तांत्रिक शक्ति कैसे प्राप्त करें? जानें ये अचूक विधि

ईश्वर की प्राप्ति करनी हो या चमत्कारिक शक्तियाँ हासिल करनी हो, इस उद्देश्य की पूर्ती करने के लिए बहुत सारे लोग भारत में तांत्रिक शक्ति कैसे प्राप्त करें? यह जानने के इच्छुक रहते हैं।

तांत्रिक शक्ति कैसे प्राप्त करें

अगर आप भी तांत्रिक शक्तियाँ पाकर दूसरों का भला करना चाहते हैं और अपनी समस्याओं से सदा के लिए मुक्ति पाना चाहते हैं तो यह ख़ास लेख आपको ध्यान से पढना चाहिए।

इन्टरनेट पर तांत्रिक शक्तियाँ पाने की विधियाँ बहुत सारी हैं, आप किसी भी बाबा या स्वयं को ज्योतिष या गुरु बताने वाले व्यक्ति से तांत्रिक शक्ति पाने के उपाय पूछेंगे तो इस विषय पर सभी के अपने अपने मत होते हैं।

यही कारण है की फिर इंसान तांत्रिक विद्या पाने के लिए अपनी मर्जी से किसी ऐसे गुरु का चयन कर लेता है जो उसे उसकी मंजिल तक पहुँचने में साहयता कर सके।

तांत्रिक शक्ति कैसे प्राप्त करें? आजमायें ये कारगर विधि 

तन्त्र मन्त्र की विद्या के माध्यम से हासिल की गई विशेष उपलब्धियों को तांत्रिक शक्तियों के रूप में जाना जाता है। मान्यता है जो इन्सान तांत्रिक शक्तियों का स्वामी बन जाता है वो अनेक ऐसे कार्य करने में सक्षम हो जाता है जो आम इन्सान के लिए लगभग नामुमकिन होते हैं।

बहुत से तांत्रिक अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों की भलाई के लिए करते हैं। यदि किसी पर भूत प्रेत का साया होता है तो उसे सभी तरह के प्रभावों से मुक्त कर देते हैं। साथ ही अगर कोई व्यापार में या नौकरी में असफलताएं प्राप्त कर रहा है तो वह अपनी समस्या का समाधान करने के लिए तांत्रिक की मदद लेता है।

हालाँकि तांत्रिक शक्ति प्राप्त करने वाला व्यक्ति अगर किसी पर कुपित हो जाये तो फिर वह अपनी शक्तियों का दुरूपयोग भी कर सकता है। अक्सर ऐसी खबरें आती हैं जहाँ किसी पर तांत्रिक क्रियाओं को करके किसी को अपने वश में कर लिया है।

तो इस तरह शक्तियों का उपयोग इन्सान पर निर्भर करता है, बहरहाल आप किसी भी उद्देश्य से तांत्रिक शक्ति सीखना चाहते हैं तो इस लेख में आगे बताई गई कुछ विशेष बातें आपको ध्यान से पढनी चाहिए।

#1. तांत्रिक शक्तियों का ये रहस्य आप भी जानें।

दुर्भाग्य है पर सच है की, अधिकांश बातें जो हम तांत्रिक क्रियाओं से जुडी सुनते हैं उनमें महज अन्धविश्वास और झूठ होता है। तांत्रिकों का अपनी शक्ति से मुर्दे को जिन्दा कर देना, आत्मा से बातचीत करना, किसी के मन की बात जान लेना।

ये सब बातें समाज में लोगों के बीच खूब चलती हैं। और बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी इन बातों पर गहरा विश्वास होता है। पर वे लोग जो सच्चाई के प्रेमी हैं जो कहते हैं सिर्फ सुनूंगा नहीं बल्कि अपनी आखों से देखूंगा की ये सच है या नहीं।

वो तांत्रिकों के करीब जाने की हिम्मत करते हैं और फिर उन्हें ज्ञात होता है की सच्चाई तो इसके विपरीत है। तांत्रिक और आम व्यक्ति में बहुत कुछ एक जैसा ही है उनको भी भूख लगती है, उनकी भी कपडे चाहिए, रहने के लिए छत चाहिए।

अर्थात उनके और हमारे जीवन में बहुत अधिक भिन्नताएं नहीं है। लेकिन हाँ हमारे और उनके कर्म करने के उद्देश्य में जरुर अंतर है।

हम लोग जहाँ अपने परिवार और स्वयं की आवश्यकताओं और इच्छाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं। दूसरी तरफ वे लोग शिव का ध्यान करने में, मन्त्र जाप करने में अपने समय का उपयोग करते हैं।

