सपने में बहुत सारे नारियल देखना | शुभ या अशुभ जानें सच्चाई!

ये बात सभी जानते हैं की किसी भी शुभ कार्य को सम्पन्न करने के दौरान नारियल फोड़ा जाता है लेकिन सवाल आता है सपने में बहुत सारे नारियल देखना क्या दर्शाता है? क्या ये शुभ है या अशुभ आइये जानें।

सपने में बहुत सारे नारियल देखना

देखिये स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन्सान को सपने में दिखाई देने वाली हर वस्तु, हर घटना का उसके वास्तविक जीवन से सम्बन्ध होता है।

अतः सपने में यदि कोई विशेष दृश्य दिखाई देता है तो ये बात या तो किसी अच्छी घटना घटने के संकेत देती है, या फिर किसी आफत की सूचना देती है।

तो चलिए आज हम धार्मिक कार्यों में पवित्र फल के रूप में जाने जाने वाले नारियल के सपने में दिखने की सच्चाई को जानते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख के प्रथम भाग में आप नारियल के सपने से जुडी सामजिक मान्यता के बारे में जानेंगे, दूसरे भाग में आपको उस मान्यता के पीछे की सच्चाई जानने को मिलेगी जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। अतः लेख को अंत तक पढना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सपने में बहुत सारे नारियल देखना

वास्तु शास्त्र की मानें तो गहरी नींद में बहुत सारे नारियल का दिखाई देना दर्शाता है की आपकी जिन्दगी में जल्द ही खुशखबरी आ सकती है, आपको नौकरी में, व्यापार में अथवा पढ़ाई में सफलता मिलने वाली है। आपके सभी बिगड़े हुए काम अब बनने वाले हैं।

तो ये तो रही मान्यता जिसके बारे में जो लोग जानते हैं उन्हें जैसे ही इस तरह का कोई सपना दिखाई देता है तो वो तुरंत खुश हो जाते हैं। हालाँकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए ये सपना कुछ ख़ास मायने नहीं रखता।

अब यहाँ सवाल ये नहीं है की लोग क्या मानते हैं, सवाल है की इस बात में कितनी सच्चाई है? और क्या विज्ञान ने ऐसी कोई रिसर्च की है जिससे ये साबित हो सके की वाकई ऐसा होने पर इन्सान की जिन्दगी में कुछ अच्छा होता है?

या फिर ये बस लोगों का अन्धविश्वास है, या कहें तो एक मान्यता है चलिए इस जवाब की खोज में आगे बढ़ते हैं।

विज्ञान के अनुसार सपने में बहुत सारे नारियल देखने का अर्थ

देखिये इन्टरनेट और समाचार पत्रों में आज तक ऐसी हमें कोई खबर नहीं मिली जो ये दावा करती हो की सपने में नारियल का दिखना वाकई शुभ है और इससे वाकई लोगों की जिन्दगी में चमत्कार होता है।

हमेशा से ही विज्ञान की ये ख़ास बात रही है की वो किसी भी बात को यूँ ही नहीं मानता, वो फैक्ट और लॉजिक के आधार पर अपनी बात रखता है।

विज्ञान जरुर इन्सान को ये कहता है की इन्सान को सपने में अक्सर वही चीज़ें दिखाई देती हैं जो बातें उसके दिमाग के लिए गम्भीर होती हैं।

पर ये कहना किसी फल या अन्य वस्तु के सपने में दिखाई देने से इन्सान की जिन्दगी रंगीन हो जाती है इस तरह की झूठी बातों पर विज्ञान इन्सान को भरोसा करने की सलाह नहीं देता।

तो ये रही रियलिटी विज्ञान के अनुसार। अब हम आगे बढ़ते हैं और समझते हैं आखिर बहुत से लोग जो धर्म के नाम पर इन बातों को सही ठहराने की कोशिश करते हैं आइये देखते हैं शास्त्रों में इसके बारे में क्या लिखा है?

