हकीकत में सांप देखना शुभ होता है या अशुभ| जानें सच्चाई!

सपने में सांप का दिखाई देना इन्सान को अन्दर तक हिला देता है पर सोचिये अगर सच में आँखों के सामने सांप दिखाई दे तो क्या होगा होगा? आइये जानते हैं हकीकत में सांप देखना शुभ होता है या अशुभ।

हकीकत में सांप देखना शुभ या अशुभ

प्रकृति में सांप सबसे विषैले सर्पों में से एक होता है, जिसके डंक से इन्सान मौत की नींद भी सो सकता है। ऐसे में कोई नहीं चाहता कभी भी उसका सांप से आमना सामना हो, इसी कारण जहाँ कहीं भी ये जन्तु दिखाई देता है लोग इसे मारकर भगाने लगते हैं।

या फिर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो एक पल के लिए सांप को देख लें तो उनके मन में कई तरह के बुरे ख्याल आने लगते हैं, उन्हें लगता है आज का दिन ही खराब है या फिर उन्हें  किसी तरह की अनहोनी होने के विचार आने शुरू हो जाते हैं।

तो ऐसी स्तिथि में सवाल आता है की इन्सान को क्या करना चाहिए? चलिए इस लेख में सच्चाई जानते हैं।

हकीकत में सांप देखना शुभ या अशुभ

मान्यताओं के अनुसार सावन माह में जीवित सांप का दिखना शुभ होता है, चूँकि सावन का महिना भगवान् शिव को अर्पित है और उनके गले में नागों का हार रहता है अतः ऐसे समय में सांप के दिखाई देने का अर्थ है की भगवान शिव अपनी कृपा आप पर बरसाने वाले हैं।

तो ये तो रही मान्यता। हालाँकि कुछ और मान्यताओं को मानें तो जिन्दा सांप का दिखाई देना इन्सान की किस्मत के पलटने के संकेत देता है। वे लोग जिनकी जिन्दगी में तमाम तरह की परेशानियाँ चल रही हैं, सांप के दिखने का अर्थ है उनके घर में खुशियाँ आने वाली है।

तो ये रही मान्यताएं अर्थात जिन बातों पर लोग विश्वास करते हैं, अब हम मान्यताओं से परे एक सच्चाई आपके सामने सांझा कर रहे हैं।

धर्म के अनुसार हकीकत में सांप देखना शुभ है या अशुभ ?

जो धारण करने योग्य हो उसे धर्म कहते हैं, अर्थात सच्चाई पर चलना ही धर्म कहलाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की जिन साँपों को धर्म के नाम पर पूजा जाता है, नागपंचमी मनाई जाती है।

उन सांपो का दिखना शुभ है या अशुभ इस बात को लेकर धर्म कुछ भी नहीं कहता। धर्म का एकमात्र मकसद है इन्सान को सच्चाई के रास्ते पर लेकर चलना ताकि वो झूठ पर चलकर दुःख न पा सके।

सोचिये उस इन्सान की हालत कैसी होगी जिसे पता हो की सच क्या है वो फिर झूठी बातों पर यकीन करके उन्हीं के सहारे जिन्दगी जी रहा हो, हो सकता है उसे कुछ समय के लिए झूठी ख़ुशी मिल जाये लेकिन अंत में तो उसे दुःख ही मिलेगा न।

क्योंकि झूठी बात ज्यादा टिक नहीं सकती। उदाहरण के लिए जो इन्सान सोचता है की पैसे से ही सुख मिलता है एक दिन तो उसे अहसास हो ही जायेगा की पैसा कितना भी कमा लो ये इन्सान को संतुष्टि नहीं दे सकता।

खैर। जहाँ तक बात है सांपो की तो ये बात जान लीजिये की सांपो को लेकर जितनी तरह की बातें समाज में चलती हैं उनका एकदम धर्म से कहीं लेना देना नहीं।

क्योंकि सनातन धर्म के प्राचीनतम ग्रन्थ हैं वेद, और वेदों का ही सार है वेदांत, तो कोई बात धार्मिक है या नहीं ये हम तभी कह सकते हैं जब वो बात वेदांत में लिखी हो।

आपको जानकर हैरानी होगी की वेदान्त के प्रमुख स्तम्भ भगवदगीता में कहीं पर भी साँपों को लेकर कोई बात नहीं कही गई है तो हम प्रूफ के साथ आपको कह रहे हैं की ये बात धार्मिक नहीं है।

