स्वयं की नजर कैसे उतारे? अपनाएं ये अचूक विधि

अगर पिछले कुछ दिनों से आपका कोई भी काम ठीक नही हो रहा है, आपके स्वास्थ्य में गिरावट आई है या फिर आपका व्यवहार बदल सा गया है और आपको लगता है किसी की बुरी नजर आपको लग चुकी है तो जानिए स्वयं की नजर कैसे उतारे?

स्वयं की नजर कैसे उतारे

जी हाँ, कई बार हमें बुरी नजर लग जाती है और हालात ऐसे होते हैं की हम चाहकर भी अपनी परेशानी दूसरे को बताने में असमर्थ होते हैं।

तो ऐसी स्तिथि में यदि आप नजर उतारने के लिए किसी दूसरे इन्सान की मदद नहीं लेना चाहते हैं और खुद से ही किसी कारगर टोटके का उपाय कर अपनी समस्या से मुक्त होना चाहते हैं।

तो यह लेख आपके लिए ख़ास है क्योंकी हम आपको वो सीक्रेट विधि बताने जा रहे हैं जिसे जो जान लेता है वो हमेशा के लिए बुरी नजर के प्रभाव से दूर हो जाता है।

स्वयं की नजर कैसे उतारे? 100% सफलता मिलेगी।

उपरोक्त हेडिंग को पढने पर आपको लग सकता है की हम इतना विश्वास के साथ कैसे कह सकते हैं की हमारे द्वारा बताया गया टोटका आपके काम शत प्रतिशत आएगा।

क्योंकी टोटके हर किसी पर प्रभावी नहीं होते, कोई एक टोटका जो किसी के काम आ रहा है वो दूसरे के भी काम आये यह जरूरी नहीं होता।

पर आज हम आपको घरों में प्रचलित कोई टोटका नहीं बताने वाले हैं हम वो सीक्रेट बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया में जिस किसी ने भी जाना और समझा है उसे बुरी नजर से मुक्ति मिलना तय हो जाता है।

जी हाँ अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं यह जानने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढना होगा।

#1. सबसे पहले जीवन में हो रहे बदलावों को देखें।

सबसे पहले गौर कीजिये अपनी जिन्दगी पर और देखिये पिछले कुछ हफ़्तों से या महीने से जिन्दगी में क्या बदलाव हो गये हैं? क्या क्या समस्याएं जिन्दगी में खड़ी हो रही हैं?

उदाहरण के लिए आपकी तबियत बार बार खराब हो रही है या फिर आपको काम धंधे में नुकसान हो रहा है।

तो सर्वप्रथम वो कारण पता कीजिये जिसकी वजह से आपको लग रहा है किसी की बुरी नजर आपको लगी है।

एक बार आप कारण जान गए तो फिर आगे आप उस समस्या का उपचार कर सकते हैं। पर बहुत से लोग यही पर चूक कर जाते हैं उन्हें ठीक से ये भी मालूम नही होता की समस्या क्या है? वो कई तरह के टोने टोटके अपनाने लगते हैं, जो की ठीक नही है।

#2. समस्या को खत्म करने का प्रभावी तरीका अपनाएँ।

तो हमें लगता है अब तक आप अपनी समस्या को अच्छी तरह जान गये होंगे तो अब इसका उपचार जैसे भी सम्भव है उस विधि का उपयोग कीजिये।

उदाहरण के लिए आपकी हेल्थ बार बार खराब हो रही है तो इसका उपाय ये नहीं है की नमक या नींबू का टोटका करके आपके पेट में दर्द या शरीर की तकलीफ दूर हो जाएगी।

आपकी समस्या तो डॉक्टर के पास जाकर ही ठीक होगी। कई बार समस्या कुछ ऐसी हो जाती है की डॉक्टर के लिए भी समझना थोडा मुश्किल होता है तो अच्छे से अपना इलाज करवाएं, रिपोर्ट्स देखें।

निश्चित रूप से आपकी समस्या ठीक हो जाएगी। इसी तरह अगर लगता है धंधा ठीक नहीं चल रहा,लगातार घाटा हो रहा है।

तो ये समस्या तब ठीक होगी जब आप जानेंगे की आप गलती कहाँ कर रहे हैं, मार्केट में किस चीज़ की मांग है और आप लोगों को क्या सप्लाई कर रहे हैं।

तो इस तरह अपनी गलतियों से सीखकर आप अपने व्यापार में हो रहे घाटे से बाहर निकल सकते हैं।

#3. बुरी नजर के पीछे का सच जानें।

तो अब तक हमने समझा की इंसान को तकलीफें होती हैं और हर परेशानी का दुनिया में इलाज होता है, तो बजाय बुरी नजर और टोटका अपनाने में समय खर्च करने से अच्छा यह है की हम सीधे परेशानी का इलाज करें।

बहुत से लोग असली समस्या और उसके उपाय पर ध्यान नहीं देते और कई तरह के टोटके अपनाने में अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।

उदाहरण के लिए अगर बच्चा रात को चिल्ला रहा है तो लोगों को लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है, इसके बजाय हमें ये समझना चाहिए की बच्चा किस वजह से डर रहा है और रो रहा है? तभी तो हम उसकी परेशानी दूर कर पायेंगे।

इसी तरह अगर घर में अशांति हो रही है तो हमें लगता है हमें किसी की बुरी नजर लग गई है, अरे भाई एक दूसरे से झगड़ा होने का ये मतलब नहीं होता किसी की बुरी नजर लग गई है।

अगर मेरे विचार आपके विचारों से न मिले और मैं आपसे कहूँ मेरी बात मानो तो आप मेरा विरोध करोगे, और जहाँ विरोध होगा वहां लड़ाई तो होगी ही न।

तो यह कह देना की नहीं मेरी जिन्दगी में तकलीफें किसी की बुरी नजर के कारण हो रही हैं तो ये बेवकूफी भरी बात होगी।

पढ़ें: जादू टोना सच है क्या

#4. समझें बुरी नजर लोगों को क्यों लगती है? 

