तांत्रिक क्रिया हटाने के उपाय | 100% कारगर तरीका

तांत्रिक क्रियाओं की चपेट में आने वाले इन्सान के मन में बेचैनी, शरीर में दर्द और एक अजीब सा डर उसके मन में बैठ जाता हैं, ऐसे में तांत्रिक क्रिया हटाने के उपाय जानकर इस समस्या का उचित समाधान करना जरूरी हो जाता है।

तांत्रिक क्रिया हटाने का उपाय

देखिये हर साल देश के अलग अलग राज्यों में तांत्रिक क्रियाओं से पीडित लोगों की खबरें आती रहती हैं, वे लोग जिन परिवारों में ऐसा कोई पीड़ित व्यक्ति पाया जाता है उनके घर का माहौल बिगड़ जाता है, उन्हें कई तरह के नुकसान भी झेलने पड़ते हैं।

अतः आज हम जरा बारीकी से इस समस्या को समझेंगे और साथ में कुछ ऐसे उपाय बतायेंगे जिससे आप जड़ से इस समस्या को खत्म कर सकते हैं।

बस आपको ध्यान पूर्वक इस लेख को अंत तक पढना होगा और किसी भी तरह का प्रश्न हो तो आप नीचे दिए Whatsapp नम्बर पर सीधा हमसे बात कर सकते हैं। 

तांत्रिक क्रियाओं को कैसे जानें?

जिस किसी व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया का प्रभाव है, उसकी परेशानी का कोई भी समाधान करने से पूर्व समस्या की मुख्य वजह को जानना जरूरी हो जाता है।

वे लोग किसी तरह की तांत्रिक क्रिया का शिकार होते हैं उनमें सामान्यता कुछ लक्षण दिखाई देते हैं जैसे की

  1. अचानक बेवजह चिल्लाना और रोना।
  2. शरीर में दर्द की समस्या का सामना करना।
  3. खाना पीना समय पर न खाना।
  4. जल्दी गुस्सा आ जाना और किसी को जान से मारने पर उतारू हो जाना।
  5. अजीब अजीब सी हरकतें करना, अपने होश में रहना।
  6. बहुत हँसना या बहुत रोना।
  7. पढ़ाई या किसी जरूरी काम में मन न लगना।
  8. रात को नींद न आना या अजीब से सपने आना।

इस प्रकार देखा जाए तो जिस व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया का प्रभाव होता है उसका पूरा जीवन बदल जाता है, आप पाओगे जैसा वो इन्सान था वो पहले जैसा रहा नहीं। और ये सब जो लक्षण बताएं हैं, ये धीरे धीरे इन्सान में दिखाई देने शुरू होते हैं।

और दुर्भाग्य की बात इन लक्षणों को देखते हुए अज्ञान के अभाव में लोग पीड़ित व्यक्ति की मदद भी नहीं कर पाते।

परिवार के सदस्य इन्सान की इस तरह की हरकतों को देखते हुए उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं। और डॉक्टर भी इस समस्या के लिए कोई उचित दवा नहीं दे पाते क्योंकी ये मानसिक समस्या होती है।

वे लोग तांत्रिक, ज्योतिष, पंडित इत्यादि के पास ले जाते हैं, जहाँ उन्हें तमाम तरह के उपाय बताये जाते हैं वे उन्हें अपनाते हैं। पर समस्या फिर भी ठीक नहीं होती, अगर पीड़ित व्यक्ति को राहत भी मिलती है तो बस थोड़ी देर के लिए।

तांत्रिक क्रिया हटाने के अचूक उपाय

तो अब हम आपको तांत्रिक क्रिया हटाने का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे जान लेने के बाद हमेशा के लिए आप खुद को और अपने पारिवारिक सदस्यों को तांत्रिक प्रभावों से हमेशा के लिए मुक्त कर सकते हैं।

#1. तांत्रिक क्रियाओं का सच जानें।

जिन तांत्रिक क्रियाओं को सच्चा मानकर लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए तांत्रिकों के पास जाते हैं, ऐसे लोग एक पल ठहरकर यह भी जानने का प्रयास नहीं करते की तंत्र मन्त्र में कुछ जादुई शक्तियाँ होती भी हैं या सिर्फ हमने मानी हुई है।

जी हाँ जो व्यक्ति जिज्ञासु होगा जिसे सच्चाई से प्रेम होगा वो जान्ने का प्रयास करेगा, समझेगा की तांत्रिक क्रियाओं से लोगों को समस्या होती है ये तो मैंने जान लिया पर क्या वाकई ऐसा होता है क्या कोई मन्त्र फूकने से किसी की बुद्धि भ्रष्ट हो सकती है?

