ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज? 100% समाधान

उपरी हवा लगने पर इन्सान बड़ी शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलता है अगर आपके भी परिवार में या कोई करीबी व्यक्ति इस समस्या से गुजर रहा है और ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज? ढूंढ रहा है।

ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज

तो उसे इस पेज में लिखी प्रत्येक बात को ध्यान से समझना चाहिए, क्योंकि हम आपके साथ एक ऐसा रामबाण उपाय सांझा करेंगे जिससे हमेशा के लिए उपरी हवा से मुक्ति पाई जा सकती है।

देखिये ये माना जाता है की वातावरण में दो तरह की शक्तियाँ होती है एक पॉजिटिव एनर्जी और दूसरा नेगेटिव एनर्जी जिन्हें नकरात्मक शक्तियाँ भी कहा जाता है। ऐसी शक्तियाँ लोगों को वश में करके उन्हें अपना दास बना देती हैं।

फिर इंसान का खुद पर कण्ट्रोल नहीं होता और वो ऐसी हरकतें करने लगता है जो कभी भी सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता। तो आइये जानते हैं इस तरह की ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज आप कैसे ढूंढ सकते हैं।

उपरी हवा क्या है? 

जब किसी इन्सान के भीतर कोई भटकती आत्मा प्रवेश करती है, और इससे उस व्यक्ति के विचारों, व्यवहार और पूरी जीवनशैली में बदलाव आ जाता है तो इस प्रक्रिया को उपरी हवा का नाम दिया जाता है।

उपरी हवा के लगने से इन्सान के दिल में बेचैनी बनी रहती है, वो हमेशा अशांति और डर का अनुभव करता है और अपनी इस तड़प को मिटाने के लिए वह ऐसी क्रियाएं करता है जो लोगों को बड़ा अजीब लगता है।

उपरी हवा का इलाज थोडा मुश्किल होता है, क्योंकी पीड़ित व्यक्ति के मन की हालत को समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए अनेक बाबाओं और तांत्रिकों के पास चक्कर लगाने के बाद भी इन्सान की समस्या का समाधान नही होता।

उल्टा कई बार ये समस्या और बढ़ जाती है, जब मनुष्य को लगता है उसकी बेचैनी कभी खत्म नही होगी तो वह जिन्दगी में दर्दनाक फैसले उठाने के लिए मजबूर हो जाता है। ऐसे में समय रहते ऐसे इंसान से बातचीत कर उचित उपाय करने जरूरी हो जाते हैं।

उपरी हवा के लक्षण| उपरी हवा की पहचान कैसे करें? 

उपरी हवा से प्रभावित इन्सान को देखने पर लगता है जैसे की वो सामान्य हो, पर भीतर ही भीतर उसके मन में तूफान छाया रहता है, वो बहुत कष्ट और पीड़ा में होता है। अतः उपरी हवा लगने वाले व्यक्ति की पहचान आप इन लक्षणों को देखकर कर सकते हैं।

#1. अचानक जोर से चिल्लाना, रोना।

#2. मन में बेचैनी होना।

#3. एकांत में रहने लगना, किसी से बात न करना।

#4. समय पर भोजन न करना।

#5. बेवजह तीव्र गुस्सा आना।

#6. अजीब सी हरकतें करते रहना।

#7. एक ही बात को बार बार सोचते रहना।

#8. नींद न आना, बुरे सपने देखना।

#9. किसी की बातों पर ध्यान न देना।

#10. पढ़ाई या जरूरी कार्यों में मन न लगना।

 ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज?

अब हम आपके साथ वो सीक्रेट नुष्का सांझा करेंगे जिसे जो समझ लेता है वो जादू टोना, भूत प्रेत और उपरी हवा से हमेशा के लिए मुक्ति पा लेता है। हम आपको समस्या की मुख्य वजह से लेकर उसके समाधान तक की पूरी बात बतायेंगे अतः अब इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

#1. उपरी हवा के भ्रम की सच्चाई जानें।

किसी ने क्या खूब कहा था हमारा दुश्मन कोई दूसरा इन्सान नहीं बल्कि भीतर बैठा मन है। मन ही है जो हमें उन बातों पर भी चिंता करने और डरने के लिए मजबूर कर देता है जो वास्तव में है ही नहीं।

और यदि मैं कहूँ उपरी हवा भी वास्तव में कुछ होती नहीं बस ये मन का भ्रम है तो क्या आप यकीन करेंगे।

शायद नहीं, आप कहेंगे अगर उपरी हवा जैसा कुछ नहीं होता तो फिर उपरी हवा से प्रभावित इन्सान इतना परेशान क्यों रहता है? क्यों वो इतना कष्ट झेलता है?

