ब्रह्म मुहूर्त के टोटके | अपनाएँ ये 100% अचूक उपाय

अगर आप जीवन में दुखी हैं, बेचैन हैं, आप किसी काम में सफल नहीं हो पा रहे हैं और इस स्तिथि को ठीक करने के लिए यदि आप ब्रह्म मुहूर्त के टोटके आजमाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए खास होगा।

ब्रह्म मुहूर्त के टोटके

हर इन्सान चाहता है उसकी कामनाएं पूरी हो और उसकी जिन्दगी में चल रही तकलीफें खत्म हो इसलिए फिर दुनिया में लोग अनेक तरह के कर्म करते हैं। जिसे जिस तरह की दिक्कतें होती है वह अपनी समस्या का समाधान भी वैसे ही निकालता है।

जिसे लगता है मुझे लगातार व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा है, या धन की कमी हो रही है वह इन्सान बुद्धि और शरीर से खूब मेहनत तो करता ही है साथ में वह टोने टोटके अपनाकर माँ लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने की कोशिश करता है।

तो आपकी समस्या को देखते हुए कौन सा टोटका आपके लिए फायदेमंद है, आपको ब्रह्म मुहूर्त में उठकर क्या  करना चाहिए? ये समझने के लिए आपको इस लेख को ध्यान से अंत तक पढना होगा।

ब्रह्म मुहूर्त के टोटके| अपनाएँ ये कारगर उपाय

हर वो इन्सान जो जिन्दगी में बहुत ठोकरें खाकर बहुत परेशान हो चुका है, और दुखों से मुक्ति की खोज में हैं। उसे ब्रह्म मुहूर्त क्या है? पता होना चाहिए, जिसके बाद उसे जिन्दगी की अनेक समस्याओं से छूटकारा मिल जाता है।

हालाँकि जो लोग ब्रह्म मुहूर्त का वास्तविक महत्व नहीं जानते। वे लोग बड़ी गलती यह करते हैं की वह सुबह उठकर ध्यान करते हैं, नीम्बू मिर्ची जैसे वह सभी टोटके करते हैं जो प्रायः वह लोगों से सुना करते हैं। यहाँ तक की कई लोग मंदिर में ध्यान इत्यादि भी करते हैं ताकि अंततः हमें उसका लाभ मिल सके।

हालाँकि उन्हें इन चीजों का लाभ कितना मिल पाता है, उनके सिवा यह सच कोई नहीं जानता। तो आइये जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में अपनी कामनाओं की पूर्ती कैसे कर सकते हैं। और ब्रह्म मुहूर्त को सफल बना सकते हैं।

#1. टोने टोटके की असली वजह जानें।

ब्रह्म मुहूर्त में टोना करने की विधि बताने से पहले हमारा आपसे यह प्रश्न है की आप क्यों टोटका करना चाहते हैं? अगर आप इसलिए प्रातः काल टोटका करना चाहते हैं ताकि घर में सुख शान्ति आये धन समृद्धि मिले? या फिर आप अपने दुश्मन को सबक सिखाना चाहते हैं?

देखिये, आपको बताई गई कोई भी विधि आपके काम तभी आएगी। जब आप अपनी समस्या को समझेंगे। अगर एक बार मूल समस्या पता चल गई तो फिर हम उसका समाधान भी खोज सकते हैं। बहुत से लोग समस्या को जाने बिना उसका समाधान कर लेते हैं।

अगर उनके घर में लड़ाई झगडा चल रहा है तो वो किसी ज्योतिष या तांत्रिक के पास जाकर कोई विधि पता कर लेते हैं उस विधि को वे अपनाते हैं कुछ दिनों तक मन को राहत भी मिलती है लेकिन फिर समस्या शुरू हो जाती है। हमारा आपसे निवेदन है आप ऐसा न करें।

बल्कि ईमानदारी से वो कारण पता करें आखिर आप टोना टोटका क्यों करना चाहते हैं? एक बार जान गए तो फिर टोना टोटका करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आप कहेंगे व्यापार में नुकसान हो रहा है तो मैं टोटका नही करूंगा मैं अपने व्यापार में क्या गलतियाँ हो रही हैं उन्हें ठीक करूँगा।

इस तरह आपको कोई टोटका करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, क्योंकी टोना टोटका महज एक अन्धविश्वास है।

जानें: जादू टोना सच है क्या?

