भूत भगाने का मंत्र हिंदी में| ऐसे मिलेगा भूतों से छूटकारा

जब किसी इन्सान पर भूत प्रेतों का साया रहता है, या उसके घर में ही भूत आते हों तो सभी लोग चिंता में डूब जाते हैं, अतः ऐसे मुश्किल समय में कई सारे लोग भूत भगाने का मंत्र हिंदी में? खोजते हैं।

भूत भगाने का मन्त्र

अगर आप भी यह समस्या अपने परिवार में होते देख रहे हैं, आप देख रहे हैं उपरी हवा का प्रभाव पड़ने से लोगों की तबियत खराब हो रही है, या फिर वो अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं।

तो जाहिर है ये समस्या गम्भीर है और समय रहते इसपर ध्यान देना चाहिए। क्योंकी समस्या यदि बढ़ जाए तो काबू से बाहर हो जाती है। और अधिकांश मामलों में लोगों को शुरू में तो लगता है ये छोटी सी बात है पर धीरे धीरे ये समस्या भयानक रूप ले लेती है।

पर घबराइये। नहीं आपकी मदद हेतु यह लेख लिखा गया है। जिसे आप ध्यान से पढ़ते हैं तो भूत के प्रभाव से आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ साथ घर में आने वाले भूतों से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।

Note: लेख पढने के बाद अगर आपके मन में भूत भगाने से सम्बन्धित कोई भी ख्याल आता है तो बेझिझक आप 8512820608 अपने सवालों को सांझा कर सकते हैं हम आपकी अवश्य मदद करेंगे।

भूत भगाने का मंत्र हिंदी में | जानें सच्चाई और समाधान 

देखिये दुनिया में ऐसा कोई मन्त्र नहीं है, जिसका जप कर लेने से स्वतः भूत भाग जाए। अगर आपको ये बात विरोधाभासी लग रही है तो देखिये भूतों का डर मन से निकाला जा सकता है भूतों को नहीं।

भूतों का तो कोई अस्तित्व होता नही है, और ये बात हम आगे आपको साबित भी करके दिखाएँगे।

लेकीन हाँ किसी विषय के बारे में आप जानते न हो उसका डर जरुर आपके मन में बैठ सकता है। उदाहरण के लिए आप नहीं जानते काकातुआ क्या है?

ऐसे में कोई आपसे कहे काकातुआ खतरनाक जीव है जो ठीक रात 12 बजे आसमान से उड़ते हुए आता है और इंसान उसके सामने आते ही बेहोश हो जाता है और फिर वो इन्सान को मारकर खा जाता है।

तो हो सकता है यदि वह व्यक्ति उम्र से बड़ा है तो आप उसकी बातों पर थोडा यकीन भी कर लेंगे। पर अगर यही बात उसके समर्थन में कुछ और लोग कहने लगें तो आपको भी यकीन होना शुरू हो जायेगा।

आप कहेंगे नहीं नहीं होता है, और आप रात को फिर एकांत में जाने से डरोगे। है न।

पर हकीकत तो यह है की काकातुआ कुछ होता ही नहीं। तो भला वो कैसे हमला करेगा।

ठीक ऐसी ही कहानी भूत प्रेतों को लेकर भी है। भूत प्रेत वास्तव में होते नहीं पर बचपन से परिवार, समाज से हमने अनेकों ऐसी कहानियां सुनी है जिससे ये साबित होता है की भूत होते हैं। और उनसे बचके रहना चाहिए।

यही कारण है की भूतों का खौफ हमारे मन पर छाया रहता है। और आलम ये होता है की भूतों के होने की यह बात इस कदर हावी हो जाती है की उन्हें लगता है जिन्दगी में जो कुछ गलत हो रहा है वो भूतों के होने से हो रहा है।

तो फिर वो रोते हैं, चिल्लाते हैं और अन्य लोगों को जाहिर करते हैं की जो कुछ मेरे साथ हो रहा है वो मैं नहीं मेरा भूत कर रहा है। और फिर परिवार के सदस्य उसको ठीक करने के लिये किसी बाबा तांत्रिक के पास लेकर जाते हैं।

तो ये है भूतों का खेल। और ये बात जो मैं आपके साथ सांझा कर रहा हूँ ये घटना मेरे साथ बीत चुकी है। आज से कुछ साल पहले मुझे भी लगता था कोई भूत मन में बैठा है जो मुझे परेशान कर रहा है।

मैं रोता था, चिल्लाता था। पर आज मालूम होता है वह कोई और नहीं बस मन का भ्रम था। और दुनिया में हर समस्या का इलाज हो सकता है मन के भ्रम का नहीं।=

पढ़ें:- भूत प्रेत/ जादू टोने के प्रभाव से मुक्त होने की यह सच्ची कहानी।

आप भी अगर इस समस्या से जूझ रहे हैं और हमसे बात कर जानना चाहते हैं की भूत प्रेत की यह समस्या कैसे ठीक हुई? तो आप इस whatsapp नंबर 8512820608 पर सम्पर्क कर कर सकते हैं।

भूत का डर मन से कैसे निकलता है? Heading

तो अब आपके मन में यह प्रश्न होगा की जब भूत इत्यादि नहीं होते, भूत भगाने का कोई मन्त्र नहीं होता तो वे लोग जो भूतों के साए में जीते हैं उनकी समस्या तांत्रिक, पंडित, बाबा इत्यादि कैसे कर देते हैं?

