चप्पल से नजर कैसे उतारे? 100% कारगर विधि

चप्पल न सिर्फ हमारे मुलायम पैरों को पत्थर, कांटे, धूल मिटटी से बचाने का काम करती है ये इन्सान को लगी किसी भी बुरी नजर से भी मुक्ति दिला सकती है। जी हाँ आइये जानें चप्पल से नजर कैसे उतारे? सिर्फ 2 मिनट में।

चप्पल से नजर कैसे उतारें

देखिये, हर इंसान की जिन्दगी में ऐसे पल जरुर आते हैं जब उसके जीवन में अचानक एक के बाद एक समस्याएं आती रहती हैं। उसे मालूम भी नहीं होता ये समस्याएं कहाँ से आ रही हैं और कब खत्म होंगी।

तभी उसे कहीं से इस बात का अहसास होता है की ये सबकुछ किसी की बुरी नजर के कारण हो रहा है। अतः वह इस समस्या से मुक्ति का उपाय ढूंढता है।

कई लोग तो पंडित और ज्योतिष के पास चले जाते हैं वहीं कुछ लोग खुद से ही घर बैठे इस समस्या का समाधान ढूंढते हैं तो अगर आप चप्पल का उपयोग कर नजर उतारना चाहते हैं तो आगे दी गई जानकारी आपके बेहद काम आ सकती है।

चप्पल से नजर कैसे उतारे? जानें सच्चाई और समाधान

देखिये चप्पल जैसी कोई भी अन्य वस्तु इन्सान की नजर उतारने के लिए निश्चित रूप से लाभदाई रही है। प्राचीन समय से ही इस तरह के टोटके और विधियाँ लोगों के भीतर बैठे डर को दूर करती हैं।

पर किन लोगों की नजर उतारती हैं ये बात आपको समझनी होगी। देखिये, वे लोग जो यकीन करते हैं की उपरी हवा, जादू टोना जैसी चीजें हकीकत में होती हैं और कोई मन्त्र या टोटका करके किसी को बुरी नजर लगाईं जा सकती है।

ऐसे लोगों की नजर उतारने में ये विधियाँ बेहद काम आती हैं। संक्षेप में कहें तो जिन लोगों को इन चीजों पर यकीन होता है उन्हें अपनी समस्या का समाधान भी इन तरीकों से मिल जाता है।

दूसरी तरफ ऐसे भी लोग पाए जाते हैं जो कहते हैं भूत प्रेत, टोना टोटका और बुरी नजर जैसा कुछ नहीं होता ये सिर्फ अन्धविश्वास है, ऐसे लोगों के ऊपर वास्तव में ये चीजें काम नहीं करती।

अतः इससे साबित ये होता है की जो इन्सान इन चीजों को मानता है उसे नजर लग जाती है और फिर चप्पल, झाडू जैसी विधियों का उपयोग करके उसकी नजर दूर भी हो जाती है।

पर वे लोग जो इन चीजों पर विश्वास नहीं करते उन्हें इसका कोई असर नही होता।

तो अब आप यह निर्धारित कर लीजिये आपको ये चीजें माननी है या फिर नहीं। दरअसल ये चीजें वास्तव में होती नहीं है बस मन का भ्रम होता है जो दूर हो जाता है।

कोई भी चप्पल किसी का इलाज नहीं कर सकता। किसी भी चप्पल में ऐसा कोई गुण नहीं होता जिससे की वह किसी की तबियत को ठीक कर सके।

पर चूँकि मन में ये भ्रम बैठा होता है की हाँ ये चीज़ मुझे ठीक कर देगी तो ये भ्रम फिर दूर हो जाता है।

यही कारण है की हम पाते हैं बहुत से लोग जो आज भी अंधविश्वास और कुरीतियों का पालन करते हैं वो जल्दी से इन चीजों का उपयोग कर ठीक हो जाते हैं।

पर अगर आप ऐसे हैं जो कहते हैं मेरे साथ कुछ बुरा हो रहा है तो होने दो समय समय की बात है, आज बुरा है कल ठीक हो जाएगा।

