं है, हालाँकि जिस इंसान से आप शादी का रिश्ता रखने जा रहे हैं कुछ प्रश्न पूछ कर उसके बारे में, उसके इरादों को जरुर पता किया जा सकता है।

शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न

देखिये इन्सान के सवाल जवाब से इंसान के मन का हाल जाना जा सकता है, वो इंसान क्या सोचता है? उसके इरादे, ख्वाहिशें क्या हैं? ये समझना बहुत आसान है, अतः जो युवा प्रेमी अपने लिए एक बेहतरीन जीवनसाथी का चुनाव करना चाहते हैं उन्हें यह कुछ सवाल आवश्य अपने पार्टनर से पूछने चाहिए!

#1. पार्टनर की पसंद के बारे में प्रश्न करें!

जिस लड़की या लड़के से आप शादी करने जा रहे हैं समझें उनकी पसंद के बारे में, कौन सी चीजें वो करना पसंद करते हैं, उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद है या फिर फैमिली के साथ रहना, क्या उन्हें ड्रिंक करना पसंद है?

ऐसी छोटी लेकिन जरूरी बातें जरुर पूछिए अपने पार्टनर से देखिए हो सकता है आप बिलकुल शुद्ध शाकाहारी हों लेकिन पार्टनर को नॉन वेज खाना पसंद हो सकता है। ऐसे में इन छोटी छोटी बातों का पता करिए ताकि शादी के बाद एडजस्ट होने में आसानी हो!

#2.  पार्टनर की दिनचर्या जानें!

देखिये किसी इन्सान के लाइफस्टाइल या डेली शेड्यूल को पता करके आप आसानी से समझ सकते हैं की यह इंसान ज्यादातर समय किन चीजों में बिताता है, साथ ही आप यह भी पता कर सकते हैं की इंसान किस तरह के लोगों से मिलना रहना पसंद करता है/करती है इत्यादि।

तो शादी से पूर्व अपने पार्टनर का शेड्यूल जरुर जान लें ताकि उस इन्सान के बारे में आपको गहराई से कई बातें समझने को मिल जाएँ साथ ही आप उन्हें अपनी दिनचर्या के बारे में जरुर बताइए!

#3. फ्यूचर प्लानिंग को लेकर सवाल करें!

अब जैसे जैसे आप दोनों के बीच बातचीत आगे बढती है तो पार्टनर से पूछें भविष्य को लेकर क्या प्लानिंग हैं, क्या उसे खुद को और समृद्ध बनाना है। ताकि धन संपत्ति के माध्यम से गाडी, घर इत्यादि खरीदा जा सके, या फिर उसे हेल्थी रहने पर या अपनी पढ़ाई पर फोकश करना है।

 यानी भविष्य में कौन से लक्ष्य उस इन्सान ने निर्धारित किये हैं आप जान लें। साथ ही अपने गोल्स भी उस इंसान के साथ साँझा कर लें ताकि एक दुसरे की सोच का पता लगाया जा सके!

#4.  कौन सी चीज़ वो बिलकुल स्वीकार नहीं कर सकती!

देखिये अगर आप एक लड़के हैं तो शादी से पहले लड़की से जरुर पूछें की क्या चीजें हैं जो उन्हें बिलकूल पसंद नहीं जैसे क्या वो मुझे देर रात पार्टी करने या ड्रिंक करने पर भी मुझे घर पर आने देगी?

या उसे मेरे किसी महिला को मित्र बनाने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी? इत्यादि जरुर पूछ लें! साथ ही उसे अपने बारे में बता दें कौन सी हरकतें वो अपने पार्टनर की बिलकुल पसंद नहीं कर सकती।

#5. शादी के बाद तुम्हें मेरे और परिवार से कैसी उम्मीदें हैं?

चाहे पुरुष हो या महिला यह प्रश्न जरुर आपको शादी से पहले अपने पार्टनर से पूछ लेना चाहिए की शादी के बाद आपसे मुझे किस तरह की उम्मीदें हैं? खाना बनाने से लेकर बच्चों की परवरिश और परिवार में माँ बाप से किस तरह की उम्मीदें हैं।

जरुर जान लें, ताकि ये पता चल सके की उनकी किन उम्मीदों को आप आसानी से पूरा कर सकती है और कौन सी चीजों की आशा बिलकुल नहीं रखी जा सकती!

