सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? जानिए Secret तरीके

प्यार होना जीवन में सबसे खूबसूरत अहसास माना जाता है, लेकिन जब बात हो जीवन में एक सही जीवनसाथी या दोस्त को चुनने की तो एक सच्चे प्रेमी की पहचान करना बहुत जरूरी हो जाता है। इसलिए आज हम इस पोस्ट में आपको सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? बतायेंगे।

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं

अक्सर अनजाने में कई लोग किसी के चेहरे को देख कर या फिर उसकी धन सम्पन्नता को देखकर उससे प्रेम का सम्बन्ध बना लेते हैं जो कई बार उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अतः सच्चा प्रेम करने वाले लड़कों की पहचान करना अगर आप सीख जाते हैं तो जीवन आपका खुशियों से भरा हो सकता है।

विषय सूची

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? जिस्म के साथ खेलना प्रेम नही

सच्चा प्यार करने वाले लड़कों में कुछ खास गुण होते हैं जिस वजह से वो भीड़ में बाकी सब प्रेमियों या लड़कों से अलग होते हैं, वो जिस व्यक्ति से प्रेम करते हैं उसको खुद से भी अधिक महत्व देते हैं।

उनकी यह बड़ी ख़ास बात होती है की प्यार करने के बदले में वो दूसरे व्यक्ति से कुछ लेने की कामना नहीं रखते।

कोई कहे मैं आपसे प्रेम बहुत करता हूँ, पर तुमसे कुछ चाहिए नहीं, पर आप पाएंगे मन ही मन वो आपसे किसी तरह के सुख को पाने की इच्छा रखता जरुर है। इसलिए आजकल जो ब्रेकअप के किस्से हैं वो बहुत ज्यादा होते हैं।

क्योंकि व्यक्ति पहले तो दूसरे से आई लव यू कहकर उसके करीब आता है, फिर वो अपनी जो इच्छा है उसे पूरा करता है, और कुछ समय बाद वो रिश्ता खत्म हो जाता है, तो क्या ये प्रेम का रिश्ता है 6 महीने या 1 साल का, या फिर इसे इच्छा पूर्ती का खेल कहेंगे।

तो अगर आप शुरू में ही किसी से रिश्ता जोड़ने से पहले ये समझ जाए कौन सा लड़का है जो आपसे  नि:स्वार्थ भाव (बिना कुछ आपसे पाने की इच्छा से) से प्रेम करता है। तो आप किसी ऐसे लड़के को अपने जिन्दगी का साथी या दोस्त या हमसफर बना पाएंगे जिसकी वजह से आपका जीवन आनन्द से भर जायेगा।

सच्चा प्यार करने वाले लड़के की पहचान कैसे करें? 6 टिप्स

सच्चा प्रेम क्या होता है? अगर आपने ये नहीं पढ़ा है तो पिछली पोस्ट जरुर पढ़ें, तो चलिए अब हम सच्चे प्रेमी में मौजूद ख़ास गुणों की बात करते हैं।

#1. लड़के का आपसे बेवजह प्रेम करना।

ये बात छोटी सी है लेकीन हमारे गले उतरती नहीं, हम तो ऐसे हैं जो जैसे बाकी सम्बन्ध रखते हैं वैसे ही प्रेम का रिश्ता भी बनाते हैं, देखा है न अधिकतर लोग प्रेमी को चुनते हैं।

उनके रूप, रंग और शरीर के आधार पर, या फिर उनके पैसों को देखकर या फिर खासतौर पर इज्जत शादी के रिश्ते में बहुत देखी जाती है।

बेवजह प्रेम होना

लेकिन इन चीजों को देखते हुए आप प्रेम करते हैं तो समझ लीजिये कुछ आपने मांग या इच्छा रखी है अपने प्रेमी से, तभी उसे चुना है। वरना सच्चा प्रेम करने की कोई वजह ही नहीं होती।

आप एक दूसरे से सुख भोगो ये प्रेम नहीं कहलाता ये तो फिर व्यापार है की मैं तुम्हे प्रेम करता हूँ बदले में तुम्हें मेरे साथ सोना होगा… है न घटिया लग रही है न बात लेकिन प्यार के नाम पर हम हवस का काम बड़ा खूब करते हैं।

याद रखें लड़का अगर सच्चा प्रेमी है तो वो आपसे कभी न कुछ मांगेगा न कभी उम्मीद रखेगा।

सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं?