पर ये बात कहना की तांत्रिकों के पास आलौकिक शक्तियाँ होती है जिससे वो किसी को भस्म कर सकते हैं या फिर किसी के ऊपर मन्त्र मारकर उसे काबू में कर सकते हैं ये सब झूठी बातें हैं। इंसान अपने मनोरंजन के लिए समाज में ऐसी बातें करता है।

तो जब ये सच इंसान को पता चल जाता है तो उसके मन में तांत्रिकों को लेकर छवि गायब होने लगती है। और फिर वो तांत्रिकों के नाम पर हो रही फ़ालतू की बातों पर यकीन नहीं करता। और उसका तांत्रिक शक्तियों पर भी भरोसा उठने लगता है।

#2. आपको मुक्ति चाहिए सिद्धियाँ नहीं।

देखिये, इन्सान को सिद्धियों की नहीं मुक्ति की आवश्यकता होती है ये बात स्वयं उन्होंने कही है जिन्होंने सिद्धियों को जाना है।

वे कहते हैं की सिद्धि होती है या नहीं ये दूर की बात है, उसे छोडो तुम्हें तो अपनी परेशानियों से मुक्ति चाहिए। तुम अपने जीवन को देखो, और इमानदारी से जांचों की मेरे जीवन में क्या क्या तकलीफें हैं और फिर उनसे छुटकारा पाओ।

तुम बेकार के चक्करों में मत पड़ो। अन्यथा बात ऐसी ही हो जायेगा जैसे किसी इंसान के हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए हों और वो सोच रहा हो की कौन सा जादू करूँ जिससे की मुझे 1 करोड़ मिल जाये।

अरे भाई तू पहले पैसों का नहीं चाक़ू का इस्तेमाल कर इन रस्सियों को काट। बाद में पैसों के बारे में सोचना।

हमारा हाल ऐसा ही होता है हमारी जिन्दगी में सौ तरह की परेशानियां होती हैं। हम ठीक से पढ़ते नहीं है, अपना काम जिम्मेदारी से पूरा नहीं करते। हम किसी के साथ किया वादा नहीं निभा सकते। हमें ढंग के दोस्त चुनने नहीं आते।

हमारी परेशानी ऐसी होती है, लेकिन हम बजाय अपनी समस्याओं को हल करने के, उन चमत्कारों के जानने की इच्छा रखते हैं जो कभी हमारे हाथ आयेंगे ही नहीं।

आप अगर 30 साल तक भी तंत्र विद्या क्यों न सीख लें। आप तब भी किसी मुर्दे को जिन्दा नहीं कर सकते। आप पकृति के खिलाफ नहीं जा सकते।

जब आप ये सच जान लेंगे की तांत्रिक बनने का ये अर्थ नही होता की आँख बंदकर जो चाहो वो पा लो, या अपने दुश्मन को खत्म कर दो।

तब तक आप अपने जीवन की कमियों को सुधारने पर ध्यान नहीं देंगे। और ध्यान न देने का परिणाम यह होगा की आपकी परेशानियां और बढ़ती चली जाएँगी और अंततः आपको उन्हीं से दुःख मिलेगा।

#3. अपने कष्ट बन्धनों को स्वयं दूर करें।

तो यह जानने के बाद की तांत्रिक शक्तियों का सच क्या है? अब जाहिर सी बात है आपको अपनी परेशानियों की भी याद आ गई होगी। आपको दिख रहा होगा की मेरे जीवन में क्या तकलीफें हैं? और मैं तांत्रिक शक्ति पा कर किन किन समस्याओं को सुलझना चाहता हूँ।

तो ये पता करने के बाद अब आपका कर्तव्य यह नहीं है की आप किसी तांत्रिक के पास जाएँ और उससे तंत्र विद्या सीखें बल्कि आपका कर्तव्य है अपने बन्धनों को तोडना।

देखिये कौन सी बात है जो आपको जिन्दगी में आगे बढ़ने से, एक अच्छा और सुन्दर जीवन जीने से रोक रही है। कौन सा ऐसा विषय है जो आपको सच्चाई के साथ, आनन्द के साथ और एक शान्ति से भरा जीवन जीने से रोक रहा है।

बस वो बात जानिए और फिर उसका समाधान करना शुरू कर दीजिये। आप पाएंगे की अपने बन्धनों को अपनी परेशानियों को हल करने में आपको तकलीफ हो रही है। मन को डर लग रहा है।

