घोड़े की नाल के खतरनाक नुकसान| जानकर चौंक जायेंगे!

0
मुझे सुनना है

आज भी कई घरों के गेट के बाहर घोड़े की नाल टंगी हुई दिख जाएगी, कहते हैं इसे लगाने के कई सारे फायदे होते हैं लेकिन सही विधि से न लगाने पर इन्सान को घोड़े की नाल के नुकसान भी झेलने को पड़ सकते हैं?

घोड़े की नाल के नुकसान

तो आखिर क्या है घोड़े की नाल का सच और इंसानों के लिए घोड़े की नाल कैसे इतनी खास है? इसे समझने के लिए आपको आज का यह लेख ध्यानपूर्वक पढना चाहिए। ताकि आपके जीवन में घोड़े की नाल के अच्छे प्रभाव देखने को मिल सके।

घोड़े की नाल का महत्व? जानें क्यों करते हैं इसका प्रयोग? 

मान्यता के अनुसार घोड़े की नाल घर को बुरी नजर, काली शक्तियों से बचाने में सहायता करती है, इसलिए सदियों से इसका प्रयोग नजर विरोधी प्रतीक के तौर पर किया जाता रहा है।

यह नाल इसलिए भी खास मानी गई है क्योंकी कहते हैं वे लोग जो घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लटकाते हैं, उनके घर में शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है, उस घर में अशांति और क्लेश दूर होकर शांति और समृद्धि आती है।

यही कारण है की आज भी इस आधुनिकता के दौर में लोग घोड़े की नाल को गेट के उपर टांगते हैं और जीवन में मनोकामना की पूर्ती होने की आस रखते हैं।

घोड़े की नाल से होने वाले फायदे 

घर में घोड़े की नाल का इस्तेमाल करने के कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं।

#1. कहते हैं जिन घरों में धन की समस्या उत्पन्न हो रही है, उन घरों के मुख्य द्वार में घोड़े की नाल स्थापित करके आर्थिक संकट दूर होने लगते हैं।

#2. जिन परिवारों में शनिदेव की कृपा बाधित है, उनके सभी दोष घोड़े की नाल टांगने से ठीक हो जाते हैं।

#3. मकान के मेन गेट पर यू (U) आकृति में घोड़े की नाल को लटकाने से मनुष्य को अचूक लाभ होते हैं।

#4. मान्यता है की तिजोरी में यदि घोड़े की नाल को काले कपडे में लपेटकर रख दिया जाये तो शीघ्र ही धन वृद्धि होने के आसार होते हैं।

#5. अगर कुंडली में किसी ग्रह की स्तिथि खराब है और आपको बार बार असफलताओं का सामना करना पड़ रहां है तो ऐसी स्तिथि में घोड़े की नाल का कड़ा बनाकर पहनने से लाभ मिलता हैं।

तो साथियों अगर आप इन्टरनेट पर या किसी ज्योतिष के पास जायेंगे तो आपको घोड़े की नाल के यह कुछ विशेष फायदे सुनने को मिलेंगे। हालाँकि ये विधियाँ आज तक कितने लोगों के काम आई है इस बात का प्रमाण किसी के पास नहीं है।

अब हम इन्हीं मान्यताओं के आधार पर जानेंगे की घोड़े की नाल को घर में लटकाने से आपको कौन कौन से नुकसान देखने को मिल सकते हैं।

घोड़े की नाल के नुकसान जानकर चौंक जायेंगे

हमने अपनी रीसर्च में ये पाया की घर में घोड़े की नाल लटकाने के कोई विशेष नुकसान नहीं होते, हालाँकि अगर गेट के बाहर आपने सही विधि से इस नाल को नहीं लटकाया तो फिर इस नाल से मिलने वाले अचूक फायदों से आप वंचित रह जायेंगे।

अतः अधिकांश ज्योतिष अथवा वे लोग जो घोड़े की नाल को शुभ मानते हुए इसका उपयोग करने की सलाह देते हैं उनके अनुसार घोड़े की नाल को U आकार में टांगना चाहिए ताकि सभी तरह की बुरी नजर, जादू टोने के प्रभाव से आप मुक्त रहें।

तो अब तक हमने जाना की सभी वस्तुओं में से से घोड़े की नाल किस तरह विशेष है और इस नाल का प्रयोग करने से कौन से लाभ अथवा नुकसान होते हैं। अब हम वो सच आपके साथ साँझा करेंगे जिससे आपका नजरिया बदल जायेगा।

