सपने में सांप को भागते हुए देखना शुभ या अशुभ| सावधान  

0
मुझे सुनना है

यूँ तो इन्सान को सपने में कई तरह की चीजें दिखाई देती है लेकिन इन्सान को सपने में सांप को भागते हुए देखना सबसे अधिक चिंता में डाल देता है, अगर आपकी भी यही समस्या है तो आइये सपनों से जुड़े इस रहस्य को जानते हैं।

सपने में सांप को देखना

देखिये ये बात तो जाहिर है की जैसा हम सुनते हैं, और आँखों से देखते हैं उससे जुडी कोई छवि हमारे मन (माइंड) में बन जाती है और कमाल की बात यह है की वैसे ही दृश्य हमें सपने में भी दिखाई देने लगते हैं।

तो अगर आपको भी पिछले कुछ समय से अजीब अजीब तरह के सपने दिखाई दे रहे हैं और आप जानना चाहते हैं की सपने में सांप का दिखाई देना क्या शुभ संकेत हैं या फिर ये किसी बड़ी अनहोनी के संकेत हैं।

आपको बता दें इन्टरनेट पर स्वप्न शास्त्र में इस विषय पर कई तरह की बातें लिखी गई हैं। परन्तु आज हम आपको इस सपने की हकीकत बताने के साथ साथ आपको अपनी समस्या का निवारण भी बताने वाले हैं। बस आपको इस लेख को जरा ध्यान से पढना होगा।

सपने में सांप को भागते हुए देखना का अर्थ 

सपने में सांप को दौड़ते देखना वाकई एक शुभ संकेत हो सकता है क्योंकी सांप जैसा विषैला जीव अगर आपकी रेंज से दूर जा रहा है तो यह जीवन में मौजूद आफत के टलने का संकेत देता है। यानी जो परेशानियाँ आपके जीवन में चल रही हैं वो आपसे दूर जा सकती हैं।

हालाँकि ये घटना आपको सतर्क कर देती है की सांप आपके आस पास ही है यानी की परेशानियां आपके निकट ही हैं और भविष्य में आप उन परेशानियों से खुद को अपने परिवार को बचा सकें इसके लिए जरूरी है की आप सावधान रहें।

अगर आप होश खोकर जीवन जियेंगे तो निश्चित रूप से सावधानी हटते ही दुर्घटना घट सकती है। अतः संक्षेप में कहें तो सांप का सपने में भागते दिखाई देना आपको यह संदेश देता है की आपके जीवन में मौजूद परेशानियों से आप कुछ समय के लिए बच जायेंगे।

पर साथ ही ये आपको सावधान रहने अपने जीवन में गलतियों को दोहराने से बचने की भी सीख देता है।

सपने में सांप को मारते हुए देखना

सपने में सांप का मरा हुआ चित्र देखना या फिर सांप को मारते देखने का मतलब है की आपको अपना जीवन बदलने की जरूरत है, आपकी जिन्दगी में बहुत कुछ आपके ऐसा है जो त्याज्य है जिसे छोड़े बिना आपकी परेशानियां दूर नहीं होंगी बल्कि और बढ़ जायेंगे।

ईमानदारी से अपने जीवन का अवलोकन कीजिये देखिये किन चीजों की वजह से आपको अक्सर दुःख, अशांति झेलनी पड़ती है, जिन लोगों से आपने स्वार्थ के रिश्ते बनाये हैं जिनकी वजह से आपको अक्सर दुःख झेलना पड़ता है।

आज ही ऐसे लोगों से और ऐसी चीजों से स्वयं को दूर कर लीजिये। और वाकई होता है हम सभी की जिन्दगी में कुछ ऐसा जो हटाना बहुत जरूरी है पर मोह के कारण, डर और लालच की वजह से हम उसके दूर नहीं जानते।

