कुछ बातें कहने को तो बेहद सरल सी लगती हैं लेकिन उन बातों में छुपा अर्थ बहुत कम लोग जान पाते हैं ऐसे ही सपने में सिक्के उठाते देखना ये बात तो साधारण लगती है पर इसके पीछे गहरे राज छुपे हैं।
जी हाँ हमारे सपने में बहुत सी चीज़ें आती हैं जिनको यदि हम ध्यान से समझें तो हमारी जिन्दगी में क्या चल रहा है? हमारा भविष्य कैसा होगा? ये बात हम भली भाँती जान सकते हैं।
और इसलिए हम आपको अक्सर सपने में दिखाई देने वाली चीजों का सच्चा अर्थ बताते हैं, आज हम आपके साथ सपनों में सिक्के उठाने की सच्चाई साँझा करने जा रहे हैं, आपसे निवेदन रहेगा लेख में लिखी गई प्रत्येक बात को ध्यानपूर्वक समझें।
सपने में सिक्के उठाते देखना
देखिये मान्यताओं के अनुसार सपने में सिक्के उठाते देखना अत्यंत शुभ है, ऐसा होने पर जीवन में धन प्राप्ति के अवसर बढ़ते हैं,पैसे की तंगी दूर होती है और इन्सान का जीवन खुशहाली में बीतता है।
हालाँकि स्वप्न शास्त्र में लिखी गई इस बात से प्रभावित होकर किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले आपको अनेको बार सोचना चाहिए।
क्योंकी कई बार जब इन्सान को मालूम होता है की उसके सपने में दिखाई देना वाल द्रश्य शुभ है तो ख़ुशी के मारे उसको ये आत्मविश्वास हो जाता है की वो जो करेगा अच्छा ही होगा, और ऐसे में गलतियाँ करने की वजह से उसे अंततः दुःख मिलता है।
अतः हमारी राय में यदि आपको स्वप्न पर आधारित मान्यताओं पर यकीन है आपको विश्वास है की इन बातों का जिन्दगी पर असर पड़ता है तो फिर भी आपका शुभचिंतक होने के नाते हम आपसे यही कहेंगे की सावधान रहें।
क्योंकि सपने में तो कुछ भी हो सकता है, सपने में आज आप सिक्के उठाने का दृश्य देख रहे हैं तो कल मालूम होगा जेब में से सिक्के गिर रहे हैं।
तो क्या सपने में सिक्के गिरने का दृश्य देखकर आप ये सोचने लगेंगे की मुझे अब घाटा होगा या पैसे की दिक्कत आएगी?
नहीं न, देखिये कुछ भी मानने से पहले विचार कीजिये की मैं जो मान रहा हूँ क्या उसमें थोड़ी सी भी सच्चाई है? अगर नहीं है तो आप उसको मानना बंद कीजिये।
एक समझदार इन्सान की भाँती जिन्दगी में जो सही है, सच्चा है उस बात से प्रेम कीजिये बाकी सौ फ़ालतू चीजों से नहीं।
जानें सपने में सिक्के उठाने को लेकर धर्म क्या कहता है?
