जानें महिला की दाहिनी आंख फड़कने का मतलब और समाधान

आम तौर पर जब किसी महिला की दाहिनी आँख फड़फड़ाती है तो वो घबराने लगती हैं, कुछ बुरा होने के डर से उन्हें बेचैनी, चिंता होने लगती है ऐसे में आज हम महिला की दाहिनी आंख के फड़कने के 100% सफल घरेलू उपाय जानेंगे।

महिला की दाहिनी आंख फड़कने

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों के लिए जहाँ बाईं आँख का फडकना अशुभ माना जाता है तो वहीं स्त्रियों के लिए यही आँख शुभ मानी जाती है, अतः जब महिलाओं की बाईं आंख फडकती है तो वो खुश हो जाती हैं।

लेकिन अगर अचानक से दायीं आँख फडकने लगे तो उनके चेहरे पर मायूसी के भाव छा जाते हैं, तो आइये जानते हैं समस्या के कारण, प्रभाव, इसका कारगर समाधान क्या है?

विषय सूची

महिला की दाहिनी आंख फड़कने का वैज्ञानिक अर्थ | जानें कारण

विज्ञान की दृष्टि से देखा जाये तो नींद पूरी न होने या लम्बे समय तक लैपटॉप, मोबाइल जैसी स्क्रीन पर काम करने के कारण आँखों में होने वाली थकान से अक्सर इन्सान की आँखें फडकने लगती है।

विज्ञान की मानें तो यह एक सामान्य सी घटना है, यह कोई बीमारी नहीं है जिसके लिए आपको किसी चिकित्सक या उपचार की आवश्यकता होती है।

ठीक वैसे जैसे शरीर के किसी भाग में खुजली होती है और थोड़ी देर में समस्या ठीक हो जाती है। उसी प्रकार इन्सान की आँखें अकस्मात फडफडाने लगती है इसके पीछे और किसी तरह का ख़ास कारण नहीं है।

इसलिए जब कभी ऐसा हो तो हमें धैर्य रखना चाहिए, आँखों को अधिक मलना नहीं चाहिए कुछ समय बाद यह समस्या स्वतः ठीक हो जाती है।

महिला की दाहिनी आँख फडकने पर क्या होता है? मान्यताओं का सच जानें!

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी स्त्री की दाहिनी आंख फड़कना बुरे संकेत देता है, माना जाता है यदि अचानक आंखों की पलकें ऊपर नीचे होने लगे तो ये दर्शाता है की घर में जल्द कोई मुसीबत आने वाली है।

#1. किसी काम में रुकावट आना।

महिला की दाहिनी आँख फडकते ही झट से उन्हें यह चिंता सताने लगती है की वे जिस शुभ काम को करने जा रही थी वो काम कहीं अधूरा न रह जाए।

महिला में आँख फडकना - किसी काम में रुकावट आना

और ये बात उनके मन में बड़ी गहराई से समाज और लोगों द्वारा डाल दी गई होती है! अगर आप भी इस बात पर विश्वास करते हैं तो हम आपको कहेंगे की कृपया इस अंधविश्वास पर यकीन मत कीजिये।

क्योंकि अगर वाकई इन बातों में दम होता तो ये बात आज तक किसी वैज्ञानिक द्वारा सत्यापित तो कर दी जाती! पर ऐसा नहीं होता है।

#2. घर में किसी की तबियत खराब हो जाना।

बहुत से लोग ये मानते हैं की घर में किसी औरत/ महिला की दाईं आँख फडफडाने लगे तो ये समझ लेना चाहिए की परिवार में कोई संकट आने वाला है, कोई बुरी घटना होने वाली है।

घर में किसी की तबियत खराब हो जाना

जब कभी आप इस तरह की बातें सुनें तो यकीन न करें! क्योंकि इन् बातों पर यकीन करने का मतलब है आप ऐसी चीज पर भरोसा कर रहे हैं जो आपको भीतर से बेवजह डरा देगी।

पर नासमझी में बहुत से लोग इन बातों पर यकीन करते हैं।

#3. काम में सफलता न मिलना।

कहते हैं यदि कोई महिला किसी नौकरी की तयारी कर रही है, या किसी अच्छे कार्य में जुटी हुई है और उसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही है तो दाईं आँख फडकने की स्तिथि में महिला को सफलता मिलना बड़ा मुश्किल हो जाता है।