उदाहरण के लिए बहुत से लोग जिस नौकरी को करते हैं उसे करने में उनका कोई मन नहीं होता पर मजबूरी वश एक घटिया, बोरिंग काम करने को तैयार रहते हैं पर अगर वही इन्सान जरा मेहनत करे और कहे की मैं भले कम सैलरी वाला कोई काम कर लूँगा।

पर जिस जगह मैं फंसा हुआ हूँ इससे बेहतर किसी और काम को कर लूँगा। देखिये जीवन आजादी का नाम है, और सपने में मरा हुआ सांप आपको ये संकेत देता है की जिस तरह मैं मारा गया हूँ उसी तरह आपकी भी मौत न आ जाए।

आप एक इंसान की भाँती एक योद्धा की भाँती अपने प्राणों का त्याग करे, आप जीते जी कुछ ऐसे कर्म कर जाए जिससे आपको मोक्ष की प्राप्ति हो इसी में आपके जीवन की सार्थकता है।

इस तरह देखा जाये तो प्रकृति में मौजूद हर एक मौत हमें संदेश देती है की बेटा। जाग जाओ, जीवन व्यर्थ जा रहा है, जिस काम के लिए जिन्दगी में आये थे वो काम तो हुआ ही नहीं।

सपने में सांप को मारते देखना 

सपने में सांप को मारते देखना ये बताता है की हम सभी को सांप जैसे विषैले जीवों से खतरा लगता है पर असल में हम खुद कितने खतरनाक हैं ये हमें मालूम ही नहीं होता।

हम किस तरह अपने लिए गड्डा खोदकर अपने जीवन को अन्धकार की तरफ ले जाते हैं ये हमें पता ही नहीं चलता। जीवन में इतनी ठोकरें, दुःख झेलने के बाद भी हम वही गलतियाँ दोहराते हैं जो पहले की थी।

जिन चीजों के पीछे हम सुख ढूंढते हैं अगर उन्हीं चीजों से हमें वो आनंद वो संतोष मिल जाता तो ईमानदारी से अपने जीवन को देखिये बहुत कुछ जिन्दगी में आपने वो पा भी लिया होगा जो आपने कभी सपना देखा होगा।

पर क्या आज जिन्दगी में पूर्ण शांति, आनन्द है तो ये सूचक है की हम दुनिया के भौतिक पदार्थों में वो ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं जो की हमें कभी मिल ही नहीं सकता।

इसलिए जिस इन्सान को सपने में सांप का मारना दिखाई दे रहा है वो समझ जाएँ की हम भी सांप की भाँती खुद को डसते हैं, बेहोशी में, नासमझी में ऐसे फैसले लेते हैं जिससे हमें बाद में पछताना पड़ता है।

सपने में सांप को उड़ते हुए देखना

सपने में सांप उड़ता दिखाई दे तो जान लीजिये ये काल्पनिक छवि है, आपने टीवी में और नाटकों में साँपों से जुडी कई ऐसी चीजें देखी हैं जिनका सच्चाई से कोई सम्बन्ध नहीं पर आपको लगता है वह सच हैं।

उदाहरण के लिए एक नागिन सीरियल आता था उसमें सांप को इच्छाधारी दिखाया जाता था जो समय समय पर रूप बदलता था, वो सांप जरुरत पड़ने पर रूप बदलकर उड़ता भी था।

उन्हीं ख्यालों को आपने सच मानना शुरू कर दिया है अतः उसी तरह के सपने आपको रात में आते हैं। वरना सांप कबूतर की भाँती उड़ नहीं सकता ये बात आप समझते होंगे।

देखिये हर वो चीज़ हम देखते हैं या जिसके बारे में सुनते हैं उसकी एक छवि हमारे दिमाग में आ जाती है, और दिमाग उसके बारे में कल्पना करने लगता है ठीक वैसा ही आपके साथ हुआ है इस घटना में कुछ भी ऐसा नही है जो आपको डराए। अतः आपको डरने की या व्यर्थ की बातें सोचने की जरूरत नहीं है।