हालाँकि वे लोग जो कहते हैं की पुराणों में और तमाम तरह की किताबों में तो ये बात लिखी है तो हम उनसे यही कहेंगे की पुराणों में लिखी गई बातों का मकसद लोगों को कोई ऊँची बात सिखाना था।

उदाहरण के लिए जब ये कहा कहा गया की कण कण में भगवान हैं तो इसका अर्थ ये थोड़ी है की आपके सामने मौजूद गेट के अंदर भगवान होंगे, उस बात को कहने का मतलब था की भगवान हर काल में हर समय मौजूद हैं, बस आप सही काम करो ताकि तुम परमात्मा को पा सको।

तो संक्षेप में कहें तो धर्म नहीं कहता की ये बात शुभ है या नहीं, धर्म एक ही बात कहता है एक जिन्दगी मिली है उसे सच्चाई के साथ जियो अन्यथा बहुत दुःख मिलेगा। और सच तो ये है की और जानवरों की तरह सांप भी एक स्तनधारी है उसमें कोई ख़ास बात नहीं है।

जिस तरह कभी बन्दर, हाथी दिख जाता है उसी तरह सांप है, अगर वो दिख गया तो न तो टेंशन लेने की जरूरत है और न ही बहुत खुश हो जाने की।

विज्ञान के अनुसार हकीकत में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ 

विज्ञान का काम है इन्सान को विभिन्न वस्तुओं, जीवों के बारे में बताना। विज्ञान आपको ये बता देगा की सांप की प्रजातियाँ कितनी है, सांप के काटने से इन्सान कितनी देर तक जिन्दा रह सकता है।

पर विज्ञान आपको ये नहीं बता पायेगा की सांप को काटने से आपकी जिन्दगी में कुछ होगा की नहीं, दूसरे शब्दों में कहें तो विज्ञान के पास इतनी शक्ति नहीं होती की वो आपका भविष्य बता सके।

और न ही साइंस को इस बात से कोई लेना देना की आप सांपो को लेकर क्या सोचते हैं। तो अगर आपको लगता था की सांप को दिखने से क्या पता कुछ अनहोनी या कुछ अच्छा हो जाता है ये बात किसी रिसर्च में आई है।

तो ऐसा बिलकुल नहीं है।

हकीकत में काला सांप देखना शुभ या अशुभ

देखिये सांप का रंग चाहे काला हो या फिर कुछ और सांप के दिखने से कुछ नही होता। लेकिन वे लोग जिन्होंने अपने धर्मग्रन्थ नहीं पढ़े जिन्हें न ही विज्ञान की समझ है उन लोगों को कोई कुछ भी बता दे वो मान लेते हैं।

उदाहरण के लिए किसी ने कह दिया की काले सांप को देखने से जिन्दगी में कुछ बहुत अच्छा होता है तो वो तुंरत मान लेते हैं, वहीँ किसी ने कह दिया काले सांप भद्दे होते हैं, इनको देखने से दिन बुरा बीतता है तो फिर कुछ लोग इन्ही बातों पर यकीन कर लेते हैं।

इस तरह देखा जाये तो जो जिस बात पर यकीन करेगा उसके लिए वैसा ही होगा।

पढ़ें: अंधविश्वास क्या है | क्यों पढ़े लिखे लोग भी अन्धविश्वासी होते हैं?

FAQ~ हकीकत में सांप देखने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

शुक्रवार को सांप देखना शुभ या अशुभ

शुक्रवार के दिन सांप देखने से न तो किस्मत चमकती है और न ही जिन्दगी में कुछ बुरा/अशुभ होता है। शुक्रवार को सांप दिखना सामान्य सी बात है।

रविवार को सांप देखना

रविवार को सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं, क्योंकि सांप बेचारा एक जीव है अगर वो एक दिन अचानक दिख भी जाए तो इतना हैरान परेशान होने की बात नहीं है।

बुधवार को सांप देखना

बुधवार को सांप दिख भी जाये तो कोई टेंशन नहीं है, जिस तरह हफ्ते में सारे वार आते हैं उसी तरह बुधवार को भी सांप दिखाई दे तो कुछ नहीं होगा।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने को पढने के बाद हकीकत में सांप देखना शुभ होता है या अशुभ। इस प्रश्न का उत्तर आप भली भाँती जान गए होंगे।

लेख को पढने के बाद कोई सवाल बाकि रह गया है तो बेझिझक आप इस whatsapp हेल्पलाइन नम्बर 8512820608 पर अपने सवाल सांझा कर सकते हैं साथ ही जानकारी को अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

Leave a Comment