#2. लड़के का आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना।

एक सच्चा आशिक या सच्चा प्रेम करने वाला लड़का सदा आपको जीवन में ऊँचा उठाने का कार्य करेगा, वो आपकी कमजोरियों, बुरी आदतों को पहचानकर उन्हें छुड़ाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। ये क्या प्रेमी ऐसे भी होते हैं?

आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना

जी हाँ, सच्चे प्रेमी ऐसे ही होते हैं जो आपकी जिन्दगी को बेहतर बनाये पर आमतौर पर ऐसा होता नहीं है आजकल के प्रेमी एक दूसरे को बदलने की तो छोडो भले, दोनों एक दम बेकार जीवन जे रहे हो तब भी एक दुसरे से सुख भोगकर शोषण करते हैं।

#3. लड़के का आपको जीवन में आत्मनिर्भर बनाना सीखाना।

अगर आप ख़ुशी के लिए, पैसे के लिए या फिर अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर हैं तो एक सच्चा प्रेमी आपको आत्मनिर्भर बनना सिखाएगा।

उदाहरण के तौर पर अगर आप आज भी पैसे के लिए दूसरे पर निर्भर हैं तो वो आपको आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा या रोजगार देने में सहयता करेगा। भूलना मत एक सच्चा प्रेमी तुम्हारी तरक्की चाहेगा।

आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी

#4. लड़के का आपके दुखों में साथ देना।

एक सच्चे प्रेमी की पहचान करनी है तो ये देख लीजिये जिस तरह वह आपकी सुख की अवस्था में साथ खड़ा था दुःख में भी उतना ही वो तुम्हारे साथ है या नहीं?

अगर आप पर कोई मुसीबत या संकट आ गया है और इस घडी में आपको किसी ऐसे इंसान की मदद है जो आपको सही दिशा दे सके। तो अगर प्रेमी सच्चा है तो आपको आर्थिक, शारीरिक जो मदद चाहिए, आपकी सहायता करेगा।

आपके दुःख का साथी

#5. लड़का स्वयं में परिपूर्ण हो।

सोचिये क्या एक डरा हुआ इन्सान किसी से प्यार कर पायेगा, या फिर एक बेचैन मन दुसरे को शांति की सलाह दे पायेगा?

नहीं न लेकिन हम अक्सर प्यार में किसी के कद, चेहरे शरीर, पैसा इत्यादि को देखकर किसी ऐरे गैरे को अपना लेते हैं।

जो लड़का खुद में पूर्ण हो

तो जीवन में अगर आप स्वयं ऐसी हालत में नहीं है की आप आत्मनिर्भर हो, शिक्षित हो और निडर हो तो आप प्रेमी ऐसा मत चुनना जो पहले से ही अविकसित है जिसे अभी जीवन की तमाम तरह की चीजों को सीखन बाकी है।

आपको ऐसे में किसी ऐसे इंसान का हाथ पकड़ना चाहिए जो विकसित हो परिपक्व हो, अगर कोई ऐसा नहीं मिलता तो कोई बात नहीं आप स्वयं पहले आत्मनिर्भर बनें, शिक्षित बनें, मन को शांति तक लेकर जाये फिर जाकर आप किसी दुसरे को ऊँचा उठाने के लिए उससे प्रेम करें।

