शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए? क्या नहीं!

कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है की क्या शनिवार के दिन नयी गाडी, सोना या फिर कपडे इत्यादि खरीदना शुभ है या फिर ये चीजें अशुभ है, आइये हकीकत जानते हैं की शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए? और क्या नहीं।

शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

देखिये, हिन्दू धर्म के लोगों के लिए शनिवार का दिन खास है, शनिदेव को खुशकर उनका आशीर्वाद पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं।

कोई शनिदेव के नाम पर सरसों का तेल अर्पित करता है तो कोई शनिदेव के मंदिर जाकर उनके आगे सर झुकाता हैं।

साथ ही वे लोग जो न्याय के देवता शनिदेव महाराज में गहरी आस्था रखते हैं वे लोग शनिवार के दिन कुछ भी ऐसा करने या खरीदने से बचते हैं जिससे की शनि देव रुष्ट हो जाए।

तो इस लेख को हमने दो भागों में बांटा है पहले भाग में हम बतायेंगे की ज्योतिष और लोगों के अनुसार शनिवार के दिन आपको किन चीजों को घर लाना चाहिए, किन चीजों को नहीं।

दूसरे भाग में हम एक सीक्रेट बतायेंगे जिसे जानने के बाद आप बेझिझक शनिवार के दिन कोई भी वस्तु घर ला सकते हैं।

सबसे पहले हम जानते हैं

शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

देखिये शनिवार के दिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके घर में आगमन से घर की खुशियों पर नजर लग सकती है। इसलिए वास्तु दोष से बचने के लिए ज्योतिष आपको राय देते हैं की आपको शनिवार के दिन निम्न चीज़ों को खरीदने से परहेज करने की सलाह देते हैं।

DISCLAIMER

निम्नलिखित बातें मान्यताओं पर आधारित हैं, इन बातों की सच्चाई का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अतः इन बातों को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से पढ़ें, असली सच आपको पोस्ट के अंत में मिलेगा!

#1. लोहे से निर्मित कोई भी सामान।

लोहा एक धातु है अतः इसे खरीदना शुभ माना जाता है, हालाँकि वास्तु शास्त्र कहता है की लोहा शनिदेव का कारक होता है।

शनिवार के दिन लोहा खरीदना

लोगों की मानें तो शनिवार के दिन जितना हो सके लोहा खरीदने से बचना चाहिए हालाँकि इस दिन किसी जरूरतमंद को यदि आप लोहे से बना कोई सामान दान दे देते हैं तो ये शुभ बात है।

लेकिन लोहे से बनी कोई वस्तु जैसे खिड़की, गाडी या बक्सा इत्यादि कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे इन्सान को घर में कई तरह की विपत्तियाँ झेलनी पड़ सकती है।

हालाँकि इस मान्यता में बहुत से लोग यकीन करते हैं और बहुत से नहीं! अतः हम आपको कहेंगे की बिना सच जाने किसी भी बात को न मानें!

#2. शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना माना जाता है हानिकारक!

हाँ वही सरसों का तेल जो घरों में खाना बनाने से लेकर बालों में लगाने के लिए तक किया जाता है, उसी तेल को चाहे तो आप हफ्तों के किसी भी दिन खरीद सकते हैं।

शनिवार के दिन सरसों का तेल

लेकिन मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन इस तेल को खरीदने से बचना चाहिए ऐसा करने से आप कहीं न कही घर में आ रही मुसीबतों को टाल देते हैं।

इसके बजाय आपको सरसों के तेल को शनिदेव की पूजा में उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति, वैभव, संपन्नता आती है।

हालाँकि इस बात अथवा मान्यता में कितना दम है? ये कोई नहीं कह सकता!

#3. कोयला खरीदना देता है अशुभ संकेत।

एक और चीज़ जो शनिवार के दिन खरीदने की मनाही की जाती है वो है कोयला, यूँ तो घरों में इसका इस्तेमाल कम ही होता है लेकिन आज भी कोयला कई प्रकार की दवाइयां, फेशवाश इत्यादि बनाने के काम आता है।

शनिवार के दिन कोयला खरीदना

तो अगर आपको किसी कारणवश घर में कोयला खरीदना पड़ रहा है तो आप कोयले को किसी और दिन खरीद सकते हैं।

#4. शनिवार के दिन काजल नही खरीदना चाहिए।

यूँ तो काजल आँखों की खूबसूरती बढाता है, साथ ही आँखों में जलन दूर करने और उन्हें तेज धूप की किरणों से बचाने के लिए भी काजल लाभदाई सिद्ध होता है।

काजल खरीदना

अगर आपके घर में भी महिलाएं या बच्चे काजल का उपयोग करते हैं तो आपको ये मान्यता मालूम होनी चाहिए की काजल का रंग चूँकि काला होता है अतः इसे शनिवार के दिन खरीदने की मनाही की जाती है।

हालाँकि इस मान्यता के पीछे न तो कोई लॉजिक है और न ही फैक्ट पर फिर भी लोग इस बात पर विश्वास करते हैं!

