एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? 11 खूबियाँ होती हैं उसमें

अधिकांश लोग जीवन में रिश्ते बनाने में गलतियाँ कर बैठते हैं आप भी सही लड़के को अपना दोस्त या जीवनसाथी बनाने में कोई गलती न कर दें इसलिए इस पोस्ट में हम जानेंगे आखिर एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें?

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें

एक अच्छा लड़का आपकी जिन्दगी में आकर आपकी जिन्दगी संवार सकता है वहीं अगर एक गलत लड़के से आपने रिश्ता जोड़ लिया तो फिर वह आपकी जिन्दगी बर्बाद करने में भी समय नहीं लगा सकता!

अतः आज की यह पोस्ट उन सभी लड़कियों के लिए है जो किसी भी अनजान लड़के से किसी तरह का रिश्ता कायम करना चाहती हैं!

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? अपनाएं ये 6 टिप्स

यूँ तो कहा जा सकता है किसी भी लड़के की शक्ल, उसके कपड़ों, यहाँ तक की बातों के आधार पर आप उसकी हकीकत नहीं जान सकते।

पर हाँ कुछ ऐसी चीजें जरूर होती हैं जिनसे आपको किसी इंसान की सोच और इरादे पता चल जाते हैं, और आपको वह इंसान समझ आने लगता है, नीचे हमने उन्हीं कुछ ख़ास बातों की चर्चा की है!

#1. लड़के की आदतों को समझें।

एक अच्छे व्यक्ति की पहचान उसकी आदतों से होती है, इसलिए एक इंसान को समझना है तो उसकी आदतों को समझ लो।

लड़के की आदतों को समझें

पर प्रायः देखा जाता है जब एक लड़की किसी लड़के की तरफ आकर्षित होती है तो उसे इस बात का ख्याल बिलकुल नहीं रहता!

 अतः अगर आपको होश में रहकर किसी से बेहतर रिश्ता बनाना है तो पहले देखिये उस लड़के को क्या करना पसंद है क्या नहीं? जब आप उसकी आदतों के बारे में जानेंगे आप उसे करीब से समझ पाएंगे!

और आपके लिए यह निर्णय लेना आसान रहेगा मुझे इस लड़के से दोस्ती करनी चाहिए या फिर नहीं!

#2. लड़के की इच्छाओं को समझें!

कोई इन्सान अगर जीवन में ढेर सारा पैसा, गाडी बंगला चाहता है तो साफ समझ आ जायेगा उसके लिए पैसा  बेहद मायने रखता है।

लड़के की इच्छाएं

वहीँ अगर किसी व्यक्ति के लिए बॉडी को फिट रखना सबसे जरूरी है तो जाहिर है वह अपनी हेल्थ पर ज्यादा फोकस्ड है!

इसलिए समझें लड़का किस टाइप का है उसकी भविष्य को लेकर क्या इच्छाएं हैं? और साथ ही देखें क्या आपकी भी इच्छाएं भी उसकी इच्छाओं से मेल खाती है या नहीं,

 अगर एक दुसरे की इच्छाएं आपस में मिलती है तो आप इस रिश्ते को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं।

#3. जानें लड़के से आपको क्या उम्मीदें हैं?

तीसरा, किसी भी अच्छे लड़के की पहचान का सीधा मतलब है एक ऐसे इंसान को चुनना जिसके आने से आपका जीवन पहले से बेहतर हो जाये, तो लडके के बारे में जानने के साथ ही यह भी जानिए की लड़का किन कारणों से आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है, उसे आप में ऐसा क्या अच्छा लगता है? वो आपसे क्या चाहता है?

आपसे उम्मीदें

आप खूबसूरत हैं क्या वो सिर्फ इसलिए आपके पास आ रहा है या फिर कोई और कारण है जिससे वो आपको पसंद करता है!

अगर मात्र शरीर ही वजह है तो समझ लीजिये उसे आपके जिस्म यानी शरीर से ही प्यार होगा।

पर मिले कोई ऐसा लड़का जो आपके तन से ज्यादा मन का ख्याल रखता हो, जो आपके सुन्दर दिखने से नहीं बल्कि जीवन में आपकी तरक्की होने पर खुश हो तो समझ जाइए एक अच्छे लड़के का चयन कर रही हैं!

