सीढ़ी के नीचे किचन कैसे बनाएं? 100% कारगर विधि!

घर में वास्तु दोष की बला से बचने के लिए कमरे, खिड़की के साथ साथ किचन का निर्माण सही दिशा में होना बेहद जरूरी है, अतः आज हम इस परेशानी से बचने के लिए सीढ़ी के नीचे किचन कैसे बनाएं? जानेंगे।

सीढ़ी के नीचे किचन कैसे बनाएं

वे लोग जिनका वास्तु दोष में गहरा विश्वास होता है ऐसे लोग घर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले किसी ज्योतिष या पंडित की राय जरुर लेते हैं ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की दिक्कत का सामना करना न पड़े।

तो चाहे आप नये घर में किचन को स्थापित करना चाहते हों या पुराने घर की मरम्मत करके नए अंदाज में उस किचन को बनाना चाहते हों।

आपको इस काम को सफल बनाने के लिए 2 बातें ध्यान में रखनी हैं, पहली ये की आपको समझना होगा की वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है? दूसरी बात आपको समझना होगा उन बातों में कितना लॉजिक अथवा सच्चाई कितनी है।

इसलिए आज हम पूरी बात स्पष्ट तरीके से आपके सामने रखने जा रहे हैं आपसे निवेदन है किचन से जुडी हर तरह की परेशानी का समाधान पाने के लिए ये पोस्ट पूरा पढ़ें।

सीढ़ी के नीचे किचन क्यों नहीं बनाते  

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ी अथवा जीने के नीचे कभी भी मन्दिर, बाथरूम अथवा रसोई घर का निर्माण नहीं करना चाहिए ऐसा करने पर घर में वास्तु दोष की समस्या जन्म लेती है जिसके घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

कहा जाता है ऐसे घरों में धन सम्पत्ति की कमी होती है, साथ ही घर में लोगों के बीच आये दिन अशान्ति और कलेश का माहौल रहता है। घर में लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

अतः इस स्तिथि से निपटने के लिए अक्सर सुझाव दिया जाता है की हम सही आकार और दिशा में सीढ़ियों का निर्माण करे।

सीढ़ी के नीचे किचन कैसे बनाएं?

 घर में स्पेस की कमी के चलते या घर को आकर्षक लुक देने के लिए यदि आप सीढ़ियों के ठीक नीचे किचन का निर्माण करना चाहते हैं तो ये संभव है, और इसके लिए आपको वास्तु दोष से घबराने की जरूरत नहीं है।

आमतौर पर लोग कुछ नुकसान होने या अनहोनी होने के डर से सीढ़ियों के नीचे रसोईघर का निर्माण करने से बचते हैं, हालाँकि उनका ये डर वाजिब भी है क्योंकी घर परिवार, रिश्तेदार और समाज में उन्हें यही सुनने को मिलता है की ये करना अशुभ होता है।

नीचे इस विषय से जुडी कुछ समस्याओं और उनके समाधान की चर्चा की गई है जिसे समझने के बाद आप सीढ़ियों के नीचे सुन्दर सा किचन बनाने के सपने को आप पूरा कर सकते हैं।

#1. अन्न और धन की कमी दूर होगी इस उपाय।

सीढ़ियों के नीचे रसोईघर का निर्माण करने से भगवान रुष्ट होते हैं और घर में अन्न की और पैसों की कमी होती है, ये कथन आपने सुना होगा पर इस बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

क्योंकी जो व्यक्ति ये बात कहता है या तो बेचारा अज्ञानी है या आपको मूर्ख समझता है। अतः उसकी बात को ग्रहण करके उससे डरने की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं है।

क्योंकी तर्क के आधार पर उसकी बात में कोई दम नहीं है, होता तो विज्ञान इस बात को प्रमाणित कर देता की सीढ़ियों के नीचे किचन बनाने से कुछ बुरा होता है।

तो वैज्ञानिक नजरिये से उसकी बात झूठी है ही इसके साथ साथ धार्मिक नजरिये से भी ये बात बिलकुल झूठी है।

जी हाँ क्योंकी अगर आप भगवान को मानते हैं तो आप हिन्दुओं की केन्द्रीय पुस्तक उपनिषद पढने पर पाएंगे की चंद लोगों ने भगवान के नाम पर पूरी जनता को डराने का काम किया है।

अरे भाई। उपनिषद नहीं पढ़े कोई बात नहीं रामायण, भगवदगीता पढ़िए उन्हीं में कहीं पर भगवान राम या कृष्ण हमें ये बताते हैं की रसोईघर सही दिशा में नहीं बनाओगे तो घर में वास्तु दोष के कारण समस्या उत्पन्न होगी।

ऐसा कुछ वहां नहीं लिखा है वहां तो सिर्फ ये कहा गया है की सही कर्म करो उसका फल भी सही मिलेगा। तो इस बात को अन्धविश्वास मानें क्योंकी ये न तो धार्मिक है और न ही इस बात के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण उपलब्ध है।

