मसान हटाने का मन्त्र | भटकती आत्मा से पायें मुक्ति

अगर आप मसान हटाने का मन्त्र जानकर अपने परिवार या किसी परिजन के शरीर में आये मसान से मुक्ति का उपाय ढूंढ रहे हैं तो आज का यह लेख 100% आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

मसान हटाने का मन्त्र

ग्रामीण क्षेत्रों में मशान लगने की समस्या बहुत आम है, हर साल हजारों लोगों को इस समस्या के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ते हैं।

मान्यता है ग्रामीण क्षेत्रों में मसान देवता वहां के स्थानीय निवासियों और जंगली जानवरों की रक्षा करते हैं।

इसलिए घर में सुख शान्ति और समृद्धि पाने के उद्देश्य से कई लोग मसान को पूजते भी हैं। मसान को ऐसे प्रेत के रूप में जाना जाता है जो शमशान में रहना पसंद करता है।

कहा जाता है वे बालक या अविवाहित स्त्रियाँ जो शादी से पूर्व अकाल मर जाती हैं उनकी आत्मा मशान के रूप में भटकती रहती है।

यह आत्मा किसी भी जीवित इन्सान के शरीर में प्रवेश करके उसे डराती है जिससे वह पीड़ित व्यक्ति अजीब सा व्यवहार करता है, वो बेचैन हो जाता है और शांति की तलाश में इधर उधर भटकता रहता है।

मसान हटाने का मन्त्र  100% कारगर उपाय

यूँ तो किसी व्यक्ति पर लगे मसान को उतारने के लिए लोग तांत्रिक, पंडित या अघोरी बाबा के पास जाते हैं जो लोगों को उपरी हवा के प्रभाव से मुक्त करते हैं।

पर बहुत से लोगों को यह सब आजमाने के बाद भी इस समस्या से मुक्ति नहीं मिलती। उन्हें थोड़ी देर के लिए मसान के जाने की खबर सुनकर राहत तो मिल जाती है, पर वो समस्या कुछ महीने या सालों बाद फिर आ जाती है।

पर यदि आप चाहते हैं जिस व्यक्ति पर मसान लगा है उसकी यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाए।

और आपके परिवार में किसी भी सदस्य को दुबारा मसान न लगे तो इसके लिए हम आपको एक ऐसा कारगर उपाय बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप मसान से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।

जी हाँ यहाँ हम आपको कोई मन्त्र या विधि नहीं बता रहे हैं, हम आपको एक ऐसा सच्चा रहस्य बताने जा रहे हैं जो मसान के विषय में बहुत कम लोग जानते हैं।

#1. मसान की सच्चाई बताइये।

वे लोग जो भूत प्रेत के साए में जीते हैं, जिन्हें लगता है मुझपर कोई भूत प्रेत सवार हो गया है। वे लोग वास्तव में अपने ही मन की कल्पनाओं से डरने लगते हैं।

दरअसल वह इन्सान जिसे मसान लगा होता है वो जब भी चिल्लाता है, अजीब सी हरकतें करता है, असल में कोई भूत उसे कंट्रोल नहीं करता।

सच तो ये है की उस इन्सान ने भूत प्रेतों के बारे में सोच सोचकर खुद को यकीन दिलाया होता है की मेरे भीतर भूत आया है। वह यह जान ही नहीं पाता ये तो उसका खुद का विचार है।

और जैसा हम सुनते हैं, जैसा हम आँखों से देखते हैं वैसे ही विचार आने लगते हैं। कोई बात भले झूठी हो लेकिन अगर कई सारे लोग उसे कहें की नहीं ये सच है, सच है, तो ऐसा कह देने भर से वो बात सच हो जायेगी क्या?

नहीं न, पर हम लोग ऐसे ही हैं। गाँव में ऐसी बहुत सी अफवाहें चलती हैं, लोग एक दूसरे को डराने के लिए इस तरह की बातों पर यकीन करते हैं और अंततः खुद भी डर जाते हैं।

तो जब भी आप देखें कोई इन्सान कहे मुझे मसान लगा है और अजीब सी हरकतें करे तो घबराइये नहीं। बल्कि समझिये ये सब कुछ वो इन्सान जो कर रहा है वो सब उसके मन की बेचैनी, दर्द करवा रहा है।

अब बजाए उसे किसी बाबा या ज्योतिष के पास ले जाने के, अब आपका अगला कदम उस इंसान के मन की बेचैनी को दूर करना होगा।

और वो बेचैनी तभी दूर होगी जब आप ये जान पाएंगे की मन में उसके क्या चल रहा है? कौन से विचार उसको परेशान कर रहे हैं।

#2.  मन का डर निकालें।

मन का डर निकालने का अर्थ है आपने उसके भीतर का मसान हटा दिया। क्योंकी डर हट जायेगा तो मन शांत और स्थिर हो जायेगा। तो अब वो भला अजीब सी हरकते क्यों करेगा।

पर चूँकि मन का डर निकालना थोडा मुश्किल होता है। इस काम में सबसे पहले आपको पीड़ित व्यक्ति के मन में चल रहे विचारों को समझना होता है, आपको जानना पड़ता है कौन से ख्याल उसे परेशान कर रहे हैं।

ये जानने के लिए आपको उस व्यक्ति से प्यार से बात करनी पड़ेगी। ताकि वो अपने दिल का दर्द आपके साथ बाँट सके। आप उस इन्सान को उसकी पसंदीदा जगह ले जा सकते हैं, जहाँ जाकर उसका दिल खुश हो जाये।

आप उससे बातचीत करें, और इसी दौरान बातों बातों में आप उससे पूछें की आप रात में या जब आप परेशान होते हैं तो कौन से ख्याल आते हैं? किस बात का डर सताता है?

