जादू टोना फेल कैसे करें? 100% कारगर तरीका

जादू टोना फेल करके अगर आप किसी के किये कराये जादू टोने से खुद को और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इस ख़ास पोस्ट में आपको जादू टोना फेल करने की 100% कारगर विधि जानने को मिलेगी।

जादू टोना फेल

विज्ञान भले ही तरक्की कर रहा हो पर आज भी हमारे देश में लोग अपने दुश्मन, पडोसी या किसी इन्सान की तरक्की को देखकर उसे काबू में करने के लिए और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए बाबा, तांत्रिकों की मदद लेते हैं।

और बदकिस्मती से ऐसे लोग आसपास ही होते हैं और आपको उनके बारे में पता भी नहीं होता और आप उनके वशीकरण मन्त्र का शिकार हो जाते हैं, वे लोग जिनपर जादू टोना सफल हो जाता है उनकी तबियत खराब हो जाती है, उनका रंग ढंग सबकुछ बदल जाता है।

अतः अगर आप चाहते हैं धोखे से कोई भी इंसान जादू टोना करे तो उसका कोई भी प्रभाव आप पर न पड़े तो इसके लिए अब हम आपको इस लेख में एक कारगर विधि बताने जा रहे हैं।

 जादू टोना फेल कैसे करें| असरदार उपाय

जादू टोने के असर को पूरी तरह से मिटाने के लिए आपको थोडा सा सतर्क रहना होगा ताकि कोई भी इन्सान यदि आप पर बुरी नजर डाले तो उसका गलत प्रभाव आप पर न पड़ सके।

हालाँकि अब आपके मन में ये सवाल आ सकता है की क्या इसका अर्थ है हमें चौबीस घंटे अपने दुश्मन या उस व्यक्ति पर नजर रखनी होगी जो हमारा दुश्मन है?

जी नहीं, आप अपना कार्य करते रहें आपको कोई आवश्यकता नहीं की आप दूसरों को देखें। बस आपको नीचे बताई कुछ बातों का ध्यान रखना है।

इसके बाद अगर कोई भी नीबू मिर्ची का टोटका करता है, किसी तांत्रिक की मदद से आपको कोई मन्त्र मारता है या फिर किसी भी तरह का जादू टोना आप पर करने की कोशिश करता है, वह सबकुछ फेल हो जायेगा।

तो आइये जानते हैं उन कुछ विशेष बातों को।

#1. सर्वप्रथम ध्यान से बुरी शक्ति को पहचानें।

कहते हैं वातावरण में कुछ शैतानी शक्तियाँ होती हैं जो इंसान के ऊपर हावी होकर उसकी जिन्दगी को तबाह कर देती है, जिससे उसकी खुशहाल जिन्दगी दुःख और पीड़ा से भर जाती है।

अगर आप भी इसी बात पर यकीन करते हैं और आप देख रहे हैं की परिवार में कोई सदस्य है जिसपर जादू टोना करके बुरी शक्तियाँ प्रभाव जमा रही हैं।

तो सर्वप्रथम हम आपसे कहना चाहेंगे की कृपया जानें पीड़ित व्यक्ति के मन का हाल कैसा है? किन कारणों से और किन ख्यालों की वजह से उसे लग रहा है की किसी ने उस पर टोटका किया है?

क्या उसे सपने में भूत दिखाई दे रहे हैं, या फिर उसके मन में कुछ अनहोनी होने के कुविचार आ रहे हैं। आपको समझना पड़ेगा और ये सच जानना होगा की उसके मन में क्या चल रहा है?

क्योंकी एक बार आप जान गए की पीड़ित को मुख्य समस्या किस वजह से हो रही है तो आप फिर उस जादुई शक्ति का विनाश करने के लिए कोई कदम उठा सकेंगे।

अन्यथा जब बीमारी पता नहीं है और आप उसे कोई भी दवाई एक विधि के रूप में दे देंगे वो काम ही नहीं करेंगे। और अधिकांश मामलों में यही जानना सबसे बड़ी चुनौती होती है की इन्सान के मन में चल क्या रहा है।

चूँकि हम नहीं जानते इसलिए फिर पीड़ित व्यक्ति को हम कई सारी धार्मिक जगहों पर धार्मिक बाबाओं के पास लेकर जाते हैं और खूब परेशान होते हैं।

तो सबसे पहले जानिये की जब भी पीड़ित व्यक्ति परेशान होता है, रोता है, चिल्लाता है उससे पूछिए मन में कौन से ख्याल आ रहे हैं।

#2. बुरी शक्तियों का नाश करेगी सच्चाई।

एक बार आप जान गए की मन में आखिर चल क्या रहा है? कौन से ख्याल व्यक्ति को दुखी होने के लिए मजबूर कर रहे हैं अब आप उस इन्सान की मदद कर पाएंगे।

अगर आप पाते हैं की मन में जो डरावने विचार आ रहे हैं वो भूत से सम्बन्धित हैं या फिर वो विचार उसी इन्सान की जिन्दगी से सम्बन्धित हैं।