देखिये, मन हमेशा विचारों को सच मानता है, मन में जो विचार आते हैं उसे लगता वही सच है। और जो हम देखते हैं या फिर जो हम कानों से सुनते हैं वहीँ हमारे विचार बन जाते हैं।

और चूँकि बचपन से ही हमने देखा और सुना है की उपरी हवा, भूत प्रेत होते हैं तो जब बचपन से ही हमने इस झूठ को सच माना है तो जाहिर है बाहर भूत है तो वो हमारे अंदर भी आ सकता है।

बस वह लोग जो इन चीजों के बारे में ज्यादा सोचते हैं, धीरे धीरे ऐसे लोगों को यह डर सताता है की भूत कहीं हमारे भीतर न आ जाये।

फिर इसी डर में जीने वाले इन्सान को एक दिन लगने लगता है वाकई उसके भीतर भूत आ चुका है। और उसकी जिन्दगी में जितनी भी परेशानियां हैं वो सब भूत की वजह से हैं।

तो इस भूत से मुक्ति पाने के लिए उस इन्सान का मन उसे अजीब सी हरकते करने को कहता है। और चूँकि उसे लगता है मन तो ठीक कह रहा है तो फिर वो अजीब सी हरकते करता है।

यह सब हरकतें करके भी जब उसका मन शांत नहीं होता। तो फिर हम पाते हैं की वो रोता है, चिल्लाता है और गुस्से में किसी को भी मारने पर उतारू हो जाता है।

और फिर हम उसे इलाज के लिए किसी तांत्रिक या ज्योतिष के पास लेकर जाते हैं।

पर यदि आप गौर से देखें तो उस इन्सान को किसी बाहरी शक्ति ने परेशान नहीं किया है, बल्कि जो भ्रम उसने मन में पाला है उसी भ्रम ने उसे अपना शिकार बनाया है।

जैसे ही वो इन्सान ये सोच ले की उपरी हवा,जादू टोना, जैसा कुछ नहीं होता सब मन का वहम है। मेरी जिन्दगी के फैसले मेरे अलावा कोई नहीं ले सकता। मैं मन के कहने पर अब नहीं चलूँगा, और चाहे जो हो जाये मैं भूतों पर यकीन नहीं करूँगा।

तो उसके इतना करने मात्र से आप पायेंगे की जिस उपरी हवा से वो परेशान था उससे उसे मुक्ति मिल गई।

#1.  यकीन दिलाएं की सब सही होगा।

अब चूँकि आप तो समझ चुके हैं की उपरी हवा का खेल कैसे काम करता है? और एक इंसान कैसे इस परेशानी से मुक्ति पा सकता है।

अब आपकी जिम्मेदारी है इस सच को उस व्यक्ति तक लेकर जाना जो की अपने ही वहम को उपरी हवा मानकर जी रहा है।

अब चूँकि काफी समय से यदि वो इन्सान अजीब सी हरकतें कर रहा है तो जाहिर सी बात है आप उसको एकदम से ये सच बताएँगे या उसकी हरकतों को रोकने की कोशिश करेंगे तो वो आपका विरोध करेगा।

पर आपका तो मकसद उसकी भलाई करना है, तो बजाय उसको भला बुरा कहने के उसे सच्चाई से रूबरू करवाने के, थोडा समय निकालिए।

देखिये किस समय उसका मूड शांत रहता है, उससे प्यार से बातचीत करिए। उसे भरोसा दिलाएं ताकि वो आपको अपना दर्द बता सके। वो बता सके आखिर मन में उसके कौन से ख्याल आते हैं जिससे की वो रोता है, परेशान होता है।

जब आप जान लें की मन में कौन सा भ्रम है जिस वजह से वह इन्सान अपनी तकलीफ से निकल नही पा रहा है। तो अब आप आगे कोई कदम उठा सकते हैं।

#3. डर से मुक्ति के लिए कोई विधि अपनाएँ। 

एक बार आप उपरी हवा से पीड़ित व्यक्ति की मुख्य समस्या को जान लें और उसे उसकी तकलीफों से छुटाकारा देने का इरादा कर लें।

तो अब आप कोई ऐसा तरीका सोचिये जिसके जरिये उस इन्सान के मन का भ्रम दूर हो जाये। आप चाहें तो उसे प्यार से खुद समझा सकते हैं और उसे भरोसा दिला सकते हैं की जो तू सोच रहा है उसमें सच्चाई नहीं है।

या फिर इसके लिए आप किसी दूसरे समझदार इन्सान की भी सहायता ले सकते हैं। कोई भी ऐसा इन्सान आपके क्षेत्र में या करीबी जो जानता हो की उपरी हवा जैसा कुछ नहीं होता।

उस व्यक्ति को कहिये की एक इंसान के मन से आपको ये बात निकालनी है की उपरी हवा जैसा कुछ नहीं होता। आप चाहें तो उसे कह सकते हैं की वो एक तांत्रिक का भेष बना लें।

ताकि उपरी हवा से पीड़ित व्यक्ति उस दूसरे व्यक्ति को अपना गुरु मान सकें और उसकी कही बातों पर विश्वास कर अपनी समस्या से बाहर आ सके।

अगर आपको इस काम में हमारी सहायता चाहिए तो आप बेझिझक इस Whatsapp number 8512820608 पर सम्पर्क कर हमसे बातचीत कर सकते हैं।

#4. उपरी हवा का सच बतलाएं।

जब अंततः किसी विधि का उपयोग कर आप पायें की वो व्यक्ति जिस पर उपरी हवा का प्रभाव था अब उसने इन बातों को सच मानना बंद कर दिया।

अब उसे उपरी हवा और भूत प्रेत से कोई डर नहीं लगता। तो अब उस व्यक्ति को अंततः ये भी बता दें की अब आगे से ऐसी किसी भी बात पर यकीन मत करना।

जैसे ही वो ये जान लेगा की दुनिया में ऐसी कोई अदृश्य शक्ति नहीं जो इन्सान को काबू में कर ले, कोई तांत्रिक ऐसा नही जो दूर बैठकर हमें रिमोट कंट्रोल की भाँती काबू में कर लें।

तो ऐसा इन्सान अब बेख़ौफ़ होकर जियेगा जिन बातों से समाज में लोग डरते हैं वो उन बातों पर ध्यान भी नहीं देगा क्योंकी वो जानता है ये मन क्या है? आत्मा क्या है? मन में गंदे विचार क्यों आते हैं।

#5. माहौल बदलें, सुन्दर कार्यों में व्यस्त हो जाएँ।

तो साथियों अब तक हमने जाना की उपरी हवा की समस्या को समझने से लेकर उस समस्या से मुक्ति पाने का उपाय क्या है? अब चूँकि जिन्दगी से गंदगी गायब हो चुकी है।

अर्थात मन में से भूत प्रेत का भ्रम तो गया तो अब कोई और भ्रम मन में न आ सके। क्योंकी जरूरी नहीं लोग भूत प्रेतों के भ्रम में ही जीते हैं कई लोग इस भ्रम में भी जीते हैं की हमारी प्रेमिका या प्रेमी ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग हैं।

हैं न, तो अब किसी तरह का भ्रम आपको न पकडे इसके लिए खुद को जरा भी खाली समय न दें। खाली दिमाग शैतान का घर होता है यह समझते हुए जिन्दगी का यह कीमती समय खुद को पढने में, खेलने में, बॉडी बनाने लगाइए यानि एक लिस्ट बनाइए।

और देखिये क्या कुछ है जो आप खाली समय में कर सकते हैं, और बस उस फ़ालतू समय को सुंदर कामों से भर दीजिये। और जब आप किसी काम में मन लगाकर खूब मेहनत करेंगे तो आपको रात को नींद अच्छी आएगी और इस तरह के व्यर्थ की बातों से आप दूर रहेंगे।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:- 

जब किसी ने कुछ करवाया है तो ऐसे पता करें| 100% उपाय

तांत्रिक क्रिया हटाने के उपाय | 100% कारगर तरीका

नींबू से भूत भगाने का 100% असरदार उपाय 

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद ऊपरी हवा का सबसे बेस्ट इलाज? अब आप भली भाँती जान गये होंगे, अभी भी मन में कोई सवाल है, कुछ पूछना चाहते हैं तो आप 8512820608 पर बेझिझक सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही यह लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर भी कर दें।

Leave a Comment