क्या किसी मन्त्र में इतनी ताकत होती है की वह इंसान को रोने पर, अजीब हरकतें करने पर मजबूर कर दें। या फिर सिर्फ ये एक वहम है, एक डर है जो इन्सान के मन में आ जाये तो उसे डराकर रख देता है।

सच्चाई यह है की भले किसी इंसान ने भूत देखे न हो पर वो मानता जरूर है की भूत हैं। और उनसे बचने के लिए तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं।

इसी प्रकार किसी भी तंत्र मन्त्र में इतनी शक्ति नहीं होती की वो किसी दूर बैठे इन्सान को परेशान कर दे। पर चूँकि हमारे समाज में इस तरह की बातों पर लोग खूब यकीन करते हैं अतः पीड़ित व्यक्ति को यह शक या भ्रम होने लगने लगता है की उसके ऊपर किसी ने जादू किया है।

अरे। भाई समझो जादू जैसा कुछ नहीं होता, मन्त्र में कुछ विशेष नहीं होता। कोई भी कितनी ही साधना क्यों न कर ले वो आपको भस्म नहीं कर सकता।

अब कुछ लोग कहेंगे तो तुम्हें धर्म पर और मन्त्र जाप पर यकीन नहीं है। अरे भाई मुझे धर्म पर यकीन है, पर अंधविश्वास और इन तमाम तरह की नकली और झूठी बातों पर बिलकुल भी नहीं है।

मैं खुद इस तरह के भ्रम से गुजर चुका हूँ, मुझे भी लगने लगा था किसी ने मुझपर कोई तांत्रिक क्रिया या जादू टोना किया है। अगर आप वह जानना चाहते हैं

पढ़ें: जादू टोना से निकलने की सच्ची कहानी।

संक्षेप में कहें तो तांत्रिक क्रियायें इन्सान को डराकर उसे भ्रम में डालकर परेशान करने की एक विधि है। जो इन्सान ये सच जान लेता है वो फिर इस सच को दूसरों तक पहुंचाकर उन्हें उनके दुखों से मुक्त हो गया।

#2. पीड़ित को प्यार से समझाएं और भरोसा दिलाएं।

जब आप ये सच्चाई जान लें की तांत्रिक क्रियाओं से आप दुखी नहीं हैं, आप दुखी हैं अपने विचारों से अपनी कल्पनाओं से, यानी अपने भ्रम से।

जिस दिन आपका ये भ्रम टूटेगा। जिस दिन आप जान लेंगे की जो मैं मानता था, जिन चीजों को मैंने अपनी सच्चाई माना था वैसा तो कुछ भी नहीं था। अगर मैं चाहता तो अपने बन्धनों को कभी भी तोड़ सकता था।

उस दिन आप कहेंगे की काश। कोई पहले ही मुझे ये बात समझा देता। ताकि जितना डर, जितनी बेचैनी मैंने सही उतनी मुझे कभी झेलनी नहीं पड़ती। तो चाहे आपको ये तांत्रिक समस्या हो या किसी और को, ये सच्चाई समझाने का प्रयास करें।

हालाँकि अगर आपको लगता है वो इन्सान आपके समझाने से नहीं समझेगा। तो फिर आपको तांत्रिक क्रियाओं से हटने का तीसरा उपाय पढना चाहिए।

#3. मन के भ्रम को दूर करने की विधि बनाएं।

अब तक हमने जाना की जादू टोना, उपरी हवा जैसा कुछ नहीं होता। इस बात में सच्चाई नहीं होती लेकिन मन को तो मनाना कठिन होता है, मन तो उन चीजों को सच मानता है जैसा वो सोचता है।

तो यह देखते हुए की कोई इन्सान भ्रम में जी रहा है, व्यर्थ ही दुःख पा रहा है और आपकी बात नहीं समझ रहा है, ऐसे इंसान को भ्रम से बाहर निकालकर उसे पीड़ा से मुक्ति देने के लिए आप कोई ऐसा उपाय खोजिये जिससे की वो ये सच्ची बात समझ सके।

उदाहरण के लिए आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जो तंत्र मन्त्र की सच्चाई जानता हो, फिर आप उस व्यक्ति से कहें की तुझे यही बात एक बाबा के रूप में या तांत्रिक के भेष में किसी व्यक्ति को समझानी है ताकि वो तेरी बात पर यकीन कर सके। और जिस भ्रम में वो जी रहा है उससे बाहर आ सके।

या फिर आप चाहे तो और कोई विधि आजमा सकते हैं, हर वह विधि जिससे की उस इन्सान के मन का भ्रम दूर हो उसके जीवन में सच्चाई आये आप उस विधि का प्रयोग कर सकते हैं।

अगर आप इस काम में हमारी सहायता लेना चाहते हैं तो आप इस whatsapp नम्बर 8512820608 पर मैसेज कर सकते हैं, हमें आपकी साहयता करके ख़ुशी होगी।

#4. बच्चों या पीड़ित को असली धर्म बताएं।

निश्चित रूप से तन्त्र मन्त्र के इस भ्रम में जीने वाला इन्सान बड़ा दुखी होता है, क्योंकी मन में विचार ही ऐसे आते हैं की वो मजबूरन ऐसी हरकतों को करने के लिए विवश हो जाता है जो आम इंसान कभी सोच भी नहीं सकता।

तो अगर आप नहीं चाहते आगे से कोई भी आपके परिवार का सदस्य या आपका प्रियजन इन चीजों में उलझकर दुःख पायें। तो उन्हें भगवान राम और कृष्ण के पास लेकर जाएँ।

उन्हें रामायण और भगवद्गीता का पाठ कराएं। जब वो जानेंगे की वास्तव में धर्म क्या होता है? राम और कृष्ण हमें क्या सिखाना चाहते हैं। फिर वो धर्म के नाम पर इन चीजों को करना छोड़ देंगे।

अभी तो हमारी हालत ऐसी है की हम धर्मग्रन्थ पढ़ते नहीं जिसकी वजह से हम धर्म के नाम पर फिजूल के तन्त्र मन्त्र पर भरोसा करते हैं, दूसरा वे लोग जो पढ़ते भी हैं वे उनका उल्टा पुल्टा अर्थ निकालते हैं।

हैरान होने की बात ये है की हिन्दू होने के नाते अधिकाँश लोगों को हनुमान चालीसा की चौपाइयों का वास्तविक अर्थ मालूम नही होगा।

इस तरह कोई किताब या गुरु आपको आपके धर्म तक लेकर जाएँ जो तुम्हें राम से मिलवाए उस व्यक्ति के पास जाएँ। सौभाग्य से आज के समय में ये काम आचार्य प्रशांत कर रहे हैं, पेश हैं कुछ किताबें जो आपको जरुर पढनी चाहिए।

आचार्य प्रशांत की Top 10 किताबें | Best Life Books

#5. तांत्रिक क्रियाओं से मुक्ति के लिए सही संगती जरूरी।

तांत्रिक क्रियाओं से हमेशा के लिए मुक्ति चाहिए तो उसका उपाय हमने ऊपर आपको बता दिया। लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी आपको तन्त्र मन्त्र जैसी विधियों से छुटकारा मिल जाये, ये थोडा मुश्किल है।

क्यों? क्योंकि जब तक आप उन दोस्तों के, उन लोगों के बीच रहेंगे जिन्हें इन चीजों पर गहरा यकीन है तब तक आपके मन में ये शक बना रहेगा की कहीं वापस कोई मुझ पर जादू टोना न कर दे।

तो इन सबसे बचना है तो एकमात्र उपाय है सही संगती करना। अगर अच्छे लोग आपके पास नहीं हैं तो अपना अधिक से अधिक समय अच्छी किताबें पढने में, महान लोगों के बारे में जानने में, खेलने कूदने में बिताएं ताकि इस तरह की फ़ालतू की चीजों पर विश्वास करना आप बंद कर सको।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद तांत्रिक क्रिया हटाने के उपाय आप भली भाँती जान गये होंगे। अगर अभी भी इस विषय पर कोई सवाल है तो आप इस whatsapp नम्बर पर अपने सवालों को सांझा कर सकते हैं। साथ ही जानकारी को शेयर भी कर दें।

Leave a Comment