#4. क्या लड़का आपको आगे बढ़ते देखना चाहता है?

देखा होगा खूब ऐसे आशिक या प्रेमी प्रेमिकाएं होती हैं जो सिर्फ एक दूसरे से दोस्ती का रिश्ता इसलिए बनाते हैं ताकि एक दुसरे के साथ मजे कर सके, बहुत कम ऐसे लड़के होंगे जो अपनी प्रेमिका की वास्तव में भलाई चाहते हैं।

आपको आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट करना

भलाई से मतलब है अपनी प्रेमिका को ऊपर उठाना, एक अच्छा दोस्त या प्रेमी ये चाहेगा उसकी प्रेमिका में जो भी कमियां हैं, बुराइयां  हैं वह ठीक हो और वो एक बेहतर इंसान बने। पर वास्तव में ऐसा प्रेमी मिलना बहुत कठिन होगा अन्यथा लोग दोस्ती या प्यार के रिश्ते में अपनी हवस पूरी करते हैं! पर समझिएगा इसे प्यार नहीं कहा जा सकता!

#5. लड़के के लिए प्यार का मतलब क्या है?

जैसा अब तक हमने जाना की प्यार का नाम हवस नहीं होता तो देखिये जिस लड़के से आप रिश्ता बनाने की सोच रहे हैं वो प्यार के नाम पर आपको क्या देना चाहता है?

आपकी नजर में प्यार का मतलब

अगर वह एक दूसरे के शरीर से खेलने के नाम को प्यार समझता है तो समझ लीजिये आप एक गलत इन्सान के साथ दोस्ती का या प्यार का रिश्ता बनाने जा रहे हैं।

 क्योंकि इरादा तो एक ही रहेगा न की लड़की से किसी तरह वो सुख पा लूं तो इस रिश्ते में जो भी बातचीत होगी या काम होंगे वो शारीरिक सुख पाने की इच्छा से ही बनेंगे।

#6. क्या बिना शादी के भी आपसे प्रेम करेगा?

अब यदि आपको पता चल चुका है लड़के में आदतें भी ठीक है, आपके विचार भी आपस में मेल खाते है और उसे आपसे प्रेम भी है तो ये बात भी कर लीजिये की क्या प्रेम करने के पीछे शादी की शर्त तो नहीं है?

बिना शादी के प्रेम

क्योंकि शादी एक बंधन है जबकि प्यार कभी नहीं चाहेगा की उसका प्रेमी कोई बंधन में बंधे।

 लेकिन हमारे समाज में ऐसा खूब होता है की कोई रिश्ता प्यार के नाम पर शुरू हुआ फिर धीरे धीरे आपस में गहराई बढ़ी और अंत में प्यार शादी पर आकर खत्म होता है।

और फिर शादी के बाद रिश्ते में लड़ाई झगड़े देखे जाते हैं तो देखिये कहीं इस तरह का प्रेम तो नहीं है!

#7. समझें लड़का आपको कितना महत्व देता है?

यदि लड़का आपसे प्रेम करता होगा तो खुद से ज्यादा आपको महत्व देगा, आपकी भलाई के खातिर अगर उसका कुछ रुपया पैसा या किसी चीज़ का नुकसान भी हो तो वो झेलने को तैयार रहेगा!

आपकी वैल्यू~ एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें

और खास बात यह होगी की इतना कुछ लुटाने के बाद भी उसके मन में कुछ पाने की इच्छा नहीं होगी!

 तो साथियों मिल गया कोई ऐसा लड़का तो समझ लो अनमोल है! अन्यथा जिससे भी आप रिश्ता बनायेंगे उसमें फिर एक दुसरे से मनमुटाव रहता है।

#8. उसका जीवन आपको सही कार्यों के लिए प्रेरित करेगा!