#6. सच्चा प्रेमी हमेशा आपको महत्व देगा।

आप राह चलते यूँ ही नहीं किसी की भी बात पर या व्यक्ति पर ध्यान नहीं दे देते। आप सिर्फ उन लोगों पर ध्यान देते हैं जो तुम्हें लगता है इस काबिल हैं। इसलिए अगर वाकई लड़का प्रेम करता है तो वो आपको वो स्थान देगा जो एक प्रेमी को जीवन में देना चाहिए।

एक सच्चा प्रेमी दूसरे की भलाई के लिए अपना सर्वस्व त्यागने के लिए भी तैयार रहता है।

सच्चा प्रेमी आपको महत्व देगा

तो साथियों यह कुछ विशेह बातें हैं जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए किसी लड़के को अपने जीवन में स्थान देते समय, अन्यथा आपको पता ही है समाज में लोग अपना प्रेमी कैसे चुनते हैं और फिर उस प्रेम का क्या अंजाम होता है।

#7. जरूरत पड़ने पर डांटना।

अब ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरुर होगी कुछ लोगों के लिए क्योंकि यहाँ बात हो रही है प्रेम की पर हम यहाँ डांटने, किसी को बुरा कहने की बात क्यों कह रहे हैं?

जरूरत पड़ने पर डांटना

देखिये, आप मानें या न मानें एक सच्चा प्रेमी वास्तव में आपका सबसे बड़ा हितैषी यानी भला चाहने वाला व्यक्ति होता है। जो अपनी प्रेमिका की भलाई के लिए उसे डांटने के लिए भी तैयार रहता है।

यदि वो जानता है की किसी काम को करके, किसी आदत को लगाने से प्रेमिका की भलाई होगी उसकी कमियां दूर होगी और वो एक बेहतर इन्सान बनेगी तो इसे देखते हुए जरूरत पड़े तो वो माँ बाप की तरह अपनी प्रेमिका को डांटने से पीछे नहीं हटता।

जी हाँ ठीक वैसे जैसे माँ बाप हमारी भलाई के लिए हमें डांटते हैं उसी तरह जब इन्सान सच्चा प्यार करता है तो वो भी आपको आपके भले के लिए डांटने लगता है।

#8. सच्चे प्यार में लड़का बेफिक्र हो जाता है।

जहाँ कई लोग कहते हैं की प्यार बुरी चीज है, प्यार करने से इन्सान का दिल टूटता है। और ऐसे लोग ऐ राजू प्यार मत करियो। गाना गाते हैं ताकि लोग ये समझ सके की प्यार बड़ी खराब चीज है। प्यार होने से जिन्दगी बोझ बन जाती है।

निडरता आ जाती है

पर सच तो ये है की सच्चे प्यार में इन्सान के निडरता आ जाती है, उसकी लाइफ में आजादी/ ताकत आ जाती है।

सच्चे प्यार में लोग अपनी प्रेमिका की भलाई के खातिर वो काम करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं जो काम वो कभी जिन्दगी में कर ही नहीं सकते थे।

सच्चे प्यार में लड़का हर उस मुश्किल को पार करने की हिम्मत रख लेता है जिस परेशानी से पहले वो बहुत डरता था इसलिए हम पाते हैं की सच्चे प्यार में लोग बड़े बड़े काम कर जाते हैं।

#9. सच्चे प्रेम में लड़का धार्मिक हो जाता है।

अगर कोई प्रेमी ऐसा है जो अपने प्यार के लिए अपनी प्रेमिका को धर्म से दूर कर दे, जो कहे की मेरे सिवा तुम सब कुछ भुला दो।

सच्चे प्यार में धार्मिकता

जान लीजियेगा जो आपको परमात्मा से दूर कर दे वो लड़का आपके लिए अच्छा हो ही नहीं सकता। परमात्मा माने सच्चाई, और जो प्रेमी सच जानते हुए भी प्रेमिका को झूठ में जीने के लिए मजबूर कर दे।