पर मैं अन्धविश्वास को नहीं मानूंगा तो फिर आप पाते हैं की वे समस्याएं जिससे आप परेशान थे एक समय बाद वो ठीक हो जाती हैं।

अब चूँकि सच्चाई जान चुके हैं तो अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं की आप चप्पल का उपयोग कर किस तरह घर के छोटे बच्चों की या अन्य व्यक्ति की नजर उतार सकते हैं।

#1. चप्पल का उपयोग कर नजर उतारने की विधि अपनाएँ।

सबसे पहले जो व्यक्ति किसी की बुरी नजर से प्रभावित है उसे आप किसी प्रचलित विधि का उपयोग करके चप्पल से नजर उतारें।

चप्पल से नजर उतारने की विधि

जी हाँ, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं ताकि जो व्यक्ति इस भ्रम में जी रहा है की बुरी नजर से सच में किसी को नुकसान होता है उसके मन से ये भ्रम निकल जायें की बुरी नजर दूर हो चुकी है।

तो इस भ्रम को दूर करने के लिए आप कुछ ऐसा इन्तेजाम करें जिससे उसे सच में लगे की हाँ जो बुरी नजर का साया मेरी जिन्दगी में सवार था वो गायब हो चुका है।

#2. चप्पल की हकीकत बताएं और मन से भ्रम निकालें।

एक बार उस इंसान के मन से ये भ्रम निकल गया तो अब आप उसे वो सच्चाई बतला सकते हैं जो आप जानते हैं।

मन का भ्रम दूर करें

आप जब पायें उस व्यक्ति का मन शांत है, और उससे अब आराम से किसी विषय पर बातचीत की जा सकती है, तो आप सर्वप्रथम उसे ये समझाएं की बुरी नजर का क्या खेल है?

क्यों इन्सान इससे डरता है, और कैसे आप इससे मुक्ति पा सकते हैं? आप उसे बताइए की ये सब मन का भ्रम है जिसे इंसान हकीकत मानता है।

और जब ये वहम उसका मिटता है तो जो भीतर डर की वजह से समस्या उत्पन्न हो रही थी वो परेशानी भी मिट जाती है।

पढ़ें: जादू टोना सच है क्या?

#3. सच्चाई का उदाहरण देकर उन्हें निडर बनाएं।

इतिहास को देखें तो आज तक जिन्होंने भी अच्छे और ऊँचे काम किये हैं उन्होंने कभी भी इन चीजों को सच नहीं माना। आज हम प्रभु श्री राम की वीरता और उनके कर्मों के आधार पर उन्हें नमन करते हैं।

सच्चाई बताकर निडर बनाएं

पर श्री राम के बारे में जानने के लिए आप रामायण पढ़ें या योगवाशिष्ट सार, आप पायेंगे राम के महान जीवन में अच्छी शिक्षा की भूमिका कितनी बड़ी थी।

आप नहीं पाएंगे श्री राम जादू टोना, बुरी नजर इत्यादि में यकीन रखते थे। इसी तरह आप देखें शहीद भगत सिंह को, संत कबीर को या स्वामी विवेकानन्द को जिन्होंने भी एक ऊँचा और सुन्दर जीवन जिया था।

क्या उन्होंने कभी इन चीजों पर विश्वास किया? नहीं न, भरोसा करने के लिए भी कोई चीज़ होनी जरूरी है। जिसको जरा भी समझ होगी वो कहेगा यार किसी के देखने भर से किसी का क्या नुकसान हो सकता है।

और जब नुकसान नहीं हो सकता तो फिर ये बुरी नजर का खेल क्या है? ये खेल है डराने का, जब आप किसी इंसान को अपने काबू में करना चाहते हैं तो आपके पास दो तरीके हैं या तो उसे लालच दे दो।

पर यदि वो आपके लालच में नहीं आता तो फिर उसे डरा दो। वो झट से आपके पास आएगा।

अधिकांश लोग जो कहते हैं बुरी नजर होती है और उसका हम इलाज करेंगे वो वही लोग होते हैं जो या तो नामसझ होते हैं या फिर वे चाहते हैं की आप उनकी बातों पर यकीन करें। उनकी आज्ञा का पालन करें।