तो अब आप उसी हिसाब से उसका उपचार भी करेंगे। अगर पाते हैं आपके सपने में भूत आते हैं तो फिर आप उसको समझायेंगे की देखो। भूत नहीं होते हैं, भूत तो बस मन की कल्पना है।

वहीँ अगर उसे भविष्य में किसी और तरह की अनहोनी होने के ख्याल बार बार आ रहे हैं तो आप उसको तस्सलीपूर्वक बतायेंगे की देखो जो आप सोच रहे हो। सच्चाई उसमें नहीं है ये तो बस मन का भ्रम है।

तुम हिम्मत रखो। मन में कुछ न कुछ आता ही रहता है। बस तुम्हारा फर्ज है की मन में जो आ रहा है उसपर ध्यान न देना।

मन तुम्हें डराना चाहेगा तुम डरना मत। तुम बहादुर हो तुम मन के आगे नहीं हार सकते। सच्चाई यह है की जो तुम सोच रहे हो वो तो सिर्फ मन का वहम है।

#3. जादू टोने को फेल करने की विधि अपनाएँ।

पीड़ित व्यक्ति की हकीकत को जानने के बाद यदि आपको लगता है समझाने से उसके मन का डर नहीं दूर हो जायेगा। जादू टोने पर उसका जो यकीन है वो कभी कम नहीं होगा।

तो ऐसी स्तिथि में सच्चाई को उस तक पहुंचाने का एक ही तरीका है, कोई विधि लगाना। जिस तरह छोटे बच्चों को कोई बात समझाने के लिए हम विधि लगाते हैं न।

इस तरह जादू टोने की समस्या से जो व्यक्ति परेशान हो रहा है आप उसको सच्चाई बताने के लिए कोई विधि अपना सकते हैं।

आप चाहें तो इस काम में अपने किसी दोस्त की या किसी समझदार इन्सान की मदद ले सकते हैं। आप उन्हें बता सकते हैं की हमारे घर में एक व्यक्ति इस तरह की समस्या से परेशान है और उसके मन का भ्रम दूर करने के लिए आपको मेरी मदद करनी है।

इस तरह आप उसके मन से यह वहम सदा के लिए दूर कर सकते हैं।

#4. विज्ञान और मन दोनों को समझना जरूरी है।

अधिकांश लोग जो भूत प्रेत से डरते हैं वे वो लोग होते हैं जिन्होंने कभी विज्ञान पढ़ा ही नही होता है। वो नहीं जानते की भूत प्रेत का जो सिद्धांत है वो विज्ञान के नियमों के खिलाफ है।

ऐसी भी कोई एनेर्जी वास्तव में होती ही नहीं जो भूतों के होने को साबित करती है। अतः जब लोगों ने किसी चीज़ की हकीकत जानी नही है बस लोगों से सुना होता है की भूत होते हैं तो फिर लोग गहरे अन्धविश्वास में जीते हैं।

हालाँकि ऐसा नहीं है की सिर्फ अनपढ़ लोग ही अन्धविश्वासी होते हैं बल्कि वे लोग जो आत्मज्ञानी नहीं होते जो नहीं जानते की मैं कौन हूँ? ये मन क्या है? कैसे काम करता है?

वे लोग भी घोर अन्धविश्वासी होते हैं। चूँकि उनके पास आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होता तो वो मन के डर को अपनी हकीकत मानकर जीते हैं और परिणाम यह होता है की भारत में बहुत से वैज्ञानिक हैं जो भूत प्रेतों पर विश्वास करते हैं और उनसे डरते हैं।

अगर चाहते हैं जादू टोने, वशीकरण मन्त्र इत्यादि का प्रभाव आप पर कभी न पड़े तो आपको ये पक्का कर लेना चाहिए की इन चीजों पर कोई सच्चाई नहीं होती।

#5. बताएं कोई जादू नहीं सब खेल भ्रम है।

मन ही है जो कल्पनाएँ करता है, मन ही है जो संसार में भाँती भाँती के ख्याल उत्पन्न करता है। मन ही है जो मनुष्य से पहले गलत कर्म करवाता है और फिर मन ही है जो दुखी होता है।

पर हम ये समझ नहीं पाते हम कहते हैं की संसार गलत है? यहाँ मौजूद चीजें गलत हैं? पर हम खुद को नहीं कहते की हम गलत हैं।

क्योंकी मन (अहंकार) को लगता है जैसा मैं सोच रहा हूँ, जैसा मैं आखों से देख रहा हूँ उसी में तो सच्चाई है। यही कारण है की इसी मन को हकीकत जानते हुए लोग इसका अनुसरण करते हुए जिन्दगी में बहुत ठोकरें खाते हैं।

पर वे लोग जो जानते हैं सच्चाई मन के विचारों से परे होती है, वे लोग जादू टोने और तमाम तरह के सौ अन्य अंधविश्वासों और मान्यताओं से मुक्त हो जाते हैं।

जानें: सत्य क्या है?

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद जादू टोना फेल करने की 100% कारगर विधि आपको मालूम हो गई होगी। इस लेख को पढने के बाद मन में कोई प्रश्न है तो आप whatsapp number 8512820608 पर शेयर करें, साथ ही यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ है तो इस लेख को अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

Leave a Comment