जान लीजियेगा वो लड़का न तो खुद खुश रहेगा और न ही आपको खुश रख पायेगा।

धर्म का अर्थ है सत्य से, सच्चाई सबसे बड़ा धर्म होती है और जो लोग प्यार में सच्चाई की बजाय बाकी चीजों को तवज्जो देते हैं ऐसे लोग एक अच्छी लाइफ नहीं जी पाते।

इसलिए कहते हैं जिस प्रेम में सच्चाई नहीं, वो रिश्ता कभी टिक नहीं सकता।

#10. अतीत की यादों में नहीं आज में जीता है।

जब लड़का प्यार में होता है तो पुरानी यादें, पुराने काम सब पीछे छूट जाते हैं, आप कहेंगे प्यार में तो ये बदल ही गया।

सच्चा प्यार अतीत भुला देता है

पहले एक लड़का जो बड़ा आलसी था, जो समय पर कोई काम नहीं करता था, अपने काम के लिए भी दूसरों  पर निर्भर था। प्यार होने के बाद आप पाते हैं की अब न सिर्फ अपनी फ़िक्र करता है बल्कि अपने प्यार की भी चिंता उसे सताती है।

उदाहरण के लिए एक लड़का जो नशे का शौक़ीन था, जो लापरवाह था, झूठ भी बोलता था आप पाएंगे सच्चे प्यार में उसकी लाइफ ही बदल जाती है।

उसे कोई कहेगा की यार तुम 6 महीने पहले कैसे थे याद करो। तो वो कहेगा याद नहीं, या बात सुनकर हंस देगा। पर कोई इन्सान है जो 6 साल पहले भी ऐसा ही था और आज भी वैसे का वैसा ही है तो जान लीजिये उसे सच्चा प्यार हुआ नहीं है।

लड़के के इन कार्यों को सच्चा प्रेम नहीं माना जा सकता

हमें लगता है प्यार करने का अर्थ एक दूसरे से मीठी मीठी बातें करना, घूमना फिरना, साथ में मौज मस्ती करना होता है। पर सावधान हो जाइए। लड़के की इन हरकतों को आप सच्चा प्रेम नहीं कह सकते।

#1. आपको खुश करने का प्रयत्न करना।

अगर लड़का आपको हर दम खुश करने के लिए प्यारी प्यारी और आकर्षक बातें करता हो आपको चुटकुला सुनाकर मनोरंजन करता हो ये मत समझिएगा की ये प्रेम है। ये काम तो आपका टीवी या एंटरटेनर भी कर सकता है।

आपको खुश रखना

 सच्चा प्रेमी आपको नकली ख़ुशी और सुख देने के बजाय आपकी कमजोरियों को दूर कर आपको पहले से बेहतर इंसान बनने में मदद करेगा।

अगर आपको किसी सही काम को करने में डर या झिझक होती है तो वो आपको उस डर को हटाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा न की तुम जैसे हो वैसे ही रहो बस आपको खुश करेगा।

#2. लगातार आपकी गलतियों को माफ़ करते रहना।

एक सच्चा प्रेमी वह नहीं जो बार बार आपकी गलत हरकतों को नजरअंदाज कर चुप रहे, नहीं सच्चा प्रेमी तो एक गुरु की भाँती आपको बार बार चेतायेगा। अगर आप में कोई ख़राब आदत है जैसे गाली देना, ज्यादा सोना इत्यादि वो आपको बदलने के लिए प्रेरित करेगा।

आपकी गलतियों को नजरअंदाज करना

ताकि आप एक बेहतर इंसान हो। और जो आपके घटिया लक्षणों को भी कह दे नहीं जैसे हो आप ठीक हो तो सावधान हो जाना वो आपसे कुछ चाहने की वजह से आपके करीब आया है।

#3. आपके गलत कामों में सपोर्ट करना।

आजकल कपल्स मिलकर क्राइम, चोरी या किसी को टॉर्चर करने जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे दते हैं। लेकिन एक सच्चा प्रेमी कभी भी आपके गलत कार्यों में आपका साथ नहीं देगा बल्कि आपको सदा गलत रास्तों से ले जाने में मदद करेगा।

