कामी पुरुष की पहचान कैसे करें? 101% बेस्ट तरीका

सोचिये उस इंसान के बारे में जिसकी जिन्दगी में सबसे बड़ा सुख और उसकी सबसे बड़ी इच्छा सेक्स यानी सम्भोग करना हो। जी हाँ, समाज में रहते हुए ऐसे कामी पुरुष की पहचान कैसे करें? और ऐसे लोगों से खुद को कैसे बचाएं? आज हम जानेंगे।

कामुक पुरुष की पहचान

देखिये, ये बात तो हम सभी जानते हैं स्त्री/पुरुष का एक दूसरे के प्रति आकर्षण होना प्राकृतिक सी बात है और उन दोनों में सम्भोग होना भी कोई बुरी बात नहीं है।

पर कहते हैं न किसी भी चीज़ की अति बहुत बुरी होती है, दुर्भाग्य से कामुकता की लत लगना कितना भयानक हो सकता है। ये हम बलात्कार जैसे मामलों को देखकर आसानी से समझ सकते हैं।

इसलिए ये कहना मुश्किल होता है की नशे की लत या कामुकता में से कौन सी चीज़ मनुष्य के लिए ज्यादा नुकसानदेह है। तो चलिए जानते हैं कामुक लोगों की पहचान करने का सबसे आसान और उपयोगी तरीका क्या है? लेकिन सबसे पहले जानते हैं।

कामी पुरुष कौन होता है?

वह इन्सान जो अपने दिन का अधिकतर समय स्त्री के शरीर के विषय में सोचने में और उसके साथ सम्भोग करने की कल्पना में व्यतीत करे समझ लीजिये वह एक कामी पुरुष होता है।

एक कामी पुरुष की स्त्री देह के प्रति लोलुपता इस कदर रहती है की वह अपना तन मन धन सबकुछ उसे अर्पित करने को तैयार रहता है।

ऐसा इंसान सम्भव है आपको कभी खेलते, कभी गाते और कभी अन्य कार्यों को करते देखा जाए लेकिन हर काम को करने के दौरान उसका मन स्त्री के मनमोहक विचारों की तरफ भागता है।

इसलिए एक नजर में ये देखकर पता करना थोडा मुश्किल होता है की कौन सा व्यक्ति कामुक है या नहीं। हालांकि जैसे हर बीमारी के कुछ लक्षण (symptems) दिखाई देते हैं।

ठीक इसी तरह कामुक व्यक्ति अपनी मनोदशा को जाहिर करने के लिए कुछ इशारे करता है, जिन्हें देखते हुए आप उसकी कामुक इच्छाओं का सच जानते हैं।

कामी पुरुष की पहचान कैसे करें?

कामी पुरुष के 8 लक्षण निम्नलिखित हैं, ये लक्षण न सिर्फ इन्सान के मन की स्तिथि दर्शाते हैं। कहीं न कहीं यह उनके जीवन का सम्पूर्ण सच सामने ले आते हैं। तो चलिए जानते हैं कामी पुरुष की पहचान करने के कौन से और कितने तरीके होते हैं।

#1. देह पर अधिक ध्यान देना।

जैसे एक शेर को इन्सान को देखकर उसमें मांस नजर आता है, इसी तरह एक कामुक व्यक्ति के लिए महिला भी एक मांस का टुकड़ा होती है जिसे वो जल्दी से भोगना चाहता है | Quote

कुछ लोग महिलाओं के शरीर पर काफी ध्यान देते हैं, और बातों बातों में वे अक्सर उनके शरीर की कुछ अच्छाई या बुराई करते रहते हैं। अगर किसी व्यक्ति को आप पायें वो महिला की बॉडी पर बार बार टिप्पणी करता है।

जैसे वो कहता है उस महिला की कमर कितनी चौड़ी है या फिर वो कैसे चलती है या की उसकी आँखें कितनी सुन्दर है? इत्यादि और ऐसा वो एक ही नहीं बल्कि कई महिलाओं के विषय पर भी बात करता दिखे तो समझ लीजियेगा वो उस महिला को इंसान से ज्यादा एक शरीर की तरह देखता है।

