बच्चों को नजर लगने के लक्षण | सावधान हो जाएँ!

अगर आपको यह शक है की आपके बच्चे का बुरा चाहने के उद्देश्य से किसी ने उसको बुरी नजर लगाई है तो इस लेख में आपको बच्चों को नजर लगने के लक्षण बताये गए हैं।

बच्चों को नजर लगने के लक्षण

बच्चे स्वभाव से निर्मल और मासूम होते हैं, यही कारण है की उन्हें बड़ों के लिए डराना या अपने वश में करना आसान होता है। और इसी बात का फायदा वे लोग उठा लेते हैं जिनकी बुरी नजर होती है।

वे बच्चों से कुछ ऐसा कहते हैं या उनको इस तरह देखते हैं जिससे बच्चे का व्यवहार ही बदल जाता है। एक शांत स्वभाव वाले बच्चे को भी नजर लग जाए तो वो चिडचिडा हो जाता है।

अगर आपको भी लगता है आपके आस पास कोई ऐसा इंसान मौजूद है जिसकी बुरी नजर आपको अपने बच्चे पर लग गई है तो घबराइये नहीं।

इस पोस्ट में हम आपको बुरी नजर के लक्षण तो बताएँगे ही साथ में आपको आपकी समस्या का उपाय भी बतायेंगे। तो आपसे निवेदन है ध्यान से लेख में बताई हर बात को पढ़ें।

बच्चों को नजर लगने के लक्षण

आमतौर पर बच्चे को नजर लगने पर उसके खान पान से लेकर उसके व्यवहार तक में भारी बदलाव आ जाता है, यदि आप अपने बच्चे को नजर लगी है या नहीं ये जानना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित लक्षणों पर  ध्यान देना चाहिए।

#1. बच्चे का जिद्दीपन और क्रोध बढ़ जाना।

बच्चे को नजर लगने पर वो चिडचिडा हो जाता है, छोटी छोटी बातों पर उसे क्रोध आने लगता है और यदि उसे किसी चीज़ की इच्छा है तो उसी जिद को पूरा करने के लिए वह घर में अशांति का माहौल खड़ा कर देता है।

तो अगर आप पाते हैं आपके बच्चे में पिछले कुछ समय से अचानक जिद्द और क्रोध बढ़ गया है तो इससे ये जाहिर हो सकता है की उस बच्चे को किसी की बुरी नजर लगी है।

#2. नींद में भयानक स्वप्न आना।

बुरी नजर लगने पर इन्सान भीतर से डर जाता है वो उन बातों पर यकीन करने लगता है जो सचमुच होती ही नहीं। प्रत्येक पल उसका बेचैनी में गुजरता है और ऐसी स्तिथि में जब वह रात के समय सोता है तो उसे भयानक सपने आते हैं।

इन सपनों के कारण वो रात में अचानक जाग उठता है, और कई बार सपने उसे ऐसे आते हैं की वो इस बारे में किसी को बता तक नहीं पाता।

#3. किसी विषय पर सोचते रहना।

माना जाता है जिस बच्चे को बुरी नजर लग जाती है उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगते हैं। या तो वह गुमसुम रहकर परिवार के सभी सदस्यों से दूर रहता है या फिर वो एक जगह पर बैठकर किसी विषय पर लगातार सोचते हुए उन बातों और घटनाओं को याद करता है जो पहले बीत चुकी हैं।

अगर आप भी पाते हैं आपका बच्चा डरा सहमा लग रहा है तो समझ जाइए उसके मन पर किसी घटना का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है।

#4. स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियाँ आना।

बुरी नजर के सामान्य लक्षणों में कई तरह की शारीरिक समस्याएं देखने को मिलती हैं जैसे आँखों का लाल होना, उलटी दस्त होना, नियमित उपचार के बाद भी बार बार तबियत खराब हो जाना इत्यादि।

तो अगर आप पाते हैं आपके बच्चे में भी ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं और इस समस्या को हल करने के लिए आप डॉक्टर्स के भी चक्कर लगा चुके हैं तो जान लीजिए ये समस्या बुरी नजर की है।

#5. ठीक से खाना न खाना।

अक्सर ये देखा जाता है की जिन बच्चों को किसी की काली नजर लग जाती है उनके खान पान पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे बच्चे समय पर खाना नहीं खाते, इनका खाना पीना कम हो जाता है, और भोजन के प्रति स्वाभाव चिडचिडा हो जाता है।

जिसे देखकर माता पिता की चिंताएं बढ़ जाती हैं।

#6. अचानक खूब रोना और चिल्लाना।

कुछ बच्चे जो आमतौर पर शांत और सौम्य स्वभाव के होते हैं यदि वो बच्चा अचानक रोने लग जाए या बेवजह चिल्लाने लग जाए तो आपको जरा शक और चिंता तो होगी ही की आखिर ये बच्चा ऐसा क्यों कर रहा है?