महिला की दाहिनी आंख फड़कने~काम में सफलता न मिलना

अगर आप भी लोगों की इस मान्यता पर यकीन करते हैं तो आपको दो नुकसान होंगे पहली बात आपको अपने काम में निराशा मिलेगी! आप मन लगाकर उस काम को नहीं कर पायेंगे।

दूसरी बात आप भविष्य में भी इन बातों पर यकीन करके खुद को और ज्यादा अन्धविश्वासी बना डालेंगे।

#4. मन में डर और बेचैनी होना।

महिला की दाहिनी आँख फडकने का एक और प्रभाव महिला पर पड़ता है वो है बेवजह उसके मन में एक डर आ जाता है, उसे लगता है कहीं मेरे साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

मन में डर, बेचैनी का होना

दूसरी तरफ अगर कोई महिला इस तरह की बातों पर यकीन नहीं करती तो फिर वो  बेधडक होकर जो काम कर रही है, उसे करने लगती है।

#5. अनहोनी होने का अंदेशा होना।

ये बात भी स्पष्ट है की हमारे समाज में या परिवार में अगर किसी महिला की दाईं आँख फडकती है तो फिर न सिर्फ महिला के मन में बल्कि, परिवार के अन्य सदस्यों के मन में भी एक डर छा जाता है।

महिला की दाहिनी आंख फड़कने~अनहोनी होने का अंदेशा होना

बाकी लोगों को भी लगने लगता है की हमारे परिवार में किसी सदस्य के साथ कुछ बुरा हो सकता है। तो इस तरह की बात पर विश्वास करना कई बार बेहद खतरनाक हो जाता है।

दाहिनी आँख फडकने से होने वाले नुकसान से बचने का एकमात्र तरीका 

सीधे सीधे कहें तो आप अपने डर का इलाज ढूंढना चाहते हैं, याद रखें किसी बात को लेकर डर इन्सान के मन में तभी आता है जब वो उस बात को समझता नहीं है।

चूँकि हमारे देश में आज भी अधिकांश लोग अन्धविश्वास, जादू टोने पर यकीन करते हैं तो ऐसे लोगों के लिए ये स्वीकार करना बड़ा मुश्किल होता है की आँखों का फडकना कोई रहस्यमई बात नहीं है।

ठीक वैसे जैसे शरीर के किसी भी भाग में खुजली लगती है, या कहीं पर छोटा सा दर्द होता है तो क्या हम उसकी ज्यादा परवाह करते हैं?

नहीं न, हम कहते हैं शरीर में तो ये सब होता रहता है और ये सोच के हम आगे बढ़ जाते हैं।

पर हम भूल जाते हैं जैसे खुजली होना सामान्य सी बात है इसी तरह आँखों का फडकना भी एक सामान्य घटना ही है।

इसमें कोई जादू नहीं है, न तो ये किसी शुभ घटना के संकेत हैं और न ही ये कोई बुरी बात है।

और इस बात का प्रमाण ये है की विज्ञान इस बात को नकारता है और यहाँ तक की सनातन धर्म की केन्द्रीय पुस्तकों में भी इस बात को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

आप नहीं पढेंगे की सनातन धर्म के शीर्षतम ग्रन्थ भगवदगीता में या उपनिषदों में कहीं ये बात लिखी है।

तो आँखों के फडकने से जुडी तमाम तरह की बातों का धर्म से कोई लेना देना नहीं है, पर चूँकि हम ये बात समझते ही नहीं है। हम समझते हैं ज्योतिष शास्त्र, कुंडली, राशि यही सब तो धर्म होता है न।

इसके बावजूद मन में कोई प्रश्न बाकी है तो आप 8512820608 पर whatsapp कर दें, साथ ही लेख से जुडा मन में कोई सवाल है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

ज्योतिष के अनुसार महिलाओं की कौन सी आंख का फड़कना है शुभ?