पर अंततः आप पाएंगे की हिम्मत करके आपने अपनी परेशानियों से मुक्ति पाना शुरु कर दिया है। और आप पहले से एक आजाद, निडर और समझदारी भरा जीवन जी रहे हैं।

#4. विशेष शक्ति आपके भीतर पहले से है।

ठीक जैसे छोटे बच्चों को लगता है न की सपने में उनके भगवान जी आयेंगे या सेंटा क्लोज जायेंगे और उनकी सब इच्छाओं को पूरा कर देंगे।

वैसे ही अधिकांश लोग बड़े होकर भी जीते हैं उन्हें लगता है इस संसार में कुछ दिव्य शक्तियाँ होती हैं जो अगर मनुष्य को हासिल हो जाएँ तो सारी परेशानियां मनुष्य की खत्म हो जाती है।

इसलिए लोग फिर तांत्रिक शक्तियाँ हासिल करने की कोशिश करते हैं। हकीकत यह है की जिन भी तकलीफों से आप गुजर रहे हैं उन सबसे लड़ने की ताकत आपके भीतर पहले से ही है।

जो भी मुश्किलें आपको बहुत बड़ी लगती हैं उनसे निपटना आपके लिए बहुत आसान है पर क्योंकी आपने खुद को यह कह दिया है की मेरी परेशानी सबसे बड़ी है तो अब आप उससे दूर भाग रहे हैं।

अतः ईमानदारी से जीवन में चल रही परेशानियों पर गौर कीजिये। वो समस्या चाहे पैसे की हो, खराब रिश्ते की हो या फिर नौकरी की हो जो भी तकलीफ, डर और लालच है उसे मन से हटा दीजिये आपकी अधिकतर परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएँगी।

पर आप सोचेंगे उपरवाला आएगा और वो ठीक करेगा या कोई दूसरा इंसान आपकी समस्याओं से आपको मुक्ति देगा तो यह बहुत बड़ा भ्रम है।

#5. तंत्र विद्या में नहीं सही लक्ष्य में है जीवन की सार्थकता।

जीवन की सार्थकता इस बात में नहीं है की तन्त्र विद्या सीखकर आपने अपने दुश्मन को हराया की नहीं, आपने किसी को अपने काबू में किया की नहीं।

बल्कि आपके जन्म लेने की सार्थकता आपके सही जीवन जीने से है। याद कीजिये आपको जन्म क्यों मिला है?  ये जिन्दगी आपको शांति से, प्रेम से जीने के लिए मिली है।

पर वो शांति वो प्रेम जीवन में तब तक नहीं आ सकता जब तक की आप किसी ऐसे काम को अपनी जिन्दगी न बना लें जिससे की वाकई दूसरों का कल्याण होता है।

ये मत सोचिये की जो मैं काम कर रहा हूँ उसके सिवा अच्छा काम कोई हो ही नहीं सकता। जी नहीं, अपने आसपास देखिये क्या कुछ है जो मैं इससे बेहतर कर सकता हूं

आज प्रकृति नष्ट हो रही है, नदियाँ गंदी हो रही हैं, मासूम जानवरों की हत्याएं हो रही हैं, धर्म के नाम पर अन्धविश्वास फ़ैल रहा है जिससे इन्सान और प्रकृति दोनों का विनाश हो रहा है।

तो आज समय है अर्जुन की भाँती एक योद्धा बनकर पृथ्वी को विनाश से बचाने का।

और जानते हैं जब आप सही काम को अपना जीवन लक्ष्य बनायेंगे तो आप अपनी चिंताओं से भी मुक्त हो जायेंगे। क्योंकी ये याद करने के लिए की मेरे जीवन में क्या तकलीफें हैं? आपके पास समय ही नहीं रहेगा।

आप कहेंगे किसे टाइम है फ़ालतू की चीजों को सोचने का हमें अब सही काम मिल चुका है उसे करेंगे फिर चाहे जीत मिले या हार।

पढ़ें: जिन्दगी में सही काम कैसे करें?

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

काली शक्तियां कैसे प्राप्त करें? 100% कारगर तरीका 

शैतानी शक्ति कैसे प्राप्त करें? जानें अद्भुत उपाय

ईश्वर की शक्ति का सच क्या है? जानें कैसे मिलेगी

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद तांत्रिक शक्ति कैसे प्राप्त करें? अब आप इस प्रश्न का उत्तर भली भाँती जान गये होंगे। अभी भी इस विषय पर मन में कोई प्रश्न है तो आप सीधा 8512820608 इस whatsapp नम्बर पर हमसे सम्पर्क कर सकते हैं, साथ ही लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर भी कर दें।

Leave a Comment