#5. काला कपडा खरीदना। 

यूँ तो काले रंग के कपडे इन्सान को आकर्षक बनाते हैं इसलिए कई लोगों को काला रंग बहुत आकर्षक लगता है वह कपडे, गाडी, फ़ोन इत्यादि काले रंग का ही लेना पसंद करते हैं।

काला कपड़ा खरीदना

हालाँकि शनिवार के दिन कोई भी मुख्य आइटम जैसे फोन, पर्स इत्यादि जो काले रंग का हो उसे शनिवार के दिन को छोड़कर किसी और दिन खरीदने की सलाह दी जाती है।

पर याद रखें किसी भी बात को मान लेने का ये अर्थ नहीं होता वो बात सच्ची है। अतः हम आपको ये मानने के लिए नहीं कहते।

#6. शनिवार के दिन नमक खरीदना होता है अशुभ।

भोजन के लिए दैनिक तौर पर इस्तेमाल होने वाले नमक को शनिवार के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता, हालाँकि लोगों से पूछें तो उनका यह तर्क रहता है की ऐसा करने पर व्यक्ति के ऊपर उधारी और कर्ज का बोझ बढ़ता है।

नमक खरीदना

हालाँकि इस बात में सच्चाई है या नहीं ये नहीं कहा जा सकता।

#7. शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना होता है अशुभ।

ज्योतिषियों की मानें तो शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदकर गरीबों को दान दे देनी चाहिए जिससे शनिदेव महाराज खुश होते हैं।

उड़द की दाल

वहीँ दूसरी तरफ इस दिन उड़द की दाल का घर में प्रयोग करना या बाजार से इसे खरीदकर लाना अपशगुन होने की दृष्टि से देखा जाता है।

पर सच क्या है? ये आपको खुद तय करना होगा।

#8. काला तिल

लोगों के मन में काले तिल से जुड़ी एक धारणा है जिसके अनुसार भगवान शनि देव जी की पूजा के लिए काले तिल और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

काला तिल

अतः शनिवार के दिन इन्सान का तिल खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

काला तिल भोज्य पदार्थ है वो शुभ होगा या अशुभ ये तो व्यक्ति की सोच पर निर्भर करता है।

#9. शनिवार के दिन काले जूते खरीदना!

वे लोग जिन्हें काले जूते खरीदना पसंद है उनके लिए शनिवार के दिन काला जूता खरीदना शुभ नहीं माना जाता! हालांकि इस मान्यता के पीछे कोई लॉजिक नहीं है पर फिर भी कई सारे लोग इस बात को मानते हैं।

काले जूते खरीदना

हालाँकि इस मान्यता के पीछे का सच लोग जानने की कोशिश नहीं करते हैं।

#10. शनिवार के दिन आटे की चक्की न खरीदें!

वे लोग जो कमाई के उद्देश्य से अपने घर आटे की चक्की लाना चाहते हैं उन्हें शनिवार के दिन इस शुभ काम को करने की सलाह नहीं दी जाती।

आटे की चक्की

कहते हैं इस दिन खरीदी गई चक्की से जो भोजन करता है, उससे वह बीमार रहता है।

हालांकि यह बात सुनकर सच मानना बहुत से लोगों के लिए आज भी यकीन करना मुश्किल होता है, पर फिर भी कुछ लोग इन बातों पर भरोसा करते हैं।

#11. कैंची खरीदना!

कहते हैं पुराने समय में लोग कैंची का प्रयोग शनिवार के दिन करने से बचते थे और बहुत से टेलर और व्यापारी इस दिन कैंची नहीं खरीदते थे।

कैंची

क्योंकि मान्यता है ऐसा करने से संबंध खराब होते हैं! हालांकि इसके पीछे का सच कोई नहीं जान सकता।

तो साथियों ये सब मान्यताएं अक्सर आपको घरों में सुनने को मिलेंगी, इनमें से कुछ बातों के बारे में तो आपने पहले ही सुना होगा और कुछ हमने आपको नयी बता दी होगी। ध्यान दें ये बातें इसलिए लिखी गई हैं ताकि आपको मालूम हो जाये की समाज में क्या चल रहा है।

शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए? जानें सच्चाई| 

देखिये हर वो सामान जो आपकी आवश्यकता है, जिससे आपकी लाइफ बेहतर होती है हर वो सामान आप शनिवार के दिन खरीद सकते हैं। फिर वह किताब,सरसों का तेल, गाडी इत्यादि कुछ भी हो सकता है।