कई बार हम देखते हैं की जिन बच्चों को नजर लग जाती है उनके स्वभाव में इस तरह रोने चिल्लाने की शिकायते देखने को मिलती हैं तो अगर ऐसी ही स्तिथि से आप भी गुजर रहे हैं तो जान लीजिये कुछ समस्या अवश्य है।

#7. अचानक कार्य प्रदर्शन में कमी आना।

वो बच्चा जो पढ़ाई हो या खेल या घर के अन्य कार्यों को अच्छे से करता था, हमेशा अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता था। अब यदि उसके काम में वो खूबी नजर नहीं आ रही है और वो मन लगाकर काम नही कर रहा है तो जाहिर है किसी घटना ने उसके मन में बदलाव किया है।

उदाहरण के लिए कोई बच्चा जो पढ़ाई में श्रेष्ठ था यदि वह पिछले कुछ महीने से पढाई के प्रति लापरवाह है तो माँ बाप को लगता है किसी की बुरी नजर मेरे बच्चे को लग गई है।

बच्चों को नजर से बचाने का इलाज 

तो साथियों बुरी नजर लगने के लक्षणों को जानने के बाद प्रश्न आता है की इस तरह की बुरी नजर कैसे उतारें?

क्या कपूर, लौंग इत्यादि पदार्थों का उपयोग करके किसी बच्चे को लगी नजर उतर जाएगी या फिर मामला कुछ और है।

देखिये, बीमारी का इलाज करने के लिए सर्वप्रथम हमें यह समझना होगा की हमारी मूल समस्या क्या है? क्योंकि कोई भी नजर उतारने की विधि तभी लाभदाई सिद्ध होगी जब हम समझेंगे की बीमारी क्या है।

उदाहरण के लिए आपका बच्चा खाना पीना नहीं खा रहा और आपको शक है किसी की बुरी नजर इसपर लगी है तो इससे पहले की आप कोई टोटका अपनाएं। ये पता कीजिये ये चुपके कहीं बाहर अपने दोस्तों के साथ या घर पर कुछ खा तो नहीं रहा है।

क्योंकि सम्भव है बच्चा कुछ खा रहा हो और उसका पेट भरा हो तो जाहिर सी बात है वो खाना कम खायेगा। इसी तरह अगर आप पाते हैं बच्चे की बार बार तबियत खराब हो रही है।

तो कोई भी टोटका करने से पहले किसी अच्छे हॉस्पिटल में बच्चे का इलाज करवाएं, उनके शरीर का चेकअप करवाएं। तो निश्चित रूप से उसे लाभ मिलेगा।

इसके अलावा कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है की बच्चे के मन में कोई डर बैठ जाता है जिसकी वजह से उसे नींद नहीं आती या फिर वो चिल्लाने लगता है।

तो ऐसे समय में बजाय जल्दी से किसी व्यक्ति के बताये टोटके को अपनाने से पहले समझिये की बच्चे के मन में आखिर चल क्या रहा है? अगर वो अचानक रो रहा है, चिल्ला रहा है तो जाहिर है मन में उसके कुछ ऐसा चल रहा है जो उसको भीतर ही भीतर परेशान कर रहा है।

यकीन मानिए एक बार आप ये समझ गए की असली समस्या क्या है तो आप बच्चे के लिए सही समाधन भी कर पायेंगे। अगर आपको इस विषय में हमारी कोई मदद चाहिए तो बेझिझक इस Whatsapp number 8512820608 के माध्यम से आप हमसे जुड़ सकते हैं।

पढ़ें: जादू टोना फेल कैसे करें? 100% कारगर तरीका

मन को खुश कैसे रखें? जीवन भर खुश रहना है तो ये जाने

काल्पनिक भय को कैसे दूर करें? 100% गारंटी

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद बच्चों को नजर लगने के लक्षण कौन से हैं? और इस समस्या का समाधान कैसे ढूंढें? इस लेख को पढ़कर मन में कोई सवाल बाकी है तो बेझिझक आप हमसे whatsapp number 8512820608 पर सांझा कर सकते हैं, साथ ही लेख उपयोगी साबित हुआ है इसे अधिक से अधिक शेयर कर दें।

Leave a Comment