पर अगर आप भी गलत हैं और प्रेमी भी आपके गलत कार्यों को पूरा सपोर्ट करता है तो समझ जाइए दोनों मिलकर एक दुसरे का सर फोड़ रहे हो और जीवन व्यर्थ गवा रहे हो।

#4. आपको घुमाने लेकर जाने वाला ।

हमें लगता है बेस्ट रिलेशन या अच्छे प्रेमी तो वो हैं जो हाथों में हाथ डालकर बीच पर घूमें, बड़ी बड़ी पार्टियों में लेकर जाएँ, नहीं इस आधार पर आप किसी को सच्चा प्रेमी नहीं मान सकते।

एक सच्चा प्रेमी आपको घूमने की आजादी देगा वो तुम्हें इस काबिल बनाएगा की आप बिना किसी पर निर्भर रहे इस दुनिया में घूम सको, दुनिया को जान सको। और आजादी का अहसास करो।

आपको घुमाना

कैसे पता करें प्यार सच्चा है या टाइमपास

अगर आप किसी रिश्ते में है या रिश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो प्यार में कोई लड़का या लड़की टाइमपास कर रहा है या नहीं ये पता करना बहुत आसान है वास्तव में नीचे कुछ बिंदु दिए गए हैं जिनहें आप अपने प्रेम की हकीकत को परखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अगर व्यक्ति मन बहलाने के लिए या फिर हमेशा अपनी कहने के लिए ही आपसे मिलता हो या फोन पर बात करता हो।
  • हमेशा व्यर्थ की इधर उधर की बातों में आपको लगाए तो भी समझ जाइए टाइम पास है।
  • प्यार के नाम पर आपको चुम्बन या सम्भोग के लिए उत्साहित करता हो तो भी समझ लीजिये टाइम पास है।
  • अगर आपके कार्यों को न देखकर हमेशा आपके चेहरे या शरीर की तारीफ़ करें तो भी समझ जाइए उसकी आपके शरीर से कुछ पाने की इच्छा है।
  • आपको कुछ बेहतर करने के लिए, तरक्की करने में प्रेरित करने की बजाय सिर्फ घूमने फिरने के लिय प्रेरित करने।
  • प्यार को परखने के लिए आप चाहें तो मुसीबत में होने का नाटक करें या फिर मदद के लिए आग्रह करें। लेकिन ध्यानं दें जिस मदद की आप अपेक्षा कर रही है उसमें कुछ दम होना चाहिए।
सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-
अभिषेक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं?लड़के के दिल की बात कैसे जानें? ये है सरल उपाय
दीपक नाम के लड़के प्यार में कैसे होते हैं? जानें हकीकतएक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? ये तरीका जरुर आजमायें

FAQ~ सच्चे प्यार से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं?

प्यार करने वाले नाम को नहीं देखते, क्योंकि यह आवश्यक नहीं की आपके नाम से प्रेम झलकता हो तभी आप प्रेम कर सकते हैं बल्कि प्रेम कोई भी इंसान कर सकता है।

सच्चे प्रेम के संकेत

अपने प्रेम के खातिर जीवन जीना, अपने से अधिक महत्व अपने प्रेम को देना, प्रेमी को पाने के खातिर अपने जीवन को बेहतर बनाना यह सभी सच्चे प्रेम के संकेत होते हैं।

किस नाम के लड़के सच्चा प्यार करते हैं?

प्यार करने वाले नाम को नहीं देखते, क्योंकि यह आवश्यक नहीं की आपके नाम से प्रेम झलकता हो तभी आप प्रेम कर सकते हैं नहीं प्रेम कोई भी इंसान कर सकता है।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद आपको पता चल गया होगा की सच्चा प्यार करने वाले लड़के कैसे होते हैं? इस लेख के प्रति आप अपने विचारों को कमेन्ट सेक्शन में बताइयेगा, साथ ही जानकारी पसंद आई है तो शेयर भी कर दें!

Leave a Comment