#6.  तुम मुझसे क्यों शादी करना चाहती हो/चाहते हो?

अगर आप लड़की या लड़के हैं तो पार्टनर से जरुर ये पूछ लें की किन कारणों से आप मुझ पर फ़िदा हैं क्या आपको मेरा शरीर या रंग पसंद आया है?

 या फिर कोई और बात या खूबी है जिससे आप मेरी तरफ प्रभावित हुए हैं जब आप वह वजह जान पाएंगे तो आपको समझने में सरलता होगी की पार्टनर की मुझे लेकर क्या मंशा है या उम्मीदें हैं!

#7.  क्या मेरी मर्जी के बगैर शारीरिक सम्बन्ध बानाओगे!

आजकल मैरिटल रेप जैसी खबरें तेजी से आ रही हैं, हालाँकि क़ानून में ये कोई अपराध नहीं है लेकिन कोर्ट ने भी हाल ही में इस बात को कहा है की शादी के बाद पत्नी की बिना इच्छा के पति शारीरिक सम्बन्ध बनानता है तो फिर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत इसे रेप माना जाएगा।

 विशेषकर आप एक लड़की हैं तो लड़के से यह जरुर पूछ लें की अगर मेरी मर्जी या मन न भी हो तो भी क्या मुझे वो शारीरिक समबन्ध बनाने के लिए विवश करेगा? अगर वह कहता है शादी में तो ये सब नार्मल है जब मन होगा तब मैं ऐसा करना चाहूँगा। तो फिर आपको समाज में अनेक महिलाओं की तरह इस समस्या से गुजरना होगा।

#8. क्या मैं शादी के बाद भी मनपसन्द नौकरी, कार्य कर पाऊंगा या पाऊँगी

अक्सर शादी के बाद पति पत्नी को नौकरी के लिए विवश करता है या फिर पत्नी आत्मनिर्भर बनने की सोच के साथ नौकरी करना पसंद करती है तो पति उसे रोकता है।

या कुछ मामलों में पत्नी, पति को नौकरी न बदलने को लेकर भी विवश करती है, तो शादी के बाद नौकरी के मामले में भी आप दोनों को जरुर एक दुसरे से पूछताछ कर लेनी चाहिए!

#9.  फैमली प्लानिंग क्या है?

शादी के बाद हमें लगता है बच्चे होना तो नार्मल सी बात है लेकिन कई बार पति या पत्नी नहीं चाहते की अभी बच्चे पैदा हो, पर उनपर परिवार, रिश्तेदार या कई बार पार्टनर भी इस बात का दबाव डालता है। तो यह तय कर लें की बिना हम दोनों की सहमती के बच्चे पैदा नहीं होंगे! अगर इस बात पर दोनों की सहमती हैं तो आगे बढ़ें!

#10. शादी के लिए आप तैयार हैं या नहीं

इसके साथ ही जिस लड़की या लडके से आप रिश्ते में बंधने जा रहे हैं वो क्या पूरी तरह शादी के लिए तयार है? यह प्रश्न भी जरुर कर लें, आप कह सकते हैं उस पर किसी तरह का पारिवारिक या सामाजिक दबाव है जिस वजह से वो शादी कर रहा है या रही है तो आप इस शादी को टाल सकते हैं! अन्यथा आपके बीच शादी के बाद मनमुटाव देखने को मिल सकते हैं!

शादी के लिए लड़के में क्या देखें?

शादी से पूर्व लड़के से जुडी हर महत्वपूर्ण बात जिसका आगे आपके रिश्ते पर असर पढ़ सकता है वो बात जरुर जान लें, सिर्फ उसके शरीर रंग रूप को ही नहीं उसका बायोडाटा जरुर पढ़ें, इसके अलावा उसकी शैक्षणिक योग्यता के अलावा उसके निजी जीवन में पसंद नापंसद, उसकी भविष्य को लेकर प्लानिंग भी जरुर पता करें! जल्दबाजी में लड़के का चुनाव कर आप खुद को मुसीबत में डाल सकते हैं!

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद शादी से पहले पूछे जाने वाले प्रश्न कौन से हैं? अब आप भली भाँती समझ ही गये होंगे, पोस्ट में दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं तो कृपया इस लेख को सोशल मीडिया पर सांझा जरुर कर दें यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा!

Leave a Comment