सपने में सांप को पानी में देखना

सांप भले ही उड़ नहीं सकता लेकिन पानी में साँपों का तैरना सामान्य सी बात है, और सम्भव है कभी आपने वास्तव में ये दृश्य देखा भी होगा और आप डर गये होंगे। या फिर टीवी में आपके सांप को तैरते, नाचते देखा होगा।

तो चूँकि आपने पहले वास्तव में सांप को पानी में देखा है इसलिए आपके सपने में सांप की एक छवि आ गई होगी। और उसी को यादकर अब आप परेशान हो रहे होंगे।

तो देखिये सपने में सांप को पानी में देखना न तो शुभ होता है न अशुभ। वे लोग जो लोगों को डराने की नियत रखते हैं वे अक्सर लोगों को इन चीजों का ऐसा अर्थ बताते हैं जिससे की वो इन्सान सोचकर डर जाए।

और फिर यही डराने वाले लोग फिर कहते हैं की आपकी समस्या का समाधान आपको हम बतायेंगे, तो लोग उनके पास जाते हैं, उनसे पैसे लेते हैं और कोई विधियाँ बताते हैं इस तरह वो अपना लाभ कमाकर लोगों के डर को दूर करते हैं।

परन्तु सच्चाई तो यह है की इन बातों में कोई वास्तविक नहीं है।

सपने में भूरा सांप को देखना

सपने में चमकीला भूरा सांप देखना वाकई एक अनोखी घटना है क्योंकि प्रायः लोगों को आमतौर पर सांप इतनी आसानी से स्वप्न में दिखाई नहीं देते। बहरहाल अगर ये घटना घट चुकी है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

सपने में किसी भी वन्य जीव का दिखाई देना अक्सर हमें डरा देता है क्योंकी सांप हो चाहे, शेर या बाघ अगर आपको कोई भी जन्तु सपने में दिखाई तो अपनी जान जाने का डर तो रहता है लेकिन जैसे ही आँख खुलती है तो डर गायब हो जाता है।

इसी तरह सपने सच नहीं होते अतः जैसे ही हम होश में आते हैं तो डर गायब हो जाता है।

सपने में सांप को देखना शुभ है या अशुभ

सपने में सांप को देखना अच्छा है या बुरा ये मनुष्य की सोच पर निर्भर करता है। जो व्यक्ति ये मानता है की सांप को देखना अनहोनी का संकेत है उस व्यक्ति को लगातार ये डर सताता है की कहीं कुछ बुरा न हो जाए, इसके विपरीत जिसे इन बातों पर कोई यकीन नहीं है।

जो मानता है ये महज इन्सान का भ्रम और अन्धविश्वास है ऐसे व्यक्ति को ये घटनाएँ तनिक भी विचलित नहीं कर पाती। उसके सपनों में यदि सांप आता है तो वो हो सकता है सपने में डर जाए। पर नींद खुलते ही वो कहता है क्या फर्क पड़ता है सांप था या बाघ थे, दोनों सपने ही थे सच तो नहीं।

तो ऐसा इन्सान जिन्दगी में अपना कर्म करते रहता है।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

पितरों से बात कैसे करे? ऐसे जानें उनके मन का हाल

पितृ दोष निवारण के सरल उपाय| 100% अचूक विधि

शरीर में देवी देवता कैसे आते हैं? रहस्य आप भी जानें

FAQ

अंतिम शब्द

तो साथियों सपने में सांप को भागते हुए देखना शुभ होता है या फिर अशुभ इस बात का उत्तर आपको भली भाँती मिल गया होगा। देखिये अन्धविश्वास को काटकर मनुष्य के डर और भ्रम को दूर करने में हम कदम आगे बढ़ा रहे हैं, हमें आशा है लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का यह प्रयास आपको पंसद आया होगा।

इस लेख को पढ़कर मन में कोई प्रश्न बाकी है तो कमेन्ट बॉक्स में बताइए साथ ही कोई सवाल मन में बाकी है तो 8512820608 इस whatsapp नम्बर पर जरुर शेयर कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here