 घोड़े की नाल का यह रहस्य जानें 

देखिये सदियों से भारत में लोगों का बुरी नजर, काली शक्ति इत्यादि पर गहरा विश्वास रहा है और यही कारण है की आज भी जब कभी हम सुनते हैं की किसी को किसी की बुरी नजर लग गई है या किसी के घर में किसी ने कोई टोटका किया है।

तो हमें उस परेशानी के साथ साथ समाधान भी बताया जाता है, उदाहरण के लिए जब कोई कहता है की किसी की बुरी नजर के कारण किसी की तबियत खराब हो गई है तो उसे उपचार में नींबू मिर्ची का या कोई अन्य उपाय बताकर यह समझाया जाता है की इस समस्या का हल मिल गया है।

पर अगर हम इन मान्यताओं को साइड में रखकर जरा सा सच्चाई को जानने का प्रयास करें तो आप पाएंगे की वैसा कुछ है ही नहीं जैसा हम सुनते हैं और जैसे उपाय हम आजमाते हैं।

उदाहरण के लिए बुरी नजर होती है या नहीं इस बात को न तो विज्ञान साबित करता है और न ही कोई इन्सान सीधे तौर पर बता सकता ही की बुरी नजर होती है या नहीं।

पर हां मन को ये भ्रम रहता है जब सब लोग कह रहे हैं की ये बात होती है तो चलो इसे मान लेते हैं कहीं हमारे साथ कुछ बुरा न हो जाये।

इसी तरह घोड़े की नाल से वाकई कोई चमत्कार होता है या नहीं इस बात का सबूत आपको कोई नही दे सकता पर फिर भी आपको लगता है ये बातें सच्ची होंगी।

पता है आपको ऐसा क्यों लगता है? क्योंकी आप अज्ञानी हैं, आपके मन में सच्चाई को लेकर कोई प्रेम नहीं है।

जिस इन्सान को सच्चाई से प्रेम होगा उसकी जिन्दगी में कोई तकलीफ आयेगी तो सबसे पहले वो कहेगा की बुरी नजर या कोई टोना टोटका छोडो मुझे बताओ तकलीफ क्या है?

एक बार आप जान लेते हैं की समस्या क्या है तो अब आप उसका समाधान भी करने लगते हैं। इसी तरह अगर लगता है की घर में किसी की तबियत खराब है तो आप ये नहीं कह पाएंगे की उसे किसी की बुरी नजर लग गई है।

बल्कि आप उसको डॉक्टर के पास लेकर उसका इलाज करवायेंगे। इसी तरह अगर लग रहा है किसी ने बुरी बातें बताकर आपके बच्चे के मन को डरा दिया है तो आप ये नहीं कहेंगे की उसको किसी की बुरी नजर लगी है।

आप कहेंगे उसको डर लगा है और अभी मैं उसके डर को दूर करने का उपाय करूँगा।

बस इस तरह चाहे धन की कमी हो, घर में अशांति हो जो भी समस्या जिन्दगी में मौजूद है आप उसका सीधा समाधान कर सकते हैं। आपको घोड़े की नाल के भरोसे बैठे की कोई जरूरत नहीं।

घोड़े की नाल क्या है? लोहा ही तो है, आज तक इतने लोहे देखें हैं जिन्दगी में क्या किसी लोहे ने आपकी समस्या का समाधान किया है? अगर नहीं तो अब आपको उस नाल से इतनी उम्मीद कैसे है?

ये तो वही बात है जैसे मैं शराबी हूँ और मैं घर में झगड़ा करता हूँ तो मेरे परिवार के लोग घर में घोड़े की नाल टांगकर सोचते हैं की हमारे घर में शांति आ जाएगी? क्या ये सम्भव है नहीं न, वो तो तभी आएगी जब मैं मूल परेशानी शराब को छोड़ दूंगा।

अगर फिर भी आप इस तरह की चीज़ों पर विश्वास करते हैं तो समझ लीजिये आप धर्म के नाम पर अन्धविश्वास अपना रहे हैं।

पढ़ें: सनातन धर्म क्या है?

तो साथियों इतना जानने के बाद भी अगर लगता है की घोड़े की नाल से जुडा कोई सवाल मन में बाकी रह गया है तो आप इस whatsapp number 8512820608 पर मैसेज करके आप अपने सवालों को हम तक सांझा कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद घोड़े की नाल के नुकसान, फायदे और इसका महत्व आपको भली भाँती पता चल गया होगा। इस लेख को पढ़कर मन में कोई सवाल बाकी है तो उपरोक्त whatsapp नम्बर पर बताएं, साथ ही लेख उपयोगी सिद्ध हुआ है तो इसे शेयर भी कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here