उल्टे सीधे सपने क्यों आते हैं? जानें कारण और समाधान

कहने को तो सपनों में कोई सच्चाई नहीं होती, लेकिन कुछ सपने इन्सान को अन्दर तक हिला देते हैं, अगर आप भी उल्टे सीधे सपने क्यों आते हैं? इन सपनों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है।

उलटे सीधे सपने क्यों आते हैं

देखिये हर इन्सान जिन्दगी में सुख की कामना करता है, पर आपने गौर की होगी उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर लोगों को भविष्य में होने वाली अशुभ घटनाओं के ही सपने आते हैं।

और अगर आपको भी लगातार पिछले कुछ समय से उलटे सीधे सपने आ रहे हैं तो आपको इस बात को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। और समय रहते इस परेशानी को ठीक करना चाहिए।

इस लेख में आपको बुरे, अजीबोगरीब सपने आने के पीछे का कारण बताने के साथ साथ इस समस्या का समाधान भी बतायेंगे, आपसे निवेदन है लेख में बताई गई प्रत्येक बात को ध्यानपूर्वक समझें।

और अंत में फिर भी कोई प्रश्न मन में रह जाए तो बिलकुल बिना संकोच किये आप हमें अपना प्रश्न हेल्पलाइन नम्बर 8512820608 पर whatsapp कर सकते हैं।

उल्टे सीधे सपने आने का क्या मतलब है?

जब इन्सान रोजाना नींद में किसी अशुभ, अजीब घटना को होते देखता है तो ये दर्शाता है की उसे उलटे सीधे सपने आ रहे हैं। ऐसे सपनों को अक्सर बोलचाल की भाषा में डरावने सपने, अशुभ सपने या बुरे सपने कहकर भी सम्बोधित किया जाता है।

उदाहरण के लिए यदि कोई व्यापारी है और उसे पिछले कुछ दिनों से बिजनेस में घाटा होने या नुकसान होने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं या फिर उसे मालूम हो रहा है की किसी दिन उसका पूरा व्यापार ही ठप्प हो गया है तो ये उस इन्सान के लिए एक बुरा सपना हो गया।

इस तरह हर इन्सान की चूँकि माहौल,स्तिथियाँ भिन्न भिन्न होती हैं अतः हर इन्सान को अलग अलग तरह के  सपने आते हैं। अब प्रश्न आता है

उल्टे सीधे सपने क्यों आते हैं? प्रमुख कारण

स्त्री पुरुष दोनों में बुरे या डरावने सपने आने के पीछे कोई एक विशेष कारण नहीं है, लेकिन कुछ सम्भावित कारणों की सूची नहीं दी गई है। जिन्हें जानने से आपको समस्या की वजह जानने के साथ साथ उसका समाधान भी मिल जायेगा।

#1. तनाव और चिंता

अब तक ऐसी कई शोध हुई हैं जिनमें ये बताया गया है की अधिक टेंशन, बेचैनी की स्तिथि में इन्सान को सर्वाधिक उलटे सीधे सपने आते हैं।

घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होना, किसी प्रिय व्यक्ति का अस्पताल में भर्ती होने या किसी के साथ सम्बन्ध खराब होने के कारण इन्सान को होने वाली चिंता के फलस्वरूप अक्सर उसे उलटे सीधे सपने आते हैं।

#2. पर्याप्त नींद न मिलना।

इसके साथ ही अजीबोगरीब सपने आने के पीछे एक और प्रमुख वैज्ञानिक कारण है नींद पूरी न होना। जी हाँ जब इन्सान के शरीर को अधिक काम या तनाव के चलते पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता और उसे बार बार उसे नींद में उठना पड़ता है।

तो अनियमित उठने या सोने की स्तिथि में अक्सर इन्सान को दैनिक जीवन से जुड़े अजीब अजीब तरह के सपने आते हैं।

#3. माहौल का प्रभाव।

वे लोग जिन्हें सपने में भूत या डरावनी चीज़ें दिखाई देती है, इस बात की बहुत संभावना है की वो दिन भर ऐसी चीज़ों के बारे में सोचते हों या उन लोगों के साथ समय बिताते हों जो अक्सर इस तरह की बातें करते हैं।

बता दें बहुत से लोगों को भूतियाँ फ़िल्में या कहानियां बहुत पसंद होती हैं, तो अक्सर इस तरह की फ़िल्में या किताबें पढने से अजीब से सपने उन्हें दिखाई देते हैं।

#4. अतीत के बारे में अधिक सोचना।

कई लोगों को अपने अतीत की बुरी घटनाओं को सोचने की आदत सी हो जाती है, और वे उन बुरी यादों को सोचकर उनका समबन्ध भविष्य से भी जोड़कर देखते हैं।

और ऐसे लोगों को अक्सर सपने में कुछ ऐसी अजीब घटनाएं होते दिखाई देती हैं जिन्हें सोचकर उन्हें भविष्य का डर सताने लगता है।

तो साथियों यह कुछ प्रमुख कारण हैं जिनकी वजह से अक्सर लोगों को अच्छे बुरे, उलटे सीधे सपने आते हैं। अब सवाल आता है की इस तरह के सपने आयें तो क्या करें?