देखिये भले ही समाज में शनिवार के दिन कई चीज़ों को खरीदना अपशगुन माना जाता है पर सच तो ये है की सारी मान्यताएं तभी तक लागू रहती हैं जब तक इन्सान पर कोई मुसीबत न आ सके।

एक बार लाइफ में दिक्कत आ गई तमाम फ़ालतू की चीज़ें जिन्हें हम शुभ या अशुभ मानते हैं वे सारी बातें बेकार की साबित होती हैं।

उदाहरण के लिए कोई इन्सान ये मानता है की शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए, लेकिन  घर में उसके उसी दिन तेल खत्म हो जाता है, अब डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसे केवल सरसों के तेल से बना खाना है।

तो बताइए क्या वो उस दिन तेल नहीं खरीदेगा, भूखा रहेगा और मर जायेगा। इसी तरह मान लीजिये कोई इन्सान सोचता है शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए तो सोचिये अगर घर में इमरजेंसी आ जाती है तो क्या वह लोहा नहीं खरीदेगा?

निश्चित रूप से खरीदेगा, देखिये भाई जब मुसीबत आती है न तो जिस इन्सान को तैरना नहीं आता वो भी अपने डूबते बच्चे को बचाने के लिए छलांग लगा देता है।

अतः जो लोग कहते हैं की घर में टीवी, मोबाइल या कोई भी सामान शुभ नहीं होता ये महज एक अन्धविश्वास है, जो लोग इस गलतफहमी में जीते हैं वो चाहते हुए भी वो चीजें घर नहीं ला पाते जो उनके लिए जरूरी है।

उनका जीवन एक तरह से डर में बीतने लगता है वे कहते हैं की यार। मैंने अगर ऐसा कर दिया तो कुछ बुरा हो जायेगा। तो जो इन्सान अन्धविश्वास को मानेगा उसे सजा ये मिलती है की उसे जिन्दगी में बेवजह परेशानियाँ झेलनी पड़ती हैं।

दूसरी तरफ जो जानता है की इन बातों में कोई सच्चाई नहीं, इन्सान के कर्म अच्छे होने चाहिए शनिदेव महाराज हमें सही कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। वे नहीं कहते की कोई सामान खरीदोगे तो मैं नाराज हो जाऊँगा।

अतः ऐसे लोग जब जरूरत पड़ती है अपनी समझदारी से किसी भी दिन कोई भी सामान खरीदते हैं।

संक्षेप में कहें तो शनिवार के दिन कुछ भी खरीदना शुभ या अशुभ नहीं होता, इन्सान का मन जैसा होता है उसकी जिन्दगी में वही होता है।

उदाहरण के लिए जो मानता है सरसों का तेल खरीदना अशुभ है, अब ऐसे इन्सान की जिन्दगी में छोटी सी भी कोई समस्या आयेगी तो ये बोलेगा अरे हाँ। ये दिक्कत इसीलिए तो आई है क्योंकी मैंने शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदा था।

तो देखिये मित्र हर वो सामान जिसको खरीदने से आपकी जिन्दगी बेहतर हो रही है, आप उसे कभी भी खरीदें।  और वो सामान जिसको खरीदने से कोई फायदा नहीं उसे आप कभी भी न खरीदें।

उदाहरण के लिए शराब चाहे आप शनिवार को खरीदें या मंगलवार को जाहिर सी बात है आपकी जिन्दगी में खुशहाली तो आएगी नहीं, बेहोशी में ही रहोगे कुछ घंटे।

और यदि आपने शनिवार के दिन कोई अच्छी पुस्तक खरीदी है तो जाहिर सी बात है उसे पढने पर आपको अमूल्य ज्ञान प्राप्त होगा जो आपको बेहतर जिन्दगी जीने में मदद करेगा।

तो साथियों इन सबके बावजूद अभी भी मन में शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए? क्या नहीं? इस प्रश्न को लेकर सवाल है तो आप बेझिझक अपने सवालों को whatsapp नम्बर 8512820608 पर सीधा बातचीत कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

मंगलवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए? जानें सच्चाई!

 

मायके जाने का शुभ दिन कौन सा है? शुभ मुहूर्त ऐसे जानें

 

गाड़ी खरीदने का शुभ दिन 2023 | जानें सच्चाई!

 

घर में अचानक कांच का टूटना का मतलब समझिये!

 

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख में शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए? और क्या नहीं? इस प्रश्न का सीधा उत्तर आपको भली भाँती मिल गया होगा। अगर आपके लिए आज का यह लेख उपयोगी हुआ है तो अधिक से अधिक शेयर करना न भूलें।

Leave a Comment