ये कामुक व्यक्ति की सबसे सरल और सीधी पहचान होती है की वो महिलाओं के शरीर की तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित रहता है।

#2. स्त्री के शरीर को छूने की कोशिश करना।

जी हाँ, कामुक व्यक्ति किसी तरह महिला के साथ सम्भोग करने की इच्छा रखता है, अतः जब वह किसी महिला से किसी विषय पर बातचीत करता है या उसके साथ रहता है तो वह किसी तरह उसे छूने का प्रयास करता है।

वो किसी बहाने से महिला के हाथों को, उसकी कमर को या उसके शरीर के अन्य हिस्सों को छू लेता है। और कई बार अगर उसमें हिम्मत होती है तो वो सीधा उसे छू लेता है। और उसके इस स्पर्श से वह महिला को ये संदेश देने का प्रयास करता है की उसके मन में उसके प्रति आकर्षण है और वो उसके शरीर के हर भाग को छू लेना चाहता है।

#3. प्यार के नाम पर सेक्स करने की इच्छा।

 वे लोग जिनका प्यार दो महीने या 2 हफ्ते में निपट जाता है समझ लीजियगा प्यार कभी था ही नहीं एक कामुकता थी। और आजकल तो ऐसा खूब देखा जाता है जहाँ पुरुष और महिला दोनों आपस में अपनी हवस को पूरा करने के लिए एक दूसरे से दोस्ती करते हैं, फिर उसे प्रेम का नाम देकर बिस्तर तक पहुँच जाते हैं।

और कुछ ही समय बाद जब उनका मन भर जाता है तो वे एक दूसरे को अलविदा कह देते हैं।

लेकिन एक चीज़ जो सबसे सामान्य है रिश्ते में झूठ। प्रेम जैसा कुछ नहीं होता। पर कामी पुरुष अपनी हवस की खातिर और अपनी शारीरिक भूख को शांत करने के लिए प्रेम शब्द का इस्तेमाल करते हैं। हालाँकि कई मामलों में इस तरह स्त्रियाँ भी पुरुषों को प्रेम के नाम पर खुद सम्भोग के लिए आमंत्रित करती हैं।

पर जो इंसान जरा भी ईमानदार होगा वो पायेगा स्त्री पुरुष के प्रति आकर्षण एक सामान्य बात है, पर इसे प्रेम का नाम देना उचित नहीं होना चाहिए।

पढ़ें: सच्चा प्यार क्या होता है

#4. कामुक विषयों पर बात करेगा।

एक कामी पुरुष जब अपने पुरुष मित्रों के साथ कभी समूह में या अकेले बैठता है तो घुमा फिरा के वो बात महिला के शरीर पर लेकर आ ही जाता है।

चाहे उसकी जिन्दगी में सौ कमियां हो उनको ठीक करने के विषय में वो कोई बात नहीं करेगा लेकिन फलानी महिला कैसी दिखती है, कैसे चलती है? इस विषय पर वो बात करने में अधिक रुचि लेता है।

और जब यही इन्सान किसी महिला से मिलता है तो उसके साथ किसी अच्छे मुद्दे पर बातचीत नही कर सकता।

वो महिला से मिलता है तो वहां भी बातें सिर्फ शारीरिक होती हैं जैसे की आपने खाना खाया या नहीं, आप शरीर से मोटे कैसे हो रहे हो? या आप आज कितनी सुन्दर दिख रही थी। इत्यादि उसकी बातें शरीर के इर्द गिर्द ही होती हैं।

आप नहीं पायेंगे वो अपने घर की या दुनिया की किसी महत्वपूर्ण समस्या पर आपसे बातचीत करता हो।

#5. कामुक स्त्रियों की तलाश में रहना।

अक्सर ऐसे पुरुष पायें जाते हैं जो अपनी कामुकता को पूरी करने के लिए कामुक स्त्रियों को ढूँढने का प्रयास करते हैं। आजकल तो इन्टरनेट का जमाना है वे social मीडिया में इस तरह की महिलाओं को वहां सर्च करते हैं या फिर अपने शहर में या आस पास के क्षेत्र में ऐसी महिलाओं की खोज करते हैं।

कामी पुरुष ऐसी महिलाओं के साथ सम्भोग करने के लिए उन्हें पैसे भी देने के लिये तैयार रहते हैं। इसलिए कभी मुफ्त में तो कभी किसी वेश्या के साथ रात बिताने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

अतः आपको दिखे कोई पुरुष ऐसा है जो अपनी हवस को पूरा करने के लिए इन तरीकों का उपयोग करता है तो समझ लीजियेगा वो एक कामी पुरुष है।

#6. कामी पुरुष अपनी इच्छापूर्ति के लिए कर्म करेगा।

एक कामी पुरुष जिसे सेक्स की बेहद इच्छा है आप पाएंगे वो कोई काम या नौकरी भी इसलिए करता है ताकि अंततः वह अपनी शारीरिक भूख को शांत कर सके। हालाँकि इस तरह के कामी पुरुष की पहचान करना आसान नहीं है।

लेकिन आप पायें की कोई इन्सान अपने धन का अधिकतर इस्तेमाल सजने सवरने में, महिलाओं के साथ डेटिंग में बिताए तो समझ लीजियेगा वो एक कामी पुरुष है। ऐसे लोग काम भी वैसा ही चुनते हैं जहाँ महिलायें अधिक से अधिक मात्रा में हो और वह उन महिलाओं के साथ शारीरिक सुख भोग सके।

#7. खुद को पर्सनल टाइम अधिक देना।

आप पायें कोई इन्सान है जो अपने दिन का अधिकतर समय अपने बेडरूम में बिताता है, खेलों में या किसी काम को करने की अपेक्षा वो अपना अधिकतर समय सोने, खाने पीने में और मोबाइल में चैटिंग पर लगाता है तो इससे उसके बारे में यही पता चलता है की उस इन्सान के पास जिन्दगी में कोई लक्ष्य नहीं है।

और आप जानकार हैरान होंगे अगर जवानी में इंसान किसी सही काम में नहीं लगा हुआ है तो जाहिर है महिलाओं के प्रति आकर्षित होना स्वाभविक सी बात है। जवानी में कुछ अच्छा काम करने में मन और शरीर को तकलीफ होती है लेकिन स्त्रियों के प्रति आकर्षण का काम तो ऑटोमेटिक हो जाता है आपको मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।

अतः जो इंसान जवानी में किसी अच्छे और ऊँचे काम को लक्ष्य नहीं बनाएगा। तो निश्चित रूप से सजा ये मिलेगी की उसके मन में महिलाओं  के प्रति आकर्षण बढ़ जायेगा।

पढ़ें: जिन्दगी में करने योग्य क्या है?

#8. किसी काम में निपुण न होना।

जब जिन्दगी बिखरी होती है, मन में हर समय कामुकता के विचार छाये रहते हैं तो इंसान किसी भी काम को दिल लगाकर नहीं कर पाता। उसका नौकरी में मन नही लगता, उसका खेल में मन नहीं लगता, उसे परिवार के साथ समय बिताना अच्छा नही लगता।

मानो कामुकता जब इन्सान में छायी रहती है तो उसके मन में दिन रात एक ही ख्याल रहता है किसी तरह स्त्री के शरीर का सुख पाना। तो आप पायें कोई इन्सान शरीर से स्वस्थ्य है, जवान है लेकिन किसी भी काम को ढंग से नहीं करता।

तो कहीं न कहीं वो उस काम को महत्व देने की बजाय उसके मन में कोई और इससे ज्यादा आकर्षक विषय घूम रहा है।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

झूठा प्यार क्या होता है? 7 निशानियां झूठे प्रेम की 

प्यार सच्चा है या झूठा कैसे पता करें? ये है आसान तरीका

 अंतिम शब्द

तो साथियों एक कामी पुरुष की पहचान कैसे करें? इस प्रश्न का सीधा और सटीक उत्तर आपको इस लेख के माध्यम से मिल चुका होगा। इस आशा के साथ की कामुकता आपके जीवन में संवार होकर आपको परेशान नहीं करेगी।

और आप इस समस्या का आसानी से हल निकाल पाएंगे। इस लेख के प्रति आपके कोई सवाल या सुझाव है तो कमेन्ट बॉक्स में बताएं, साथ ही लेख को शेयर भी कर दें।

Leave a Comment