अच्छे दिन आने के शुभ संकेत| आज ही समझ लें!

कहते हैं बुरा समय कभी बताकर नहीं आता लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी जरुर हैं जिनसे अच्छे दिन आने के शुभ संकेत जरुर मालूम किये जा सकते हैं।

अच्छे दिन आने के शुभ संकेत

जी हाँ, हर इन्सान की भाँती अगर आपके मन में भविष्य को जानने की बड़ी चेष्टा है तो आज हम इस लेख में आपके साथ कुछ ऐसे गुप्त रहस्य सांझा करने जा रहे हैं जिन्हें बताने के लिए ज्ञानीजन भारी फीस वसूलते हैं।

यही नहीं हम आपको इन रहस्यों से जुडा एक सच भी बतायेंगे जिससे जिन्दगी को देखने का नजरिया ही आपका बदल जाए और आपको फिर दोबारा ये चीज़ें सर्च करनी ही न पड़े।

तो चलिए इससे पहले की वो सच आपके सामने हम लायें, आपको हम कुछ प्रचलित बातों से परिचित करवाना चाहेंगे जिनके आधार पर इन्सान को उसके शुभ समय की जानकारी दी जाती है।

अच्छे दिन आने के शुभ संकेत| अभी जानें!

हर कोई इन्सान अपने बेहतर भविष्य के बारे में जानना पसंद करता है इसके लिए कई लोग राशिफल देखते हैं, कुंडली में ग्रहों की स्तिथि देखते हैं और उसके आधार पर जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं।

उदाहरण के लिए किसी व्यक्ति को यदि कोई नयी वस्तु जैसे गाडी, महंगा सामान घर लाना होता है तो वो अच्छे यानि शुभ समय में ही उन चीजों की खरीदारी करना पसंद करता है।

लेकिन यहाँ हम आपको राशिफल के आधार पर नहीं बल्कि आपके जीवन में चल रही घटनाओं के आधार पर अच्छे दिन मालूम करने का तरीका बतायेंगे जिसे जानना आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

#1. यदि घर से निकलने के दौरान अगर आपको अपने घर में या बाहर झाडू लगाता दिखाई दे तो ये आपकी किस्मत चमकने के संकेत देता है।

#2. यदि किसी पुरुष के दाहिने हाथ में अचानक खुजली होना शुरू हो जाए तो ये बताता है की उस इन्सान के जीवन में धन प्राप्ति के आसार हैं वहीँ महिला के बाएं हाथ में खुजली होना शुभ माना जाता है।

#3. काली चीटियों के झुंड को देखना दर्शाता है की जीवन में जो आर्थिक तंगी चल रही थी वो जल्द ही समाप्त होने वाली है।

#4. अगर रास्ते में निकलते हुए किसी लोटे, बाल्टी या कोई अन्य पात्र जल से भरा दिखाई दे तो ये भी अच्छा समय आने का शुभ संकेत माना जाता है।

#5.  प्रातःकाल अगर आपको मंदिर में शंख बजने की शुभ ध्वनि कानों में सुनाई दे तो ये इस बात का प्रतीक है की जल्द आपकी किस्मत खुलने वाली है।

#6. अगर पूजा अर्चना के दौरान भगवान को पुष्प अर्पित करने के दौरान वही फूल किसी तरह इन्सान के सिर पर आ जाए तो भगवान के आशीर्वाद का संकेत माना जाता है।

#7. बिल्लियों से जुडी कई तरह की मान्यताएं जिनमें से बिल्ली का बच्चे को जन्म देना बेहद शुभ बात का संकेत देता है।

#8. कहते हैं इन्सान की बालकनी या घर में रोजाना कोई गौरय्या आकर बैठे या फिर वो अचानक आकर चहचहाने लगे तो ये किसी शुभ बात के लक्षण होते हैं।

#9. कहते हैं घर के सामने यदि कोई गाय रम्भाने लगे तो ऐसा करने से इन्सान की जिन्दगी में सुख सम्पत्ति की वृद्धि होने लगती है।

#10. यूँ तो पक्षी आप पर कोई बीट करता है, तो ये बात थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ होता है।

#11. प्रातःकाल में नारियल का दिखाई देना अत्यंत शुभ होता है। कहते हैं ऐसा होने पर जल्द ही किसी अच्छी खबर मिलने की सम्भावना होती है।

#12. सुबह के समय यदि उठते ही आपको मधुर ध्वनियाँ सुनाई दें तो ये शुभ माना जाता है क्योंकि इससे मूड अच्छा होता है और फिर जिन्दगी बेहतर होती है।