धर्म के अनुसार सपने में बहुत सारे नारियल देखने का मतलब

देखिये अगर आपको लगता है धर्म इन्सान को कहता है की तुम इन चीज़ों पर विश्वास करो, और इनके भरोसे बैठकर जिन्दगी जियो तो आप बड़ी गलतफहमी में हैं।

धर्म का उद्देश्य है इन्सान को सच्चाई के रास्ते पर लेकर जाना ताकि उसके जीवन में मौजूद दुःख समाप्त हो, इसलिए सत्य की राह पर चलना ही धर्म कहलाता है।

और बात रही शास्त्रों की तो समझिएगा जिस तरह हर धर्म की एक केन्द्रीय पुस्तक होती है जैसे सिक्खों की गुरुवाणी और ईसाईयों की बाइबल है, उसी तरह हिन्दुओं की केन्द्रीय पुस्तक का नाम है उपनिषद और श्रीमदभगवदगीता।

और आपको जानकर हैरानी होगी की प्रमुख उपनिषदों में और गीता के 700 श्लोकों में कहीं भी ये बात नहीं लिखी है की सपने में नारियल देखना शुभ होता है।

अतः ये कहना की ये बात सनातन धर्म सिखाता है तो ऐसा बिलकुल नहीं है, अगर जानना है की सनातन धर्म क्या है? तो वेदांत पढ़िए क्योंकि इसी में है वो अमृत ज्ञान जो तुम्हें धर्म का वास्तविक अर्थ बतायेगा।

और उस ज्ञान को पाकर आपका सर गर्व से ऊँचा होगा और आप जानेंगे की विश्व में सनातन धर्म कैसे ख़ास है?

पर अगर आप सनातन धर्म के वास्तविक संदेश से वंचित रह गए तो फिर आपको तमाम तरह की व्यर्थ की बातों को मानना पड़ेगा जिनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।

सपने में बहुत सारे नारियल देखने पर क्या करें?

देखिये ये जानने के बाद की धर्म और विज्ञान दोनों इस बात का समर्थन नहीं करते अतः अब सवाल आता है की जब कभी सपने में इस तरह की घटना होते दिखे तो हमें क्या करना चाहिए?

देखिये यदि सपने में एक या बहुत सारे नारियल दिखे तो न तो खुश हो जाना चाहिए और न ही आपको इस बात का शोक मनाना चाहिए।

क्योंकि समझदारी इसी में है जब भी आपको इस तरह का फल या कोई जानवर सपने में दिखाई देता है तो

इस घटना को विशेष नहीं मानना चाहिए।

क्योंकि सपने, सपने होते हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं होती। जबरदस्ती किसी सपने का अर्थ ढूंढना ये तो मूर्खता की बात है न।

मान लीजिये कोई कहे की मुझे सपने में मेरा मोबाइल चोरी हो गया तो क्या अगले दिन उस इन्सान को घबराना चाहिए?

नहीं न, एक समझदार इन्सान की निशानी है की वो कहेगा मोबाइल चोरी हुआ या कुछ और इसमें घबराना क्या वो तो महज सपना है। सपने में कई लोग पायलट बन जाते हैं तो क्या सच में वो एक पायलट होते हैं?

नहीं न, तो बजाय सपनों पर ज्यादा देने के इन्सान के लिए जरूरी है एक सही जिन्दगी जीने पर ध्यान लगाना। अगर आप असल में एक सही लाइफ जी रहे हैं तो आपको सपनों की ज्यादा फ़िक्र नहीं करनी पड़ती।

आप कहते हैं सपने में कुछ भी दिखे है तो महज सपना ही।

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद सपने में बहुत सारे नारियल देखना क्या दर्शाता है, अब आप भली भाँती जान गए होंगे। इस लेख को पढ़कर मन में कोई सवाल है इस हेल्पलाइन नम्बर 8512820608 पर whatsapp कर सकते हैं, साथ ही कोई सवाल हो तो बेझिझक आप उसे whatsapp पर शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment