कर्ज मुक्ति के असरदार टोटके| जरुर सफलता मिलेगी!

कर्ज इन्सान के लिए किसी बड़े बोझ से कम नहीं होता, आलम ये है की आज भारत में बड़ी से बड़ी मानसिक समस्या का प्रमुख कारण कर्ज है, ऐसे में कर्ज मुक्ति के टोटके आपको अवश्य पढने चाहिए।

कर्ज मुक्ति के टोटके

देखिये अधिकांश लोग मजबूरी में लोन लेते हैं, और एक बार उधार लेने के बाद वे उसे चुकाने की भी भरपूर कोशिश करते हैं पर किस्मत और हालात ठीक न होने के कारण छोटा, बड़ा किसी भी तरह का कर्ज वो नहीं चुका पाते।

अगर आप भी लम्बे समय से अपने सिर पर भारी कर्ज को नहीं चुका पा रहे हैं तो आइये जानते हैं कुछ खास टोटके या विधियाँ जिनसे आपको इस परेशानी से जल्द ही राहत मिल सकती है।

हमारा दावा है इस लेख में कहीं गई प्रत्येक बात को अंत तक ध्यान से पढने के बाद आपको दोबारा कभी इस तरह के टोटके खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और परेशानी का सही समाधान निकाल पाएंगे।

कर्ज मुक्ति के 5 प्रसिद्ध टोटके| जरुर आजमायें!

कर्ज मुक्ति के लिए यदि आप किसी पंडित या ज्योतिष से कोई उपाय पूछें तो आमतौर पर आपको कुछ विधियाँ, तरीके बता दिए जाते हैं, जैसे की मन्त्र जाप करना, चीटियों को आटा खिलाना इत्यादि कई तरीके शामिल हैं।

तो इस लेख में हम एक तरफ आपको कुछ प्रचलित टोटकों के बारे में बतायेंगे ताकि आप जान सके की समाज में इन्सान को कर्ज मुक्ति के लिए कौन सी बातें अपनाने को कही जाती है, इसके अलावा हम आपके साथ उस टोटके की सच्चाई भी शेयर करेंगे।

ताकि आप किसी तरह के भ्रम में न पड़े और जल्द ही आपकी कर्ज की समस्या सुलझ सके इसके भी कुछ कारगर उपाय आपको बताने जा रहे हैं, आइये शुरूवात करते हैं पहले टोटके से।

#1. पीपल के पेड़ का टोटका देता है कर्ज से मुक्ति।

पौराणिक कहानियों के अनुसार पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है अतः कर्ज से पीड़ित लोग यदि नित्य सुबह शाम पीपल के पेड़ के नीचे चौमुख दिया जायें।

और 11 बार इस वृक्ष के चारों तरफ चक्कर लगाकर मन ही मन अपनी समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।

और अंत में इस मन्नत को पूरी करने के लिए अपने शरीर की नाप के अनुसार एक काला धागा लें और उस धागे को नारियल में बांधकर उसे नदी में बहा दें।

बड़े बड़े ज्ञानी लोग इस विधि को कर्ज से मुक्ति का सरल तरीका मानते हैं और लोगों को भी यह विधि आजमाने की सलाह देते हैं। हालाँकि लाखों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस विधि से आज तक कितने लोगों का भला हुआ है?

इस बात की कोई पुष्टि नहीं है चूँकि व्यवहारिक तौर पर देखा जाए तो नारियल का पैसों से और पीपल के वृक्ष का उधार से कोई सम्बन्ध नहीं है।

आप खुद ही सोचिये अगर मैंने उधार लिया है तो क्या वो पूजा करने से चुकेगा या फिर मुझे मेहनत करनी होगी। जाहिर सी बात है मुझे धन कमाना होगा तभी मैं कर्ज से मुक्त हो पाऊंगा।

इसलिए हम आपको ये टोटका अपनाने की सलाह नहीं देगे। बस ये समझ लीजिये ये जानकारी आपको जागरूक करने के लिए की गई है।

#2. कर्ज से मुक्ति मिलेगी गाय को आटा खिलाकर।

एक और मान्यता लोगों के बीच कर्ज मुक्ति को लेकर फैली हुई है जिसके मुताबिक यदि हम आटे में गुड मिलाकर किसी गाय को उसका सेवन करा दे तो जल्द ही धन की समस्या सुलझ सकती है।

इस मान्यता के अनुसार हमेशा गुरुवार के दिन ही आपको चक्की से आटा पिसवाना चाहिए और लगातार 3 गुरूवार तक ये विधि अपनाने से आपको कर्ज से जबरदस्त फायदा होता है।

अब ये बात सुनकर हर इन्सान के पास दो विकल्प होते हैं पहला की वो डर के मारे चुपचाप जैसा उसे कहा जा रहा है वो कर दे। दूसरा उसके पास ये विकल्प भी है की थोडा बहुत सोचे समझे और कहे की यार।

कर्ज तो मेरे ऊपर है पर क्या गाय को रोटी खिलाने से वो उतर सकता है? निश्चित रूप से गाय एक सुन्दर पशु है और उसकी सेवा करनी चाहिए पर गाय का कर्ज के साथ क्या सम्बन्ध है?

कर्ज तो तभी उतरेगा न जब मैं कर्ज उतारने के लिए पैसा फ़ालतू जगहों पर खर्च न करूँ और उतना पैसा एकत्रित करूं जितने की मुझे आवश्यकता है।

है न, पर आपको जानकारी होगी ये सीधी सी बात लोगों को समझ ही नहीं आती वो कहते हैं की ये देखो। ये इन्सान हमारी मान्यता को ठेस पहुंचा रहा है। अरे भाई आपको सच्चाई बताई तो दर्द होता है??

#3. शमशान का जल देगा कर्ज से मुक्ति।

बहुत से ज्ञानी आज बाजार में बैठे हुए हैं जो कहते हैं की यदि कर्ज से परेशान हो और लगातार कर्ज में डूबे जा रहे हो तो शनिवार के दिन किसी नजदीकी श्मशान घाट पर जाएँ।

और वहां घाट में मौजूद गंगा के जल को या फिर कुंवे से एक लोटा जल लाकर उसे पीपल के वृक्ष को अर्पित कर दें।

ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिलना शुरू हो जायेगा और आर्थिक संकट से निजात मिलेगा।

अब यदि हम इस बात की सच्चाई देखें तो राम ही जानें। इस बात में कितनी सच्चाई है क्योंकि उन्होंने तो कभी लोगों से नहीं कहा की तुम ऐसा करोगे तो कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

तो जिसे राम से प्रेम हो वो ऐसी बातें कहाँ स्वीकार करेगा। अब आप देख लीजिये आपको किसी की कही गई बातों पर भरोसा है या भगवान राम के जीवन से मिली शिक्षा पर।

पढ़ें: राम का चरित्र समझना है तो पढ़ें ये 10 बातें!

#4. कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएँ राई और सरसों का टोटका।

वे लोग जो कर्ज से डूबे हुए हैं उनके लिए एक और टोटका प्रचलित है जो कहता है की यदि इन्सान शुक्ल पक्ष में शनिवार की रात को या फिर अमावस्या की रात को सड़क के चौराहे पर दोनों हाथ में राई लेकर जाए।

और दाईं हाथ की राई को बाईं दिशा में और बाएं हाथ की राई को दाईं दिशा में फेंके और साथ में चौराहे पर दिए का दीपक जला दें। तो इस उपाय को अपनाने से शीघ्र लाभ मिलता है।

तो साथियों ये प्रथा या मान्यता देश के कई ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अपनाई जाती है, हालांकि ऐसा करने से कितने लोगों का कर्ज आज तक उतरा है ये तो वही लोग जानते हैं।

अतः चूँकि हमारे पास इस तरह का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है और न ही ऐसी बात कहीं भी हिन्दू धर्म के श्रेष्ठतम ग्रन्थ श्रीमदभगवदगीता में लिखी है अतः हम इस बात को स्वीकार नहीं करते।

#5. मसूर दाल देगी कर्ज से मुक्ति।

कर्ज से मुक्ति के टोटकों में ये विधि भी शामिल है जिसके अनुसार यदि रोजाना मसूर की दाल का दान किया जाए और साथ में शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी काली रोटी कुत्ते को खिलाई जाए तो इससे जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

हालाँकि की मसूर की दाल का यह टोटका आज तक कितना कारगर साबित हुआ इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अतः इस मान्यता को भी हम स्वीकार नहीं करते।

कर्ज मुक्ति के लिए अपनाएँ 5 शानदार टिप्स

तो साथियों अब हम हमने वो सभी मान्यताओं को जाना जो समाज में प्रचलित तो खूब हैं लेकिन उन मान्यताओं के पीछे न तो कोई तर्क है और न ही उनका कोई धार्मिक महत्व है।

अब सवाल आता है की अगर वो मान्यताएं न मानी जाए तो इसके अलावा फिर हमारे पास कर्ज उतारने का क्या रास्ता है? तो चलिए कुछ कारगर टिप्स जानते हैं जिनसे आप वास्तव में कर्ज मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

#1. फ़ालतू खर्चे से बचें, विशेषकर कर्ज के समय सिर्फ जरूरतों यानी बहुत जरूरी चीजों पर खर्चा करें।

#2. मासिक आमदनी बढायें। ताकि कम समय में अधिक पैसों का जुगाड़ कर कर्ज से मुक्ति मिल सके।

#3. सम्भव हो तो किसी वित्त विशेषज्ञ से सलाह लें।

#4. हर महीने लोन चुकाने के लिए दी गई राशि से अधिक चुकाएं।

#5. नौकरी के अलावा पार्ट टाइम काम करें।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:- 

अंधविश्वास क्या है | क्यों पढ़े लिखे लोग भी अन्धविश्वासी होते हैं?

 अंतिम शब्द

तो साथियों अब हम इस लेख के अंतिम भाग में पहुँच चुके हैं हमें आशा है इस लेख को यहाँ तक पढने के बाद कर्ज मुक्ति के टोटके की सच्चाई आप जान गए होंगे।

देखिये हमारा इरादा आपको किसी भ्रम में रखने का नहीं है अन्यथा हम भी आपको वही प्रचलित विधियाँ बताते जिन्हें अपनाने से कोई लाभ नहीं होता। एक कहावत है प्यारा झूठ बोलने से कहीं ज्यादा अच्छा है खरा झूट बोल देना।

इसके बावजूद अगर आपके मन में कोई सवाल बाकी है तो आप हेल्पलाइन नम्बर 8512820608 पर whatsapp कर सकते हैं, साथ ही लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर कर दें।

Leave a Comment