अगर आपको लगता है हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रन्थों में सिक्के उठाने को लेकर बातें लिखी हैं और इसलिए आप इन बातों पर गहराई से यकीन करते हैं।
तो आपको साफ साफ बता दें जिस तरह से हर धर्म की एक पुस्तक होती है, जैसे मुसलमान की कुरान, सिक्खों की गुरुग्रंथ साहिब और इसाईओं की बाइबल होती है।
उसी प्रकार हिन्दुओं की केन्द्रीय पुस्तक का नाम है उपनिषद, और उपनिषदों को पढने पर आपको मालूम होगा की सिक्के उठाने या गिरने से संबंधित बातें जो हमें समाज में सुनने को मिलती है।
वो बातें उपनिषदों में है ही नहीं यही उपनिषेदिक ग्रन्थ के रूप में विख्यात भगवद्गीता में भी इन बातों का जिक्र नहीं किया गया है।
जो ये साबित करता है की ये बात धार्मिक नहीं है। अतः वे लोग जो कहते हैं की धर्म में ये बातें लिखी है इसलिए हम ये मानते हैं तो उन्हें समझ लेना चाहिए की धर्म में ये बातें नहीं लिखी है।
ये बातें जादू टोना, तन्त्र मंत्र इत्यादि से जुडी हैं, इन बातों का क्योंकी सच्चाई से कोई लेना देना नही है अतः इस बात को धार्मिक सिद्ध नहीं किया जा सकता।
बात रही स्वप्न शास्त्र की तो देखिये हिन्दू धर्म दुनिया का प्राचीनतम धर्म है, और हमारा धर्म भारत से लेकर अनेक कई देशों की सीमाओं तक फैला।
चूँकि इन्सान की प्रवत्ति ही रही है दूसरे को डराना, धमकाना और स्वयं को ऊँचा सिद्ध करना, अतः इसी मानसिकता के साथ लोगों को डराने के लिए उसने इस तरह की कोई किताब रच दी जिसे बाद में धार्मिक पुस्तक कह दिया गया।
पर असल में आप इस तरह की किसी भी किताब को पढ़ते हैं और उसे ही धर्म मानते हैं तो आप सनातन धर्म क्या है? ये हमें क्या सीख देता है? कभी नहीं जान पाएंगे।
अतः संक्षेप में कहें तो हिन्दू धर्म में सिक्के उठाने की मान्यता स्वीकार्य नहीं है ये बात धर्म नहीं कहता बस लोगों द्वारा कही जाती है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
सपने में सिक्के उठाने के पीछे का विज्ञान समझिये
अब तक हमने इस लेख में समझा है की समाज में सिक्के उठाने को लेकर लोगों के बीच कौन कौन सी मान्यताएं प्रचलित हैं, साथ ही हमने ये जाना की सनातन धर्म का इन बातों से कोई सम्बन्ध नहीं है।
अब हम एक और पहलू को देखेंगे जिसको देखने के बाद आप खुद ये निर्धारित कर सकते हैं की आपको क्या करना चाहिए क्या नहीं।
देखिये विज्ञान के नजरिये से देखें तो कोई भी सिक्का फिर चाहे वो किसी भी धातु का बना हुआ हो उससे आपकी जिन्दगी में किसी भी तरह की समस्या हल नहीं हो सकती।
ये ऐसी ऐसी बात है जैसे कोई कहे की मेरे सपने में शेर आया था और अब मेरी कैंसर की बीमारी ठीक हो जाएगी क्योंकी शेर माता रानी का वाहन है।
तो बताइए क्या आप उसकी बातों पर यकीन करेंगे। नहीं न, आप कहेंगे कैसर हुआ है तो जल्दी डॉक्टर के पास जाओ।
इसी तरह सपने में आप खुद को या किसी को कोई सिक्का उठाते देखें या गिराते, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ज़िन्दग में अगर कोई समस्या है तो वो समस्या तो सही समाधान करने से ही ठीक होगी।
अतः विज्ञान उन तमाम तरह की तर्कहीन, बेबुनियादी बातों का विरोध करता है जो लोग समाज में मानते हैं।
हम ये नहीं कह रहे हैं की जीवन जीने के लिए धर्म जरूरी नहीं, सिर्फ विज्ञान जरूरी है। जी नहीं धर्म ही तो इन्सान को सही जिन्दगी जीना सिखाता है, धर्म ही तो मनुष्य के दुख से मुक्ति देता है।
पढ़ें: धर्म क्या है?
पर यदि हम धर्म जैसी पवित्र चीज़ के नाम पर अफवाहें उड़ाकर धर्म का ही मजाक बनाएं तो बताइए क्या ये उचित है?
अंत में हम आपसे यही कहना चाहेंगे की सही जिन्दगी जियें, जीवन में सही काम करें इसी में जीवन की सार्थकता है, वो बात जो धर्म में नहीं लिखी है, जिसकी विज्ञान भी पुष्टि नही करता उस बात को मानने से पहले सौ बार विचार कीजिये।
संबंधित पोस्ट:-
✔ सपने में कृष्ण भगवान को देखने का क्या मतलब है?
✔ सपने में सांप को भागते हुए देखना शुभ या अशुभ| सावधान
✔ बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ| जानें सच्चाई!
अंतिम शब्द
बहरहाल इस पोस्ट में इतना ही तो अब आप खुद ये जान गये होंगे की सपने में सिक्के उठाते देखना शुभ होता है या अशुभ। अभी भी लेख के विषय में मन में कोई सवाल है तो 8512820608 whatsapp नम्बर पर सम्पर्क करें, साथ ही यह लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।