#2. ब्रह्म मुहूर्त में टोने टोटके के पीछे का सच जानें।

ब्रह्म मुहूर्त में इससे अच्छा क्या हो सकता है की आपको किसी बात की सच्चाई मालूम हो जाए। कहते हैं सच बहुत सुन्दर होता है वो इन्सान को तमाम तरह की परेशानियों से मुक्त कर देता है।

उदाहरण के लिए किसी इन्सान को भूतों से बड़ा डर लगता है, लेकिन कोई उसे ये बात बता दे की भूत वास्तव में नहीं होते यह तो सिर्फ मन की कल्पना है, मन का वहम है तो बताइए क्या ऐसा इंसान कभी भूतों से डर पायेगा।

इसी प्रकार ब्रह्म मुहूर्त में हमें नहीं पता आप किस कारण से, किस परेशानी का समाधान खोजने के लिए टोना टोटका करना चाहते हैं पर एक बात तय है की एक बार आप समझ गए इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है तो आप इस बात से हमेशा के लिए मुक्त हो जायेंगे।

आप कहेंगे इन चीजों में कौन समय बर्बादी करे, आपके मन से वहम हट जायेगा। आप कहेंगे जीवन में जो मेरी समस्या है उनका समाधान सच्चाई के रास्ते पर चलकर होगा। इस तरह के टोने टोटके से आपको सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

#3. ब्रह्म मुहूर्त में अध्यात्मिक ग्रन्थ पढ़ें।

इतना सब जानने के बाद भी अगर मन में ये सवाल बाकी है की टोना टोटका तो होता है, हमने बचपन से ये सब देखा है और आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। तो आपसे निवेदन है की समाज के लोगों की बातों पर यकीन करने की बजाय खुद धर्मग्रन्थों को पढ़ें।

रामायण पढ़ें, भगवद्गीता पढ़ें, उपनिषद पढ़ें , हिन्दू धर्म के ये शीर्षतम ग्रन्थ हैं जिन्हें भारत ही नहीं अपितु दुनिया में सम्मान दिया जाता है।

आप इनको पढेंगे तो पाएंगे कहीं पर भी जादू टोने की बात नहीं कही गई है। अगर ये बात इतनी ही जरूरी होती तो रामायण में राम जी कहीं तो कोई टोना करते न जिससे की रावण और तमाम राक्षस मर जाते।

जी नहीं, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन जो इन बातों को मानते हैं उनका बड़ा दुर्भाग्य यह होता है की मन में उनके एक वहम बना रहता है, उन्हें लगता है कोई जादुई शक्ति होती है जिससे इन्सान का बुरा होता है।

#4. अपनी कमजोरियों से लड़ने का फैसला करें।

एक बार जान गए की जादू टोना, टोटका जैसा कुछ नही होता तो फिर आपके जीवन में जो समस्याएं चल रही हैं उसकी जिम्मेदारी आपके सिर पर आ जाती है। फिर आपको जरा हिम्मत दिखानी पड़ती है, जरा मेहनत करनी पड़ती है ताकि आप उस बुरी जिन्दगी से बाहर आ सको।

उदाहरण के लिए किसी इन्सान के घर में बहुत लड़ाई झगड़ा होता है, और परेशानी की मुख्य वजह वह खुद है लेकिन बजाय ये मानने के की मैं ही समस्या की असली वजह हूँ यदि वह किसी बाबा या तांत्रिक से घर की लड़ाई झगडे में कोई टोटका करवाता है।

तो बताइए क्या उसे अपनी समस्या से मुक्ति मिल सकती है? नहीं न, समस्या से मुक्ति तब मिले जब वो पता करे की क्यों मेरी वजह से घर में लड़ाई होती है, और फिर जो समस्या है उसको ठीक करे।

पर हम बड़े चालाक लोग होते हैं हम अपनी तकलीफों का जिम्मेदार दूसरे को मानते हैं और समस्या को ठीक करने की बजाय घुट घुटकर जीना पसंद करते हैं।

#5. ज्ञान का टोटके से सब परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

आप पाएंगे दुनिया के वे देश जहाँ लोगों को साइंस और टेक्नोलॉजी की समझ अच्छे से है वहां पर इस तरह के टोने टोटके नहीं देखने को मिलते। कारण साफ़ है जैसा माहौल जैसी बातें हमें अक्सर धर्म के नाम पर बचपन से परिवारों में सुनने को मिलती हैं।

वहां पर ऐसा नही होता। इसलिए जो इंसान जानता है ये शरीर क्या है? विज्ञान क्या है? और मन क्या है? वह जान लेता है इन्सान को दुनिया को वैसी ही दिखाई देती है जैसे उसने दुनिया की छवि बनाई है। इसलिए कहा गया की जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखि तिन जैसी।

अतः जो जान लेता है जिन टोने टोटकों पर लोग यकीन रखते हैं यहाँ तक की मैं भी यकीन करता हूँ। वो तो महज एक मान्यता, मन का विचार है। लोग क्या मानते हैं इससे सच्चाई पता नहीं चलती। सच कुछ और है ये ज्ञान इन्सान को जब हो जाता है तो वह इन चीजों से मुक्त हो जाता है।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

ब्रह्म मुहूर्त का रहस्य | 3:30 पर उठने के ख़ास अनुभव

ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है? जानें इसका चमत्कार

जब किसी ने कुछ करवाया है तो ऐसे पता करें| 100% उपाय

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद ब्रह्म मुहूर्त के टोटके कौन से हैं? कैसे आजमाएं? इस बात का पूरा सच आप इस लेख में जान चुके होंगे। इस लेख को पढने के बाद अभी भी मन में कोई प्रश्न है तो आप अपने सवालों को इस whatsapp नम्बर पर बेझिझक सांझा कर सकते हैं।

Leave a Comment