देखिये भूतों को भगाने की जो विधि बाबाओं द्वारा अपनाई जाती है, वो निश्चित रूप से थोड़ी देर के लिए पीड़ित व्यक्ति को राहत देती है।

उससे थोड़ी देर के लिये, कुछ हफ्ते, महीने के लिए व्यक्ति का मन शांत हो जाता है और उसके मन से भूतों का खौफ निकल जाता है। क्योंकि उसे ये आश्वस्ति हो जाती है की भीतर जो भूत बैठा था वो गायब हो चुका है।

पर ये विधियाँ ज्यादा काम नहीं आती वो ठीक उतनी ही राहत देती है जैसे कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को पेनकिलर दे देना।

क्योंकी इन्सान के मन में जो ये भ्रम था की भूत गायब हो चुका है। वो भूत तो वास्तव में था ही नहीं वो तो सारा मन का खेल था, मन ही उसे बता रहा था की भूत प्रेत इत्यादि होते हैं। और वही मन उसे काबू में कर रहा था।

अतः यही मन कुछ समय बाद फिर से समस्या करना चालू कर देता है, किसी बहाने से वापस यह कहने लगता है की भूत आ रहा है। यही कारण है की भूत प्रेतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को बार बार अपने गुरु के पास जाना पड़ता है

और दुर्भाग्य से पूरी जिन्दगी वो ये बात मानकर जीते हैं की भूत तो होते हैं, और मुझे भूतों से बचने के लिए किन जगहों पर नहीं जाना है, क्या काम नहीं करना है इत्यादि जैसा उनके गुरु द्वारा बताया गया होता है।

तो इस तरह वे लोग खुलकर नहीं जी पाते हैं।

भूतों का डर अगर जड़ से खत्म करना है, इस डर से हमेशा के लिए छुटकारा पाना है तो एकमात्र उपाय है ये समझ लेना की भूत जैसा कुछ नहीं होता।

सब ये मन का भ्रम है, क्योंकी अगर भूत होते तो वो सभी को दिखते, भूत होते तो उनके बारे में सभी को शिक्षा दी जाती। भूत होते तो वो सभी को परेशान करते।

पर चूँकि कई लोगों का व्यापार ही लोगों को ये डराने पर चल रहा है की भूत प्रेत होते हैं। अतः बहुत से पाखंडी जो खुद को बाबा या गुरु कह रहे हैं वो अपने फायदे के लिए लोगों को बहका रहा हैं।

भूत प्रेत के न होने का सबूत 

देखिये भूत प्रेत होते हैं या नहीं और किस भूत भगाने का मंत्र आपको इस्तेमाल करना चाहिए ये निर्धारित करने की शक्ति आपके अन्दर आ जाएगी यदि आप जरा अपने शरीर को, मन को समझने का प्रयत्न करे।

यदि आप जानेंगे की ये शरीर क्या है? किन चीजों से मिलकर बना है तो आप पाएंगे की मरने के बाद बॉडी में ऐसा कुछ भी नहीं होता जो बाहर चला जाए।

बॉडी मेटेरियल (भौतिक) होती है। अतः जो कुछ भी इसमें होता है मरने के बाद जलकर वह राख हो जाता है। कोई भी चैतन्य वस्तु शरीर से बाहर उड़कर नहीं जाती।

जिसे हम प्रायः आत्मा कहते हैं और सोचते हैं की मरने के बाद वो एक शरीर से दूसरे शरीर में जाती है। ये बिलकुल झूठी बात है।

जो व्यक्ति जानता है की आत्मा क्या है? वो भली भाँती जानता होगा की आत्मा कोई पदार्थ नहीं है जो गैस की भाँती एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश कर सके।

पर चूँकि हमने टीवी में, फिल्मों में तमाम ऐसी कहानियाँ देखी हैं जहाँ आत्मा के नाम पर यही सबकुछ होता है।

दूसरी बात वे लोग जो कहते हैं की भूत इसलिए नहीं दिखते क्योंकी हवा भी तो नहीं दिखती न। पर वो महसूस होती है।

ऐसे लोगों ने अगर जरा भी टाइम और स्पेस पढ़ा होता वे जानते की हवा भी भौतिक ही होती है जिसके बारे में पढ़ा जा सकता है, जिसे किसी बलून में भरकर कैद किया जा सकता है।

पर चूँकि लोगों को बेवकूफ बनाकर डराने का ये रिवाज ऐसे ही हजारों सालों से चल रहा है, और आज भी चला आ रहा है। इसलिए लोगों के मन में शक की घंटी बजाकर, दहशत पैदा करके बहुत से लोग अपना बिजनेस चला रहे हैं।

यही कारण है की खूब पढ़े लिखे लोग भी भूत प्रेत और तमाम तरह के अन्धविश्वासों पर यकीन करते हैं।

यहाँ तक की इन्सान पढ़ लिखकर वैज्ञानिक बन जाता है पर वो भी इन चीजों को मानता है क्यों? क्योंकी उसने विज्ञान तो खूब पढ़ा होता है, पर क्योंकि अध्यात्मिक ज्ञान उसके पास नहीं होता और वो नहीं जानता की मन क्या चीज़ है? और मन इन्सान को कैसे और क्यों डराता है?

अतः वो फिर इन तमाम चीजों को हकीकत मान लेता है।

FAQ

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

नींबू से भूत भगाने का 100% असरदार उपाय

काली शक्ति से बचने के 10 अचूक उपाय | 100% समाधान

जब किसी ने कुछ करवाया है तो ऐसे पता करें| 100% उपाय

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद भूत भगाने का मंत्र हिंदी में? और इस समस्या का समाधान आप जान गये होंगे। अभी भी मन में कोई प्रश्न है तो बेजिझक उपरोक्त whatsapp number पर आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही लेख फायदेमंद साबित हुआ है तो इसे शेयर भी कर दीजिये।

Leave a Comment