ज्योतिष कहता है की एक स्त्री का बायाँ आँख फडफडाना शुभ होता है, ऐसा होने पर महिला के जीवन में सुख सपन्नता आती है।

हालाँकि आज तक कितनी महिलाओं की आँख फडफडाने से लौटरी निकली है, ये बात न तो साबित हो पाई है और न ही ऐसा होने पर किसी का कुछ बुरा होता है ये बात कोई साबित कर पाया है।

तो कहने वाले कहते रहेंगे, पर बतौर पाठक हम आपसे एक ही बात करेंगे की जिस तरह शरीर के किसी अंग में खुजली होती है उसी तरह आँख में खुजली होने पर वो फडकने लगे तो इसमें चौंकने की कोई बात नहीं।

क्या महिलाओं की दाहिनी आंख का फड़कना होता है शुभ

देखिये महिलाओं की दाईं आँख का फडकना न तो शुभ होता है और न ही इससे जिन्दगी में कुछ अनहोनी हो जाती है।

पर हाँ जो लोग मानते हैं की आँख के फडकने में कुछ ख़ास होता है ऐसे लोगों के लिए ये छोटी सी घटना विशेष हो जाती है।

उन्हें लगता है या तो मेरे साथ कुछ बुरा होगा या फिर बहुत अच्छा। पर समझदार व्यक्ति की निशानी ये है की वो ऐसी बातों को टाल देता है।

वो कहता है संसार में कुछ अच्छा होने के लिए पहले कुछ अच्छा करना पड़ता है। यूँ ही कुछ भी नहीं हो जाता।

महिला की दोनों आंखों का फड़कना

अगर महिला की दोनों आँख फडकने लगे तो घबराएं नहीं। सोच लीजिये जैसे बरसात होती है उसी तरह कभी कभी इन्सान की आँख फड़क जाए तो कुछ बुरा नही हो जाएगा।

चाहे दाईं आखं फडके या फिर बाईं। या फिर दोनों क्यों न फडकने लग जाए इस बात को सीरियस लेने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।

ये तो शरीर है, इसमें हलचल होना सामान्य सी बात है। पर इसको लेकर बहुत सीरियस हो जाना ये तो कोई अच्छी बात नहीं है।

लड़कियों के लिए कौन सी आंख फड़कना अच्छा होता है?

देखिये बायाँ अथवा दायाँ किसी भी आँख के फडकने से लड़कियों की जिन्दगी अच्छी नहीं हो जाती।

कोई भी लड़की यदि चाहती है उसकी जिन्दगी में कुछ अच्छा हो, शुभ हो! उसकी परेशानी हटे और जिन्दगी में खुशियाँ आये तो ये तभी सम्भव है जब लड़की स्वयं कुछ अच्छा करने का फैसला लें।

उदाहरण के लिए कोई लड़की है जो जवान है, शिक्षित है पर वो आत्मनिर्भर नहीं है वो आज भी चंद रुपयों के लिए घरवालों पर निर्भर है।

तो ऐसी लड़की की जिन्दगी में कुछ अच्छा तभी हो सकता है जब वो लड़की समझे की पैसे की अहमियत क्या है? और ये समझते हुए यदि वह नौकरी करने का फैसला ले, अपनी परेशानी को हल करने के लिए प्रयास करे तो जान लीजिये लड़की का आँख फडकना शुभ है।

FAQ~ महिला की दाहिनी आंख फड़कने से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल 

दाहिनी आंख का निचला हिस्सा फड़कना for female

आँखों का निचला हिस्सा फडकने पर घबराने की कोई बात नहीं ये सामान्य सी स्तिथि है, ये किसी अशुभ घटना के संकेत नहीं देती, कुछ समय बाद ये समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाएगी।

आँख फड़कना कैसे रोके?

आँखों की आराम से मालिश करके, या अनिद्रा की स्तिथि में नींद पूरी करके, आँखों में ठंडा पानी डालकर इस छोटी सी परेशानी को हल किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

नाक का फड़कना कैसा होता है? शुभ या अशुभ जानें सच!मंगलवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ
हथेली में खुजली होना शुभ है या अशुभआज यात्रा करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढने के बाद महिला की दाहिनी आंख फड़कने के उपाय आप भली भाँती जान गये होंगे, इस लेख को पढने के बाद कोई प्रश्न है तो उपरोक्त whatsapp नम्बर पर शेयर कर दें, साथ ही लेख उपयोगी साबित हुई है तो इसे अधिक से अधिक शेयर भी कर दें।

Leave a Comment