जन्मतिथि से भविष्य कैसे जाने? जानें एकदम नया तरीका

भविष्य कैसा होगा? ये सवाल जहाँ कुछ लोगों को परेशान तो कुछ को नयी उम्मीदों से भर देता है ऐसे में बहुत सारे लोग जन्मतिथि से भविष्य कैसे जाने? इसका जवाब पाने के लिए आतुर रहते हैं।

जन्मतिथि से भविष्य कैसे जानें

कहते हैं ज्योतिष की दुनिया बहुत मजेदार होती है, यहाँ इन्सान को अपनी बड़ी से बड़ी परेशानी का समाधान तो मिलता ही है, साथ ही इन्सान का आने वाला समय कैसा होगा? इस बात के संकेत भी उसे मिलने लगते हैं।

बकायदा, आजकल इन्टरनेट पर अनेक ऐसे एप्स आ चुके हैं जिनके माध्यम से आप एक क्लिक में अपने नाम के अनुसार जन्मतिथि जान सकते हैं।

हालाँकि किसी भी वेबसाइट अथवा किसी इन्सान के द्वारा बताई गई भविष्यवाणी पर यकीन करने से पूर्व आपके लिए कुछ बातों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।

जन्मतिथि से भविष्य कैसे जाने? सामान्य तरीके                      

अपनी डेट ऑफ़ बर्थ से अपना भविष्य जानने के लिए कुछ प्रमुख तरीके निम्नलिखित हैं।

#1.आपका आने वाला समय कैसा होगा ये समझने के लिए किसी विद्वान पंडित के पास जाना सबसे सामान्य रास्ता लोगों द्वारा अपनाया जाता है। आज भी कई ऐसे पंडित हैं जिन्हें कॉल करके या जिनके घर जाकर आप अपनी वास्तविक जन्मतिथि के माध्यम से भविष्य से जुडी कुछ बातें जान सकते हैं।

#2. इन्टरनेट पर कई ऐसे apps और वेबसाइट जैसे टूल्स उपलब्ध हैं जिनमें नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारियां दर्ज करने पर आपको अपने भविष्य से जुडी बातें पढने को मिल जाती हैं।

#3. इसके अलावा राशिफल देखकर भी निकट भविष्य में इन्सान के साथ क्या कुछ होगा ये आपको जानकारी मिल सकती है।

तो ये तो रहे वो कुछ पारम्परिक अथवा मॉडर्न तरीके जिनसे आप भविष्य जान सकते हैं, ठहरिये। समस्या ये नहीं है की भविष्य जानना आज के समय में मुश्किल है। क्योंकि अब तो इन्टरनेट ने ये काम बहुत आसान बना दिया है।

प्रमुख परेशानी अथवा समस्या ये है की अधिकतर माध्यम से हमें जो जानकारी मिलती है वो नकली होती है ऐसे में इन्सान के भविष्य की सटीक जानकारी उसे कैसे मिलेगी, आइये जानते हैं।

जन्मतिथि से भविष्य कैसे जानते हैं? 

देखिये अनेक विद्वान मार्किट में बैठे हुए हैं जो ये कहते हैं की आपकी जन्मतिथि के आधार पर हम आपको तुरंत जानकारी दे सकते हैं, हालाँकि उनके भविष्य बताने का यह तरीका कैसे काम करता है आइये समझते हैं।

मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले जब आप किसी पंडित अथवा ज्योतिष को अपनी जन्मतिथि बताते हैं, तो वह प्राप्त जानकारियों के मुताबिक़ आपकी कुंडली को देखते हैं।

और इसके अनुसार आने वाले समय में आपकी जिन्दगी में क्या कुछ घटने की सम्भावना होती है, वह जानकारी आपको देते हैं।

जन्मतिथि से भविष्य जानने की सच्चाई

देखिये चाहे ज्योतिष या पंडित अथवा कोई भी ज्ञानी व्यक्ति जो ये दावा करते हैं की मैं आपको आपका भविष्य आपकी जन्मतिथि, आपकी हाथ के रेखा के आधार पर बता दूंगा।

उनकी कही गई किसी भी बात को सच मानने से पहले थोडा विचार करिए। और सोचिये की जब भगवान ने सभी इंसानों को एकसमान बनाया है तो क्या किसी में ऐसी शक्ति हो सकती है की वो किसी का भविष्य बता दे।