अब हो सकता है आपके मन में ये विचार उठे की हम यदि बुरी नजर का विरोध कर रहे हैं और आपसे कह रहे हैं की बुरी नजर महज अन्धविश्वास है तो फिर कई लोग जिनकी तबियत खराब रहती है, या जो रोते चिल्लाते हैं उनकी परेशानी टोटका करके कैसे ठीक हो जाती है?

तो देखिये इस बात का जवाब यही है की इंसान पहले तो खुद को ये विश्वास दिलाता है की बुरी नजर होती है, और फिर बाद में ये भरोसा भी दिलाता है की वो बुरी नजर टोटका करने से ठीक हो जाती है।

ठीक वैसे जैसे कोई कहे भूत होते हैं और वो इन्सान के अन्दर आ जाते हैं लेकिन कोई मन्त्र मारने से या टोटका करने से वो भूत चले जाते हैं।

अब ऐसे इन्सान ने पहले तो झूठी बात मान ली की भूत होते हैं और फिर ये एक और झूठ मान लिया की भूत चले जाते हैं।

इसी तरह जो लोग मानते हैं की भूत प्रेत, जादू टोना ये सब चीजों से इन्सान परेशान होता है वही लोग ये भी मानते हैं की कोई टोटका करके या किसी तांत्रिक के पास जाने से ये चीजें ठीक हो जाती हैं।

यही कारण है की वो इन्सान जो भूतों से बड़ा डरता है वो किसी तांत्रिक के पास जाता है तो वो उसे डर से मुक्त कर देते हैं। तो जो जैसा मानेगा वैसा ही उसके साथ होता है।

#5. सही संगती करें और जीवन सार्थक करें।

तो अब तक हमने समझा की किस तरह लोग अपनी समस्या को सुलझाने की बजाय उन चीजों में समय लगाते हैं जो की सच नहीं है।

और परिणाम यह होता है की जो लोग झूठी मान्यताओं पर यकीन करते हैं वो जिन्दगी में बहुत ठोकर खाते हैं, उन्हें कई लोगों का गुलाम बनकर जीना पड़ता है।

क्योंकी जो इन्सान ये कहता है की भूत प्रेतों का अस्तित्व है तो वो इन्सान अब अपने दर्द से छुटकारा पाने का लिए तांत्रिक के पास जायेगा और वो तांत्रिक उसे जो कहेगा वो उसे मानना पड़ेगा तो हो गया न वो तांत्रिक का गुलाम।

लेकिन जो भी ज्ञानी हुए हैं उन्होने कहा है गुलाम बनना है तो सच्चाई का बनिये, किसी इन्सान का नहीं। तो जीवन में अगर आप बुरी नजर, टोटके इत्यादि के भ्रम से दूर रहना चाहते हैं।

तो सबसे पहले अपना समय उन लोगों को देना बंद कर दीजिये जो अन्धविश्वासी हैं जो फ़ालतू की बातों पर यकीन करते हैं।

इसके बजाय आप अच्छे लोगों के साथ बैठे, अगर ऐसे लोग नहीं मिलते तो अच्छी किताबों की संगती करें, दुनिया में बहुत कुछ ऐसा है जो आप नहीं जानते और वो खजाना आपको किताबों से मिलेगा।

अगर आप अच्छी पुस्तक पढने से शुरुवात करना चाहते हैं तो पेश हैं कुछ पुस्तकें जो आपको अवश्य पढनी चाहिए।

पढ़ें: आचार्य प्रशांत की टॉप 10 पुस्तकें।

#6. बुरी नजर का रहस्य दूसरों को भी बताएं।

सच शुरू में कडवा तो लगता है लेकिन कहते हैं सच से बड़ी कोई दवाई नहीं है, इसलिए जिस प्रकार आज आपने जाना बुरी नजर जैसा कुछ नहीं होता।

ये सब इन्सान के मन का वहम है, और इसी वहम के कारण इंसान को बड़ी तकलीफ झेलनी पड़ती है। तो अब प्रेम के साथ दूसरों तक भी ये सच्चाई लेकर जाएँ।

ताकि वे लोग जो इन चीजों में फंसकर अपना समय और पैसा बर्बाद कर रहे हैं और दुःख झेल रहे हैं उन्हें भी मुक्ति मिले।

हालाँकि इस काम में आपको हमारी सहायता चाहिए आप हमसे बात करना चाहते हैं तो बेझिझक इस whatsapp नम्बर पर अपने विचारों को सांझा कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद स्वयं की नजर कैसे उतारे? इस प्रश्न का सीधा और सटीक जवाब आपको मिल गया होगा। अगर इस लेख को पढ़कर कोई भी सवाल मन में या कोई सुझाव है तो बेझिझक कमेन्ट बॉक्स में बताएं साथ ही लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर भी जरुर कर दें।

Leave a Comment