#2. किचन से जुडी अशांति और क्लेश ऐसे मिटेगी।

दूसरा प्रमुख डर लोगों को ये रहता है की अगर सीढ़ियों के ठीक नीचे किचन बन जायेगा तो घर में तकरार होगी, लोगों के बीच विवाद होगा।

अतः वे लोग जो शांति प्रिय हैं वे लोग तो बदनामी और टेंशन से बचने के लिए कहते हैं की हमें तो चाहे जो हो जाये सीढ़ियों के नीचे रसोईघर का निर्माण नहीं करना है।

और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपसे बस यही कहेंगे की और कुछ नहीं यह लोगों को डराने की एक साजिश है जो वर्षों से चली आ रही है।

भला किचन में पके हुए भोजन और सामान का आपकी शांति या अशांति से क्या लेना देना, अगर घर में लोग ठीक हैं, एक दूसरे के प्रति लोगों की नियत और व्यवहार अच्छा है तो चाहे किचन किसी भी दिशा में बना हो रिश्ते अच्छे ही होंगे।

लेकिन अगर लोगों के मन में एक दूसरे के प्रति मतभेद है, नाराजगी है तो भैया! किचन चाहे आप दुबई के किसी बड़े होटल में बना लीजिये वहां भी आपका परिवार रहेगा तो लड़ाइयाँ तो होगी ही।

तो अब आप खुद समझदार हैं की आपको किचन को ठीक करना है या फिर घर के माहौल को।

#3. शारीरिक स्वास्थ्य और हर समस्या का समाधान

एक और बड़ा डर लोगों में अक्सर यह देखा जाता है की घर के मुखिया, बच्चों का या स्वयं का शारीरिक स्वास्थ्य कहीं खराब न हो जाये इस डर से वह सीढ़ियों के नीचे किचन बनाते ही नहीं।

तो हम आपसे यही कहना चाहेंगे की जब तक आप जिन्दा हैं कोई न कोई तकलीफ जिन्दगी में आती रहेगी, अगर आपको लगता है वह परेशानी किचन की सही बनावट के कारण हो रही है तो फिर आप मूर्ख कहलायेंगे।

क्योंकी भाई किसी का स्वास्थ्य खराब है तो डॉक्टर उसकी तबियत ठीक करेगा या फिर किचन की टूट-फूट, मरम्मत से तबियत ठीक हो जाएगी।

पर हम ऐसे ही लोग हैं हम जानते नहीं की समस्या कहाँ पर है और उसका उचित समाधान क्या है पर हम सौ तरह की और फालतू की चीजों को करने में लगे रहते हैं।

सीढ़ी के नीचे किचन बनाने का काम शुरू करें 

तो साथियों अब आप जान चुके हैं की समस्या किचन में नहीं है, परेशानी हमारे अन्दर है, अगर मन साफ़ है तो भाई किचन कहीं भी बनाओ और अगर मन में खोट है, शरीर बीमार है तो किचन को कहीं भी बना लो क्या फर्क पड़ता है।

ठीक वैसे जैसे कपडे पहनने वक्त ये सोचते हो की आज ये वार है इसलिए ये पहनूंगा नहीं न, या फिर आज सोमवार है आज के दिन सिर्फ ये वाली सब्जी बनेगी।

नहीं न साफ सुथरे कपड़े जो मिले उसे पहन लेते हो, जो सब्जी बने खा लेते हो। क्योंकी आप इन चीजों को मूल्य नहीं देते, इसी तरह किचन पेट भरने की एक जगह है, वो जगह साफ़ हो बस इतना काफी है।

पर अगर आप इसी बात को मूल्य देने लगेंगे तो जिन्दगी में जो चीजें गौर करने लायक हैं उन चीजों से आपका ध्यान हट जायेगा और आप बाद में पछतायेंगे।

तो अंत में हम आपसे यही कहना चाहेंगे की घर आपका, चॉइस आपकी तो आप बनाइए जहाँ किचन बनाना है।

बस ये ध्यान रखें जिन्दगी में कुछ भी लगे गलत हो रहा है तो उस बुराई की जिम्मेदारी किचन की नहीं है और जिन्दगी में जब लगे कुछ भी अच्छा हो रहा है तो ये भी समझ लीजिये उसके पीछे किचन जिम्मेदार नहीं है।

इसके बावजूद आपके मन में कोई संदेह बचा हुआ है और आपका कोई सवाल है जो हमसे पूछना चाहते हैं तो बेझिझक इस whatsapp नंबर 8512820608 पर आप अपने सवाल सांझा कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

मंगली दोष क्या है? जानें प्रभाव, नुकसान और परेशानी से मुक्ति

काल सर्प दोष क्या है? कारण, प्रभाव और मुक्ति का उपाय

 चंद्र दोष क्या होता है? लक्षण, नुकसान और समाधान

अंतिम शब्द

तो साथियों हमें उम्मीद है इस लेख को पढ़कर सीढ़ी के नीचे किचन कैसे बनाएं? अब आप यह भली भाँती जान गए होंगे, लेख के सम्बन्ध में कोई प्रश्न है तो उपरोक्त whatsapp नम्बर पर सांझा करें, साथ ही यह लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे अधिक से अधिक शेयर भी जरूर कर दें।

Leave a Comment