अन्यथा उन्हें क्या जरूरत थी झूठी बात को सच कहने की।

#4. मानें नहीं सच जानें।

समाज में सिर्फ बुरी नजर ही नहीं अपितु, झाड फूँक और कई तरह की फ़ालतू की बातों पर लोगों का बड़ा यकीन रहता है।

बुरी नजर का सच बताएं

और इन सब चीजों का सबसे बुरा प्रभाव उन मासूम बच्चों के मन पर पड़ता है जो इन चीजों को हकीकत मानते हुए जीते हैं।

अधिकांश लोगों के घरों में, मौहल्ले में इस तरह की बातें खूब चलती हैं जिन्हें सुनने से बच्चे अन्धविश्वासी हो जाते हैं, और इस बात का उदाहरण आप खुद को ही देख सकते हैं।

भले हमने बचपन से किसी किताब में ये न पढ़ा हो की कोई महापुरुष जादू टोना करते हुए सफल हो गए। परन्तु हमारा यकीन इन चीजों में बड़ा गहरा रहता है।

इसलिए खुद को ऐसा बनाएं जो जल्दी से किसी की बातों को सुनकर उस पर यकीन न करें बल्कि इन चीजों की सच्चाई जानें।

अगर किसी ने कह दिया की नींबू मिर्च से किसी की तबियत ठीक हो जाती है तो कहिये की बताइये ऐसा कैसे सम्भव है?

जब आप इस तरह सवाल करने लगते हैं तो पाते हैं की अन्धविश्वास धीरे धीरे कम होने लग जाता है।

#5. दूसरों तक भी हकीकत पहुंचाकर उन्हें भी मुक्ति दें।

इंसान वही जो दूसरे के दुःख को समझें, ठीक जैसे हमने आपको सच्चाई बताई और आपको बुरी नजर की सच्चाई बताई।

चप्पल से नजर कैसे उतारें~ दूसरों को भी ये सच बताएं

क्या आपको नहीं लगता आपके परिवार में आस पास और इस दुनिया में बहुत से लोग होंगे जो इस भ्रम में जीते हैं की ये सब चीजें असली हैं।

और इसी भ्रम में वो कई बाबाओं और पंडितों के पास जाते हैं जहाँ वो अपना समय और पैसा तो खर्च करते ही हैं साथ में ये भ्रम लेकर भी आते हैं की ये बातें सच होती है।

और एक बार जिसने इन बातों पर यकीन कर लिया अब वो डर डरकर जीवन जियेगा क्योंकी वो जानता है ये बुरी शक्तियाँ किसी पर आ जाती हैं तो कितना बुरा होता है।

और बाद में वो यही सीख अपने बच्चों को भी देते हैं। तो अगर जरा आपके भीतर प्रेम और करुणा है तो आप कहेंगे की जो मैंने जाना है और जिस डर से मैं मुक्त हुआ हूँ वो सच मैं अब दूसरे को भी बताऊंगा।

तो फिर आप इस पुण्य कार्य को आगे बढाते हैं। हालाँकि अगर आप दूसरों की मदद तो करना चाहते हैं पर आपको समझ नहीं आ रहा कैसे और कहाँ से की जाये?

तो आप इस whatsapp नम्बर 8512820608 पर मैसेज कर इस विषय पर हमसे बातचीत कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

घर को नजर से बचाने के लिए क्या करना चाहिए? कारगर उपाय

 

स्वयं की नजर कैसे उतारे? अपनाएं ये अचूक विधि 

 

कपूर से नजर कैसे उतारें? 101% अचूक उपाय!

 

धंधे में नजर लग जाए तो क्या करें? 100% कारगर उपाय

 

 

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद चप्पल से नजर कैसे उतारे? अब आप यह सच जान गए होंगे।

इस लेख को पढने के बाद मन में कोई सवाल है तो आप बेझिझक उपरोक्त whatsapp नम्बर पर अपने सवालों को सांझा कर सकते हैं, साथ ही लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर भी कर दें।

Leave a Comment