#13. मान्यताओं के अनुसार सुबह 3 से 5 बजे उठते हैं उनकी जिन्दगी में कुछ अच्छा घटने की सम्भावनायें काफी बढ़ जाती हैं।

#14. यदि आपको बेवजह खुश होने का मन कर रहा है और जिन्दगी को लेकर आप उत्साहित और उमंग से भरे हुए हैं तो ये जिन्दगी में खुश होने का संकेत है।

#15. कहते हैं छोटे बच्चों में भगवान का वास होता है, अतः ऐसे में कोई बच्चा आपको देखके मुस्कुरा दे तो ये आपके आगामी भविष्य के शुभ संकेत हैं।

अच्छे दिन आने के शुभ संकेत की सच्चाई

तो साथियों इस तरह हमने उन सभी मान्यताओं के बारे में जाना जिनपर प्रायः लोग समाज में यकीन करते हैं, अब यहाँ समझने वाली बात यह है की क्या इन बातों को मानकर वाकई अच्छे दिन आते हैं?

देखिये अगर आपको लगता है सनातन धर्म इन बातों पर विश्वास करना सिखाता है और एक हिन्दू होने के नाते आपको इन बातों पर यकीन करना चाहिए।

तो साहब। आप गलत सोच रहे हैं क्योंकी सनातन धर्म क्या है? और ये धर्म हमें क्या शिक्षा देता है अगर आप जान गए तो आपको मालूम होगा की धर्म किसी मान्यता को स्वीकार करने के लिए नहीं कहता।

धर्म हमें सच्चाई को जानने और सत्य के रास्ते पर चलने की सीख देता है। पर आम लोगों को ये बात समझ में ही नहीं आती।

और ये बात धार्मिक नहीं है इसका सबूत यह है की आप सनातन धर्म के शीर्षतम ग्रन्थ भगवदगीता और उपनिषदों को पढेंगे तो आपको मालूम होगा वहां पर ऐसी कोई बात नहीं लिखी है।

जो ये साफ़ साफ दर्शाता है की इस बात का धर्म से कोई लेना देना नहीं है ये बस लोगों की मान्यता है।

तो अगर आप स्वयं को हिन्दू मानते हैं और आपका धर्म पर गहरा यकीन है तो आपको धर्म के नाम पर ऐसी बातों को नहीं मानना चाहिए।

विज्ञान के अनुसार अच्छे दिन आने के शुभ संकेत कौन से हैं?

देखिये आपको ये बता सकता है की आने वाले समय में बारिश होगी की नहीं, जिसे जानकर आप किसी शुभ काम को करने का फैसला लेने में आपको आसानी होगी पर विज्ञान आपको ये नहीं बता सकता की आने वाले दिन आपके कैसे रहेंगे।

और ये बात न सिर्फ साइंस बल्कि कोई भी मनुष्य नहीं बता सकता की किसी इन्सान का आने वाला भविष्य कैसा होगा?

हलांकी अगर किसी इन्सान का मूड खराब है तो विज्ञान जरुर उस मूड को ठीक करने के कुछ टिप्स दे सकता है, जैसे की पार्टी कर लेना, नशा कर लेना इत्यादि पर ये कहना की विज्ञान किसी मशीन का प्रयोग करके आपके भविष्य की जानकारी दे देगा।

तो साहब ऐसा बिलकुल नहीं है।

पढ़ें: अंधविश्वास क्या है | क्यों पढ़े लिखे लोग भी अन्धविश्वासी होते हैं?

अंतिम बात

देखिये अंत में हम आपसे यही कहना चाहेंगे की भविष्य कैसा होगा ये किसी को नहीं पता अतः बजाय आगामी भविष्य की राह देखने से बेहतर है की आज आपके लिए जो काम उचित है, उसे करें। भविष्य की चिंता उन्हीं को करनी पड़ती है जिनका वर्तमान खराब होता है।

अगर जिन्दगी में आज कोई टेंशन या परेशानी है तो आज और अभी उस परेशानी का समाधान ढूंढिए। भविष्य का इन्तेजार करके किसी शुभ घड़ी का पता करने में व्यर्थ समय न गवाएं।

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद अच्छे दिन आने के शुभ संकेत अब आप भली भाँती समझ गये होंगे। इस लेख को पढ़कर कोई सवाल है तो हेल्पलाइन नम्बर 8512820608  पर whatsapp करें, साथ ही जानकारी को शेयर भी कर दें।

Leave a Comment