उलटे सीधे सपने आने से रोकने के आसान उपाय 

इन्टरनेट पर जाएँ तो बहुत से ऐसे उपाय और टोटके आपको मिल जायेंगे जो ये दावा करते हैं की इन्हें अपनाने से आपको उलटे सीधे सपने आने बंद हो सकते हैं। नीचे हमने कुछ ऐसे ही प्रमुख उपायों को साँझा किया है।

#1. सोने से पूर्व या दिन में खाली समय में डरावने, भूटिया कंटेंट को न देखें इससे डरावने सपने न आने में राहत मिलती है।

#2. सही संगती करें। ऐसी जगह और ऐसे माहौल में जाने से बचें जहाँ जाने से मन में अशांति, बेचैनी होती और आप टेंशन में आ जाते हैं।

#3. अगर समस्या काफी बढ़ रही है तो बेहतर होगा किसी मनोचिकित्सक के पास जाएँ।

#4. अच्छी पुस्तकें, अच्छी मूवीज देखें, स्पोर्ट खेलें या जिम जाएँ, खुद को थकाएं जितना अधिक आपका शरीर थकेगा उतनी गहरी नींद आपको मिल पाएगी।

#5. रात को मूवीज या फ़ोन का इस्तेमाल करने से बेहतर होगा की किसी अच्छी पुस्तक के साथ अपना समय बिताएं।

उल्टे सीधे सपने आने पर क्या करें?

देखिये गंदे सपने आने पर चिंतित होना या थोड़ी बहुत बेचैनी होना स्वाभाविक हो सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान दें की कहीं आप इस बात को अपनी सच्चाई तो नहीं मान रहे हैं?

एक बात समझिये कितना भी बुरा सपना क्यों न आ जाए। वो सच तो नहीं हो सकता। अतः इस बात से डरने की बजाय सावधान होना बेहतर है। क्योंकी सावधानी इन्सान को अक्सर दुर्घटना से बचाती है।

और भले बुरा सपना आये न आये जिन्दगी में थोड़ी बहुत सावधानी तो हमेशा रहनी चाहिए। हम अक्सर खुद के प्रति लापरवाह हो जाते हैं जिससे अंततः हमें दुखों का सामना करना पड़ता है।

दूसरी बात जीवन में एक ऊँचा लक्ष्य बनाएं, कुछ तो ऐसा हो जिन्दगी में जिसके आगे बाकी सभी चीज़ें छोटी पड़ जाएँ। देखिये जिस व्यक्ति की जिन्दगी में कोई बड़ा लक्ष्य होता है।

वो इन्सान फिर छोटी छोटी बातों की परवाह करना छोड़ देता है, वो नींद में आ रहे सपनों को तो क्या जिन्दगी में हो रहे छोटे छोटे नुकसानों पर भी ध्यान नहीं देता। आइये हम इस बात को उदाहरण से समझाते हैं।

इतिहास के पन्नों को पलटिये आपको कई ऐसे लोग मिल जायेंगे जिन्होंने जिन्दगी को सिर्फ खाने पीने और सोने में नहीं गुजारा उनके जीवन का कोई लक्ष्य था। और उस लक्ष्य के लिए उन्होंने पैसा,ऐशोआराम, सुविधाएँ सब त्याग दी।

शहीद भगत सिंह जी को ले लीजिये, पढ़ाई में अच्छे थे, दिमाग से तेज थे लेकिन आजादी उनका लक्ष्य था इसलिए वो सबकुछ पाना जो एक आम इंसान का सपना होता है वो भगत सिंह ने हँसते हुए बलिदान कर दिया।

किसकी खातिर? ऊँचे लक्ष्य के लिए। और हम ये बात जानते हैं की हम शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की तरह अपनी जान तो नहीं दे सकते पर क्या जीते जी कुछ ऐसा नही कर सकते जिससे देश और दुनिया के प्राणियों का कल्याण हो सके।

देखिये जिन्दगी में जब आप कुछ ऐसा ऊँचा लक्ष्य बना लेते हैं तो फिर आप नींद के सपनों को तो छोडो, फ़ालतू के सपने देखना भी बंद कर देते हैं।

आपका जीवन में एक ही उद्देश्य, एक ही काम होता है। यकीन मानिए जब ऐसा होने लगता है तो फिर उलटे सीधे सपने आना खुद ही बंद हो जाते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

बच्चों को नजर लगने के लक्षण | सावधान हो जाएँ!

पितृ दोष निवारण के सरल उपाय| 100% अचूक विधि

ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज? 100% समाधान

अंतिम शब्द

तो साथियों उल्टे सीधे सपने क्यों आते हैं? बुरे सपने आने पर क्या करें? इस प्रश्न का सीधा और सटीक जवाब आपको मिल गया होगा। इस पोस्ट को पढ़कर मन में कोई सवाल बाकी है तो आप 8512820608 whatsapp नम्बर पर शेयर करें, साथ ही लेख को अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

Leave a Comment