जैसे ही वो आपको हकीकत बताने लगता है वो बताता है की क्या सोचकर मैं दुखी होने लगता हूँ, चिल्लाता हूँ तो अब आप उसे समझा सकते हैं की तुझे जो भी तकलीफ है तुझे डरने की बिलकुल जरूरत नहीं है।

तू जो सोच रहा है, उसमे सच्चाई नहीं है वो सिर्फ तेरा वहम है। तू मेरी बात मान तू डरना छोड़ दे, जब भी तेरे मन में ये फ़ालतू के ख्याल आये तो उसपर ध्यान मत देना। तेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा ये मेरा वादा है।

इस तरह जब आप उसे तसल्ली देते हैं, और रोजाना उससे प्यार से बात करके उसके दिल का हाल जानते हैं तो कुछ ही दिनों में उस इन्सान के भीतर का डर पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

अब वो इन्सान पहले की तरह हरकतें करना छोड़ देगा क्योंकी उसे अपने दुःख से मुक्ति मिल जाएगी।

#3. आत्मा का सच जानिये।

मसान से मुक्ति का उपाय तो हमने जान लिया अब बात आती है आत्मा की, बहुत से लोग कहते हैं की आत्मा एक शरीर से दूसरे शरीर में जा सकती है और किसी को भी वश में कर सकती है।

पर हकीकत ये है की आत्मा कोई पदार्थ नहीं है, वो हवा नहीं है जो एक इन्सान से दूसरे इन्सान में ट्रांसफर हो जाये। आत्मा का कोई नाम रंग, रूप आकार नहीं है।

आत्मा का दूसरा नाम है सच्चाई। और चूँकि सच्चाई तो हर जगह, हर समय मौजूद है तो भला आत्मा के बारे में फ़ालतू की सौ बातें कहने का क्या फायदा। अगर आपको सच जानना है आत्मा के विषय में तो भगवद्गीता को पढ़िए।

जानें: आत्मा क्या है?

#4. भूत प्रेत से नहीं खुद से डरें।

मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो खुद ही भूतों के चित्र बनाता है, भूतों की कहानियां रचता है और अंततः उन्हीं भूतों से वह खुद डर जाता है।

इसलिए पृथ्वी में इंसान जैसा दूजा कोई नहीं। इंसान का मन देखो कितना विचित्र है, यह कितनी कल्पनाएँ करता है। एक पल में मन इन्सान को सुखी तो अगले ही पल उसे दुखी कर देता है।

मन में नित नए विचार आते रहते हैं, और वे लोग जो इन विचारों को सच मानकर जीवन जीते हैं। जिन्हें लगता है जैसा मैं सोच रहा हूँ उसी मैं हकीकत है ऐसे लोग घोर दुःख झेलते हैं।

वे जान ही नहीं पाते मन क्या है? और ये मन ही इन्सान का दुश्मन कैसे है? वो देखते ही नहीं की इस मन के सहारे जीने वाले लोगों का क्या हश्र होता है।

तो अगर जीवन को आनदं के साथ शांति के साथ जीना है तो ये उम्मीद छोड़ दीजिये की मन के बताये रास्ते पर चलकर आनन्द आएगा। जी नहीं, खुद को सच्चाई का दास बना लीजिये। जीवन में जो बेहतर है वो मिलता जायेगा।

#5. खाली समय शैतान का घर।

वह इन्सान जो किसी काम को कर रहा है जो जरूरी है, सुन्दर है उसे फ़ालतू की चीजों का समय नहीं मिल पाता अतः इस तरह के व्यर्थ के डरावने विचार उसकी जिन्दगी में कभी हावी नही होते।

सीमा पर जो जवान देश की रखवाली कर रहा है, जिसकी नजर दुश्मनों पर है, जो लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहा है क्या उसे एक पल के लिए भी भूत प्रेत का विचार आयेगा नहीं न।

पर जब जिन्दगी में कुछ करने को नहीं होता जब पढ़ाई में, नौकरी में, खेल में किसी भी काम को करने का मन नहीं होता। जिन्दगी में फ़ालतू का खाली समय बहुत ज्यादा होता है तो फिर गंदे विचार जो किसी काम के हैं ही नहीं।

वो भी आते रहते हैं। तो चाहते हैं अगर जीवन में इस तरह के डरावने, बेहुदे विचार मन में न आयें। तो जीवन में कोई ऐसा सुन्दर और जरूरी लक्ष्य बना लीजिये। जिसको किये बिना मन को चैन न मिल सके।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:- 

जब किसी ने कुछ करवाया है तो ऐसे पता करें| 100% उपाय

आत्मा और परमात्मा का मिलन कैसे होता है? जानें सच्चाई!

आत्मा शरीर में कब प्रवेश करती है?

मरने के बाद क्या होता है? आत्मा कहाँ जाती है?

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद मसान हटाने का मन्त्र आप जान गये होंगे। इस लेख को पढ़कर मन में कोई प्रश्न है तो आप इस whatsapp नम्बर पर सांझा कर सकते हैं, हम आपकी साहयता के लिए हाजिर रहेंगे। साथ ही यह लेख उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर भी कर दें।

Leave a Comment