और अगर उसमें ये शक्ति है तो वो तो ये भी बता देगा न की अगले 10 सालों में हमारा देश कहाँ होगा? इस पृथ्वी की क्या हालत होगी और उसे तो अपना भी भविष्य मालूम होगा।

है न, पर चूँकि हम अज्ञानी होते हैं, हम भ्रमित होते हैं तो हम किसी की झूठी बातों पर भी यकीन कर लेते हैं। कोई हमें कुछ कहकर डरा देता है हम डर जाते हैं।

पर अगर जरा भी हमने विज्ञान पढ़ा होता तो हमें मालूम होता की कुछ बातें हर इन्सान में एक जैसी होती है जैसे की कोई अपना भविष्य नहीं जान सकता यहाँ तक की ज्योतिष भी नहीं। कोई अपना पिछला जन्म याद नहीं कर सकता।

अब हो सकता है कुछ लोग ये सवाल करें की ये बातें विज्ञान नहीं बताता ये तो धर्म की बातें हैं जो धर्म पर विश्वास करता है उसे ये बातें माननी चाहिए।

अरे भाई। आपको किसने कह दिया धर्म इन बातों पर यकीन करने के लिए कहता है? अगर वाकई आपको समझना है की धर्म क्या कहता है तो धर्मग्रन्थों को पढ़िए।

भगवदगीता को पढ़िए, वेदान्त पढ़िए तब जाकर आपको मालूम होगा की सनातन धर्म क्या है? और ये हमें क्या सिखाता है?

पर चूँकि पढने और समझने में मेहनत लगती है समय खर्च होता है तो इससे अच्छा कोई कुछ भी कहे, कोई कहे की मैं भविष्य का ज्ञाता हूँ तो मान लो उसके सामने सर झुका लो।

पर अगर हममें जरा भी विज्ञान के प्रति और अपने धर्म के प्रति आदर होता तो हम कहते की हम यूँ ही नहीं मानेंगे हम पहले जानेंगे की सच्चाई क्या है? हमारा धर्म हमें यही सिखाता है की सत्य को जानो।

तो पहले हमें सबूत के साथ दिखाओ की तुम्हारी बातों में दम है तब हम विश्वास करेंगे। पर चूँकि हम लोग इतने साहसी या कहें की जागरूक नहीं होते इसलिए हम झूठ बोलने वालों के सामने सर झुका देते हैं।

अंतिम बात समझ लें की भविष्य सिर्फ और सिर्फ एक मशीन का बताया जा सकता है, इन्सान का नहीं।

उदाहरण के लिए एक कम्प्यूटर जो आज काम कर रहा है वो हो सकता है की आने वाले 5 महीनों में भी वो काम करता रहेगा।

लेकिन चूँकि एक मनुष्य के पास सोचने समझने की शक्ति है तो ये सम्भव है की आज वो जो काम कर रहा हो 5 महीने बाद वो कहीं और हो।

तो समझिएगा की भविष्य मशीनों का बताया जा सकता है, इंसानों का नहीं। हालाँकि अगर कोई इन्सान है जिसने ठान लिया है की मशीन की तरह मैं भी किसी ख़ास काम को अगले 5 साल तक करूंगा तो जाहिर सी बात है तो फिर कोई भी इन्सान उसका भविष्य बता सकता है।

पर जो इन्सान जो हम आजाद हो, जिसके पास किसी तरह की मजबूरी नहीं, वो फिर एक चिड़िया की तरह मस्त उड़ता है, जब जो ठीक लगता है करता है। ऐसे इन्सान का कोई भविष्य नहीं होता।

 

पढ़ें:- अंधविश्वास क्या है | क्यों पढ़े लिखे लोग भी अन्धविश्वासी होते हैं?

 अंतिम शब्द

तो साथियों हम आपसे अंत में यही निवेदन करेंगे की अपनी समझदारी से जिन्दगी में जो सही है, सच्चा है वो काम करें। जो परेशानी आज मौजूद है उसको हल करें।

भविष्य देखने के चक्कर में फ़ालतू का समय और पैसा किसी ज्योतिष के पास जाकर खर्च न करें। अगर आपको अभी भी भविष्य देखने से जुडा मन में कोई सवाल है तो बेझिझक आप इस हेल्पलाइन whatsapp नम्बर 8512820608 पर अपना सवाल भेज सकते हैं।

तो बहरहाल हमें आशा है जन्मतिथि से भविष्य कैसे जाने? इस सवाल का जवाब आपको मिल गया होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

Leave a Comment