एक अच्छे लड़के की खूबसूरती, स्मार्टनेस से ज्यादा आकर्षक उसका व्यक्तित्व होता है, अगर वह लड़का एक सही जिन्दगी जी रहा है तो आपको उसके लाइफस्टाइल को देखकर यह आसानी से पता चल जायेगा! एक अच्छी जिन्दगी जीने का मतलब लड़के के पास ढेर सारा पैसा होना, देश दुनिया घूमना नहीं होता।

उसका जीवन आपको प्रेरित करेगा

एक सही और सच्चा जीवन जीने का मतलब है की लड़का चंद पैसों के लिए या फिर अपने मतलब के लिए किसी के आगे झुकेगा नहीं, उसके लिए सच्चाई और शांति इतनी अधिक प्रिय होगी की वह इसके खातिर सभी छोटी चीजों को छोड़ सके।

#9. बात्तें नहीं जी कर दिखायेगा!

एक अच्छे लड़के की पहचान उसकी बातों से नहीं जिन्दगी देखकर की जा सकती है, अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती है लेकिन एक अच्छा जीवन जीने के लिए हिम्मत और मन में संकल्प चाहिए होता है।

कहेगा नहीं जीकर दिखाएगा

तो अगर आप पाते हैं कोई लड़का बस अच्छा बोलता है और घटिया, बेहोशी भरी जिन्दगी जी रहा है तो ऐसे लड़के की राय या सलाह कभी न मानें! और न ही ऐसे लड़के की अच्छी बातों में आकर उसे अपना दोस्त या हमसफर बनाएं।

#10. वह ईमानदार रहेगा

आप बिलकुल नहीं चाहेंगे आपका प्रेमी या दोस्त आपसे छोटी छोटी या फिर जिन्दगी के जरूरी फैसलों में झूठ बोलें, इसलिए अगर एक अच्छे और भरोसेमंद साथी की पहचान करनी है तो उसे ईमानदारी की कसौटी में परखकर देखिये।

लड़के की आपके प्रति ईमानदारी

अगर आप पातें हैं वह इंसान अपने रिश्ते में आपसे अक्सर झूठ बोलता है या जरूरी बातों को छुपाता है तो फिर आप दोनों के बीच प्रेम का और आत्मीयता का रिश्ता कभी पनप नहीं पायेगा।

#11. आप जैसे हैं लड़का भी वैसा ही मिलेगा!

अंत में सबसे आवश्यक बात समझनी यह है की आप जैसे हैं दुनिया भी आपको वैसी ही दिखाई देते हैं, अगर आप लालची हैं डरे हुए हैं तो आप किसी ऐसे का ही साथ ढूँढेगे जिसके साथ रहकर आपका लालच या स्वार्थ पूरा हो या फिर जिसके साथ रहने से आपको डर न लगे।

असल में जैसी आपकी कामना होगी आपको लड़का भी ऐसा ही चाहिए होगा! वासत्व में हम अशांत रहते हैं इसलिए बाहर किसी दूसरे इन्सान में वो शांति ढूढ़ते हैं अगर आप अपने आप में संतुष्ट रहेंगे और खुश रहने के लिए आपको किसी दूसरे की जरूरत नही पड़ेगी! आप जिस भी लड़के को चुनेंगे वो अच्छा ही होगा।

क्या जो लड़का आपको खुश रखे वो आपका प्रेमी है ?

जी नहीं यह आवश्यक नहीं की जो लड़का आपको हमेशा सुख यानी ख़ुशी दे वो आपसे सच्चा प्यार करता ही होगा।

देखिये प्यार सुख देने का नाम नहीं है! मान लीजिये आपको शराब पीने से या कोई और गलत काम में ख़ुशी मिलती है।

 तो आपका प्रेमी आपको शराब देकर या उस गलत आदत में साथ देकर आपकी जिन्दगी को खराब नहीं करेगा।

 बल्कि एक सच्चा प्रेमी तो वो है जो जानता है। प्यार का मतलब दूसरे का भला करना होता है इस भलाई की खातिर उसे आपकी डांट फटकार क्यों न सुनना पड़े।

उसे आपका गुस्सा क्यों न पीना पड़े वो करेगा वही काम जिससे आपका भला हो! चाहे आपको ख़ुशी मिले या दुःख मिले।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:- 

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? भली भांति समझ ही गए होंगे, आशा है पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ होगा।और इस लेख को पढ़कर कुछ बेहतर जानकारी मिली होगी, आगे भी ऐसे ही पोस्ट पढने के लिए इस पोस्ट को शेयर करना मत भूलियेगा।

Leave a Comment